Home Blog Page 2707

RTI में खुलासा: सोनिया गांधी के निवास और कांग्रेस मुख्यालय का नहीं चुकाया गया है किराया, भाजपा नेता ने शुरु किया चंदा अभियान, इतने रुपए भेजे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी Sonia Gandhi के निवास और कांग्रेस मुख्यालय Congress Headquarters का कई सालों से किराया नहीं चुकाया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता सुजित पटेल की अर्जी के जवाब में केंद्रीय आवास मंत्रालय ने दी है।

केंद्रीय शहरी विकास व आवास मंत्रालय ने एक आरटीआई RTI अर्जी के जवाब में कहा है कि कांग्रेस के कई नेता सरकारी इमारतों का किराया नहीं चुका रहे हैं। इन नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी नाम है। पार्टी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय और सोनिया गांधी के निवास का किराया लंबे समय से नहीं चुकाया है। लाखों रुपया बकाया हो गया है।

भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने सोनिया गांधी के खाते में भेजे 10 रुपए

अब भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को शर्मिंदा करने के लिए चंदा इकट्ठा कर किराया चुकाने का अभियान शुरू किया है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि जब किराए के बराबर चंदा इकट्ठा हो जाएगा तो ये किराया सोनिया गांधी को भेजा जाएगा।

इस अभियान की शुरुआत तेजेंद्र बग्गा ने आज सोशल मीडिया पर की। बग्गा ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को छोड़कर मैं एक इंसान के रूप में उनकी मदद करना चाहता हूं। मैंने एक अभियान #SoniaGandhiReliefFund शुरू किया और सोनिया गांधी के खाते में 10 रुपए भेजे।

तेज रफ्तार बोलेरो ने ली युवती की जान,खिड़की से बाहर जा गिरी युवती

बलरामपुर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो में सवार 1 युवती की मौत हो गई है। घटना कुसमी थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि अंदर बैठी युवती बोलेरो से बाहर निकल गई। जिससे युवती की बोलेरो के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौेके पर पहुंची पुलिस ने मर्ज कायम कर जांच में जुटी हुई है और बोलेरो को सीधा करने का प्रयास कर रही है।

सीजी ब्रेकिंग: एंग्लो इंडियन विधायक का मनोनयन इसी सत्र में

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा Chhattisgarh Legislative Assembly के बजट सत्र में एंग्लो इंडियन विधायक मनोनीत किए जाएंगे। सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। budget session मनोनीत विधायक का कार्यकाल अगले 21 महीने का ही रहेगा। इन्हें विधानसभा में वोटिंग के अलावा सारे अधिकार प्राप्त होते हैं।

बता दें कि विधानसभा में कांग्रेस के 70 विधायक हैं। मनोनीत विधायक nomination of Anglo Indian MLA की नियुक्ति के बाद कांग्रेस की सदस्य संख्या बढक़र 71 हो जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक विधानसभा के 5 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र में एंग्लो इंडियन सदस्य की नियुक्ति की जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद सबसे पहले इंग्रीड मैक्लाउड और रोजलीन बैकमेन एक-एक कार्यकाल के लिए और फिर बर्नार्ड रोड्रिग्ज (लगातार दो कार्यकाल) के लिए मनोनीत हुए। प्रदेश में इस समुदाय की आबादी करीब एक हजार है। इनमें से अधिकांंश बिलासपुर और जशपुर में रहते हैं।

हिजाब विवाद: कर्नाटक के चीफ जस्टिस बोले- मजहबी ड्रेस की जिद नहीं कर सकते छात्र, सोमवार को सुनवाई

बेंगलुरु। कर्नाटक Karnataka के स्कूलों एवं कॉलेजों में छात्राओं के हिजाब Hijab controversy पहनने को लेकर छिड़े विवाद पर आज भी हाई कोर्ट में कोई फैसला नहीं हो पाया है। Karnataka High Court अदालत ने मामले की सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि छात्र स्कूलों और कॉलेजों से धार्मिक ड्रेस के लिए जिद नहीं कर सकते हैं।

चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी Chief Justice Ritu Raj Awasthi ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों को तत्काल खोलना चाहिए और पढ़ाई होना जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को दोपहर ढाई बजे अगली सुनवाई होनी है और उसमें कोई फैसला अदालत की ओर से आ सकता है।

छात्राओं के वकील बोले- किसी कानून में पाबंदी की बात नहीं

केस की सुनवाई के दौरान हिजाब पहनने की मांग करने की वाली छात्राओं के वकील संजय हेगड़े ने कहा कि यूनिफॉर्म को लेकर कर्नाटक एजुकेशन एक्ट में कोई बात नहीं कही गई है। उन्होंने अदालत में कहा, ‘कर्नाटक एजुकेशन एक्ट में यूनिफॉर्म को लेकर कोई स्पेशल प्रावधान नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि हिजाब इस्लाम का हिस्सा है और इसे स्कूल एवं कॉलेजों की ओर से अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्दी ही फैसला लिए जाने की जरूरत है ताकि छात्रों की पढ़ाई पर असर न हो क्योंकि मार्च में ही उनके एग्जाम भी होने वाले हैं।

राजनीति के रिंग में उतरे WWE रेसलर द ग्रेट खली, चुनाव के बीच थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली। पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच WWE में भारत का मान बढ़ाने वाले रेसरल द ग्रेट खली WWE wrestler The Great Khali ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में joins BJP भगवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खली हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं।

बता दें कि खली के राजनीति में आने की संभावना बीते कई महीनों से चल रही थी। हालांकि, पार्टी को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की थी। इसके बाद खली के बीजेपी में शामिल होने की संभावना बढ़ गई थी। आज वह औपचारिक रूप से भगवा पार्टी के हो गए। इससे पहले बीते साल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी।

सीजी ब्रेकिंग: जब शादी समारोह में मेहमान बनकर पहुंचे भालू, मची अफरा-तफरी

कांकेर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक शादी समारोह में भालुओं की एंट्री होते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया। हालांकि राहत की बात ये है कि भालुओं ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। भालुओं को झुंड खाना खाने के बाद चले गए।

मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर के हल्बा गांव में शादी समारोह चल रहा था। शादी समारोह में सभी लोगों ने खाना खाने के बाद दोना-पत्तल बाड़ी में फेंक दिया। बचा हुआ खाना भी बाड़ी में फेंक दिया गया।

बाड़ी में भरपूर मात्रा में खाना देख 5 भालुओं का झुण्ड आ धमका। देर रात भालुओं को देख शादी समारोह में आये लोगों के होश फाख्ता हो गए। कुछ लोगों ने ज़ूम करके भालुओं का वीडियो भी बनाया। भालुओं का झुण्ड काफी देर तक बाड़ी में विचरण करता रहा।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उत्तराखंड में करेंगे चुनाव प्रचार,कांग्रेस आलाकमान ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को कांग्रेस आलाकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सिंहदेव उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। गुरुवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड रवाना हुए हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के जरिए आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यतः हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा और आगामी कार्य योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव उत्तराखंड की जनता के बीच जाएंगे व उनसे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे।

बता दें कि उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। इन सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव: प्रचार के लिए आएंगी अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी, धुरी में भगवंत मान की जनसभा में होंगी शामिल

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी भी जन सभाओं में शामिल होंगी। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 11 फरवरी को संगरूर जिले के धुरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनसभा में शामिल होंगी। सुनीता केजरीवाल महिलाओं से बातचीत करेंगी।

संगरूर संसदीय सीट से भगवंत मान आप के टिकट पर दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा घोषित करने के बाद पार्टी ने उन्हें धुरी से मैदान में उतारा है। धुरी विधानसभा क्षेत्र संगरूर जिले में आती है। धुरी विधानसभा सीट में 74 गांव आते हैं।

महिलाएं निर्णायक

पंजाब में होने वाले चुनाव में महिलाएं निर्णायक भूमिका में रहती हैं। इस बार मतदान में कुल 2.12 करोड़ मतदाता वोट करेंगे। इनमें 10086514 महिला वोटर हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में 78.14 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला था, जो पुरुषों के मुकाबले 1.45 प्रतिशत अधिक था। इस बार भी सियासी दल यही अनुमान लगा रहे हैं कि चुनाव में महिलाएं ज्यादा वोट डालेंगी।

Paytm का नया “Tap to Pay” फीचर! अब बिना इंटरनेट और ऐप खोले कर सकेंगे पेमेंट

नई दिल्ली। कोरोना के कारण डिजिटल लेनदेन में तेजी आ गया है। आजकल लगभग सभी छोटी-बड़ी जगहों पर इस समय ऑनलाइ पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है। पेमेंट के लिए ज्यादातर लोग खासतौर से गूगल पे या पेटीएम का यूज करते हैं।

इस वजह से पेटीएम कंपनी ने पेटीएम में एक ऐसा जादुई फीचर आ गया है, जो आपको बिना ऐप खोले पेमेंट करने की अनुमति देता है, वो भी बिना इंटरनेट के।

दरअसल, पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए अपने ऐप एक्सपीरियंस को और अधिक रोचक बनाने के लिए, टैप टू पे (Tap to Pay) नाम का नया फीचर जोड़ा है। जी हां, यही वो फीचर है जो आपको बिना पेटीएम ऐप खोले और बिना इंटरनेट का यूज किए तेजी से पेमेंट करने की सुविधा देता है। लेकिन, इसके लिए आपका पेटीएम ऐप अपडेट होना और ऐप में एक एक्टिव डेबिट-क्रेडिट कार्ड लिंक होना बहुत जरूरी है ।

0.जानें बिना इंटरनेट के कैसे करें पेटीएम

सबसे पहले अपने फोन में Paytm ऐप को ओपन करें।
अब नीचे स्क्रॉल करें और My Paytm सेक्शन में Tap to Pay ऑप्शन पर जाएं।
अब, सबसे नीचे Add New Card बटन पर टैप करें और कार्ड डिटेल दर्ज करें।
यहां, आप पहले से सेव किए गए कार्ड को भी चुन सकते हैं।
अब टर्म एंड कंडीशन को स्वीकार करें और वेरिफाई करने के लिए Proceed पर क्लिक करें।
Tap to Pa का उपयोग करके पेमेंट करने के लिए, अपने स्मार्टफोन को अनलॉक करें और NFC को एक्टिवेट करें।
अब, अपने स्मार्टफोन को NFC-activated POS machine के पास लाएं और पेमेंट होने तक इसे स्थिर रखें।
5000 रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए, आपको POS मशीन पर कार्ड का पिन डालना होगा।

ब्रेकिंग: ताडमेल में नक्सलियों ने भाजपा नेता के बेटे को मारी गोली, ASP ने की पुष्टि

बीजापुर। नक्सलियों ने गुरुवार सुबह एक भाजपा नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि कुटरू थाना क्षेत्र के आडावाली ग्राम पंचायत के सरपंच पति घनश्याम मंडावी की ताडमेल गांव में नक्सलियों ने की गोली मारकर हत्या की है।

इलाके के ASP पंकज शुक्ला ने की इस घटना की पुष्टि की है। नक्सलियों ने जिस युवक को गोली मारी है वह पूर्व जनपद अध्यक्ष और भाजपा नेता का बड़ा बेटा था।