Thursday, October 29, 2026
Home Uncategorized तेज़ रफ़्तार कार के चपेट में आने बाइक सवार की मौत

तेज़ रफ़्तार कार के चपेट में आने बाइक सवार की मौत

306

The duniyadari गरियाबंद :जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार की ठोकर से बाइक सवार युवक उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची ।

इस हादसे में बाइक सवार फिंगेश्वर निवासी वीरेंद्र ध्रुव की मौत हो गई. वहीं बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है.