Sunday, March 15, 2026
Home कोरबा Big Breaking: कोरबा पुलिस ने चार नामी सटोरियों को GOA से किया...

Big Breaking: कोरबा पुलिस ने चार नामी सटोरियों को GOA से किया गिरफ्तार..IPL के साथ इस सट्टे से जुड़े हैं तार…

328

कोरबा। आखिरकार सक्ति पुलिस की सख्ती के बाद कोरबा पुलिस ने भी सटोरियों पर शिकंजा कस दिया है।  कोरबा पुलिस ने शहर के चार सटोरियों को गोवा से गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए सटोरियों से और भी खुलासा होने की उम्मीद है।

 

बता दें कि शहर के सट्टा कारोबारी की गिरफ्तारी के निशान देही पर गोवा से चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोरबा पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। बहरहाल सट्टा कारोबारियों की गिरफ्तारी करके पुलिस अपनी साख बचाने में सफल रही है।