Tuesday, September 15, 2026
Home Breaking BIG BREAKING: कुछ ही देर में BJP मुख्यालय पहुंचेंगे PM मोदी

BIG BREAKING: कुछ ही देर में BJP मुख्यालय पहुंचेंगे PM मोदी

221

नई दिल्ली– केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बना ली है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 50 सीटें जीतीं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7.30 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे और हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे है।हरियाणा में रुझानों में बीजेपी को मिल गई है।

पीएम मोदी ने नायब सिंह सैनी को कॉल कर बधाई दी है। वहीं नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों ने इस सरकार को चुना है और हम पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी प्रदेश में हट्रिक लगाई है। वहीं इसको लेकर नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा तीसरी बार हरियाणा की सेवा के लिए तैयार है।