Friday, June 26, 2026
Home देश BJYM Murder Breaking : भाजयुमो नेता को गोलियों से भूना…मौके पर मौत

BJYM Murder Breaking : भाजयुमो नेता को गोलियों से भूना…मौके पर मौत

424

हरिद्वार। BJYM Murder Breaking : कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के चर्चित नेता अमरदीप चौधरी को घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।

सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि किसी करीबी ने ही अमरदीप को गोली मारी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

पिछले दिनों हुई थी गैंगस्टर की कार्रवाई

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रहे अमरदीप चौधरी की राजनीति में शुरुआत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ से हुई। अमरदीप के खिलाफ कनखल थाने में कई मुकदमे दर्ज होने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई भी पिछले दिनों हुई थी।

देर रात एक हमलावर ने राजा गार्डन कॉलोनी स्थित अमरदीप चौधरी के घर में घुसकर गोली मार दी। अचानक हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है।

साफ नहीं हो पाई गोली मारने की वजह

लहूलुहान हालत में अमरदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक गोली मारने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

सूचना पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह समेत आला अधिकारियों से पहले घटनास्थल और फिर जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

आधी रात तक पुलिस फरार हमलावर (BJYM Murder Breaking) की तलाश में जुटी हुई थी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि हमलावर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।