Home Blog Page 2628

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: सीएम हॉउस के बाहर बवाल करने वाले भाजपा नेता सहित 10 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास के बाहर शनिवार दोपहर प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए बवाल के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता अविनाश बॉबी, उप सरपंच अनिल शर्मा और उसके भाई सुनील शर्मा सहित 10 लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में 167/2022 धारा 147, 149, 186, 353, 332 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा इन सभी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जा रहा है।

बता दें कि ग्राम सेरीखेड़ी में सरकारी जमीन पर बसे लोगों को हटने के लिए प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। इस मामले में भाजपा नेता स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन करने आज सीएम हाउस पहुंचे थे।

प्रदर्शनकारी ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे थे, मगर वे मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने वाले स्वर्ण जयंती तिराहे के पास पहुंचकर वहीं नारेबाज़ी करने लगे और गेट को तोड़कर कर मुख्य गेट की तरफ़ जाने लगे।

इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और लाठियां भांजने के समय एक टीआई समेत कुछ जवान भी घायल हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

 

 

पुलिस की महिला कांस्टेबल के पति ने ऑनलाइन शेयर की पत्नी की न्यूड तस्वीरें, पहुंचा हवालात

मुंबई। मुंबई पुलिस फोर्स (Mumbai Police) में कार्यरत एक महिला महिला कांस्टेबल के पति ने वाट्सएप ग्रुप पर अपनी ही पत्नी की अश्लील और नग्न तस्वीरें पोस्ट कर दी।
जिसके बाद मरीन ड्राइव पुलिस (Marine Drive Police) ने मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुणे के चाकन इलाके से मरीन ड्राइव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 2017 में इस जोड़े ने शादी की और इनकी एक बेटी भी है। शादी के एक महीने के भीतर, संबंधित महिला पुलिस बल में फिर से शामिल होने के लिए मुंबई लौट आईं।

पति पुणे में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। महीने में कुछ ही दिन पत्नी अपने पति से मिलने जाती थी। वह उसे लगातार न्यूड फोटो भेजने पर जोर देता था।

UN Annual Happiness Index: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश, जानें भारत किस पायदान पर

संयुक्त राष्ट्र। (United Nations Annual Happiness Index) दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची फिनलैंड लगातार पांचवें साल नंबर वन पर रहा वहीं भारत को 139वें स्थान पर रखा गया है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र की यह रिपोर्ट रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले ही बनकर तैयार हो गई थी।

इसके साथ ही शीर्ष पांच देशों में डेनमार्क,आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड शामिल हैं। अमेरिका 16वें और ब्रिटेन 17वें स्थान पर हैं। अब बात करें भारत की तो हमारा देश इस रैंकिंग में 139वें स्थान पर है। सबसे खास और चौंकाने वाली बात यह है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 121वें स्थान पर है।

इस सूची में सर्बिया, बुल्गारिया और रोमानिया कुछ ऐसे मुल्क हैं जहां बेहतर जीवन जीने की परिस्थितियां सुधरी हैं। वहीं लेबनान, वेनेजुएला और अफगानिस्तान ऐसे देश हैं जो कि इस सूची में अंतिम पायदानों पर हैं।

कैसे तैयार होती है रैंकिंग

रिपोर्ट के सह लेखक जेफरी सैक्स ने लिखा है कि सालों से वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट का बनाने के बाद यह सीखा है कि सामाजिक सद्भाव, उदारता, सरकार की ईमानदारी खुशहाली के लिए बेहद जरूरी हैं। विश्व के नेताओं को यह ध्यान रखना चाहिए।

रिपोर्ट बनाने वालों ने कोरोना महामारी के पहले और बाद के समय का इस्तेमाल किया। वहीं लोगों की भावनाओं का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए सोशल मीडिया से भी आंकड़े जुटाए। सूची में शामिल 18 देशों में चिंता और उदासी में वृद्धि देखी गई। लेकिन, क्रोध की भावनाओं में गिरावट देखी गई।

शीर्ष 20 देशों की सूची

1 फिनलैंड

2 डेनमार्क

3 आइसलैंड

4 स्विटजरलैंड

5 द नीदरलैंड्स

6 लग्जमबर्ग

7 स्वीडन

8 नॉर्वे

9 इस्राइल

10 न्यूजीलैंड

11 ऑस्ट्रिया

12 ऑस्ट्रेलिया

13 आयरलैंड

14 जर्मनी

15 कनाडा

16 यूनाइटेड स्टेट्स

17 यूनाइटेड किंगडम

18 चेक रिपब्लिक

19 बेल्जियम

20 फ्रांस (नया प्रवेशकर्ता)

पुलिस की होली: थानों में खूब उड़ा अबीर-गुलाल, ढोल की थाप पर जमकर नाचे वर्दी वाले

न्यूूूज डेस्क। त्योहार आगरा में शांति के साथ संपन्न हुआ। शहर में सक्रिय रहीं पुलिसटीम ने कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया, जिसके बाद जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाली पुलिस ने होली के दूसरे दिन होली मनाई। आगरा के पुलिस लाइन ग्राउंड में सुबह से ही होली के रंग उड़ना शुरू हो गए। होली के इस उत्सव में पुलिस के आला अधिकारी भी अधिनस्थों के साथ शामिल हुए। ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए पुलिसकर्मियों ने जमकर धमाल मचाया।

आगरा पुलिस ने शनिवार को होली मनाई। पुलिस लाइन और थानों में होली खेली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। चुनाव में पुलिसकर्मी एक महीने तक ड्यूटी में लगे हुए थे। इसके बाद होली का त्योहार था। त्योहार पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रही। दो दिन सुरक्षा व्यवस्था में लगने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन और थानों में पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। पुलिस कर्मियों के साथ एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी होली खेलते हुए नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

श्रीलंका को मिली एशिया कप 2022 की मेजबानी, जानें कब कहां खेले जाएंगे मैच

नई दिल्ली। (Asia Cup 2022) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार को एशिया कप 2022 की तारीख का ऐलान कर दिया है। आगामी एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच श्रीलंका में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

मैच के क्वालीफायर मुकाबले 20 अगस्त 2022 से शुरू होंगे। एसीसी ने हालांकि अभी तक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। 2016 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। 2018 में आखिरी बार एशिया कप का आयोजन हुआ था, उस दौरान 50 ओवर का खेला गया यह टूर्नामेंट भारत ने जीता था।

7 बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी टीम इंडिया

7 बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी टीम इंडिया की नजरें 8वें खिताब के साथ जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। भारत 2016 और 2018 में लगातार दो खिताब जीत चुका है।

बतादें कि एशिया कप टूर्नामेंट का आयोजन हर दो साल में होता है लेकिन 2020 के संस्करण को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने कोविड -19 के कारण रद्द कर दिया था। इस वजह से समिति ने टूर्नामेंट को इस साल आयोजित करने का फैसला किया।

बालको परिवार ने धूमधाम से मनाई होली… फाग गीतों के साथ झूमे अधिकारी और कर्मचारी…

बालकोनगर। होली उत्सव बालको परिवार ने पूरे उत्साह से मनाया। बालको के एल्यूमिनियम क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बालको के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

 

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों ने फाग मंडली के सुमधुर फाग गीतों के बीच होली का भरपूर लुत्फ उठाया। श्री पति और बालको महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रंजना पति ने बालको परिवार को होली की बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। होली की पूर्व संध्या पर बालकोनगर स्थित जीईटी हॉस्टल में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालको के युवा अधिकारियों ने होलिका की पूजा-अर्चना कर उसका दहन किया।

 

 

सीजी ब्रेकिंग: सीएम हाउस की ओर घुसे सैकड़ों प्रर्दशनकारी, जवानों से जमकर हुई झड़प, सेरीखेड़ी से विस्थापन का कर रहे हैं विरोध

रायपुर। राजधानी रायपुर में सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोग एकाएक आवास की ओर जाने वाले मार्ग के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान जवानों ने इन्हें रोकने की कोशिश की, मगर प्रदर्शनकारी अंदर घुसते चले गए, जिन्हे रोकने के लिए जवानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सभी को बाहर खदेड़ा गया, वहीं कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

नया रायपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित सरीखेड़ी के लगभग 150 परिवार के लोग सीएम हाउस के लिए निकले थे। ये सभी बिना व्यवस्थापन के यहां से हटाने को लेकर विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्‍हें प्रशासन की ओर से 17 मार्च को इलाके को खाली करने का नोटिस दिया गया, और 21 मार्च को बुलडोजर चलाने बात कही गई। इनकी मांग है कि व्यवस्थापन के बाद ही उन्‍हें हटाया जाए।

प्रदर्शनकारी नेहरू उद्यान से सीएम हाउस की ओर जाने वाले गेट पर खड़े थे, इस दौरान गेट के पास कुछ ही जवान मौजूद थे। तभी एकाएक लोगों ने गेट को धकियाते हुए ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। पास ही मौजूद पुलिस बल को तत्काल यहां बुलाया गया।

तब तक लोग सीएम हॉउस के नजदीक पहुँच चुके थे, जिन्हें रोकने के लिए जवानों को लाठियां भी भांजनी पड़ी। किसी तरह इन्हें रोका गया और बाहर खदेड़ा गया। बताया जा रहा है कि इनका नेतृत्व कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दुखद: परिवार के साथ जा रहे पत्रकार की कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, एक गंभीर

सूरजपुर। पारंपरिक पारिवारिक पूजा में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाज़ुक है। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सरहद पर मधुटिकरा के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अंचल के ख्यातिलब्ध पत्रकार उपेंद्र दुबे की माँ, उनकी पत्नी और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है। जबकि उपेंद्र दुबे को अंबिकापुर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा तड़के तब हुआ जबकि पत्रकार उपेंद्र दुबे पारिवारिक पूजा में शामिल होने बम्हनी जा रहे थे। जिस स्वीफ्ट कार में यह परिवार सवार था, वह अनियंत्रित हो गई। हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे की माँ श्रीमती मानमती दुबे (70 वर्ष),उपेंद्र दुबे की पत्नी श्रीमती देव रुपी दुबे ( 55 वर्ष ) और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है। पत्रकार उपेंद्र दुबे को गंभीर हालत में अंबिकापुर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Box Office Collection: The Kashmir Files ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, ‘बच्चन पांडे’ को दी मात, 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

मुंबई। शुक्रवार को अक्षय कुमार अभिनीत बच्चन पांडे की रिलीज के बावजूद ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में अपनी फिल्म ने आठवें दिन (दूसरे शुक्रवार) अब तक का हाईएस्ट कलेक्शन किया है। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश के साथ ही 120.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड

अभी तक आमिर खान की ‘दंगल’ और प्रभास अभिनीत ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ ने अपने आठवें दिन शानदार कारोबार किया था। हालांकि अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने आठवें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई कर बाहुबली 2 और दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रभास की फिल्म ने आठवें दिन 19.75 करोड़ रुपये और आमिर खान की फिल्म ने 18.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

डे वाइज कलेक्शन

पहला दिन [पहला शुक्रवार] – 3.55 करोड़ रुपये
दूसरा दिन [पहला शनिवार] – 8.5 करोड़ रुपये
तीसरा दिन [पहला रविवार] – 15.1 करोड़ रुपये
चौथा दिन [पहला सोमवार] – 15.05 करोड़ रुपये
पांचवां दिन [पहला मंगलवार] -17.80 करोड़ रुपये
छठवां दिन [पहला बुधवार] – 19.30 करोड़ रुपये
सातवां दिन [पहला गुरुवार] – 19.05 करोड़ रुपये
पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन – 98.35 करोड़ रुपये
आठवां दिन [दूसरा शुक्रवार] – 22.00 करोड़ रुपये
कुल – 120.35 करोड़ रुपये

होलिका दहन पर डांस करते हुए युवक ने अपने सीने में घोंपा चाकू, तड़प-तड़पकर मौत

न्यूज डेस्क।इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की गोविंद कॉलोनी में एक युवक को होली का जश्न मनाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. होली की मस्ती में डांस करने के दौरान युवक ने खुद के सीने में चाकू मार लिया. घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

होलिका दहन के प्रोग्राम में डीजे पर डांस कर रहा था युवक

यह घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद कॉलोनी की है. यहां रहने वाला युवक गोपाल (38) होलिका दहन के प्रोग्राम में डीजे पर डांस कर रहा था. गाने पर नाचते हुए उसने हाथ में एक चाकू लिया और खुद के सीने में मारने का एक्शन करने लगा. इस दौरान चाकू गोपाल के सीने में गहराई तक घुस गया और इस वजह से उसके सीने से खून बहने लगा.

DJ पर डांस कर रहे युवकों ने शराब पी हुई थी

आसपास मौजूद दोस्तों और रिश्तेदार उसे पास के एक अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि डांस कर रहे सभी युवकों ने शराब पी रखी थी. मृतक सिलाई का काम करता था.

बाणगंगा थाने के जांच अधिकारी योगेश सिंह ने बताया कि मृतक गोपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो हॉस्पिटल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मृतक शादीशुदा है वो अपने बेटे और माता-पिता के साथ रहता है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.