Friday, October 23, 2026
Home Breaking BIG BREAKING: 20 लाख माँगी थी रिश्वत ,PWD के अधिकारी को 10...

BIG BREAKING: 20 लाख माँगी थी रिश्वत ,PWD के अधिकारी को 10 लाख रिश्वत लेते किया गिरफ़्तार

277

The duniyadari । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लोकायुक्त ने PWD अधिकारी को 10 लाख की रिश्वत लेते रंग हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कांट्रेक्टर से सड़क निर्माण को लेकर घूस की डिमांड की थी। फिलहाल, इस मामले में लोकायुक्त पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी SE आरसी तिरोले ने बैतूल जिले के मुलताई और भैंसदेही में आठ सड़कों का निर्माण को लेकर कांट्रेक्टर से 20 लाख की मांग की थी। जिसके बाद कांट्रेक्टर ने लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में मामले की शिकायत की। आज रविवार को जब कांट्रेक्टर ने SE  को उसके सरकारी बंगले में पहुंचकर रिश्वत की रकम दिया तो लोकायुक्त ने रंग हाथों धर दबोचा। फिलहाल, इस मामले में लोकायुक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज वैधानिक कार्रवाई कर रही है।