न्यूज डेस्क।एक अरबपति कारोबारी की पत्नी अपने एक फैन को डेट पर ले गई. इसके बदले कारोबारी की पत्नी ने अनजान शख्स से करीब ढाई लाख रुपये चार्ज किए. पत्नी ने खुद इसके पीछे की वजह बताई है.
मॉडल मैरिसोल योट्टा की शादी 2021 में जर्मनी के अरबपति कारोबारी बास्टियन योट्टा से हुई थी. मॉडल मैरिसोल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं.
मैरिसोल ने बताया कि सोशल मीडिया को लेकर वह अपने पति के साथ कॉम्पीटिशन कर रही हैं. दोनों ने तय किया है कि देखते हैं किसके अधिक फैन्स होते हैं और कौन पहले महीने में सोशल मीडिया से अधिक कमाई करता है. इसी के बाद मॉडल ने एक फैन से ढाई लाख रुपये चार्ज किए और उसके साथ डेट पर गई.
कौन हैं अरबपति कारोबारी बास्टियन योट्टा?
बास्टियन योट्टा बेहद लग्जरियस लाइफ जीने के लिए मशहूर हैं. बास्टियन योट्टा की कंपनी कई तरह की मशीनें तैयार करती हैं जिनमें वजन कम करने वाली MindSlimming मशीन भी शामिल है. Yotta Life नाम से से उनका इंस्टाग्राम पर अकाउंट है जहां वह अपनी शानदार फोटोज पोस्ट करते हैं.
जर्मनी में रहने के दौरान बास्टियन को अपनी ग्लैमरस लाइफ की वजह से दिक्कत होने लगी थी जिसके बाद उन्होंने अमेरिका जाने का रुख किया. उन्होंने कहा था कि जर्मनी में लोग उनसे जलने लगे थे और उनकी लाइफस्टाइल पर सवाल उठा रहे थे.
बास्टियन योट्टा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग हॉलिडे पर जाते हैं, लेकिन उनके पास holilife है, क्योंकि उनके लिए रोज ही हॉलिडे है. उन्होंने कहा था कि वे इस बात की परवाह नहीं करते कि एक शाम पर 8 लाख रुपये खर्च हो रहा है या फिर 15 लाख।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। पॉजिटिविटी दर भी कम हो गई है, लेकिन मौत के आंकड़े अब भी डरा रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में 1008 नए केस मिले हैं, जिसमें दुर्ग में सबसे ज्यादा 115 रायपुर में 113 और बिलासपुर में 106 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कोरोना से प्रदेश में 7 लोगों की जान भी चली गई। छत्तीसगढ़ में इस महामारी से अब तक 13,978 लोगों की जान जा चुकी है।
राज्य में एक्टिव केस 9897
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार गुरुवार को 129 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। जबकि 1,570 लोगों ने घरों में पृथकवास पूरा किया। अब तक 11,10,119 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 9897 मरीज उपचाराधीन हैं।
रायपुर। सरकारी एडवोकेट रहे श्रीमती रंजना दत्ता को राज्य सरकार ने जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य पद पर पदस्थ किया हैं।
बता दें कि लंबे समय से रिक्त पड़े जिला उपभोक्ता फोरम सदस्यों के पदों के लिए पिछले दिनों आवेदन मंगाया गया था। आवेदनों की जांच के बाद आज राज्य सरकार ने 5 जिला के लिए उपभोक्ता फोरम सदस्यों की नियुक्ति आदेश जारी की है। जारी आदेश के मुताबिक सरकारी वकील रही रंजना दत्ता को बलौदाबाजार भाटापारा के लिए सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सरकार ने 5 जिलों में उपभोक्ता फोरम के सदस्यों की नियुक्ति की है। इन जिलों में बस्तर, कोरिया-बैकुंठपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार-भाटापारा और दुर्ग जिला शामिल है। नियुक्त किये गए सभी सदस्यों का कार्यकाल 4 वर्ष का होगा।
तिरुवतंपुरम। केरल (Kerala) की एक कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी को उसके बॉस ने मर्सिडीज बेंज (Mercedes-Benz) कार गिफ्ट Mercedes-Benz Gift में दी है। सीआर अनीश (CR Anish) पिछले 22 सालों से बिजनेसमैन एके शाजी (AK Shaji) के लिए काम कर रहे हैं।
एके शाजी ने उनकी इस लंबी सेवा और वफादारी के बदले उन्हें मर्सिडीज-बेंज GLA क्लास 220 डी (Mercedes-Benz GLA Class 220 d) गिफ्ट में दी है। इस कार की कीमत करीब 45 लाख रुपए है। सीआर अनीश ने बताया यह उनके जीवन का अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज है।
बिजनेसमैन एके शाजी, Businessman AK Shaji ‘MyG’ नाम के एक डिजिटल रिटेल स्टोर के मालिक है और अनीश उनकी कंपनी में चीफ बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में काम करते हैं।
एके शाजी ने अनीश और उनके परिवार को ब्लैक कलर की लग्जरी एसयूवी गिफ्ट करते समय की एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इस वीडियो में वह कहते हुए सुनाई देत हैं, “डियर एनी.. पिछले 22 सालों से, आप मेरे लिए एक मजबूत स्तंभ के रूप में हैं। उम्मीद करता हूं कि आप इस गिफ्ट को पसंद करेंगे।”
कोरबा। उरगा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 लीटर महुआ शराब जब्त हुआ है।
मामले की जानकारी देते हुए उरगा थाना निरीक्षक विजय चेलक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गुमिया भाटा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने एक शख्स नाला के पास बैठा हुआ है। सूचना पर उरगा पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी बुधवार सिंह के पास से दो अलग डब्बे में छिपा कर रखे गए 10-10 लीटर महुआ शराब बरामद किया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दिनेश डहरिया, आरक्षक हितेश राव, राम पाटले, सन्तानु रजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।
जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ के रहने वाले बेरीवाला परिवार की बेटी राधिका बेरीवाला ने आज घोषित हुए सीए फाइनल के परीक्षा परिणाम (ICAI CA final result 2021) में पूरे भारत में टॉप किया है।
मीडिया से बातचीत (Radhika Beriwala) ने बताया कि उन्होंने हर परीक्षा में अपना शत—प्रतिशत देने की कोशिश की है, यही कारण है कि सीपीटी में उन्होंने 200 में से 195 अंक प्राप्त किए। वहीं, इंटर मीडियट में वे ऑल इंडिया पर सैकंड थी। वे फाइनल में इंडिया को टॉप करेगी, यह नहीं सोचा था। राधिका ने अपनी सफलता का श्रेय (Radhika Beriwala Sucess secrets) अपने परिवार के अलावा कोचिंग टीचर डॉ. रवि छावछरिया तथा सीए सुरेश को दिया है।
बताया सफलता का राज
राधिका का कहना है कि सीए का सलेबस टफ नहीं है, लेकिन लैंदी जरूर है, लेकिन रिविजन ही वो की है, जिससे सफलता प्राप्त की जा सकती है। राधिका के पिता चौथमल बेरीवाला और मां आशा बेरीवाला ने बताया कि उन्हें यकीन था कि उनकी बेटी टॉप थ्री में आएगी। यही कारण है कि आज सुबह ही पिता चौथमल ने परिवार के लोगों को बोल दिया था कि राधिका का फोन फ्री रखना. चेयरमैन का फोन आएगा। आखिरकार वो आ भी गया। चौथमल खुद भी राजस्थान बोर्ड के टॉपर रह चुके हैं।
नई दिल्ली/कपूरथला। Punjab Drugs Smuggling Case: पंजाब में हाईप्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट के सरगना को एसटीएफ (STF) ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान पहली बार पुलिस और तस्करों के गठजोड़ का भी पर्दाफाश हुआ है।
एसटीएफ ने ब्रिटिश नागरिक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे रणजीत सिंह उर्फ़ जीता मौड़ को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी विमल कांत और थानेदार मनीष को भी एसटीएफ ने दबोचा है। ड्रग्स डील में कमाए गायक करोड़ों रुपए रियल एस्टेट और जमीनों को खरीदने में इन्वेस्ट किए गए।
तस्कर की सुरक्षा करते थे दो थानेदार
एसटीएफ के मुताबिक रणजीत पंजाब के कपूरथला ज़िले में आलीशान बंगले में रहता था, उसके पास ऑडी बीएमडब्ल्यू समेत कई महंगी गाड़ियां थीं। चौंकाने वाली बात यह है कि वह पुलिस सुरक्षा के बीच ड्रग्स की सप्लाई करता था। सुरक्षा के लिए दिए गए दो थानेदार उसकी ड्रग्स डील और पैसे का हिसाब रखते थे। तस्कर रणजीत जीता के तार पंजाब के कई बड़े नेताओं और पुलिस अफ़सरों से जुड़े हैं।
एसटीएफ इस गठजोड़ की पड़ताल कर रही है कि किन किन असरदार लोगों को ड्रग्स की रकम दी गई है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि रणजीत ने कहां-कहां इस पैसे का निवेश किया है।
बिलासपुर। शुक्रवार की रात खुद पर आग लगाकर युवक सिविल लाइन थाने में घुसने वाले युवक की रायपुर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले में एसएसपी पारुल माथुर ने जांच की बात कही है। चार फरवरी की रात मंगला निवासी समीर खान(30) ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इसके बाद वह दौड़ते हुए सिविल लाइन थाने में घुस गया। घटना से हड़बड़ाए पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में युवक को बुझाया।
इस दौरान युवक का भाई सादिक उसका वीडियो बना रहा था। पुलिस ने झुलसे युवक और उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में झुलसे युवक ने बताया कि उसने लेनदेन के मामले में शिकायत की थी। इस पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने अगले ही दिन से रायपुर रेफर कर दिया। वहां गुस्र्वार की दोपहर युवक की मौत हो गई।
युवती ने लगाया परेशान करने का आरोप
मामले में पुलिस ने कोटा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का बयान दर्ज किया है। उसने बताया कि युवक उसे 2017 से परेशान कर रहा है। इसकी शिकायत सकरी के अलावा कोटा थाने में की गई है। युवती के स्वजन ने आरोपित युवक के खिलाफ सिविल लाइन और सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह कार्रवाई से बचने के लिए खुद पर ब्लेड भी चला लेता है। इसके अलावा पुलिस से बचने जहर खाकर अस्पताल में भर्ती भी हो चुका है।
10 दिन पहले दर्ज हुआ है मारपीट का मामला
पीड़ित युवती ने बताया कि समीर ने लड़की के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर उसके नाबालिग भाई को मिलने बुलाया और मारपीट की थी। इसके बाद उसने पीड़ित के स्वजन को भी जान से मारने की धमकी दी। युवती ने इसकी जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को दी। इससे बचने के लिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा था।
छोटे भाई का भी वीडियो आया सामने खुद पर आग लगाकर थाने में घुसने वाले युवक समीर खान के छोटे भाई सादिक का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपने सीने में ब्लेड से वार कर रहा है। इसके साथ ही वह मौके पर मौजूद महिलाओं को धमका भी रहा है। वीडियो चार महीने के पहले का बताया जा रहा है। पुलिस अब इसकी भी जांच कर रही है।
वीडियो बनाने वाले की भूमिका की भी होगी जांच
शुक्रवार की रात युवक खुद पर आग लगाकर थाने में घुस गया था। पुलिसकर्मियों ने उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच पता चला कि उसका छोटा भाई सादिक उसे बचाने के बजाए मोबाइल पर वीडियो बना रहा था। दोनों भाई पहले भी लोगों को धमकाने के लिए खुद को ब्लेड मारने और जहरीला पदार्थ खाने जैसी घटना कर चुके हैं। अब पुलिस मामले में समीर के छोटे भाई की भूमिका की भी जांच करेगी।
बिलासपुर जोनल स्टेशन में आटो खड़ी करने गेट नंबर चार पर रेलवे ने दी जगह
बिलासपुर जोनल स्टेशन में आटो खड़ी करने गेट नंबर चार पर रेलवे ने दी जगह
सिविल लाइन थाना प्रभारी बदले
घटना के बाद समीर ने पुलिसकर्मियों पर उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इधर गुस्र्वार की दोपहर युवक की अस्पताल में मौत हो गई। इससे पहले एसएसपी पारुल माथुर ने सिविल लाइन थाना प्रभारी सनिप रात्रे का तारबाहर थाने में तबादला कर दिया। उनकी जगह पर तारबाहर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता को सिविल लाइन थाने की कमान सौंपी गई है। एसपी पास्र्ल माथुर ने इसे प्रशासनिक तबादला बताया है। हालांकि इसे शुक्रवार की रात हुई घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
मुंबई। उर्फी जावेद आए दिन अपने नए लुक्स फॉलोअर्स के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने साड़ी में अपना वीडियो शेयर किया है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि उर्फी ने जस्टिन बीबर ‘सॉरी’ गाने को इंट्रेस्टिंग ट्विस्ट दिया है। सुनने में लगेगा कि गाना साड़ी के ऊपर है।
जिसमें उर्फी Urfi Javed ने सारी में ब्लाउज नहीं कैरी किया है। साथ में नथ पहन रखी है। वीडियो पर उन्हें मिले-जुले रिऐक्शंस मिल रहे हैं। Justin Bieber उनके इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बता दें कि उर्फी जावेद को उनके कपड़ों की चॉइस के लिए अक्सर ट्रोल किया जाता है। हालांकि वह ट्रोलिंग से अफेक्ट नहीं होतीं।
जस्टिन बीबर के गाने को दिया ट्विस्ट
उर्फी जावेद बीते दिनों बिग बॉस ओटीटी में दिखाई दी थीं। इसके बाद से वह लगातार खबरों में हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो है जिसमें वह साड़ी पहनकर डांस किया है। उर्फी ने वाइट-ब्लू खूबसूरत सी साड़ी पहनी है।
बाल खोलकर साइड में डाल रखे हैं और नथ भी पहनी है। उर्फी जस्टिन बीबर के गाने सॉरी पर ऐसे लिपसिंक कर रही हैं जिससे लग रहा है कि गाना साड़ी पर है। उर्फी के कुछ फॉलोअर्स ने उनकी तारीफ की है तो कई हमेशा की तरह ट्रोलिंग कर रहे हैं।
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में गुरुवार सुबह असमाजिक तत्वों ने दो अलग-अलग स्थानों पर हनुमान जी के तीन मंदिरों में तोड़फोड़ कर दी। वहां लगी धर्म ध्वजा निकाल कर फेंक दिए, और स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को भी तोड़कर पास की नहर में फेंक दिया गया है।
घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। भारतीय जनता युवा मोर्चा व ABVP कार्यकर्ता सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ क्षेत्र के मिसदा गांव और शिवरीनारायण के केरा रोड व दुर्बा गांव के पास स्थित हनुमान मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है।
बताया जा रहा है कि ताला तोड़कर असामाजिक तत्व मंदिर में दाखिल हुए। उन्होंने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति तोड़ दी। मंदिर में लगे धर्म ध्वज को भी निकाल कर फेंक दिया गया। पुलिस ने खंडित मूर्ति को पास की ही नहर से बरामद किया है। जानकारी फैलने पर मौके पर लोग एकत्रित होना शुरू हो गए हैं।
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पता चला है कि असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में देर रात मंदिरों में तोड़फोड़ की है। इस मामले में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है।