Home Blog Page 2797

सीजी: बुजुर्ग ग्राहक से फ्राड करने वाली बैंक मैनेजर पुणे से गिरफ्तार, पास रख लिया था ATM कार्ड, रुपए निकालती रही

रायपुर। अपने ही बैंक के 73 साल के बुजुर्ग ग्राहक को जानकारी दिए बगैर उसका ATM खुद रख कर खाते से रकम निकलने वाली इंडसइंड बैंक में असिस्टेंट मैनेजर को रायपुर पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा के रहने वाले रिटायर कर्मचारी 73 साल की मनहरण दास वैष्णव का खाता तिल्दा के इंडसइंड बैंक की ब्रांच में था। मामले में आरोपी सुष्मिता त्रिपाठी नाम की असिस्टेंट मैनेजर को यह बात पता थी कि बुजुर्ग ATM यूज करना नहीं जानते। इसका गलत फायदा उठाकर बुजुर्ग का ATM अपने पास रख लिया, बैंक अकाउंट की सारी डीटेल तो पहले से ही सुष्मिता के पास थी। वो बुजुर्ग के खाते से रकम निकालती रही। कभी रोज की जरूरत के लिए 100-150 तो एक बार 40 हजार रुपए तक निकाले। बिना बताए बुजुर्ग के परिवार का बीमा कर दिया।

बीमा प्रीमीयम जमा नहीं हुआ तो बुजुर्ग के पास एक लैटर पहुंचा, तब उन्हें पता चला। खाते की जांच घरवालों ने की तो रकम निकाले जाने की बात सामने आई। परिवार शिकायत लेकर बैंक पहुंचा तो तिल्दा ब्रांच के मैनेजर सुनील कुमार देवांगन डिप्टी मैनेजर प्रताप कुमार दास, रीजनल मैनेजर बृजेश तिवारी ने इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की और सुष्मिता भी भागकर पुणे चली गई।

पुलिस को पता चला है कि सुष्मिता त्रिपाठी के खिलाफ बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज, इससे पूछताछ की जा रही है।

ब्रेकिंग: नदी में गिरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

कोटा। राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दूल्हे समेत अन्य लोगों को ले जा रही कार चंबल नदी में गिए गई। हादसे में 9 लोगों की मौत की सूचना है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, हादसा कोटा में छोटी पुलिया पर हुआ। स्पीड ब्रेकर के कारण बेकाबू हुई कार करीब 15 फीट नीचे चंबल नदी में जा गिरी। मृतकों में दूल्हा और परिजन के अलावा ड्राइवर भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि बारात मध्य प्रदेश के उज्जैन आ रही थी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्रैन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

BEO बांट रहे अधूरा ज्ञान…कानून सीखने के फेर में धाराओं को उल्टा…

जांजगीर।पामगढ़ बीईओ ने शासकीय कर्मचारियों को सुरक्षा देने के लिए बनाए गए कानून की जानकारी देने कार्यालय में एक बोर्ड लगाया है। जानकारी के हिसाब से यह एक अच्छी पहल है मगर इस बोर्ड में भारतीय दंड विधान की धाराओं को गलत लिख दिया गया है। इससे लोगों को जानकारी मिलने के बजाय वे गुमराह ज्यादा हो रहे हैं।

बीईओ कार्यालय में लगे इस बोर्ड में धारा 354 को कर्मचारियों के कार्य में रुकावट डालने की धारा बताई गई है। जबकि यह महिलाओं के साथ छेड़खानी के आरोप की धारा है। इसी तरह धारा 420 को कार्यालय में जबरदस्ती प्रवेश करने पर लगने वाली धारा बताई गई है और इसके लिए 2 वर्ष का कारावास का प्राविधान बताया गया है। जबकि यह धोखाधड़ी की धारा है और इसमें 7 वर्ष तक सजा का प्रविधान है। धारा 949 व 943 को अनाधिकृत व्यक्ति का जमाव बताया गया है जबकि इसके लिए 147, 148 धारा दंड संहिता में निर्धारित है। सरकारी कार्यालय में बल और हिंसा के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 949 व 994 के तहत 6 वर्ष की सजा का प्रविधान बताया गया है जबकि संहिता में इतनी धाराएं ही नही है। भारतीय दंड संहिता में मात्र 511 धाराएं हैं। ऐसे में कानून सिखाने के च-र में बीईओ साहब ने इतनी धाराओं का उल्लेख बोर्ड में किया है जितनी धाराएं भारतीय दंड संहिता में है ही नहीं। जानकार लोग इसे पढ़कर बीईओ के ज्ञान स्तर पर अचरज कर रहे हैं। वही जो नहीं जानते वे इसे ही सही कानून समझकर बीईओ की सराहना भी कर रहे हैं। इस तरह कार्यालय के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून की जानकारी व प्रचार प्रसार करने के फेर में बीईओ लोगों को गलत जानकारी दे रहे हैं।

स्टंट करने के चक्कर में बीच सड़क पर गिरा धड़ाम, पीछे से आती गाड़ी तो चली जाती जान

Stunt Video: इंटरनेट पर आपने स्टंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे. आजकल के युवाओं में स्टंट का क्रेज सवार होता है. आपने देखा होगा कि छोटे बच्चे भी साइकिल चलाते समय कभी-कभी हैंडल से हाथ छोड़ देते हैं. कुछ बच्चे साइकिल से खतरनाक स्‍टंट करते दिखाई देते हैं. हालांकि कई बार ये स्टंट गलत भी हो जाते हैं और नुकसान उठाना पड़ जाता है.

साइकिल से स्टंट मारता है युवक
ऐसा है एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक साइकिल के साथ बीच सड़क पर स्टंट दिखाने की कोशिश करता है. इस चक्कर में वह सड़क पर धड़ाम से गिरता है. अगर पीछे से कोई गाड़ी आ रही होती तो युवक की जान भी जा सकती थी. इसके अलावा युवक खुद की बेइज्जती भी करवा बैठता है. वीडियो काफी ज्यादा देखा जा रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा सड़क पर टशन के साथ साइकिल चला रहा है. आप देख सकते हैं कि उसके आगे एक छोटा बच्चा साइकिल चला रहा है. इसके बाद स्टंट करने वाले युवक के दिमाग में खुराफात सूझती है और उसे डराने के लिए वह उसके पीछे से स्टंट करता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक आगे वाले बच्चे के बिल्कुल नजदीक साइकिल ले जाकर अचानक से मोड़ने की कोशिश करता है. देखें वीडियो-

स्टंट मारना पड़ा भारी
युवक अपनी साइकिल को स्पीड़ में ले जाता है और आगे वाले बच्चे की साइकिल के बगल से कट मारने की कोशिश करता है. तभी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह बीच सड़क पर धड़ाम से गिर जाता है. वीडियो को यूट्यूब पर Creative Mind नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को 28 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है.

 

Name Astrology: इन 4 नाम वाली लड़कियों का अपने पति की तरक्की में होता है खास योगदान

Name Astrology: ज्योतिष अनुसार 4 अक्षर ऐसे हैं जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां अपने पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं. ये अपने पति को काफी सपोर्ट करती हैं. उनकी ताकत बनती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर पल प्रेरित करती हैं. ये शांत स्वभाव और धैर्यवान होती हैं. लाइफ में आने वाली चुनौतियों से बिल्कुल भी नहीं घबरातीं. अपनी धुन की पक्की होती हैं. जो सोच लेती हैं वो करके ही दम लेती हैं.

D अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो काफी साफ दिल की होती हैं. हर किसी का अच्छा सोचती हैं. अपने लोगों को खुश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं. पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं. शादी के बाद से इनके पति की किस्मत बदल जाती है. इनके रहने से इनके हमसफर को करियर में खूब तरक्की मिलती है. ये किस्मत की धनी मानी जाती हैं.
H अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो जल्दी से हार नहीं मानती. ये हिम्मती होती हैं. लाइफ में चाहे कितनी ही परेशानी क्यों न आ जाए ये घबराती नहीं हैं और हर संघर्ष का सामना करते हुए जीत हासिल करती हैं. ये अपने पति को करियर में आगे बढ़ने के लिए काफी सपोर्ट करती हैं. ये अपने घर परिवार को काफी अच्छे से मैनेज कर पाती हैं.
G अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां दिल की साफ और किस्मत की धनी मानी जाती हैं. इन्हें लाइफ में सबकुछ हासिल होता है. इनके भाग्य का फायदा इनके पति को भी मिलता है. इनकी वजह से इनके पति को करियर में काफी ग्रोथ मिलती है. ये अपने पति की किस्मत जगाने वाली मानी जाती हैं. ये जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसमें हर हाल में सफलता पाकर ही दम लेती हैं.
K अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो दिमाग की तेज मानी जाती हैं. ये परेशानियों से निपटने में माहिर होती हैं. किसी चीज को लेकर ये अधिक समय तक परेशान नहीं रहतीं. ये कोई भी काम योजना बनाकर करती हैं जिस कारण इन्हें सफलता मिलने की काफी संभावना रहती है.

सीजी कोरोना अपडेट: प्रदेश में 3539 पॉजिटिव, रायपुर में 53 नए मरीज,देखें बाकी जिलों का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शनिवार को प्रदेश में कुल 3539 नए मरीजों की पहचान हुई है।

रायपुर में 53 मरीज मिले हैं वहीं दुर्ग में 45 मरीजों की पहचान हुई। बिलासपुर संभाग में सबसे ज्यादा 46 मरीज कोरबा मे मिले हैं।

देखें बाकी जिलों का हाल

राज्य को खुद की गलती का फायदा उठाने की अनुमति नहीं दी जा सकती’ जानें किस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी हिदायत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है जिसमें राज्य सरकार को 30 साल से अधिक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने वाले व्यक्ति को पेंशन संबंधी लाभों का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था।

न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि राज्य को अपनी खुद की गलती का फायदा उठाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। पीठ ने कहा, ’30 सालों तक लगातार सेवाएं लेना और उसके बाद यह दलील देना कि कोई कर्मचारी जिसने 30 वर्षों तक निरंतर सेवा की है, पेंशन के लिए पात्र नहीं होगा, अनुचित रुख के अलावा और कुछ नहीं है।’

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि एक कल्याणकारी राज्य के रूप में, राज्य को ऐसा रुख नहीं अपनाना चाहिए था। पीठ ने कहा, ‘वर्तमान मामले में, उच्च न्यायालय ने राज्य को प्रतिवादी को पेंशन लाभ का भुगतान करने का निर्देश देने में कोई त्रुटि नहीं की है, जो 30 साल से अधिक सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुआ है।’

साइबर क्राइम की शिकायत के लिए जारी हुआ नया Helpline नंबर, कर लें नोट…यहां से तुरंत मिलेगी मदद

नई दिल्ली। (Cyber Fraud New Helpline Number) डिजिटल लेन-देन के बढ़ते दौर के बीच देश में साइबर क्राइम (Cyber Crime) भी बढ़ता जा रहा है। ठग रोजाना नए-नए तरीकों से ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) को अंजाम दे रहे हैं, इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने शिकायत के लिए 155260 नंबर जारी किया था लेकिन अब इस नंबर की जगह दूसरा नंबर लॉन्च किया गया है।

ये नंबर गृह मंत्रालय (Home Ministry) के निर्देश पर जारी किया गया है और वेबसाइड पर भी दिखाई दे रहा है जो देशभर में लागू होगा। अगर आप साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो नए नंबर पर कॉल कर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

जारी किया गया है ये नंबर

गृह मंत्रालय ने 155260 की जगह 1930 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस विभाग ने एक नया साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 शुरू किया है। ये नंबर पहले से संचालित टोल फ्री नंबर 155260 की जगह लेगा। टोल फ्री नंबर को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। नया साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के साथ-साथ पुराना 155260 नंबर भी काम करेगा।

रिकवर हो सकती है राशि

साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि जैसे ही, जिसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है वो 1930 नंबर पर फोन लगाएगा तो वहां से आपके साथ हुए फ्रॉड की पूरी जानकारी ली जाएगी। जैसे कौन से अकाउंट से से राशि कटी, फ्रॉड का तरीका क्या था, कितनी राशि कटी आदि। फिर वो खुद भी अनुसंधान में जुट जाएंगे और संबंधित पुलिस स्टेशन को भी सूचना दे देंगे, ऐसे आपकी ठगी राशि भी रिकवर हो सकती है।

डॉन की बीवी से हो गया प्यार…गंवानी पड़ी जान, जानिए कारोबारी नितेश नैन की हत्या की इन साइड स्टोरी

अजमेर। राजस्थान में बीते दिनों नितेश नैन नाम के प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या के मामले में बड़ी खुलासा हुआ है। दरअसल अजमेर के एक डॉन ने 20 लाख की सुपारी देकर नितेश की हत्या करवा दी। नितेश, डॉन का करीबी दोस्त तो था लेकिन, उसने जो किया था वह गुस्सा को भड़काने के लिए काफी था।

बता दें कि, नितेश प्रॉपर्टी के साथ-साथ सट्टे के कारोबार से भी जुड़ा था। इसके अलावा उसके ऊपर हत्या का भी आरोप था। हालांकि, अजमेर से जुड़े इस हत्याकांड में अब तक पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

दरअसल, नितेश नैन जमीन खरीद-फरोख्त के अलावा सट्टे के कारोबार से भी जुड़ा था। सट्टे की दुनिया में ही उसकी मुलाकात हरी लंगड़ा नाम के अपराधी से हुई थी, जिस पर कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज थे। इसके बाद दोनों में दोस्ती इतनी बढ़ी कि वह एक दूसरे के घर आने-जाने लगे।

जब डान गया जेल तो बीवी पर डोल गई नीयत

इसी दौरान नितेश की डॉन हरी लंगड़ा की बीवी से भी करीबियां बढ़ी। कुछ दिनों बाद जब एक मामले में हरी लंगड़ा जेल चला गया तो नितेश व हरी की बीवी की मुलाकातें बढ़ गई। इसकी भनक किसी तरह जेल में बंद हरी लंगड़ा तक पहुंच गई। कुछ दिन बाद हरी को खबर मिली कि नितेश उसकी बीवी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया व उसके साथ हरी का ढाई साल के बेटा भी था।

बदला लेने 20 लाख की सुपारी में तय हुआ सौदा

ऐसे में हरी ने अपने अपराधी साथियों में सुपारी की बात फैलाई, जिसके बाद हरी के नजदीकी आदित्य शर्मा बिट्टू के माध्यम से 20 लाख की सुपारी मनोज यादव को दी गई। क्योंकि बिट्टू को पता था कि मनोज और नितेश एक दूसरे के साथी हैं। इधर मनोज यादव ने 20 लाख की सुपारी में 3 लोगों को साथ लिया। इसके बाद मनोज यादव एक अन्य सुपारी किलर के साथ नितेश के पास जयपुर पहुंचे। यहां नितेश नैन, जयपुर में हरी की बीवी व बच्चों के साथ रुका हुआ था।

पुलिस ने बताया कि मनोज सुपारी लेने के बाद भी नितेश के संपर्क में था और हत्या की योजना बना रहा था। इसके बाद वह नितेश को हथियार दिलाने 1 फरवरी को यूपी के फिरोजाबाद के लिए निकले। वहां पहुंचने के बाद तीनों सुपारी किलर ने मिलकर नितेश को मौत के घाट उतार दिया और एक मकान के तहखाने में दबा दिया।

जब नितेश वापस नहीं आया तो उसके पिता ने हफ्ते भर बाद अलवर में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने हत्या की आशंका की बात कही थी। जब पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की तो हरी लंगड़ा और मनोज यादव का नाम सामने आया। ऐसे में पुलिस ने दोनों को एक साथ बैठाया और पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।

VIDEO: बोरी भर सिक्के लेकर स्कूटर खरीदने शोरूम पहुंचा शख्स, फिर हुआ ये..

Assam Man Buys Scooter With Coins: असम के एक शख्स की स्कूटर खरीदने की दिलचस्प कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. शख्स बाइक के शोरूम में बोरी भर सिक्के लेकर पहुंचा था. इन सिक्कों को उसने एक-एक कर जोड़ा था, यानी ये सिक्के उसकी कई महीने की सेविंग्स थी. आइए जानते हैं पूरा किस्सा..

असल, YouTuber Hirak J Das ने ये कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसके मुताबिक, पेशे से दुकानदार इस शख़्स को अपने सपनों का स्कूटर खरीदना था. इसके लिए वो महीनों से गुल्लक में सिक्के जमा कर रहा था. हाल ही में जब स्कूटर खरीदने भर के पैसे इकट्ठे हो गए तो वो शोरूम पहुंच गया.

बोरी भर सिक्के लेकर पहुंचा शोरूम

हालांकि, शख्स जिस अंदाज में स्कूटर खरीदने के लिए शोरूम पहुंचा, वो बेहद दिलचस्प था. असल में वो अपनी सेविंग्स के बोरी भर सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा था.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स के शोरूम में पहुंचते ही वहां मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं. कई लोग उसके सिक्कों से भरे भारी-भरकम झोले को उठाने की कोशिश करते हुए भी दिखाई देते हैं.
शोरूम (Bike Shoroom) का स्टाफ काफी देर तक इन सिक्कों को गिनने में लगा रहा. बताया गया कि शख्स 1, 2 और 10 रुपये के सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा था. पैसे देने और कागजी काम पूरा करने के बाद स्कूटर की चाबी मालिक को सौंप दी गई. इसका एक Video भी YouTube पर शेयर किया गया है.

 

Viral Video में सिक्के का बोरा उठाते हुए तीन लोग नज़र आ रहे हैं. एक जगह सिक्कों को प्लास्टिक की टोकरी में रखा गया है. इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियो में शख्स का नाम नहीं बताया गया है.