Friday, July 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ पुलिस ने बलोदाबाज़र हिंसा में महत्वपूर्ण भूमिका होने के आरोप में शासकीय...

पुलिस ने बलोदाबाज़र हिंसा में महत्वपूर्ण भूमिका होने के आरोप में शासकीय शिक्षक और एक युवक को किया गिरफ़्तार

287

The duniyadari । बलौदा बाजार हिंसा और आगजनी मामले में शासकीय शिक्षक यादराम हिरवानी और एक अन्य युवक तिलक धृतलहरे को गिरफ्तार किया है। शिक्षक को हिंसा और आगजनी घटना में महत्वपूर्ण भूमिका होने के आरोप में गिरफ्तार​ किया गया है।

इससे पहले भी इस मामले में एक शासकीय शिक्षक मोहन बंजारे की गिरफ्तारी हो चुकी है। आगजनी कांड में अब तक 173 आरोपियों की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि बता दें 15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. इस बीच गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की. वहीं 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन किया, जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. इसके बाद उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया.