Home Blog Page 2749

अचानक बस ड्राइवर की तबियत बिगड़ी, सवारी महिला ने गाड़ी चलाकर पहुंचाया अस्पताल और फिर

Woman Driving Bus Video: महाराष्ट्र के पुणे में एक बस ड्राइवर की अचानक तबियत बिगड़ गई और फिर उसे अस्पताल ले जाने के लिए बस में सवार 42 वर्षीय महिला ने मोर्चा संभाला. उस बस में महिलाएं समेत बच्चे भी मौजूद थे. हालांकि, महिला ने मिनी बस पर आसानी से नियंत्रण पा लिया. 7 जनवरी को हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों ने उनकी बहादुरी और सूझबूझ दिखाने के लिए सराहना की है.

ड्राइवर की तबियत बिगड़ी तो महिला ने दिखाई हिम्मत
गौरतलब है कि महिला योगिता सातव (Yogita Satav) पुणे के पास शिरूर में एक कृषि-पर्यटन केंद्र में पिकनिक मनाने के बाद अन्य महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा कर रही थीं. तभी अचानक बस ड्राइवर की तबियत बिगड़ने लगी और उसने वाहन को एक सुनसान सड़क के बीच में रोक दिया. जैसे ही बस में सवार महिलाएं और बच्चे घबराकर रोने लगे, तो योगिता सातव ने पहिए पर नियंत्रण करने के लिए आगे आईं. उन्होंने न सिर्फ मिनी बस पर कंट्रोल पाया बल्कि गाड़ी को अस्पताल तक ले गईं ताकि उस बस ड्राइवर का इलाज हो सके.
अस्पताल पहुंचकर महिला ने ड्राइवर का इलाज करवाया
महिला ने इस मामले में कहा, ‘चूंकि मैं कार चलाना जानती थी, इसलिए मैंने बस की कमान संभालने का फैसला किया. मुझे सबसे पहले महत्वपूर्ण कार्य यह लगा कि ड्राइवर को अस्पताल तक इलाज के लिए ले जाना चाहिए. इसलिए, मैं गाड़ी से पास के एक अस्पताल गई और उसे वहां भर्ती कराया.’ 10 किमी ड्राइव करने वाली महिला ने अन्य यात्रियों को भी घर छोड़ दिया. सातव ने सभी लोगों से प्रशंसा प्राप्त की, क्योंकि उसने संकट के समय हिम्मत दिखाई और बिल्कुल भी घबराई नहीं.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्षतिपूर्ति सेल का गठन,आपदा प्रभावितों को मिलेगी मदद

कोरबा। जिले में प्राकृतिक आपदा,हादसा व क्षतिपूर्ति के अन्य प्रावधानों में शामिल प्रकरणों के निपटारे के लिए लोकसेवा गारंटी अधिनियम तक तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्षतिपूर्ति सेल का गठन किया गया है।

क्षतिपूर्ति सेल में महिला सेल के लिए उप निरीक्षक गायत्री शर्मा व सहायक उप निरीक्षक कुलदीप पटेल व देव नारायण पटेल को तैनात किया गया है। सेल के सदस्य इन प्रकरणों के निपटारे में पुलिस मैन्यूअल के प्रावधानों के अनुसार प्रभावितों की मदद करेंगे।

देखें आदेश

CG CRIME: शादी से 6 दिन पहले सुसाइड : कुछ लोगों का नाम लिखकर फांसी पर लटक गया युवक!

सिमगा। शादी से ठीक छह दिन पहले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पांच पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में कुछ लोगों का नाम भी लिखा गया है। सिमगा पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी है। मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक अतुल शुक्ला (27 वर्ष) हथबंद पेट्रोल पंप में कार्यरत था।

मिली जानकारी के अनुसार युवक की 22 जनवरी को शादी तय थी। इस बीच किन्हीं कारणों से युवक ने घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर मुआयना के लिए पहुंची थी। कमरे से पांच पेज का सुसाइड नोट बरामद होने की बात कही जा रही है। अब तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सीजी ब्रेकिंग: छेरछेरा मांगने पहुंची सीएम आवास महिलाएं खाली हाथ लौटीं

रायपुर। नया रायपुर में NRDA दफ्तर के सामने 3 जनवरी से आंदोलन कर रहे किसान परिवार की महिलाएं मंगलवार को मांग पत्र साथ लेकर छेरछेरा मांगने सीएम हाउस पहुंची ।  पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक दिया।  आखिरकार किसानों को सीएम हाउस से बैरंग ही लौटना पड़ा।

बता दें कि सरकार तक अपनी आवाज पहुँचाने के लिए किसान परिवार लगातार कोशिश कर रहा हैं। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार छेरछेरा के दिन किसान परिवार की महिलाएँ सीएम आवास पहुँची और सीएम तक पहुँच कर उनसे छेरछेरा पर अपना हक मांगने की कोशिश करती रहीं।

सीएम हाउस के सामने घेराबंदी

इस दौरान पुलिस के द्वारा उन्हें सीएम हाउस के सामने ही रोक दिया गया। महिलाएं शालीनता पूर्वक सीएम के दरवाजे तक जाने की मांग करती रहीं। पुलिस का कहना था कि सीएम इस वक्त उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।

महिलाओं का कहना था कि छेरछेरा छत्तीसगढ़ के किसानों का पहला और प्रमुख त्यौहार है। सीएम भी छत्तीसगढ़ के किसान हैं और आज के दिन कोई किसान अपने घर के दरवाजे बंद नहीं रखता है।

सिद्धू बोले. केजरीवाल की गिरगिट, जानें किस बात पर गरम हो गए गुरु

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल को गिरगिट और थूक के चाटने वाला बताया है। इसके अलावा उनके ऊपर नकल करने का भी आरोप लगाया। सिद्धू ने ये आरोप एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान दिल्ली सीएम पर लगाए।

सिद्धू ने कहा कि नाम से बड़ी संपदा कोई और नहीं है। नाम ही प्रेरणा होती है। बाबा ने मुझे एक ही चीज सिखाई. जिन्होंने वोट दिया उनका विश्वास न टूटे। राजनीति धंधा नहीं होनी चाहिए। गंदी हो गई है, मैली हो गई है। अगर चरित्र अच्छा है तो सफेद चादर लेकर काजल की कोठरी से भी बाहर निकला जा सकता है।

‘केजरीवाल चाहते थे आप जॉइन कर लूं’

सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल लूर-लूर करते घूमते थे कि सिद्धू आम आदमी पार्टी में आ जाएं। डेप्युटी सीएम का भी लालच दिया। पूछना चाहता हूं कि आपकी किस बात पर पंजाब विश्वास करे। आपने कहा कि महिलाएं 18 साल से ऊपर हो जाएं तो 1 हजार रुपये देंगे। दिल्ली में कितनी महिलाओं को एक हजार रुपये दे दिए। एक भी पंजाबी महिला कैबिनेट में नहीं है।

‘नकल के लिए चाहिए अकल’

एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली मॉडल झोले में लेकरक आए थे। वह झोले से गिर गया तो अब पंजाब मॉडल भर लिया। नकल के लिए अकल चाहिए। वह पल में तोला-पल में माशा, हो जाते हैं। किसानों के लिए क्या किया? उद्योग को 14 रुपये में बिजली देते हैं, हम 9 रुपये में देते हैं। वहां चार खेत हैं, यहां 60 पर्सेंट किसान हैं।

सिद्धू ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था शराब प्राइवेट नहीं होने दूंगा। दीप मल्होत्रा को पॉन्टी चड्ढा को ठेके दे दिए। ब्लैक लिस्टेड लोगों को ठेके दिए। ऐसे लोगों का चरित्र क्या है?

AAP के आंदोलन बाद जागा विभाग ! अब भारी वाहन प्रतिबंध का बोर्ड उखाड़ने पहुंचे कर्मी, कहा….

कोरबा। दर्री बराज में बने पुल के ऊपर फ़र्राटे भर रहे भारी वाहनों की कैपिसिटी को लेकर आम आदमी पार्टी ने शांति आंदोलन शुरू किया और पार्टी के नेताओ ने पुल के ऊपर लगे बोर्ड की ओर इंगित करते हुए पुल के भार क्षमता को याद दिलाया। पार्टी के नेताओ ने तख्ती पकड़कर प्रसाशन पर तंज कसते लिखा था ” प्रसाशन को सेट करो और कुछ भी करो” इसके बाद प्रसाशन का टीम जगा और बोर्ड उखाड़ने चले गए। यंहा भी उनका विरोध हुआ तो तो बैरंग वापस लौटना पड़ा।

 

बता दे कि दर्री बराज में बने पुल के ऊपर फ़र्राटे भर रहे भारी वाहनों की कैपिसिटी को लेकर आम आदमी पार्टी ने शांति आंदोलन शुरू किया है। पार्टी के नेताओ ने पुल के ऊपर लगे बोर्ड की ओर इंगित करते हुए पुल के भार क्षमता को याद दिलाया है। आंदोलन के बाद प्रसाशन की खूब किरकिरी हुई तो सोमवार की सुबह के वक्त विभाग के कुछ कर्मचारी इस बोर्ड को हटाने पहुंच गए । इनके द्वारा बोर्ड को उखाड़ाने का प्रयास किया गया , पर यहां मौजूद लोगों ने बोर्ड को निकालने का विरोध जताते हुए कारण पूछा। शामिल एक कर्मचारी ने बताया कि ओवरलोड वाहन चलाया जा रहा है इसलिए इस बोर्ड को हटाने कहा गया है। इस बात पर लोगों में और भी गुस्सा देखने को मिला। आक्रोश को देखते हुए इस बोर्ड को यथावत छोड़कर जल संसाधन विभाग के कर्मचारी बैरंग लौट गए।

BJP युवा मोर्चा का नेता जुआ खेलते गिरफ्तार, 10 रईसजादो के साथ 1 लाख नगद जब्त

रायपुर । राजधानी पुलिस ने जुआरियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुये 10 लोगों को गिरफतार किया है। पकड़े गये आरोपियों में एक बीजेपी युवा मोर्चा का एक नेता भी षामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख रूपए भी जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि पंडरी स्थित दुबे काॅलोनी के पास कुछ व्यक्ति ताष खेल रहे है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो 10 आरोपी रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़े गये। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 5 हजार रूपए साथ ही मोबाइल, बाइक और ताश पत्ती भी जब्त किया गया है। पकड़े गये आरोपियों में नवीन वर्मा 28 वर्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष है।

वहीं पुलिस ने शेखर निसाद, अकबर खान, अब्राहम खान, चिंटू निसाद,विवेक पाल, हेमंत वर्मा,ऋषभ कुमार, सलमान अहमद, नूतन निषाद को गिरफ्तार किया गया है।

शराब की बिक्री बढ़ाने में मदद करेगा छत्तीसगढ़ मॉडल …स्टेट मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड कंसल्टेंसी अब झारखंड में देगी सेवाएं…?

रायपुर। Increase Alcohol Sales : छत्तीसगढ़ सरकार पड़ोसी राज्य झारखंड में शराब की बिक्री बढ़ाने में मदद करेगी। झारखंड सरकार को छत्तीसगढ़ की नई शराब नीति काफी पसंद आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड कंसल्टेंसी अब झारखंड में सेवाएं देगी।

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हीअब झारखंड में भी हो शराब की खरीदी व बिक्री को लेकर नई नीति लागू की जा सकती है। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि हमारी सरकार के अधिकारियों से झारखंड सरकार की बातचीत हो रही है। वहां छत्तीसगढ़ की शराब नीति को लागू किया जा सकता है। हमारी सरकार झारखंड सरकार की मदद के लिए तैयार है।

झारखंड सरकार ने योजनाओं को सराहा
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार को मिडिया से चर्चा में कहा कि झारखंड सरकार ने छत्तीसगढ़ की बहुत सी योजनाओं को सराहा है। यदि वे मदद मांगे तो हम करेंगे, सुझाव भी देंगे। ऐसी जानकारी है झारखंड सरकार शराब नीति (Increase Alcohol Sales) को लेकर हमसे मदद लेगी। झारखंड सरकार की हमारे अधिकारियों से बात हो रही है।

नियमानुसार जो भी संभव मदद होगी की जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा ही अंग्रेजी और देशी शराब की बिक्री की जा रही है। नई सरकार आने के बाद शराब बिक्री को लेकर कई नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। कोराना काल में शराब की ऑनलाइन बिक्री भी प्रदेश में शुरू की गई है।

पूर्ण शराबबंदी का है वादा
बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव के अपने जन घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पार्टी की सरकार बनने पर पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था। सरकार बनने के तीन साल बाद भी अब तक प्रदेश में शराबबंदी (Increase Alcohol Sales) नहीं की गई है। घोषणा पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस सत्ता में आने पर राज्य में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएगी। वहीं, बस्तर और सरगुजा जैसे अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा को शराबबंदी का अधिकार होगा।

आबकारी मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि राज्य में शराबबंदी के लिए हर वर्ग की सहमति ली जा रही है। नोटबंदी की तरह इसे एकाएक लागू नहीं किया जाएगा। पूरी तैयारी के साथ इसे लागू करेंगे।

FIR पर सियासत : CM भूपेश ने आयोग पर साधा निशाना, NSUI ने PM मोदी और CM योगी के फूंके पुतले

रायपुर। उत्तरप्रदेश में CM बघेल पर FIR को लेकर प्रदेश में जमकर बवाल मचा हुआ है। FIR के विरोध में सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश ने निर्वाचन आयोग पर निष्पक्ष नहीं होने की बात कही तो वहीं एनएसयूआई ने राजधानी में जमकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के खिलाफ विरोध जताया और पुतले फूंके।

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रैली-जुलूस और जनसभा आदि को प्रतिबंधित किया हुआ है। गाइडलाइन के मुताबिक एक दल में केवल पांच लोगों की टोली घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकती है। बताया जा रहा है कि CM भूपेश (CM FIR) लाव लश्कर के साथ डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे थे,जो कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन मानते हुए प्रशासन ने FIR दर्ज किया है।

निष्पक्षता पर दागे सवाल
इस मामले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने कहा कि उनके साथ सुरक्षा बल के जवान, यूपी की पुलिस, पत्रकार और जनता थी और प्रत्याशी का होना स्वाभाविक है। ऐसे में FIR उनपर अकेले क्यों की गई है, इसका स्पष्टीकरण आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग शुरु से ही निष्पक्ष नहीं है, तो भविष्य में कैसी उम्मीद की जा सकती है।

राजधानी में NSUI ने खोला मोर्चा
इधर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ यूपी में रविवार को एफआईआर (CM FIR) दर्ज की गई है। जिसे लेकर प्रदेश NSUI ने भाजपा के खिलफ मोर्चा खोल दिया है।

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा की माने तो सीएम बघेल के खिलाफ दर्ज एफआईआर राजनितिक षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश ने किसी प्रकार का उललंघन नहीं किया है। केवल हार के डर से भाजपा ने शिकायत दर्ज करवाया है। NSUI इसका पुरजोर विरोध करता है। अमित शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हजारों की भीड़ में सभा लेने का आरोप लगते हुए कहा कि उन्हें दरकिनार क्यों किया जा रहा है।

VIDEO: एक्सीडेंट के बाद गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम… सहायता राशि और सड़क निर्माण के बाद खत्म हुआ आंदोलन…

कोरबा। दर्री गोपालपुर के जर्जर मार्ग में आज एक्सीडेंट के बाद मृतक के परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। 4 घंटे चले चक्काजाम के बाद प्रशासन की टीम की समझाइश के बाद सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने आश्वाशन पर चक्काजाम समाप्त किया गया।
बता दें कि यात्री बस की ठोकर से जान गंवाने वाले युवक विश्वजीत के परिजनों ने को वाहन चालक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार की सुबह लोगों ने दर्री मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब चार घंटे तक हुए प्रदर्शन चलता रहा । प्रदर्शनकारियों के हड़ताल को खत्म करने प्रशसान की टीम मौके पर और प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपयों का तत्कालीन सहायता राशि प्रदान किया। साथ ही जर्जर सड़क की मरम्मत और स्ट्रीट लाईट लाईट लगाने की मांग पर सहमति बनी जिसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया है।