Friday, November 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ नव नियुक्त राजपाल ओम माथुर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

नव नियुक्त राजपाल ओम माथुर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

336

The duniyadari रायपुर। रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने ओम माथुर को सिक्किम राज्य के राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी साझा की है, जिसमें सीएम ने लिखा- कुशल सांगठनिक क्षमता के धनी, अनुभवी नेतृत्वकर्ता ओम माथुर जी की नियुक्ति से सिक्किम के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।