Saturday, October 31, 2026
Home Breaking BIG BREAKING: सरकारी स्कूल के VIDEO से हड़कंप, प्र‍िंस‍िपल पर नकल करवाने...

BIG BREAKING: सरकारी स्कूल के VIDEO से हड़कंप, प्र‍िंस‍िपल पर नकल करवाने का आरोप, गूगल का इस्तेमाल…

205

उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल की टीचर ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल पर परीक्षा के दौरान गूगल का इस्तेमाल कर छात्रों को चीटिंग कराने का आरोप लगाया है. महिला टीचर ने प्रिंसिपल द्वारा कराई जा रही नकल का वीडियो भी बनाने का दावा किया है.

साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि जब महिला टीचर नकल कर रहे बच्चों का वीडियो बना रही थी, तभी स्कूल के प्रिंसिपल ने महिला टीचर के साथ अभद्रता भी की. फिलहाल इस मामले में टीचर ने बेस‍िक श‍िक्षा अध‍िकारी से साक्ष्यों के साथ लिख‍ित श‍िकायत दर्ज कराई है, जिस पर कार्यवाही की जा रही है.