Home Blog Page 2630

 होली पर साड़ी से लेकर लहंगा चोली तक बनती रही है फिल्मी सितारों की पहली पसंद

नई दिल्ली : फिल्मों में होली का मतलब अक्सर उड़ते हुए रंग और उनकी फुहार के बीच सफेद कपड़ों में भीगती हुई नायिका से होता है. सफेद साड़ी हो या कुर्ता पजामा, सफेद कपड़ों में होली के रंग उभरकर दिखते हैं. शायद इसलिए अब तक सफेद साड़ी में लिपटी हीरोइन और सफेद कुर्ता पहने हीरो ही होली के गानों में ज्यादातर नजर आए. हालांकि ये सफेद रंग कभी कभी दूसरे रंगों से रिप्लेस हुआ. कुर्ते पजामे, सलवार सूट और साड़ी के अलावा ट्रेंडी ड्रेसेस ने भी होली के स्टाइल स्टेटमेंट में इजाफा किया. हर रंग और हर अंदाज पर होली के रंग खिलते रहे और फबते रहे. इसी तरह ट्रेडिशनल से फैशनेबल होती चली गई बॉलीवुड की होली.
साड़ी में होली

सफेद साड़ी तो होली गीतों में छाई रहीं. लेकिन मदर इंडिया के गाने ‘होली आई रे कन्हाई’ में हीरोइन लाल साड़ी में दिखी. ‘सात रंग में खेल रही है दिल वालों की होली..’ गाने में भी स्मिता पाटिल साड़ी में ही दिखीं. मोहब्बतें फिल्म के गाने सोनी सोनी अखियों वाली में ऐश्वर्या राय साड़ी में दिखाई दीं.

पंजाब में शानदार जीत के बाद छत्तीसगढ़ पर AAP की नजर …बनाई रणनीति, पढ़े क्या है खास…

न्यूज डेस्क।पंजाब में शानदार जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब छत्तीसगढ़ पर है. 2018 विधानसभा चुनाव में आप ने छत्तीसगढ़ में हाथ आजमाया था लेकिन कुछ खास नहीं कर पाई. यहां पर 2023 में चुनाव होना है ऐसे में आप ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है. छत्तीसगढ़ में आप का झाड़ू चलाने के लिए पार्टी ने चुनाव से पहले ही राज्य में आप को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है. 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल के कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ में विजय यात्रा निकालने वाले है.

 

रायपुर में 21 मार्च को पंजाब विजय यात्रा

 

आम आदमी पार्टी, पंजाब में मिली जीत के बाद दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. आप की नजर खासकर कम विधानसभा सीट वाले राज्यों पर है. इसीलिए से छत्तीसगढ़ में आप के संगठन को मजबूत किया जा रहा है. आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर ने बताया कि पंजाब में बड़ी जीत हुई है. इसका जश्न मनाने के लिए छत्तीसगढ़
के बाद 20 मार्च को रायपुर आएंगे. 21 मार्च को रायपुर साइंस कॉलेज ग्राउंड से रायपुर शहर में पंजाब विजय यात्रा निकाली जाएगी. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

 

सदस्यता अभियान भी शुरू किया

 

AAP के नेताओं ने बताया कि जिस तरह दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी फिर पंजाब की जनता ने आप पर भरोसा जताया है. अब आगामी विधानसभा चुनाव में आप पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी. छत्तीसगढ़ में 2018 में चुनाव के लिए प्रत्याशी मैदान उतरे गए थे. सीएम फेस प्रदेश कोमल हूपेंडी को बनाया गया था. यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और जनजातियों के मामले में लगातार सक्रिय है. हमारा सदस्यता अभियान भी शुरू हो चुका है. सभी 28 जिलों में आप से लोग जुड़ रहे है.

 

आप बनेगा प्रदेश का तीसरा मोर्चा

 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट हैं. राज्य में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है. इसके बाद बीजेपी और राज्य की क्षेत्रीय पार्टी जोगी कांग्रेस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला बनाते है. अब आम आदमी पार्टी के सक्रिय होने पर बाकी राजनीतिक पार्टियों के सामने एक टक्कर की स्थति हो सकती है. तीसरा मोर्चा के रूप में जोगी कांग्रेस को माना जाता है. लेकिन अब आम आदमी पार्टी तीसरे मोर्चे के रूप में खुद को देख रही है.

जयपुर एयरपोर्ट पर चेक हुआ IPS अफसर का बैग…तो सभी रह गए हैरान…

न्यूज डेस्क।जयपुर एयरपोर्ट पर चेक हुआ आईपीएस अफसर का बैग, तो सभी रह गए हैरान
बैग में हरी मटर भरी हुई थी

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ऐसी तस्वीरें सनसनी बन जाती हैं, जो कुछ हटकर होती हैं. ऐसी ही एक तस्वीर आईपीएस अफसर अरुण बोथरा के बैग की वायरल हो रही है, जिसमें एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान ऐसा सामान मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. आईपीएस अफसर ने यह तस्वीर जब सोशल मीडिया पर शेयर की, तो यह वायरल हो गई और लोग इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. यहां तक कि कुछ आईएएस और आईएफएस अफसरों ने भी इसे लेकर अपने अनुभव शेयर किए हैं.

ओड़िशा के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अरुण बोथरा जयपुर एयरपोर्ट पर जब पहुंचे तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनका बैग चेक किया. जैसे ही उन्होंने बैग खोला तो उसमें हरी मटर भरी हुई थी. यह देखकर सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए. अरुण बोथरा ने यह फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया. अब तक इस फोटो को 55000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर रिप्लाई कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

 

 

https://twitter.com/arunbothra/status/1504073578265776128?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1504073578265776128%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-27669694182850254119.ampproject.net%2F2203041950000%2Fframe.html

अरुण बोथरा ने बताया कि उन्होंने जयपुर से 10 किलोमीटर ₹40 प्रति किलो के भाव में खरीदी थी. उनके इस ट्वीट पर आईएएस अफसर अवनीश शरण ने भी अपना अनुभव शेयर किया और बताया कि एक बार लौकी और बैंगन के लिए उन्होंने भी एयरपोर्ट पर दो हजार रुपये चुकाए थे. इसके अलावा आईएफएस अफसर प्रवीण कासवान ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह तो मटर स्मगलिंग है. इसके अलावा तमाम लोगों ने इस पर हंसी मजाक के कई मीम शेयर किए हैं.

जिलाधीश ने होली की दी बधाई और शुभकामना…जिलेवासियों के खुशहाली के लिए की कामना…

 

कोरबा । कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जिलेवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामना दी हैं। श्रीमती साहू  ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। कलेक्टर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। यह रंगों, खुशियों और मेेल मिलाप का भी त्यौहार है। इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बाटने का है। उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित और आपसी भाई चारे के साथ मिलजुल कर होली मनाने की अपील की है।

बिग ब्रेकिंग: 24 घंटे में आजाद के घर G-23 नेताओं की दूसरी मीटिंग, पत्रकारों को बुलाया, सामने आ सकता है चौंकाने वाला फैसला

 

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में 5 राज्यों में करारी हार के बाद G-23 नेता गुलाम नबी आजाद के घर पर 24 घंटे में दूसरी बैठक होने जा रही है। बैठक के लिए पत्रकारों को भी बुलाया गया है।

माना जा रहा है कि G-23 के नेता कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद आजाद के घर यह तीसरी बैठक हो रही है। पहली बैठक 11 मार्च को हुई थी, जबकि बुधवार को दूसरी बैठक बुलाई गई थी।

राहुल से मिले हुड्डा, फिर आजाद के घर पहुंचे

खबर है कि G-23 मेंबर भूपिंदर सिंह हुड्डा गुरुवार को राहुल गांधी से मिले। नई दिल्ली के 12 तुगलक लेन पर यह मुलाकात करीब 2 घंटे तक चली। मुलाकात के बाद हुड्डा बाहर निकले, लेकिन पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। इसके बाद हुड्डा गुलाम नबी आजाद के घर पहुंचे।

हाईकमान ने आजाद को मिलने बुलाया

दूसरी तरफ, न्यूज एजेंसी के हवाले से खबर दी है कि गुलाम नबी आजाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से गुरुवार को ही उनके आवास 10 जनपथ पर मुलाकात करेंगे। उन्हें मुलाकात के लिए हाईकमान ने बुलाया है। इस दौरान वो G-23 नेताओं के प्रपोजल को उनके सामने पेश कर सकते हैं।

बैठक में राहुल और प्रियंका के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि आजाद से मुलाकात के बाद सोनिया गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक दोबारा बुला सकती हैं।

खैरागढ़ में आज से नामांकन, भाजपा की सूची में 3 नामों का पैनल, विक्रांत सिंह पर दांव खेल सकती है भाजपा

खैरागढ़/रायपुर। Khairagarh by-election खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवार घोषित करने भाजपा BJP candidate ने तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया है। प्रदेश चुनाव समिति सूची को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। इस पैनल में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और पूर्व विधायक कोमल जंघेल का भी नाम भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस बार विक्रांत सिंह पर दांव खेलने जा रही है।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक देर रात तक चली बैठक में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुईं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित चुनाव समिति के दूसरे सदस्य भी बैठक में शामिल थे।

समिति ने पर्यवेक्षक समिति की ओर से बनाई गई 10 दावेदारों की सूची का परीक्षण किया। एक-एक दावेदार की सामाजिक-राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बात हुई। इस पर जोर सामाजिक समीकरणों और जीत की संभावना पर ही था। अंत में तीन नामों का एक पैनल बनाया गया। इसमें पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का नाम प्रमुख है। पार्टी इन्हीं तीन नामों को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति इन पर विचार करने के बाद खैरागढ़ उप चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा करेगी। बताया जा रहा है, उम्मीदवार की घोषणा अब होली के बाद ही होगी। खैरागढ़ उप चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार 17 माचै से शुरू हो चुकी है।

Cyclone Asani: दस्तक देने वाला है साल का पहला चक्रवात, तेज बारिश-तूफान की चेतावनी; ये इलाके होंगे प्रभावित

Cyclone Asani Alert: भारतीय मौसम विभाग ने साल के पहले चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक चक्रवाती तूफान Asani अगले हफ्ते रफ्तार पकड़ेगा. दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर में आने वाले तूफान के अगले सप्ताह की शुरुआत में चक्रवात में बदलने की संभावना है.

चक्रवात का नाम Asani श्रीलंका ने सुझाया
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार (15 मार्च) को इसका कम दबाव का क्षेत्र बना. पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिशा में बढ़ते हुए शनिवार तक यह चक्रवात का रूप ले सकता है. इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट पर ये दस्तक दे सकता है. इसके 20 मार्च को तूफान और 21 मार्च को चक्रवाती तूफान में बदलने की उम्मीद है. चक्रवाती तूफान 22 मार्च तक उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा. चक्रवात बनने के बाद मौसम की घटना को आसनी (Asani) नाम दिया जाएगा. चक्रवात का यह नाम भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने सुझाया था.
कई क्षेत्रों में कहर बरपा सकता है चक्रवाती तूफान
पूर्वानुमान के अनुसार यह 23 मार्च की सुबह तक बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के आसपास के क्षेत्रों की ओर भी दिशा बदल सकता है. जैसे ही यह चक्रवात का रूप लेने के बाद आज और कल बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के साथ-साथ दक्षिण अंडमान सागर में कहर बरपा सकता है.

 

मछुआरों के लिए जारी किया अलर्ट
मछुआरों को बुधवार को दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उससे सटे हिंद महासागर के बीच के भागों में नहीं जाने की सलाह दी गई है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए जारी की गई एडवाइजरी में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार से मंगलवार तक मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से लगे इलाकों में न जाएं.

खराब मौसम को लेकर जारी हुई चेतावनी
रविवार को अंडमान-निकोबार में तेज हवाएं चलने की संभावना है. सोमवार को 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. यह 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक के तूफानी हवाओं में बदल सकती है. तेज हवा और भारी बारिश आशंकओं के बीच मौसम खराब होने का अनुमान जताया गया है.

KORBA: होली और शब.ए.बारात को लेकर फ्लैग मार्च, शांत‍ि से पर्व मनाने की अपील…SP ने कहा हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

कोरबा। जिले में होली एवं शब.ए.बारात त्योहार शांतिपूर्वक मनाने का संदेश देने कोरबा पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोज राम पटेल के निर्देश पर होली की पूर्व संध्या पर गुरुवार को को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में कोरबा शहर,कटघोरा, बांगो,हरदीबाजार एवं दीपका में फ्लैग मार्च निकाला गया।

चारपहिया एवं दोपहिया वाहन में सवार पुलिस कर्मियों के द्वारा होली एवं शब ए बरात त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। साथ ही जिले के गली मोहल्लों एवं चौक चौराहों में पुलिस बल द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की जा रही है।

 

 

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने नागरिकों से शांतिपूर्वक होली त्यौहार अपील करते हुए चेतावानी जारी की है कि तीन सवारी हुड़दंग करने वाले एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

The Kashmir Files: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण बोले- मेरी पत्‍नी कश्मीरी पंडित, फ‍िल्‍म जरूर देखूंगा

भोपाल।(The Kashmir Files)। विधानसभा में प्रश्नकाल प्रारंभ होते ही सदन में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर जोरदार बहस हुई। बहस के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण (Laxman Singh, brother of Congress leader Digvijay Singh) ने कहा ‘मैं द कश्मीर फाइल्स फिल्म जरूर देखूंगा। मेरी पत्नी कश्मीरी पंडित हैं। उनके परिवार के साथ जो जुल्म हुआ है, वह बहुत दर्दनाक है। इसके लिए तत्कालीन भाजपा समर्थित विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार जिम्मेदार है। तब कोई कुछ क्यों नहीं बोला।

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने यह भी कहा कि द कश्मीर फाइल्स को देखने या ना देखने के संबंध में पार्टी की कोई गाइडलाइन नहीं है। उधर सदन में संसदीय कार्यमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के सदस्यों को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि अपने-अपने भविष्य के बारे में एक बार चिंतन जरूर करें।

खराबी इंजन में है और आप लोग डिब्बे बदल रहे हो

विधानसभा में प्रश्नकाल प्रारंभ होने से पहले संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि भविष्य की तस्वीर है। यदि आप जाग गए तो हमारी सबकी संतति सुरक्षित रहेगी। लक्ष्मण सिंह ने फिल्म देखने की बात कही, मैं उनको बधाई देता हूं।

डा.मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने समर्थन वापस लेकर सरकार को गिराया था। इसके बाद आपके लोगों ने जो किया, वह निंदनीय कृत्य था। आप लोगों की सबसे बड़ी विसंगति है कि आप हर चीज को राजनीतिक चश्मे से देखते हो। कांग्रेस का भविष्य पांच राज्यों के चुनाव में तय हो गया है। खराबी इंजन में है और आप लोग डिब्बे बदल रहे हो।

‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’ बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा कुछ ऐसा कि खानी पड़ गई जेल की हवा

न्यूज डेस्क।बाइक पर सवार अपना भौकाल दिखाते तीन युवाओं की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे यूपी पुलिस के साथ-साथ IPS अधिकारी अभिषेक वर्मा के ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है, जिस पर मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा गया है, ‘पाल साहब की यह सवारी आयी तो सही, लेकिन जा नहीं पाएगी’ यह तो वही बात हो गयी-‘राह में चलते मुलाक़ात हो गई, जिससे डरते थे वही बात हो गई.

बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा था अजीबोगरीब वाक्य
बदलती लाइफस्टाइल (Lifestyle) में युवाओं (Youth) के रहन-सहन से लेकर दो-पहिया गड़ियों (Two-Wheeled Vehicles) का स्वैग (Swag) अब सिर चढ़कर बोल रहा है. युवाओं में गाड़ियों का क्रेज पहले की तुलना में अब ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है. इनमें से कुछ तो ऐसे हैं, जो बाइक को मोडिफिकेशन (Bike Modified) कराकर सड़कों पर चलते अपना जलवा बिखेर रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो बाइक (Bike Riding) के नंबर प्लेट की जगह फिल्मी डायलॉग का लिखवाकर खुद को कूल (Cool) बनाने में लगे हैं. ऐसे ही एक बाइक पर सवार तीन युवाओं की तस्वीरें (Viral Pictures) इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे यूपी पुलिस (UP Police) के ट्विटर हैंडल (Twitter handle) से शेयर किया गया है.

 

https://twitter.com/Uppolice/status/1504000262943678466?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1504000262943678466%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-35514173842168251308.ampproject.net%2F2203041950000%2Fframe.html