Home Blog Page 136

धान भंडारण में चूहों से हजारों करोड़ का नुकसान, विधानसभा में गूंजा मुद्दा स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने सरकार को घेरा

The Duniyadari: रायपुर, 10 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान धान भंडारण में चूहों से हुए नुकसान का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। इस विषय पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की, लेकिन आसंदी ने प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आरोप लगाया कि धान खरीदी केंद्रों और भंडारण स्थलों पर चूहों के कारण हजारों करोड़ रुपये के धान को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की लापरवाही और खराब प्रबंधन का परिणाम है, जिससे राज्य को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धान की सुरक्षा और भंडारण को लेकर सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों और कमजोर व्यवस्था के कारण प्रदेश को बड़े पैमाने पर नुकसान झेलना पड़ रहा है।

स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार होने के बाद विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए सदन के गर्भगृह तक पहुंच गए, जिसके चलते नियमों के तहत वे स्वतः निलंबित माने गए। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर में भी विरोध जताया और धान भंडारण व्यवस्था को लेकर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

इस मुद्दे को लेकर अब प्रदेश की राजनीति में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

भाजपा महिला मोर्चा में नई जिम्मेदारी, बुधवारा देवांगन बनीं जिला कोषाध्यक्ष नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

The Duniyadari: कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में महिला मोर्चा में नई नियुक्ति की गई है। पार्टी ने बुधवारा देवांगन को भाजपा महिला मोर्चा कोरबा का जिला कोषाध्यक्ष बनाया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि बुधवारा देवांगन काफी समय से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं और विभिन्न गतिविधियों में उनकी भागीदारी लगातार रही है। ऐसे में उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन की गतिविधियां और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेंगी। साथ ही महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान भी और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नव नियुक्त जिला कोषाध्यक्ष बुधवारा देवांगन ने इस दायित्व के लिए पार्टी के प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। एक सामान्य कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।

उन्होंने आगे कहा कि वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करेंगी। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिल रहे मार्गदर्शन और सहयोग के लिए भी उन्होंने आभार जताया।

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मुद्दा गूंजा, विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा बैंक भवन निर्माण में देरी पर सरकार से मांगा जवाब, मंत्री ने कही जल्द कार्रवाई की बात

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन मंगलवार को प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ ही सदन में तीखी बहस और हंगामे का माहौल बन गया। सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरते हुए जोरदार नारेबाजी की और इस पर स्पष्ट जवाब की मांग की।

डोंगरगढ़ की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रस्तावित भवन निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है, टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई और भूमि पूजन भी किया जा चुका है, लेकिन संबंधित जमीन से अतिक्रमण अब तक नहीं हटाया गया। इसके चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

इस पर मंत्री केदार कश्यप ने जवाब देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन उस स्थान पर पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की वजह से अब बैंक भवन के लिए वैकल्पिक जमीन तलाशने की प्रक्रिया चल रही है।

मंत्री के जवाब पर विधायक हर्षिता बघेल ने फिर सवाल उठाया कि जब शुरुआत में ही सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर टेंडर और भूमि पूजन किया गया था, तो अब निर्माण कार्य में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने यह भी पूछा कि सहकारी बैंक आखिर कब तक किराए के भवन में संचालित होता रहेगा।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेश बघेल ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अतिक्रमणकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से अतिक्रमण हटाने की स्पष्ट समय-सीमा बताने की मांग की। जवाब में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस संबंध में कलेक्टर को पत्र भेजा जा चुका है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नशे में धुत चालक का सड़क पर हंगामा खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताकर ट्रैफिक टीआई को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

The Duniyadari: रायपुर। राजधानी में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है, इसके बावजूद कुछ लोग नियमों को दरकिनार कर सड़क पर हंगामा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां नशे में वाहन चला रहे एक व्यक्ति ने पुलिस चेकिंग के दौरान जमकर हंगामा कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम इलाके में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक वाहन चालक को जांच के लिए रोका गया। जांच में पता चला कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। रोकते ही वह पुलिसकर्मियों से उलझ पड़ा और बहस करने लगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए ट्रैफिक टीआई से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, उसने मौके पर मौजूद जवानों के साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास शुक्ला को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, अभद्र व्यवहार और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आज का राशिफल जानिए सभी 12 राशियों का आज का हाल, कैसा रहेगा आपका दिन

The Duniyadari: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानिए आज आपके जीवन, करियर और धन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मेष (Aries)

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृषभ (Taurus)

आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। काम में धैर्य रखना लाभदायक रहेगा।

मिथुन (Gemini)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।

कर्क (Cancer)

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह (Leo)

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क बन सकता है।

कन्या (Virgo)

आज काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला (Libra)

आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है, लेकिन स्थिति जल्द बेहतर होगी।

धनु (Sagittarius)

आज नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा से लाभ के संकेत हैं।

मकर (Capricorn)

आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)

आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

मीन (Pisces)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

स्पीकर हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष का जाना हालचाल

The Duniyadari: रायपुर, 9 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार शाम रायपुर स्थित स्पीकर हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ऐसी कामना है। इस मौके पर जगदलपुर विधायक किरण देव भी मौजूद रहे।

राज्यसभा सदस्य बनने के बाद लक्ष्मी वर्मा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—संसद में प्रदेश की आवाज को मजबूती मिलेगी

The Duniyadari: रायपुर। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद लक्ष्मी वर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण मंच पर छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी अहम होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि लक्ष्मी वर्मा संसद के उच्च सदन में प्रदेश की जनभावनाओं, विकास संबंधी विषयों और आम नागरिकों की अपेक्षाओं को मजबूती से सामने रखेंगी।

इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव, विधायक अनुज शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई।

आंगनबाड़ी पहुंचे कलेक्टर, बच्चों से पूछा—कौन सुनाएगा A-B-C-D? बच्चे ने आत्मविश्वास से सुनाई एबीसीडी, कलेक्टर ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला

The Duniyadari: कोरबा, 09 मार्च। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानने निकले कलेक्टर कुणाल दुदावत का लेमरू गांव में एक आत्मीय और दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। सड़क किनारे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर नजर पड़ते ही उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और अचानक केंद्र के भीतर पहुंच गए।

अचानक पहुंचे इस अपरिचित व्यक्ति को देखकर आंगनबाड़ी में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे और कार्यकर्ता कुछ क्षणों के लिए चौंक गए। बच्चों के चेहरों पर कौतूहल था और कमरे में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया। बच्चों की झिझक को समझते हुए कलेक्टर दुदावत ने मुस्कुराते हुए उनसे पूछा, “बताओ, आप में से कौन A-B-C-D सुनाएगा?” पहले तो कोई बच्चा कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ।

इसी बीच एक बच्चे ने धीरे से कहा कि उसे सब आता है। कलेक्टर ने उसे प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर आता है तो सुनाओ, लेकिन बच्चा संकोच में बस यही दोहराता रहा कि उसे सब पता है। तब कलेक्टर ने मुस्कुराते हुए बच्चों से कहा कि जो बच्चा A-B-C-D सुनाएगा, उसे टॉफी दी जाएगी। इतना सुनते ही एक बच्चे ने आत्मविश्वास के साथ पूरी एबीसीडी सुना दी।

बच्चे की इस कोशिश पर कलेक्टर ने “वेरी गुड” कहते हुए सभी बच्चों से तालियां बजवाई और खुद भी तालियां बजाईं। कलेक्टर को मुस्कुराते और ताली बजाते देख बच्चों की झिझक दूर हो गई और उनके चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। इसके बाद उन्होंने बच्चों से रंगों के नाम भी पूछे और सही जवाब देने वाले बच्चों को टॉफी देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही अन्य बच्चों को भी मन लगाकर पढ़ाई करने और नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में बच्चों को सिखाई जा रही आदतों, अक्षर ज्ञान, रंगों की पहचान और खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार के बारे में भी पूछताछ की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुक्तिलता कुजूर से बच्चों के ग्रोथ चार्ट और पोषण ट्रैकर में दर्ज जानकारी की समीक्षा की गई तथा कुछ बच्चों का वजन भी कराया गया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि केंद्र में दर्ज सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, आंगनबाड़ी समय पर खुले और निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार दिया जाए। साथ ही बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शिशुवती और गर्भवती महिलाओं की जानकारी नियमित रूप से दर्ज रखने और उन्हें पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने लेमरू में डीएमएफ मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आरईएस, जनपद सीईओ और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। कलेक्टर ने एक माह के भीतर सभी अधूरे कार्य पूर्ण करने तथा नए शैक्षणिक सत्र से नए भवन में आंगनबाड़ी का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, निहाल सोनी बने कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष

The Duniyadari: कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा कर दी है। नई सूची में युवा नेता निहाल सोनी को कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मंडल अध्यक्ष बनने की खबर सामने आते ही समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा की है।नई टीम की घोषणा के बाद कार्यकताओं मे उत्साह का माहौल है। इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
एबीवीपी से जुड़कर करते रहे हैं सेवा

निहाल सोनी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर चुके हैं। वे परिषद में कोरबा जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सक्रिय रहे और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार काम करते रहे हैं। संगठन के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान बनी हुई है।

युवाओं के बीच खास पकड़

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि निहाल सोनी लंबे समय से समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं। यही वजह है कि युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो सांसद निर्विरोध निर्वाचित भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को मिला जीत का प्रमाण पत्र

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया बिना मतदान के ही पूरी हो गई। दोनों प्रमुख दलों की ओर से एक-एक प्रत्याशी मैदान में होने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इसके तहत भाजपा की उम्मीदवार Laxmi Verma और कांग्रेस की प्रत्याशी Phoolo Devi Netam राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित की गईं।

जानकारी के मुताबिक Bharatiya Janata Party ने लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि Indian National Congress की ओर से फूलोदेवी नेताम को मैदान में उतारा गया था। दोनों सीटों पर अन्य कोई प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं करने से मुकाबला नहीं हुआ और चुनाव निर्विरोध तय हो गया।

मतदान की नौबत नहीं आने पर निर्वाचन अधिकारी ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों नवनिर्वाचित सांसदों को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया। इस तरह राज्य की दो सीटों में से एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में चली गई।

राजनीतिक हलकों में इस निर्विरोध परिणाम को दलों के बीच सहमति से हुई प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी होने के बाद दोनों नेताओं के समर्थकों में खुशी का माहौल है।