Friday, November 6, 2026
Home Breaking BIG BREAKING : पार्सल खुलते ही जोरदार धमाका, व्यक्ति गंभीर रूप से...

BIG BREAKING : पार्सल खुलते ही जोरदार धमाका, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

173

The Duniyadari:गुजरात- अहमदाबाद के साबरमती इलाके में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। विस्फोट एक पार्सल खोलते समय हुआ। घटना में पार्सल खोलने वाले व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि यह काम बदला लेने के मकसद से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किया गया हो सकता है। घटना की जानकारी होने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आगे की जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के साबरमती इलाके में शिवम प्लाजा के पास रहने वाले एक परिवार के घर सुबह एक शख्स एक पार्सल लेकर पहुंचा। पार्सल खुलते ही जोरदार धमाका हुआ।

जिसमें पार्सल खोलने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, पार्सल में कोई आईडी लगाई गई होगी। ऐसा लगता है कि यह पार्सल किसी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।