रायपुर। Big Relief : झारखंड हाईकोर्ट से ब्रह्मानंद नेताम को बड़ी राहत मिल गयी है। भानुप्रतापपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ रेप के आरोप लगे थे। झारखंड की पुलिस भी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन, उन्होंने चुनावी व्यस्तता का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से मोहलत मांगी थी। वहीं हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी।
इधर ब्रह्मानंद नेताम ने राहत पर खुशी जतायी है। उन्होंने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है और सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी चरित्र हत्या की कोशिश की गयी थी, लेकिन कोर्ट ने राहत देकर ये साबित कर दिया है कि आरोप राजनीति से (Big Relief) प्रेरित है।
The Duniyadari: रायपुर/धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के...