कोरबा। गोंगपा के संस्थापक के स्टेचू को खंडित करने की जानकारी मिलते ही विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई है। घटना के बाद तत्काल कलेक्टर और एसपी को दूरभाष से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि बांगो थाना क्षेत्र के गुरसियां के हाट-बाजार परिसर में स्थापित किये गए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक और आदिवासियों के प्रेंन्नास्रोत स्व हिरसिंग मरकाम की स्टेचू लगते ही उपद्रवियों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है आदिवसियों के प्रेन्नास्रोत की मूर्ति को खंडित करना बड़ी घटना हैं। इससे आदिवसी समाज के लोगो को गहरा दुख हुआ है। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू औऱ एसपी भोज राम पटेल से दूरभाष में चर्चा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
यूपी चुनाव में है ब्यस्त
पाली तानाखार विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन एवं विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मोहितराम केरकेट्टा वर्तमान समय पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए प्रवास पर है। जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई, उन्होंने ने गोंगपा के पार्टी समर्थकों से सम्पर्क किया और घटना के सम्बंध में जानकारी जुटाई।
10 फरवरी को स्थापित हुई थी प्रतिमा
पूर्व विधायक, गोंगपा के संस्थापक दिवगंत हीरा सिंह मरकाम की एक मूर्ति इसी माह के 10 तारीख को गुरसियां के हाट बाजार परिसर में स्थापित कराया गया था. प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने पर सभी ने नाराजगी जाहिर की है।
बेंगलुरु। कर्नाटक के मदिकेरी जिले के एक जूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल को जान से मारने की धमकी मिली है। प्रिंसिपल ने हिजाब पहनकर आई छात्राओं को कॉलेज से वापस भेज दिया था, जिसके बाद उन्हें धमकी मिली है। प्रिंसिपल ने शनिवार को पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मदिकेरी जूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल विजय की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले मोहम्मद तौसीफ नाम के शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। प्रिंसिपल विजय ने बताया कि उन्हें धमकी दी गई है कि अब तुम जिंदा नहीं बचेंगे। प्रिंसिपल ने बताया कि उन्होंने बच्चों (स्टूडेंट्स) को केवल सरकारी आदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के बारे में समझाने की कोशिश की थी।
इस बीच, राजस्व मंत्री आर. अशोक ने राज्य में हिजाब विवाद के पीछे आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “यह (हिजाब विवाद) एक छोटे से शहर, उडुपी में शुरू हुआ था और यह एक सप्ताह में वैश्विक स्तर तक कैसे पहुंच सकता है? बच्चे संभवत: ऐसा नहीं कर सकते।”
मंत्री ने आगे कहा कि हिजाब विवाद में एक अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठन की अहम भूमिका है। एक आतंकवादी संगठन का लिंक है, जो पाकिस्तान, ईराक और ईरान देशों में सक्रिय हैं। स्कूली बच्चों को सावधान रहने की जरूरत है और वे अपनी धार्मिक प्रथाओं को कक्षाओं में नहीं ले जा सकते। उन्होंने कहा कि न तो हिजाब होना चाहिए और न ही भगवा शॉल।
रायपुर। बॉलीवुड को अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पंसद आने लगी है। रायपुर में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। “अब क्या ” नामक वेब सीरीज का पहला सीजन शूट हो रहा है। रायपुर के कई कोर्ट, अस्पताल जैसे कई अलग.अलग लोकेशन पर इस वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है।
इस वेब सीरीज में रायपुर के अभिनेत्री यास्मीन अली, शोएब ढेबर के साथ साथ प्रदेश बाहर के कई कलकारों को काम करने का मौका मिल रहा है। वेब सीरीज में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहबाज खान, मुस्ताक खान , अब्बास अली सहित कई कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि लगभग तीन महीनों के भीतर यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेट फॉर्म में रिलीज होगी। वेब सीरीज में लीड एक्ट्रेस यास्मीन अली ने बताया कि वो एक इस्पेक्टर का रोल अदा कर रही हैं। इस रोल के पीछे महिला वर्ग को आगे बढ़ाना है। यास्मीन का कहना है कि ज्यादातर दमदार पुलिस ऑफिसर के रोल में मेल एक्टर को मौका मिलता है लेकिन, इसमें मुझे बेहतर करने का मौका मिला यह खुशी की बात है।
नई दिल्ली। आपने अब तक चोर, हत्यारे और डाकू को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की खबरें पढ़ीं और सुनीं होगी। लेकिन, अलीगढ़ में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने सड़क हादसे के आरोप में एक भैंस को गिरफ्तार किया है।
अब आप सोच कर परेशान हो रहे होंगे कि भला भैंस कैसे किसी का एक्सीडेंट कर सकती है। लेकिन, यह सच है। दरअसल जब भैंस अपने मालिक के साथ सड़क पर जा रही थी तभी अचानक पीछे से आ रही एक गाड़ी के हॉर्न से वो इस कदर घबरा गई कि पुल से नीचे कूद गई और सीधे पुल के नीचे खड़े ऑटो पर जा गिरी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भैंस जिस ऑटो पर गिरी उसमें चार लोग बैठे थे जो घायल हो गए और ऑटो भी पूरी तरह से टूट गया। हादसे के बाद भगदड़ मचने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख भैंस का मालिक तो गायब हो गया लेकिन, पुलिस भैंस को अपने साथ थाने ले गई और वहीं उसे बांध दिया।
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। ऎसे में पुलिस के सामने ब़डा सवाल ख़डा हो गया है कि इस एक्सीडेंट में आगे क्या कार्रवाई की जाए। हालांकि अभी तक कोई भैंस लेने नहीं आया। अब जब भैंस का मालिक सामने आएगा तो आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।
नई दिल्ली। कुमार विश्वास द्वारा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तान के संदर्भ में लगाए आरोप पर किसान नेता राकेश टिकैत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, केजरीवाल आंदोलनकारी तो हैं लेकिन ऐसे लगते नहीं हैं। कुमार विश्वास तो इनकी पार्टी में थे। उन्हें (कुमार विश्वास) को राज्यसभा मिल जाती तो वे यह आरोप नहीं लगाते।
बता दें कि कुमार विश्वास ने एक साक्षात्कार में दिल्ली के सीएम और आप आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा था कि वे अलगाववादियों के समर्थक हैं। वहीं कवि कुमार विश्वास ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा है कि वह खालिस्तान के खिलाफ बोलकर दिखाएं।
न्यूज डेस्क। पंजाब चुनाव में इस बार चुनाव लड़ने वाले करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या बढ़ गई है। 2017 में जहां, अलग-अलग दलों के 37% प्रत्याशी करोड़पति की सूची में थे, वहीं इस बार 41% हो गए हैं। पंजाब की सियासत में धनबल कितना हावी है, ये आप इन आंकड़ों के जरिए समझ सकते हैं।
किस दल ने दिए कितने टिकट
सबसे ज्यादा शिरोमणि अकाली दल के 93% उम्मीदवार करोड़पति हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 92% और फिर भाजपा के 85% उम्मीदवार करोड़पति हैं। बहुजन समाज पार्टी इस मामले में चौथे, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) पांचवे और आम आदमी पार्टी छठवें स्थान पर है। बसपा के 80%, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के 79% और आम आदमी पार्टी के 69% उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी 59% करोड़पति प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं।
प्रत्याशियों की संपत्ति संख्या
पांच करोड़ से अधिक.226
दो से पांच करोड़ तक.176
50 लाख से दो करोड़ तक.244
10 लाख से 50 लाख तक.287
10 लाख से कम.343
ये हैं पंजाब के टॉप-10 अमीर प्रत्याशी
1. कुलवंत सिंह : साहिबजादा अजीत सिंह नगर के एसएएस नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलवंत सिंह पंजाब के सभी 1304 प्रत्याशियों में सबसे अमीर हैं। कुलवंत के पास कुल 238 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
2. सुखबीर सिंह बादल : फाजिल्का के जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल खुद चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब के सबसे अमीर प्रत्याशियों की सूची में बादल दूसरे नंबर पर हैं। इनके पास कुल 202 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
3. करण कौर : श्रीमुक्तसर साहिब के मुक्तसर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी करण कौर अमीर प्रत्याशियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। करण के पास 155 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
4. राणा गुरजीत सिंह : कपूरथाला सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राणा गुरजीत सिंह चौथे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। गुरजीत के पास कुल 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
5. रणधीर सिंह : लुधियाना नॉर्थ से लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार रणधीर सिंह पंजाब के पांचवें सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। रणधीर के पास 111 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
6. सुरिंदर सिंह : फाजिल्का के जलालाबाद सीट से पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को चुनौती दे रहे निर्दलीय प्रत्याशी सुरिंदर सिंह छठवें सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। सुरिंदर के पास कुल 108 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
7. अमन अरोरा : संगरुर के सुनमान सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमन अरोरा भी टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों की सूची में शामिल हैं। अमन के पास कुल 95 करोड़ की संपत्ति है।
8. आदेश प्रताप सिंह : तरन तारन के पट्टी सीट से चुनावी मैदान में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर कूद चुके आदेश प्रताप सिंह आठवें सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। आदेश के पास कुल 83 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
9. रंजीत सिंह गिल : साहिबजादा अजीत सिंह नगर के खरड़ सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी रंजीत सिंह गिल नौवें सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। रंजीत के पास कुल 84 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
10. सरबजीत सिंह मक्कड़ : जालंधर कैंट से प्रत्याशी सरबजीत सिंह पंजाब के टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों की सूची में इकलौते भाजपा के उम्मीदवार हैं। सरबजीत के पास कुल 73 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड का भगोड़ा गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम ( Dawood Ibrahim ) भारत को निशाना बनाने की फिराक में है। दरअसल वो एक बार फिर देश में बड़ा हमला कर सकता है। इसक हमले के लिए उसने एक विशेष यूनिट का गठन किया है। ये खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने किया है।
दरअसल एनआईए की FIR से पता चला है कि दाऊद इब्राहिम अपनी स्पेशल यूनिट के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़काने के उद्देश्य से विस्फोटक और घातक हथियारों का उपयोग करके देश पर हमला करने की योजना बना रहा। उसकी हिट लिस्ट में देश के कुछ बड़े शहर, नेता और बिजनेसमैन भी हैं।
बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल में भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन और अमरीका से ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किए गए दाऊद इब्राहिम और उसके गैंग मेंबर्स के खिलाफ (FIR) दर्ज की थी। इसी प्राथमिकी पर ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस भी दर्ज किया है।
इस तरह तैयार हो रही योजना
NIA ने इस FIR में खुलासा करते हुए कहा है कि दाऊद इब्राहिम ने भारत को दहलाने के लिए स्पेशल यूनिट बनाई है। एफआईआर के मुताबिक दाऊद इब्राहिम की ये स्पेशल यूनिट हथियारों, विस्फोटकों और लीथल वेपंस के जरिए हमले की योजना बना रही है।
निशाने पर ये बड़े शहर
दाऊद की स्पेशल यूनिट के निशाने पर दिल्ली और मुंबई समेत कई बड़े शहर हैं। इसके अलावा ऐसी वारदातों को अंजाम देने की योजना है जिस से भारत के अलग अलग राज्यों में दंगे भड़कें।
बता दें कि कुछ महीनों पहले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर दो पाकिस्तान ट्रेंड समेत कई लोगों को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था।
इन पकड़ाए लोगों ने ISI और अंडरवर्ल्ड के नए टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया था। पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुलासा किया था कि गिरफ्तार आरोपियों को दाउद इब्राहिम का भाई अनीस इब्राहिम धन उपलब्ध करवा रहा है। ये धनराशि हवाला के जरिए भिजवाई जा रही है। इसके साथ ही बम धमाके के लिए IED भी मुहैया करवाया था।
कोरबा। शहर में अचानक पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों का झगड़ा बलवा में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में सख्ती से कार्यवाही करते हुए समय रहते हालात को काबू में कर लिया। जीहां ये हकीकत नहीं दरअसल कोरबा पुलिस ने बलवा ड्रिल का अभ्यास में इसका प्रदर्शन किया।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल परेड का रिहर्सल किया गया। इस अवसर पर जिले के पुलिस कप्तान स्वयं उपस्थित रहे। बलवा ड्रिल का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बलवा ड्रिल के महत्व को समझाते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि समाज मे शांति व्यवस्था बनाए रखने एवम कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए कई बार पुलिस को बल का प्रयोग करना आवश्यक हो जाता है। बल प्रयोग कब और किस सीमा तक किया जाना चाहिए ,यह घटना की परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
पुलिस बल को समझाइश देते हुए एसपी ने बताया कि मानवाधिकारों की रक्षा करते हुए कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग कब और किन परिस्थितियों एवं किस सीमा तक किया जाना चाहिए , इसकी जानकारी सभी पुलिस अधिकारियों एवं कार्यपालक दंडाधिकारियों को स्पष्ट होना चाहिए। ताकि मानव अधिकारों की रक्षा करते हुए कम से कम बल प्रयोग कर कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटा जा सके।
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा परेड का नेतृत्व अभिषेक वर्मा के द्वारा किया गया, कार्यपालिक दंडाधिकारी दंडाधिकारी के रूप में अतिरिक्त कलेक्टर सुनील नायक,एसडीएम हरि शंकर पैकरा, तहसीलदार पंचराम सलामे सहित अन्य कार्यपालिक दंडाधिकारी उपस्थित रहे।
रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा द्वारा कानून व्यवस्था में लगे बल के कमांडर की भूमिका निभाई गई। दंगा फसाद कर रहे बलवाइयों को पहले चेतावनी देकर बिखर जाने का आदेश दिया गया ,इसके पश्चात वाटर केनन का इस्तेमाल, अश्रु गैस का प्रयोग, बेंत एवम लाठी का प्रयोग कर दंगा समाप्त करने का प्रयास किया गया। सभी प्रयास असफल हो जाने पर अंत में गोली चालन का प्रदर्शन किया गया। दंगा समाप्त होने के पश्चात घायलों को अस्पताल पहुंचाने, उनका उपचार कराने एवं संपूर्ण घटनाक्रम का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ ट्रैफिक डीएसपी शिवचरण परिहार, रक्षित निरीक्षक अनथराम पैकरा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप सहित जिले के सभी थाना चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
Girl on Bullet Bike Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की रात के अंधेरे में अकेले बुलेट बाइक चलाती दिखाई दे रही है. इस दौरान लड़की बिना हेलमेट और एक हाथ छोड़कर बुलेट बाइक चला रही है. जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं. कई लोग लड़की को दबंग बता रहे हैं तो कई लोग बुलेट बाइक चलाने को लेकर लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
रात के अंधेरे में अकेले बुलेट लेकर निकली लड़की
बुलेट बाइक को लेकर युवाओं में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. कई लोग बुलेट चलाते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं हैं. आपने भी लड़कियों को बाइक चलाते हुए इंस्टाग्राम रील्स वीडियो देखा होगा. इन वीडियो को व्यूज भी काफी मिलते हैं. ऐसे वीडियो को इंटरनेट यूजर्स काफी पसंद करते हैं और वीडियो झट से वायरल हो जाती है.
हालांकि इस वीडियो में लड़की का ऐसे बिना हेलमेट और एक हाथ छोड़कर बुलेट चलाते हुए देखकर कुछ यूजर्स भड़क गए हैं. वीडियो में लड़की की कुछ बातें सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रही हैं. इंटरनेट यूजर्स इस लड़की को कमेंट के माध्यम से तरह-तरह की नसीहतें दे रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि एक हाथ छोड़कर गाड़ी चलाना सही नहीं है, वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के लिए लड़की पर जुर्माना लगाना चाहिए. देखें वीडियो-
वीडियो देखकर भड़के लोग
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की जींस और जैकेट पहनकर अंधेरी रात में अकेले बुलेट लेकर निकलती है. वह बुलेट को फुल स्वैग के साथ चलाती दिखाई देती है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिना हेलमेट बुलेट चलाते उसके बाल लहरा रहे हैं. वहीं वह एक हाथ से ही बुलेट बाइक को कंट्रोल करती दिखाई दे रही है. इस दौरान लड़की स्माइल करती भी नजर आ रही है. वीडियो में बाइक की स्पीड भी अच्छी-खासी नजर आ रही है. वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की हंसते हुए फुट गार्ड पर पैर रखे हुए है, जिससे गाड़ी का बैलेंस बिगड़ सकता था.
नई दिल्ली। वेबसीरीज या मूवी का टाइटिल ‘बेस्टसेलर’ लिखना आसान है, लेकिन क्या उसे बेस्ट सेलर बनाना भी इतना आसान है. सीरीज के पहले सीन से ही पता चल जाता है कि किसी दूसरे की किताब पर आधारित ये सीरीज बनाने वाले स्क्रीन प्ले राइटर्स ने अपनी रिसर्च ढंग से नहीं की है. जिस लोकोक्ति ‘रांड सांड सीढ़ी संन्यासी, इनसे बचो तो पावो काशी’ को इस मूवी का आधार बनाया गया है, उसे कबीर का दोहा बता दिया गया है. जबकि बनारस में ऐसा कोई नहीं मानता. इसका अर्थ भी गलत ढंग से बताया गया है, ऐसा लगता है कि इन सबसे बचना है, जबकि यही काशी की पहचान हैं, कइयों ने इन्हें काशी का दायित्व बताया है. ये अलग बात है कि इस वेबसीरीज में गालियों से बचने के लिए मेकर्स ने ‘काशी’ को ‘राजसी’ कर दिया है.
इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस वेबसीरीज को बनाने के लिए रिसर्च का क्या स्तर रहा होगा. उसमें जाने से पहले जान लेते हैं कि इस वेबसीरीज की कहानी क्या है? कहानी है एक ऐसे लेखक ताहिर वजीर (अर्जन बाजवा) की, जिसकी पहली किताब बुरी तरह फ्लॉप होती है और दूसरी किताब ‘रांड सांड सीढ़ी संन्यासी’ इतनी ज्यादा सुपरहिट होती है कि वो 10 साल तक उसकी कमाई खाता है और फिर कोई किताब नहीं लिख पाता. फिर उसकी कहानी में आती है मीतू माथुर (श्रुति हसन), जो उसकी जबरा फैन है और चाहती है कि उसकी जिंदगी की कहानी पर ताहिर अपनी अगली किताब लिखे.
नहीं है कोई सस्पेंस
दूसरी समानांतर कहानी चल रही है ताहिर की पत्नी मयंका (गौहर खान) की जिंदगी में जो एडमेकर है, उसकी जिंदगी में एक युवा असिस्टेंट पार्थ (सत्यजीत दुबे) जो धीरे-धीरे उसके इतना करीब आता है कि उसके साथ हमबिस्तर तक हो जाता है. इस वेबसीरीज के साथ सबसे बुरी और सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें सस्पेंस नाम की कोई चीज ही नहीं है, सबको पता है कौन कर रहा है और क्यों कर रहा है, उसका अंदाजा भी लोग जल्द ही लगा लेते हैं. आप चाहें तो आखिर के 2 एपिसोड ना भी देंखें तो काम चल जाता है. ये भी तय मानिए कि हिंदी के लेखकों को करोड़ों का साइनिंग एमाउंट मिलना, और जिस तरह से लेखक का अंदाज दिखाया गया है, वो भी कहीं से वास्तविकता के आसपास भी नहीं फटकता.
कई चीजें लगेंगी बेमतलब की
पार्थ ताहिर का कम्यूटर हैक कर लेता है और उसके कैमरे के जरिए उसकी सारी बातें देख सुन रहा होता है. इसकी भी कोई तुक नहीं लगती कि इसका फायदा ऐसा क्या होता है और वो जो करना चाहता है, उसमें उसका क्या फायदा आखिर में होता है. लेकिन शुरूआती सस्पेंस बनाए रखने में ये एंगल अच्छा लगता है. कुछ जानकारियां मिल जाती हैं. ये भी समझ नहीं आता कि ताहिर को ट्विटर पर धमकाकर वो क्या करना चाहता है? क्योंकि ताहिर उसे ब्लॉक कर देता और सब दिक्कत खत्म हो जाती. इधर मीतू माथुर भी ताहिर के साथ हमबिस्तर होती है, लेकिन अंत तक जस्टीफाई नहीं होता कि इसकी उसे क्या जरूरत थी. अगर पार्थ अपने मिशन पर था, और मीतू अपने मिशन पर तो उन्हें इतना लम्बा रूट लेने की जरूरत क्या थी?
कई चीजों को किया गया इग्नोर
अगर जैसा कि क्लाइमेक्स है, ताहिर को किसी की हत्या की साजिश में फंसाना था, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ पता चल जाना था कि हत्या कई दिन पहले हुई है. डायरेक्टर ने इसके लिए बुरी तरह जली हुई लाश को बहाना बनाया है. फिर डीएनए ताहिर के कपड़ों पर कैसे आ सकता है, उसका तो लाश से कोई कांटेक्ट हुआ नहीं? ऐसा लगता था कि ताहिर जैसा बड़ा लेखक कोई बड़ा वकील भी नियुक्त नहीं कर सकता था, जो एक सरकारी वकील से भिड़ सके. तेजतर्रार अधिकारी मिथुन चक्रवर्ती भी इतने बड़े ढक्कन थे, कि आसपास के सीसीटीवी चैक करने की भी जहमत नहीं उठाई, ना आरोपी का मेडिकल करवाते वक्त उसकी गर्दन का निशान देखा और ना ये जाना कि आरोपी जलाने के बाद खुद ही बेहोश क्यों हो गया था?
सवाल कई हैं लेकिन जवाब नहीं
सवाल कई हैं कि पुलिस ताहिर के लैपटॉप की क्लोनिंग समझने के बावजूद क्लोन करने वाले को क्यों नहीं पकड़ पाई थी? उसने जांच क्यों रोक दी? पुलिस संजय की हत्या के सीसीटीवी के हैंग हो जाने के बाद फुटेज को फिर से रिकवर करने में क्यों नहीं जुटी? ताहिर एक किताब लिखने के बाद क्यों दूसरी किताब नहीं लिख पा रहा था? अगली किताब का विषय फायनल करने से पहले ही 1 करोड़ का साइनिंग एमाउंट उसने क्यों लिया? शालू ताहिर से मीतू को 2 मिनट में मिलवा सकती थी और अगर वो ऐसा नहीं करना चाहती थी, तो उसके पीजी में ही जाके रहने की क्या जरुरत थी? गौहर को पता था कि पार्थ आईटी एक्सपर्ट है, फिर उसपर शक क्यों नहीं किया? लाश को काशी से मुंबई लाना और फिर इतने दिनों तक संभालकर रखना, वो भी बिना बदबू के कैसे मुमकिन हुआ? वो भी तब जब मीतू को घर के किराए के लिए कानों के झुमके बेचने पड़ते हैं? कई मामलों में दर्शकों को संतुष्ट करने के लिए, उनके मन में ज्यादा सवाल ना उठें, उसके लिए स्क्रीन प्ले राइटर्स को काफी मेहनत करनी होती है, और यहां तो सवाल ही सवाल उठ रहे थे.
किरदारों को रचने में कई झोल
कहानी को इन्वेस्टीगेशन के नजरिए से जब आप सोचते हो, तो बारीक से बारीक बातों पर ध्यान नहीं देते हो, खासतौर पर विलेन के किरदार को रचते वक्त. सोचिए जो लड़की अपना नाम बदलकर शहर में है, लेकिन अपने पुराने नाम का डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर रही है, उसको मुंबई में कहीं नौकरी कैसे मिली होगी? पीजी में उसे कैसे रखा होगा? उसकी सेलरी कौन से एकाउंट में आती होगी? फर्जी आईकार्ड तो ना उसने ही बनाए और ना ही पार्थ ने फिर दोनों ने ही नौकरी में अपने कौन से कागज दिए और इससे पहले कहां काम करने का तजुर्बा दिखाया? सो काफी झोल है, किरदारों को रचने में भी.
एक्टिंग ने बचा लिया
उस पर बार-बार मीतू को अपनी किताब लिखते दिखाना, हर एपिसोड के अंत में पार्थ का ये बोलना कि चैप्टर वन, चैप्टर टू… ताहिर को जरूरत से ज्यादा गधा दिखाना, मानो वो एक लाइन भी किसी से सुने बिना नहीं लिख सकता था. ऐसे में जाहिर है कि अच्छी खासी वेबसीरीज का कचरा तो होना ही था. वो भी तब जब रवीन्द्र सुब्रमण्यिन के उपन्यास ‘द बेस्टसेलर शी रोट’ पर आधारित थी ये वेबसीरीज यानी मूल कहानी तो पहले से ही तोहफे में उसी तरह मिली थी, जैसे सीरीज में ताहिर को. हालांकि श्रुति हसन और सत्यजीत दुबे की एक्टिंग ने काफी कुछ बचाए भी रखा इस सीरीज को, क्योंकि गौहर खान तो फिर एक ग्लेमर डॉल ही बनकर रह गईं. मेकर्स को समझना चाहिए, ‘रांड, सांड, सीढी, संन्यासी’ काशी के दायित्व हैं, किसी वेबसीरीज को सुपरहिट बनाने के महज फॉर्मूले नहीं.