Home Blog Page 2710

कर्नाटक हिजाब विवाद : तिरंगा बनाम भगवा में बदली जंग, शिगोमा में पत्थरबाजी के बाद धारा 144 लागू

बेंगलुरू। कर्नाटक Karnataka में हिजाब विवाद Hijab Row बढ़ता ही जा रहा है। हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई चल रही है। तीन बजे के बाद फिर से सुनवाई होनी है। इस बीच कर्नाटक में हिजाब विवाद पर स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। कथित तौर पर पर तिरंगे की जगह भगवा झंडा लगाया गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति झंडे के पोल पर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में भगवा झंडा है। नीचे कुछ अन्य लोग खड़े हैं, जिन्हें छात्र बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिगोमा जिले का है। यहां सुबह पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इसके बाद से यहां पर धारा 144 लागू कर दी गई है। उधर, कॉलेज प्रशासनों को आदेश दिया गया है कि वे अपने यहां की स्थिति को देखते हुए छुट्टी का फैसला ले सकते  हैं।

सुनवाई से पहले हुआ था बवाल

सुनवाई से पहले महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में प्रदर्शन शुरू हो गया था। हिजाब पहनी छात्राओं के विरोध में भगवा स्कार्फ डाले छात्र आ गए और नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और प्रदर्शन तेज हो गया। दोनों ओर से धार्मिक नारे लगाए गए थे।

सीएम ने की शांति बनाए रखने की अपील

मामला बढ़ात देख सीएम बसवराज बोम्मई का बयान सानमे आया है, उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सीएम ने कहा है कि मामला आज हाई कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसका इंतजार करें और बच्चों को पढ़ने दिया जाए। इससे पहले भी सीएम ने शांति बनाए रखने की अपील की थी। हालांकि, उन्होंने कहा था कि हाईकोर्ट का फैसला आने तक नए यूनिफार्म लॉ का पालन सख्ती से करवाया जाए।

यूपी में आज पहले चरण के लिए थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, मतदान 10 को, इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहले चरण की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। यूपी में पहले चरण के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर दस फरवरी को मतदान होगा। कई दिनों के चुनावी शोरगुल के बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे।

हालांकि अंतिम दिन चुनाव प्रचार थमने से पहले उम्मीदवारों की प्रचार गाड़ी मतदाताओं के पास अधिक से अधिक प्रचार करने पहुंची। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित पांचों राज्यों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार इन पांचों राज्यों की चुनाव मशीनरी को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। पहले चरण के 11 जिलों में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में वोटिंग होगी।

इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

मुजफ्फरनगर :  संजीव बालयान  केद्रीय मंत्री
गाजियाबाद: जनरल वीके सिंह केंद्रीय  मंत्री
आगरा:  एसपी बघेल केंद्रीय मंत्री
बिजनौर: मलूक नागर
बागपत : सत्यपाल सिंह
कैराना :  प्रदीप चौधरी
गौतमबुद्धनगर: महेश शर्मा
बुलंदशहर: डॉ. भोला सिंह
अलीगढ़ : सतीश गौतम
हाथरस : राजवीर दिलेर
मथुरा: हेमामालिनी
फतेहपुर सीकरी: राजकुमार चाहर
मेरठ: राजेंद्र अग्रवाल

प्रेमिका संग भाग रहा युवक बस लेट होने से पकड़ाया, भाइयों ने गलियों में घसीट कर पीटा

शिवपुरी। प्रेमिका के भाइयों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। लड़की के भाइयों ने पहले युवक को जमीन पर पटका, फिर टांगें पकड़कर गलियों में घसीटा। इस दौरान उसकी बेल्ट और लातों से जमकर पिटाई भी की।  दरअसल MP के शिवपुरी में युवक और युवती भागने की तैयारी में थे और बस स्टॉप पर खड़े हुए थे। लेकिन बस लेट होने की वजह से घरवालों की पकड़ में आ गए। इसके बाद परिजनों ने लड़की को तो घर भेज दिया, पर लड़के को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो बदरवास कस्बे का है। वीडियो में मार खाते दिख रहे युवक का नाम सनबेस है। वहीं, पिटाई करने वाले युवकों के नाम गोविंद और प्रताप बताए जा रहे हैं। सनबेस उनकी बहन को घर से भगाकर लेकर ले जा रहा था। लड़की घर से गायब मिली तो परिवारवालों ने उसे तलाशना शुरू किया। वे उसे खोजते हुए बस स्टॉप पर पहुंचे तो कपल उन्हें वहां मिल गया। उसके बाद घरवालों ने प्रेमी पर चढ़े आशिकी का भूत उतार दिया।

नहीं रहे महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार, आर्थिक तंगी से थे परेशान

मुंबई। बीआर चोपड़ा के पौराणिक शो, ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने 74 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। प्रवीण कुमार सोबती ने न केवल अभिनय की दुनिया में बल्कि खेल की दुनिया में भी खूब नाम कमाया था।

एशियाई खेलों में कर चुके हैं भारत का प्रतिनिधित्व

अपनी कद काठी की वजह से प्रवीण कुमार सोबती लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध थे। एक अभिनेता होने के अलावा, वह एक एथलीट भी थे। हैमर और डिस्क थ्रो में उन्होंने कई पदक जीते हैं।

बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट रह चुके प्रवीण ने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। हांगकांग में आयोजित एशियाई खेल में उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 1960 और 70 के दशक के दौरान एथलेटिक्स में जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल की थी।

रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया पूरा दफ्तर, अधिकारी बोलीं- कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए तो कैसे मना करें

न्यूज डेस्क।राजस्थान में घूसखोरी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें पूरा का पूरा दफ्तर ही घूस लेते पकड़ा गया है. इतना ही नहीं, पकड़े जाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ने तर्क दिया कि जब कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए तो कैसे मना करें.

मिली जानकारी के मुताबिक, जयपुर शहर के विकास का जिम्मा संभालने वाले जयपुर विकास प्राधिकरण की डिप्टी कमिश्नर समेत पूरा दफ्तर घूसखोरी के मामले में रंगे हाथों पकड़ा गया है. घूस लेते हुए पकड़े जाने के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ममता यादव एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों के सामने हंस रही थीं. उनका कहना था कि जब कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए तो भला कैसे मना कर सकते हैं.

की गई थी जयपुर विकास प्राधिकरण की शिकायत

एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की गई थी कि जवाहर सर्किल के सिद्धार्थ नगर में एक व्यक्ति अपनी पुश्तैनी जमीन का पट्टा लेना चाह रहा था. इसके बदले डिप्टी कमिश्नर ममता यादव साढ़े छह लाख रुपये और जूनियर इंजीनियर श्याम 3 लाख रुपये मांग रहे थे.

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने JDA में जाल बिछाया और फिर RAS अधिकारी ममता यादव, जयंत श्याम, नक्शा पास करने वाला कर्मचारी विजय मीणा, अकाउंटेंट राम तूफान मंडोतिया समेत कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश मौर्य सभी घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए.
यह पहली बार हुआ है कि पूरे जोन के अधिकारी ही घूस लेते एक साथ पकड़े गए हैं. जयपुर के जोन 4 के अधिकारी पट्टा बांटने के काम में लगे हुए थे. एंटी करप्शन ब्यूरो ने JDA के पार्किंग एरिया से घूस लेते हुए पकड़ने की कार्रवाई शुरू की. काम काफी गुप्त ढंग से हुआ और आखिर में डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर तक अधिकारी पहुंच गए.

“चांदनी रात चोरों को अच्छी लगती है” कहावत सुनाकर फ्री बिजली पर सीएम योगी ने कसा अखिलेश यादव पर तंज

उत्तर प्रदेश चुनाव में बिजली हमेशा से मुख्य मुद्दों में से एक रहा है। 2022 विधासनभा चुनाव में बीजेपी सभी जिलों में समान बिजली देने के दम पर वोट मांग रही है जबकि अखिलेश यादव इस वादे के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनीं तो वे 300 यूनिट बिजली फ्री में देंगे। बिजली के मुद्दे को चुनावी जनसभाओं में जमकर भुनाया जा रहा है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

दरअसल योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल पहले बिजली मिलती थी क्या? आज तो बिजली मिल रही है ना? सपा-बसपा के लोग अंधेरे में रहने के आदी थे। एक कहावत है ना कि चांदनी रात चोरों को अच्छी लगती है। वे डकैती भी इसी अंधेरे में करवाते थे। डकैती हो, अराजकता हो, छिनैती हो… वो इसी अंधेरे में ये सब करवाते थे लेकिन आज बिजली की रौशनी से हर घर जगमगा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब को घर दिया, हर घर तक बिजली पहुंचाई, हर घर गैस कनेक्शन भी पहुंचाया और पंद्रह करोड़ गरीबों को राशन की सुविधा भी दी। अगर ये सब किसी दिया है तो वो हैं हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार आपके लिए काम कर रही है। जो संकट में साथी नहीं वह अवसरवादी है। आप लोगों से ज्यादा कौन जानता है कि जब मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे तो ये 2 लड़कों की जोड़ी गायब थी।
बिजनौर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में दंगा, पलायन और कर्फ्यू यहां की नियति बन चुका था। आज गुंडे माफिया अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। अपराधी माफिया गली में तख्ती लटकाए कह रहे हैं कि जान बख्श दो, अपराध नहीं करेंगे।

छत्तीसगढ़ इस दिन फिर होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, जानें कब मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 और 10 फरवरी को सरगुजा-बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की बरसात की संभावना जताई है।

मौसम weather department विज्ञान विभाग के Weather Forecast Agency Skymet मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बन रहा है। इसकी वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन हो सकता है।

9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में तथा 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

बदल चुकी है हवा की दिशा

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से घूमकर उत्तर-पूर्व हो चुकी है। इसकी वजह से धीरे-धीरे मौसम में गर्मी आएगी। सबसे पहले रात का तापमान बढ़ेगा और फिर न्यूनतम तापमान सामान्य पर आएगा, लेकिन यह फरवरी के दूसरे सप्ताह के आखिर में होगा।

साली ने कर दी ऐसी डिमांड, सुनकर घबरा गए जीजाजी; फिर बोलने लगे उल्टी-सीधी बात

Jija Saali News: शादी में अगर जीजा और साली (Jija Saali) के बीच नोंक-झोंक देखने को ना मिले तो कुछ फीका-फीका सा लगता है. फीकेपन को दूर करने के लिए जीजा और साली के बीच चटपटी बातें जरूर करते हुए नजर आते हैं. साली भी अपने जीजू को ताना मारने से पीछे नहीं हटती. सबसे मजेदार पल तब देखने को मिलता है, जब साली और जीजू में जूता चुराई रस्म के दौरान शगुन के पैसों को लेकर बहस होने लगती है. पैसों के लिए कई बार तो साली को कई बातें सुननी पड़ती है. हालांकि, जूता चुराने के लिए साली को कई पापड़ बेलने पड़ जाते हैं.

जीजाजी के सामने सालियों ने रख दी अनोखी डिमांड
जूता जुराई रस्म के दौरान जब अपने जीजाजी के सामने साली आती है तो उसके ठाठ देखने ही लायक होते हैं. साली अपने स्वैग से न सिर्फ जीजाजी, बल्कि बारात में आए उनके रिश्तेदारों के भी होश उड़ा देती है. ऐसा इसलिए क्योंकि, जूता चुराई के लिए साली की डिमांड इतनी जबरदस्त होती है कि सुनकर होश उड़ना लाजमी है. कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देखने को मिला, जब साली ने अपने जीजू से एक लाख रुपए की डिमांड कर दी. यह सुनकर जीजाजी के होश उड़ गए और घबराते हुए 5000 रुपए देने की बात कहने लगे.
शगुन के पैसों को सुनकर घबरा गए जीजाजी
इतना ही नहीं, जब सालियों ने शगुन के एक लाख रुपए की डिमांड की तो दिमाग भटक गया. सालियों ने अपने जीजू से कहा ‘पैसे दो, पैसे दो’, फिर जीजाजी ‘जूते दो’ की जगह ‘जूते लो’ कहने लगे. इस पर सभी सालियां जोर से हंसने लगी और उनकी गलती तो सही करवाया. एक साली ने तो एक लाख रुपए की डिमांड करते हुए कहा कि एक लाख तो कुछ नहीं होते आपके लिए. फिर दूल्हा अड़ा रहा और फिर 21 हजार रुपए देने की बात आ गई. कुछ ही देर में सालियां अपने जीजू से पैसे लेने को तैयार हो गईं. फिर दूल्हे को सालियों द्वारा जूते पहनाया गया.

https://www.instagram.com/reel/CZl_9Nogh5E/?utm_source=ig_embed&ig_rid=91ebd85f-38bc-4d89-9271-f1df080a79d6&ig_mid=1B070470-6B2E-4BD0-A1A9-3CF3D18B2E50

KORBA: सचिव के खिलाफ मिली शिकायत पर जांच करने पहुंची जांच टीम… CEO ने निर्माण कार्यो के साथ दास्तवेज का किया अवलोकन…

कोरबा। कोरबा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुकरीचोली ग्राम पंचायत में सचिव के खिलाफ मिली शिकायत पर आज जिला पंचायत की टीम पंचायत पहुचीं। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य और पंचायत के दास्तवेजो का अवलोकन किया। फिलहाल जांच टीम ने अभी जांच गोपनीय रखी हैं। सूत्रों की माने तो पंचायत में भारी गड़बड़िया मिली है।

बता दें कि शासन की विभिन्न योजनाओ के उचित एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए नूतन कुमार कंवर ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा और जिला पंचायत कोरबा की 11 सदस्यीय टीम सोमवार को सुबह ग्राम पंचायत कुकरी चोली पहुंचे,जहाँ पर उन्होंने विभिन्न कार्यो का निरीक्षण किया तथा व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए .श्री कुमार ने शासन की महत्वकांक्षी ग्राम सुराजी योजना के तहत निर्मित गोठान एवं गोबर खरीदी का जायजा लिया.गोठान में सरंचनाओ के निर्माण में कमी पाए जाने पर संबंधितो पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए .उन्होंने महात्मा गाँधी नरेगा ,के तहत ग्राम में संचालित तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा श्रम मूलक कार्य एवं श्रमिक संख्या बढाने के निर्देश दिए. उन्होंने आंगनवाडी केंद्र ,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवास निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को शोचालयों के उपयोग के लिए प्रेरित किया.उन्होंने गाँव में हैंडपंप,बोर आदि से व्यर्थ बहने वाले पानी को संग्रहित करने के लिए सोक पिट निर्माण कराने के निर्देश दिए .सी.ई.ओ ने गाँव में रास्ते में बहने वाले जल की उचित निकासी व्यवस्था एवं पक्की नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए.उन्होंने बिहान के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करके उन्हें आचार पापड़, बड़ी निर्माण ,साबुन,मोमबत्ती निर्माण,मशरूम उत्पादन आदि आजीविका गतिविधियाँ करने के लिए प्रेरित किया.इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने रोजगार सहायक एवं सचिव की कार्यशैली सही नही होने की शिकायत की जिस पर जाँच उपरांत नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए.इस दौरान श्रीमती वंदना गबेल,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी,सुश्री जुली तिर्की उपसंचालक पंचायत,सहित विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सीजी ब्रेकिंग: भूमि गाइडलाइन की दरों में 40 प्रतिशत छूट की अधिसूचना जारी, जानिए कब तक छूट का ले सकेंगे लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने भूमि गाइडलाइन की दरों में 40 प्रतिशत छूट का जो ऐलान किया था उसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस छूट का 31 मार्च 2022 तक छूट का लाभ ले सकेंगे। वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के सचिव निरंजन दास के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी हुआ है।

देखें आदेश :.