Home Blog Page 2748

ब्रेकिंग: अब इस मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, पुष्टि होते ही आनन-फानन में लौटे रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्‍फोट जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं होने के कारण ख़ुद को आइसोलेट रखे थे। उनका RT-PCR टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था, मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। बता दें कि दो दिन पहले मंत्री अपने क्षेत्र के लिए निकले थे। पॉज़िटिव रिपोर्ट मिलते ही क्षेत्र से रायपुर लौट गए हैं। इससे पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, उनकी रिपोर्ट में ओमिक्रान वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। अब तक पूरे प्रदेश में आमिक्रान के 8 केस सामने आ चुके हैं।

जानकारी के अनुसार रात 8 बजे के क़रीब रायपुर पहुंचे हैं। लक्षण को देखते हुए एमएमआई हॉस्पिटल चेकअप के लिए पहुंचे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार रात तक अकेले राजधानी रायपुर में आज 1208 और दुर्ग में 751 नए केस आए हैं। आज छत्तीसगढ़ में 4574 नए मरीजों की पहचान हुई है. वहीं 10 लोगों की मौत हुई है।

कलेक्टर मैडम देखिए…घाठाद्वारी में सेटिंग की खदान! 5 एकड़ का लीज और उत्खनन सरकारी जमीन पर, फोर लेन सड़क ठेकेदार का कारनामा

कोरबा। मड़वारानी के समीप ग्राम घाठाद्वारी में पहाड़ काट कर अवैध उत्खनन कर खनिज विभाग को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 5 एकड़ पर मिले लीज बढ़ा कर सरकारी जमीन से पत्थर निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार लीजधारी ने खदान को भाजपा के एक युवा नेता को सौंपा है जो अब पहाड़ काट कर पत्थर निकाल फोर लेन सड़क निर्माण करने वाली कंपनी को बेच रहा है।

खनिज संपदा से समृद्ध ऊर्जाधानी में खनिज माफिया माइनिंग विभाग की मिली भगत से सरकारी और वनविभाग की जमीन पर मजे से सेटिंग की खदान चला रहे हैं। ताजा मामला मड़वारानी के समीप ग्राम घाठाद्वारी का है। बताया जा रहा है कि यहां 5 एकड़ सरकारी जमीन पर पत्थर खदान की माइनिंग लीज मातादीन जायसवाल को दी गई है। इस बीच चम्पा से उरगा तक 38 किलोमीटर फोर लेन सड़क निर्माण शुरू होने से छोटी गिट्टी खदान करोड़ों की खदान हो चुकी है। सड़क बनाने का ठेका गावर कंट्रशन कंपनी और डायमंड इंफ्रा कंपनी को काम।

0.सोने की खान पर रसूखदारों को खेल, शासन को रायल्टी का चूना

बताया जा रहा है कि चम्पा से उरगा तक 38 किलोमीटर फोर लेन सड़क निर्माण शुरू होते ही इस स्थानीय नेताओं ने अपनी गिद्ध् नजर गाड़ दी है। यहीं वजह है कि जिला प्रशासन से लेकर माइनिंग विभाग इस सेटिंग वाली खदान से आंखें मूंदे बैठा है। जबकि अवैध गिट्टी उत्खनन से ग्रामीण तो परेशान हैं ही साथ ही खनिज विभाग को करोड़ो के राजस्व की चंपत लग रही है।

 

0.अवैध मुरुम की शिकायत पर कार्रवाई लंबित

फोरलेन सड़क निर्माण करने वाली कंपनी इससे पहले भी अवैध मुरुम उत्खनन और परिवहन कर रहा था। जिसकी शिकायत के बाद खनिज विभाग के अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई की बात कही थी। महीनों गुजरने के बाद भी अवैध मुरुम उत्खनन और परिवहन करने वाले खनिज माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

0.करोड़ों के राजस्व का हो रहा नुकसान

आरटीआई कार्यकर्ता मनीष राठौर ने बताया कि मड़वारानी के समीप घाठाद्वारी में चल रहे बिना अनुमति के चल रहे गिट्टी खदान से सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान हो रहा है। सड़क निर्माण में लगने वाले गिट्टी और मुरुम की गणना की जाए तो इसका खुलासा हो सकता है।

रायपुर ​ब्रेकिंग: इंडस्ट्रीयल एरिया में 46 हजार किलो कबाड़ बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर की पुलिस ने धरसींवा इलाके में चोरी का कबाड़ बेचने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का माल लेकर आरोपी धरसींवा के इंडस्ट्रियल एरिया में माल खपाने की फिराक में थे। कई कारखानों के संचालकों से कबाड़ बेचने के लिए संपर्क कर रहे थे। तभी किसी ने पुलिस को खबर कर दी।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने भिलाई के स्टील प्लांट एरिया के आसपास के जगहों से काफी सारा लोहा और कबाड़ का सामान चुरा कर रखा था। पिछले कई महीनों से भिलाई स्टील प्लांट के आसपास के इलाके में यह एक्टिव थे। बकायदा 3 ट्रकों में चोरी का सामान भरकर यह रायपुर पहुंचे हुए थे।

46 हजार किलो कबाड़

इन बदमाशों के पास से 46 हजार 690 किलो कबाड़ मिला है। जिसकी कीमत लगभग 14 लाख 43 हजार 500 के आसपास आंकी गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी दुर्ग-रायपुर के रहने वाले हैं, इनमें टिकेश्वर प्रसाद, के साई कुमार राव, सोहन यादव, आशीष यादव, अजय नारंग और सुखलाल सिंह नाम के युवक शामिल हैं, इनके तीन ट्रकों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

दूल्हे ने कर दी ऐसी गलती, शादी के अगले ही दिन दुल्हन ने दे दिया तलाक

नई दिल्ली। दुनियाभर के तमाम देशों से शादियों के कई अजब-गजब वाकये सामने आते रहते हैं और वे वायरल हो जाते हैं। कई बार ये मामले फनी होते हैं तो कई बाद गंभीर घटनाएं भी सामने आ जाती हैं। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन ने दूल्हे को तलाक दे दिया। यह सब तब हुआ जब दूल्हे ने दुल्हन की इच्छा के खिलाफ एक काम कर दिया।

दरअसल, यह घटना तब हुई जब शादी के अगले दिन दूल्हा और दुल्हन पार्टी कर रहे थे, इस दौरान उनके रिश्तेदार भी वहां मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे वाकये को महिला ने खुद अपने सोशल मीडिया स्पेस पर बताया है। महिला ने बताया कि उसके पति ने शादी के दिन उसकी मर्जी के खिलाफ उसे केक लगा दिया जो उसे बेहद अपमानजनक महसूस हुआ। ऐसे में उसने अपने पति के साथ नहीं रहने का फैसला कर लिया।

उसने बताया कि शादी के अगले दिन जब उनकी केक काटने की सेरेमनी हो रही थी तो वह नहीं चाहती थी उसके चेहरे पर कोई केक लगाए। बावजूद इसके उसके पति ने उसका सिर पकड़कर केक लगा दिया। महिला उसे लगातार रोकती रही लेकिन वह नहीं माना। महिला गुस्सा हो गई तो उन दोनों में कहासुनी भी हो गई। यह मामला इतना आगे बढ़ गया कि महिला ने बड़ा कदम उठा लिया।

छत्तीसगढ़ में आज 4574 नए मरीज,10 की मौत, रायपुर में 1208 पॉजिटिव,5 जिलों में बनी हुई है रफ्तार

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 4574 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं 5396 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 10 मरीज की मौत हुई है।

अकेले रायपुर जिले में 1208 नए मरीज मिले हैं। आज रायपुर में एक मरीज की मौत हुई है। दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर चांपा अभी कोरोना के हॉटस्पाट बने हुए हैं।

देखें बाकी जिलों का हाल…

आज मिलें 441 कोविड संक्रमित… 286 पुरुष और 155 महिला शामिल…

कोरबा। सोमवार को जिले में 441 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जिसमें 286 पुरुष और 155 महिला मरीज शामिल हैं।

बता दें कि कोरोना का ग्राफ जिले में कम होने के बजाए बढ़ता जा रहा है। प्रशसान कि सख्ती के बाद भी लोगों में जागरूकता की कमी की वजह से कोरोनो के मरीजो में इजाफा हो रहा है। यही वजह है आज फिर कोरोना संक्रमितों के आंकड़ो में बढ़ोत्तरी हुई है। आज करतला – 27,कटघोरा ग्रामीण – 60,कटघोरा शहरी – 47,कोरबा,ग्रामीण – 28,कोरबा,शहरी – 108,पाली – 108,पोड़ी-उपरोडा – 68 शामिल है।

किसान नेता राकेश टिकैत की दो टूक, सभी को शुभकामनाएं, समर्थन किसी को नहीं

प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को प्रयागराज में कहा कि विधानसभा चुनाव में वह किसी दल या गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगे।

सिसौली में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और नरेश टिकैत की मुलाकात तथा सपा-रालोद गठबंधन को समर्थन देने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि हम सबका स्वागत करते हैं। जिस दल का प्रत्याशी उनके पास आएगा उसे जीत की शुभकामनाएं देंगे। लेकिन, समर्थन देने का सवाल नहीं उठता है।

राकेश टिकैत ने कहा कि संगम किनारे सिर्फ किसानों की समस्या पर मंथन करने आए हैं। यहां राजनीति की कोई बात नहीं होगी। न किसानों पर किसी पार्टी को वोट देने को कहा जाएगा। किसानों के खातों में भेजी जा रही राशि और आय दोगुनी करने के सवाल पर टिकैत ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी का इजहार किया।

टिकैत ने कहा, सब झूठ है, सरकार को झूठ बोलने के लिए गोल्ड मेडल मिलना चाहिए। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। कई राज्यों में किसानों को बिजली मुफ्त मिल रही है। यूपी के लिए भी मुफ्त बिजली देने की मांग की तो सरकार ने सब्सिडी दी।

गन्ना किसानों का भुगतान रुका है। इन्हीं मुद्दों को लेकर किसानों में नाराजगी है। नेता वोट मांगने जाएंगे तो किसान ये सवाल जरूर करेंगे। टिकैत ने कहा कि उनकी मांग पर किसानों को मुफ्त बिजली आज कई पार्टियों का एजेंडा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर अगले महीने किसानों के बीच जाएंगे। क्या खोया, क्या पाया के मुद्दे पर किसानों से सीधे बात करेंगे।

टिकैत ने कहा, धर्म और जाति के नाम पर किसान बंटे हैं। 13 महीने के आंदोलन के बाद किसान फसल और विकास के मुद्दे पर मतदान करता है तो उसका असर दिखेगा। टिकैत ने किसानों को खनन में कुछ राहत देने के लिए सरकार की तारीफ की।

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कार रोकी, तो रईसजादों ने दारोगा पर हाथ उठाते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी

रांची। रांची के अरगोड़ा थानाक्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दरोगा के साथ रईसजादों द्वारा अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया. बाद में मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. दारोगा के साथ युवकों की बदतमीजी का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक दारोगा के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. घटना रविवार रात की है.

जानकारी के मुताबिक अरगोड़ा थानाक्षेत्र के सहजानंद चौक पर पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोका, तो कार में सवार युवकों ने एसआई संजय यादव के साथ दुर्व्यहार करना शुरू कर दिया. यहां तक की वर्दी उतरवाने की धमकी दी और दरोगा पर हाथ भी उठाया. हालांकि मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और थाने ले गये.

गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल चौरसिया, धनबाद का रहने वाला है, जबकि राजेश सिंह, सेल सिटी, धुर्वा रांची का रहने वाला है. आरोपियों का कहना है कि चेकिंग के दौरान पहले पुलिसवालों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और पैसों की मांग की.

दारोगा के द्वारा घटना की पूरी जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को दी गई. इसके बाद मौके पर पीसीआर की टीम और पुलिस गाड़ी पहुंची. फिर दोनों युवकों को थाना ले जाया गया. थाने में भी वे बदतमीजी करते रहे. पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि इनकी हिस्ट्री क्या है.

महिला से अय्याशी के लिए 2 युवकों ने मांगी ‘लड़की’, नहीं दी तो कार से रौंदकर मार डाला

जालोर। जालोर जिले के सांचौर इलाके में दिल को दहला देने वाली वारदात में दो युवकों ने एक दलित के घर में जाकर अय्याशी (Debauchery) के लिए लड़की की डिमांड की. घर की बुजुर्ग महिला ने जब उनको मना किया तो उन्होंने उसे पिकअप (कार) से रौंदकर (Crushed) मार डाला. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन कर आरोपियों को धरदबोचा है. पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस के अनुसार वारदार सांचौर इलाके में नेशनल हाइवे के किनारे स्थित कारोला सरहद में शनिवार देर रात को हुई. कच्चे झोपड़ों की इस बस्ती में शनिवार रात करीब 10 बजे पिकअप गाड़ी से आए नशे में धुत दो युवकों ने एक घर में घुसकर वृद्धा से अनैतिक काम के लिए लड़की की डिमांड की. इसी बात को लेकर वृ्द्धा गुस्सा हो गई. इस पर युवकों ने वृद्धा को वहीं पिकअप से कुचलकर मार डाला.
हड़बड़ाहट में आरोपियों के मोबाइल रह गये मौके पर
आरोपियों ने पिकअप को रिवर्स लेकर वृद्धा पर चढ़ा दिया. पिकअप का टायर वृद्धा के सिर पर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसके बाद आरोपी वहां से भाग गये, लेकिन उनके मोबाइल घटनास्थल पर ही रह गये. बाद में परिजन और ग्रामीण वृद्धा को अस्पताल ले गये. लेकिन अस्पताल ले जाते समय वृद्धा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने छह घंटे के भीतर आरोपियों का दबोचा
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने मौके पर मिले आरोपियों के मोबाइल के आधार पर दोनों की खोजबीन शुरू की. तहकीकात करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को छह घंटे के भीतर चितलवाना थाना इलाके के डावल से उनके घर पर दबिश देकर पकड़ लिया. रविवार दोपहर बाद वृद्धा का अंतिम संस्कार किया गया. उसके बाद परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मृतका के पोते ने दर्ज कराया मामला
पुलिस ने मृतका के पोते की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट में उसने बताया कि शनिवार रात को भोजन करने के बाद घर में सब अलाव ताप रहे थे. इस दौरान एक पिकअप गाड़ी आई. उसमें दो युवक थे. युवकों ने नीचे उतरते ही दादी से किसी लड़की के बारे में पूछा. दादी द्वारा मना कर देने से दोनों नाराज हो गए. उन्होंने गाड़ी को तेज गति से रिवर्स लेते हुए दादी पर चढ़ा दिया जिससे उनकी मौत हो गई.

सिपाही के पोस्ट से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, लिखा ‘यादवों’ को सभी चौकी थानों से हटाया गया

न्यूज डेस्क। विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस विभाग में भी गहमागहमी मची हुई है। शुक्रवार को चकेरी थाने के कृष्णा नगर चौकी में तैनात सिपाही अतुल यादव ने एसआई निशा यादव के उकसाने पर एक जातिगत भड़काऊ पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट पर वायरल कर दिया।

पोस्ट में सिपाही ने सीधे पुलिस कमिश्नरी पर विशेष जाति के पुलिस कर्मियों संग भेदभाव करने का आरोप लगाया। मामले को संज्ञान में लेते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने दोनों को इन हाजिर कर दिया। सिपाही अतुल यादव ने पोस्ट में लिखा ‘कानपुर कमिश्नरेट में ‘यादवों’ को सभी थानों/चौकियों के चार्ज से हटा दिया गया है।

आखिर यादवों के प्रति इतनी नफरत क्यों?’ पोस्ट के वायरल होते ही करीब सात घंटे में 40 लोगों ने शेयर किया और 75 से अधिक लोगों ने कमेंट व 415 लोगों ने लाइक किया। पोस्ट वायरल होते ही मामला एडिशनल पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा।

उन्होंने मामले की जांच कराई तो पता चला कि पूर्व में कृष्णा नगर चौकी में तैनात रहीं एसआई निशा यादव के उकसाने पर सिपाही अतुल यादव ने पोस्ट करते हुए पुलिस कमिश्नरी पर आरोप लगाया था। एसआई निशा यादव को एक सप्ताह पहले ही चौकी से हटाया गया था।

उनके चौकी से हटने के बाद सिपाही ने यह पोस्ट किया। अधिकारियों ने जब सिपाही के फेसबुक अकाउंट की जांच की तो उसमें कई पोस्ट ऐसी मिलीं, जिसमें सिपाही व एसआई पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ नजर आ रहे हैं। एसआई व सिपाही की यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।