Home Blog Page 2629

आसनसोल में होने वाले उपचुनाव में अग्निमित्र पॉल होंगी बीजेपी उम्मीदवार, शत्रुघ्न सिन्हा से होगी टक्कर

नेशनल डेस्क।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अग्निमित्र पॉल को टिकट दिया है. उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से होगा.

वहीं, पश्चिम बंगाल के बल्लीगुन्गे में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने केया घोष को उम्मीदवार बनाया है. बिहार की बोचाहन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बेबी कुमारी को टिकट मिला तो महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सत्यजीत शिवाजीराव कदम प्रत्याशी होंगे.

 

अग्निमित्र पॉल की बात करें तो वह आसनसोल साउथ से विधायक हैं. वह बंगाल बीजेपी की महासचिव भी हैं. उन्होंने हाल में शत्रुघन सिन्हा को लेकर बयान भी दिया था. अग्निमित्र पॉल ने कहा कि शत्रुघन सिन्हा बॉलीवुड में अच्छे लगते हैं. उनका पिछला क्या रिकॉर्ड है? पहले वह कांग्रेस में थे फिर बीजेपी में आए और अब TMC में हैं. अगर 1-2 साल में उनको कुछ अच्छा नहीं मिला तो वह कोई और दल में चले जाएंगे. आसनसोल के लोग शत्रुघन सिन्हा पर भरोसा नहीं कर सकते.

क्या बीजेपी लगा पाएगी हैट्रिक?

आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी लगातार दो बार जीत हासिल कर चुकी है. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर बाबुल सुप्रियो चुने गए थे. केंद्रीय मंत्री नहीं बनाए जाने पर बाबुल ने बीजेपी छोड़ दी. लोकसभा सदस्य के पद से भी त्यागपत्र दे दिया. अब अगर यहां पर बीजेपी की जीत हुई तो हैट्रिक होगा.

बीजेपी के लिए आसनसोल लोकसभा सीट इसलिए आसान रही है, क्योंकि यहां हिंदी भाषी अधिक हैं. बिहार और उत्तर प्रदेश मूल के लोगों की आबादी यहां अधिक है.

 

 

शपथग्रहण समारोह में छाईं नरिंदर कौर, कैबिनेट मिनिस्टर को हरा बनीं पंजाब की सबसे कम उम्र की MLA

न्यूज डेस्क।पंजाब के चुनावों (Punjab Elections) में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी जीत हासिल की. उनके कैंडिडेट्स ने विपक्षी पार्टी के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी. इस बीच कल पंजाब में चुने हुए विधायकों का शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ. इसमें चीफ मिनिस्टर भगवंत मान (Bhagwant Mann) के अलावा 117 नए चुने विधायकों ने शपथ ली. इस मौके पर नरिंदर कौर भराज (Narinder Kaur Bharaj) चर्चा का विषय बनी रहीं. दरअसल नरिंदर कौर पंजाब की सबसे कम उम्र की एमएलए हैं. 27 साल की नरिंदर ने कांग्रेस के बड़े नेता और कैबिनेट मिनिस्टर विजय इंदर सिंग्ला को करीब 36 हजार वोटों से हराया है.

शपथग्रहण के बाद ली सेल्फी –

 

कुर्ता, सलवार और हरे दुपट्टे में नरिंदर ने शपथ ली और ओथ लेने के बाद उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी खीचीं. संगरूर की विधायक अपने समर्थकों से घिरी दिखीं. नरिंदर ने पूरे आत्मविश्वास के साथ ओथ ली और उसके बाद तस्वीरें खिंचवाईं.

आम आदमी पार्टी जीती इतनी सीटों पर –

इस बार पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव हुआ जिनमें 92 सीटों पर आप ने जीत हासिल की है. पंजाब के चुनावों में इस बार एक और खास बात देखने को मिली. यहां जीते सभी विधायकों में से कुल 11 विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र 35 साल से कम हैं. इनमें भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं नरिंदर कौर भारजा जो केवल 27 साल की हैं. नरिंदर कौर भराज ने संगरूर से विजय इंदर सिंगला और बीजेपी के अरविंद खन्‍ना को हराया है.

किसान की बेटी हैं नरिंदर –

मात्र 27 साल की नरिंदर कौर भराज ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला को चुनाव में करीब 36,000 वोटों से हराया है. नरिंदर ने साल 2014 से पॉलिटिक्स के क्षेत्र में कदम रखा था.

25 मार्च को यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आद‍ित्‍यनाथ, अख‍िलेश यादव को भेजा जाएगा न्‍योता

लखनऊ .योगी आद‍ित्‍यनाथ उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की दूसरी बार 25 मार्च को शपथ लेंगे. 25 मार्च को शाम 4 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के ल‍िए पीएम मोदी समेत व‍िपक्षी नेताओं को भी न्‍योता द‍िया जाएगा. कांग्रेस अध्‍यक्ष सोन‍िया गांधी, मुलायम स‍िंह यादव और अख‍िलेश यादव को भी शपथ ग्रहण समारोह के ल‍िए बुलावा भेजा जाएगा. इसके अलावा कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्र‍ियों को भी शपथ ग्रहण में आने के ल‍िए बुलावा भेजे जाने की उम्‍मीद है.

45 हजार लोगों के शामिल होने की उम्‍मीद
सूत्रों की मानें तो योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में 45 हजार लोग शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए 200 VVIP अतिथियों की लिस्‍ट तैयार की गई है.

शनिवार को CM भगवंत मान की कैबिनेट का शपथ ग्रहण, संभावित मंत्रियों की लिस्ट देखें

न्यूज डेस्क।पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित नवनिर्वाचित विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. इससे पहले भगवंत मान ने 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

आम आदमी पार्टी के सूत्रों की मानें तो भगवंत मान को आलाकमान ने अपनी कैबिनेट तय करने की छूट दी है. सूत्रों का कहना है कि मान वरिष्ठ विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के इच्छुक हैं. आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने भी संकेत दिया है कि कैबिनेट मंत्रियों का चयन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है.

प्रचार के दौरान पंजाब के लोगों से किए गए वादे के मुताबिक, हिंदू और दलित समुदाय से एक-एक उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. पूर्व नेता प्रतिपक्ष और एक प्रमुख दलित चेहरे हरपाल सिंह चीमा का डिप्टी सीएम पद के लिए सबसे आगे हैं. चीमा दूसरी बार दिर्बा से विधायक चुने गए हैं और बादल व कैप्टन अमरिंदर सिंह के अत्यधिक आलोचक रहे हैं.

भगवंत कैबिनेट में इन नामों की भी चर्चा

हरपाल सिंह चीमा के अलावा आम आदमी पार्टी के जिन नेताओं के नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं, उनमें कुलतार सिंह सांडवा, अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, जयकिशन सिंह रोडी के अलावा अन्य शामिल हैं.

सूत्रों का कहना है कि कुल 11 में से तीन महिला विधायक कैबिनेट का हिस्सा होंगी. तलवंडी साबो विधायक बलजिंदर कौर और नवजोत सिंह सिद्धू को हराने वाली पहली बार की जीवन ज्योत कौर को कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है, वहीं जगराओं से विधायक सरबजीत कौर मानुके को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

भगवंत मान वरिष्ठ विधायकों के अलावा, चुनाव में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर कुछ पहली बार के विधायकों को भी शामिल कर सकते हैं. इन चेहरों में जीवन ज्योति कौर शामिल हैं जिन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवजोत सिद्धू को हराया. साथ ही कुंवर विजय प्रताप सिंह और गुरमीत सिंह खुदियां जिन्होंने प्रकाश सिंह बादल, लाभ सिंह उगोके को पराजित किया.

जाति समीकरणों और वरिष्ठता के अलावा कैबिनेट एक क्षेत्रीय संतुलन को भी दर्शाएगा. मालवा, माझा और दोआबा क्षेत्रों के कैबिनेट मंत्री होंगे. मालवा बेल्ट को अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक मंत्री मिल सकते हैं क्योंकि पार्टी ने यहां की कुल 69 में से 66 सीटों पर जीत हासिल की है.

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है. 117 सीटों वाले पंजाब में आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3 और बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बार भगवंत मान के चेहरे पर चुनाव लड़ा था.

हाेली के रंग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगाड़ा बजाकर गाए फाग.. चल हां बिरज में दे दे बुलव्वा राधे को…

रायपुर/भिलाई। हाेली के त्योहारी रंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बंघेल भी रंगे नजर आए। भिलाई-3 स्थित अपने निवास में उन्होंने भी जमकर होली खेली।

इस दौरान उन्होंने होली पर फाग गीत भी गाया और नगाड़ा भी बजाया। प्रदेश के विभिन्न हिस्से से लोग इस दौरान उन्हें बधाई देने भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं भी दी।

नगाड़ा भी बजाया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान हर साल की तरह अपने काफी पुराने समर्थक अली के साथ नगाड़ा भी बजाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढी प्रसिद्ध फाग गीत चल हां बिरज में दे दे बुलव्वा राधे को…….गाया। करीब दस मिनट तक उन्होंने फाग गीत गाते हुए नगाड़ा बजाया।

इस दौरान भिलाई के महापौर नीरज पाल, दुर्ग जिला सहकारी ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कुम्हारी नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर कलेक्टर दुर्ग डा सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एएसपी बद्रीनारायण मीणा भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री निवास के आसपास कालोनी से पहुंचे लोगों के साथ भी उन्होंने होली खेली और हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास आने वालाें के लिए स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया था।

अपमान का बदला लेने छात्र ने टीचर की 101 बार चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या, पढ़ें पूरी खबर

ब्रुसेल्स। बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में एक स्टूडेंट ने 30 पहले हुए अपमान का बदला लेने के लिए अपनी टीचर की 101 बार चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। 37 साल के आरोपी गुंटर यूवेंट्स ने बताया कि 1990 के दशक में प्राइमरी स्कूल की टीचर मारिया वेरलिंडन ने उसे अपमानित किया था, इसका बदला लेने के लिए उसने 2020 में उनकी हत्या कर दी।

बेल्जियम पुलिस 16 महीने तक इस मामले की अलग-अलग एंगल से छानबीन करती रही, इस दौरान सैकड़ों DNA सैंपल्स को जांचा गया। इसके बाद भी यह मामला अनसुलझा ही रहा। बाद में 59 साल की मारिया के पति ने गवाहों से सामने आने के लिए सार्वजनिक तौर पर अपील भी की थी।

आखिरकार हत्या के 16 महीने बाद यूवेंट्स के एक दोस्त ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद रविवार को यूवेंट्स को गिरफ्तार कर उसके DNA का मिलान हत्या की जगह पाए गए निशाना से किया गया। इसके बाद सारे मामले से पर्दा उठा।

जिस वक्त टीचर की हत्या की गई थी, तब पास ही नकदी भरा पर्स रखा हुआ था, लेकिन आरोपी ने उसे छुआ तक नहीं। इससे यह साफ हो गया कि हत्या का मकसद डकैती तो बिल्कुल नहीं था। गिरफ्तारी के बाद यूवेंट्स ने विस्तार से इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद इस सारे मामले की परतें खुलती गई।

मारिया वेरलिंडन के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वो बहुत मिलनसार और धार्मिक महिला थीं। उन्होंने कई बेघर लोगों की मदद भी की थी। हमें अब तक समझ नहीं आ रहा है उनके साथ ऐसा कैसे हो सकता है।

गुरुवार था सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे के लिए मौसम विभाग ने की ये ‘भविष्यवाणी’

नई दिल्ली। पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमतौर पर दिल्ली-एनसीआर में होली के आसपास मौसम में हल्की ठंड रहती है, लेकिन इस बार रिकॉर्ड टूट गया। गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जिस वजह से लोगों को अभी से मई-जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है।

सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है पारा
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार का तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान एक हफ्ते के अंदर ही 7 डिग्री बढ़ गया है। मामले में IMD के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया, इस वजह से गुरुवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इसके अलावा आसमान साफ होने से दिनभर चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हुए।

गर्मी को लेकर ये है ‘भविष्यवाणी’
IMD ने कहा कि आने वाले दिनों में पारा एक या दो डिग्री बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन इसके 40 डिग्री सेल्सियस को छूने की संभावना नहीं है। इसके पीछे का कारण हवाओं का चलना है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो वो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की बात करें तो आसमान साफ रहेगा, जिस वजह से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता 87 प्रतिशत से 36 प्रतिशत के बीच रही।

कोरोना रिटर्न: चीन में बढ़ते संक्रमण से भारत हुआ सावधान, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, दी हिदायत

नई दिल्ली। होली के जश्न के बीच एक बार फिर से कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। चीन और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ-साथ यूरोप के कुछ देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार भी सावधान हो गई है।

भारत में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी

दरअसल, मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शुक्रवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,528 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 149 लोगों की मौत हो गई जो कि कल की तुलना में 89 अधिक है।

चीन में बढ़ते संक्रमण ने किया भारत को सावधान

चीन और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ-साथ यूरोप के कुछ देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार भी सावधान हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के नाम चिट्ठी लिखकर उन्हें अलर्ट किया है।

चिट्ठी में भूषण ने कहा है कि किसी प्रदेश का शासन-प्रशासन यह सोचकर लापरवाह न हो जाए कि अब कोराना समाप्त हो गया है। भूषण ने अपनी चिट्ठी में सबको साधान रहते हुए पांच उपायों पर अमल करने के लिए कहा है। इनमें जांच में तेजी लाना, ट्रेसिंग, इलाज करना, संपूर्ण टीकाकरण और कोविड अनुकूल व्यवहार करना शामिल है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा- मोदी के बाद नहीं टिकेगी BJP, G-23 नेताओं पर भी झल्लाए

नई दिल्ली: पांच राज्यों के चुनाव हारने के बाद कांग्रेस में मंथन और बैठकों का दौर जारी है. इन 5 राज्यों में से कांग्रेस ने अपना एक मात्र राज्य पंजाब भी गंवा दिया है. ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने हार से उपजे पार्टी के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की है. उन्होंने कहाकि भाजपा और दूसरे दल आते-जाते रहेंगे. केवल कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो हमेशा रहेगी. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं से वापस सत्ता में आने के लिए अपने एटीट्यूड में बदलाव करने को भी कहा.

उम्मीद नहीं खोने की कही बात
मोइली ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस नेताओं को जिंदगी, समाज और हर चीज के प्रति अपने एटीट्यूड में बदलाव लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा रहने वाली पार्टी है. हमें दलितों के लिए काम करना है और उम्मीद नहीं खोनी है.
G-23 नेताओं पर साधा निशाना
आपको बता दें कि वीरप्पा मोइली का यह बयान गुलाम नबी आजाद के घर G-23 नेताओं की मीटिंग के बाद आया है. ऐसे में उन्होंने कहा कि G-23 गुट पार्टी के सीनियर नेताओं को निशाना बना रहा है और कांग्रेस को कमजोर कर रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा रहने वाली पार्टी नहीं है. मोदी के बाद इसका टिक पाना मुश्किल होगा.

 

राह चलते लोगों पर रंगों की बाल्टी लेकर दौड़ पड़े लड़के, फिर जो हुआ सपने में भी नहीं सोच सकते- देखें वीडियो

न्यूज डेस्क।होली के मौके पर जमकर मस्ती होती है. देशभर के लोग इस त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन एक दूसरे को रंग लगाने के साथ-साथ खूब नाच गाना भी होता है और यही वजह है कि लोग इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं. होली के मौके पर लोग प्रैंक वीडियो भी खूब बनाते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. अब फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़के सड़क पर आते-जाते लोगों को रंग फेंकने का प्रैंक करते नजर आ रहे हैं.

होली पर किया प्रैंक
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के होली पर प्रैंक करने की योजना बनाते हैं. हाथों में बाल्टी लिए लड़के राह चलते लोगों पर रंग फेंकने का नाटक करते हैं. लोगों को लगता है कि उन पर रंग पड़ने वाला है इसलिए वो भागने लगते हैं. कई लोगों को साथ इस वीडियो में प्रैंक होता दिख रहा है. इस पर जो लोगों के रिएक्शन आए वो आपको हंसा-हंसाकर पेट में दर्द करा देंगे. वीडियो देख आप भी कह उठेंगे कि होली पर ऐसा प्रैंक वीडियो नहीं देखा होगा.
होली पर किया प्रैंक
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के होली पर प्रैंक करने की योजना बनाते हैं. हाथों में बाल्टी लिए लड़के राह चलते लोगों पर रंग फेंकने का नाटक करते हैं. लोगों को लगता है कि उन पर रंग पड़ने वाला है इसलिए वो भागने लगते हैं. कई लोगों को साथ इस वीडियो में प्रैंक होता दिख रहा है. इस पर जो लोगों के रिएक्शन आए वो आपको हंसा-हंसाकर पेट में दर्द करा देंगे. वीडियो देख आप भी कह उठेंगे कि होली पर ऐसा प्रैंक वीडियो नहीं देखा होगा.