Tuesday, September 29, 2026
Home देश Big breaking: चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, तीन राज्यों के...

Big breaking: चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदला

527

नई दिल्ली। Big breaking: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बड़ा फैसला किया है। पार्टी की तरफ से 25 सितंबर को पत्र जारी करते हुए तीन राज्यों के अपने प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया। इन तीन राज्यों में दो उत्तर पूर्व के राज्य तो वहीं, एक राज्य दक्षिण भारत का है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने सोमवार (25 सितंबर) को पत्र जारी करते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष JP नड्डा ने तीन राज्यों नागालैंड, मेघालय और पुडुचेरी के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की हैं।