बैंगलोर। कर्नाटक के उडूप्पी के स्कूल से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब पूरे कर्नाटक में फैलता जा रहा है। छात्रों के हिजाब पहनने का विवाद अभी थमा भी नहीं था, इस बीच एक और नया मोड़ सामने आया है। हिजाब पहन कर पढ़ाने से इनकार करने के बाद इंग्लिश लेक्चरर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। लेक्चरर ने कहा कि बिना हिजाब के पढ़ाना बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रहा। हिजाब उतारकर पढ़ाना उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है।
दरअसल हिजाब विवाद का मामला अब बैंगलोर हाईकोर्ट में चल रहा है। कोर्ट का आखिरी फैसला आने तक स्कूलों-कॉलेजों में बुर्का व हिजाब सहित सभी तरह की धार्मिक पोशाक पर रोक लगा रखी है। हिजाब विवाद इतना बढ़ गया कि सरकार ने बैंगलोर में 28 फरवरी तक धारा 144 लागू कर रखी है। किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन पर भी रोक लगा रखी है।
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अय्याशी करने बेटे ने अपने की घर में जेवरात की चोरी कर ली। मामला खुला तो पुलिस ने आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले महावीर ज्वेलर्स के मालिक गौतम बैद और महावीर बैद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जयस राजनांदगांव सृष्टि कॉलोनी के रहने वाले सेंटर लैब प्रभारी के पद से सेवानिवृत्त कर्मचारी जेएन दास का गोद लिया बेटा था। आरोपी मंहगी लग्जरी कार और अय्याशी का शौकिन होने से अपने जरूरत के लिए चोरियां करने लगा। इतना ही नहीं जयेश एक पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस पर लाखों रुपये लुटाने लगा। जब रुपए कम पड़ गए तो उसने अपने घर में चोरी कर ली।
मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्ज से चोरी के करीबन 20 तोला सोने के जेवरात बरामद किया है। प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, उपनिरी भोलासिंह राजपूत, निरी. पियूषकान्त चन्द्राकर, प्र.आर. 800 बसंत राव, आर० प्रवीण मेश्राम, विभाष सिंह राजपूत, की सराहनीय भूमिका रही।
कोरबा। सड़क निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन दो गुटों में बंट गया है।आंदोलन से कांग्रेस नेताओं ने हाथ खींच लिया तो आम आदमी पार्टी और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन का साथ दिया है। वही कांग्रेस के वार्ड पार्षद ने भी आंदोलनकारियों के साथ कदमताल कर रहे है।
बता दें कि जर्जर सड़क निर्माण के लिए चल रहे सर्वदलीय आंदोलन प्रशासनिक टीम की समझाइस पर अलग अलग गुट में बंट गई है। सुबह से चल रहे जैलगांव चौक में आंदोलन शाम ढलते ढलते शांत होता दिखा। हालांकि शांत हो रहे आंदोलन को आम आदमी पार्टी और भाजपा ने साथ देकर फिर से जीवित कर दिया। खबरीलाल के मुताबिक सड़क पर चल रहे सर्वदलीय अनशन पर प्रशसन दबाव में आया और सड़क मरम्मत तत्काल शुरू करा कर मामला शांत करने का प्रयास किया। आंदोलन के बाद शुरू हुए सड़क मरम्मत के बाद कांग्रेसी नेता आंदोलन को खत्म करने का मूड बना लिए और आंदोलन को स्थगित करने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे गुट के नेताओ ने सड़क निर्माण शुरू होते तक आंदोलन में बैठने की बात कही। बात बिगड़ता देख सत्ता पक्ष ने आंदोलन से हाथ खींच लिया। कमजोर पड़ रहे आंदोलन को साथ खड़ा होकर आम आदमी पार्टी ने आंदोलन को और तेज कर दिया है। हालांकि आ ही भी अनशन में बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
पार्षद का हाथ वार्डवासियों के साथ
दर्री जैलगांव चौक में चल रहे सड़क निर्माण की लड़ाई में भले कांग्रेस नेताओं ने साथ छोड़ा ,पर वार्ड पार्षद ने जनता जनार्दन का साथ नही छोड़ा और आंदोलन पर डटे हुए है।
रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की करीबी बताए जा रहे कांग्रेस के कांग्रेस नेता ललित साहू के द्वारा पुलिस कर्मियों से गाली गलौज के वीडियो पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने तंज कसा है। एक पोस्ट में डा. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गुंडाराज चरम पर है। राहुल गांधी को टैग कर सिंह ने आगे कहा कि यही नवा छत्तीसगढ़ बनाना चाहते हैं आप।
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इसमें, अपनी गाड़ी रोकने से नाराज ललित साहू को गृहमंत्री से लेकर पुलिस अधीक्षक तक को भला बुरा कहते हुए सुना और देखा जा सकता है।
हालांकि बाद में इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने एफआईआर कर कांग्रेस नेता ललित साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर। कोर्ट के आदेश पर निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंबेडकर अस्पताल लाया गया है। स्किन में खुजली, आंखों में दर्द हार्ट का जनरल चेकअप और बेक पेन की शिकायत होने पर अस्पताल लाया गया है।
बता दें कि निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर कोर्ट के आदेश के बाद जीपी सिंह को अंबेडकर अस्पताल लाया गया है, जहां आंख, नाक, गला, स्किन और कार्डियोलॉजी समेत ऑर्थोपेडिक विभाग में चेकअप किया जाएगा।
अंबेडकर अस्पताल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में जीपी सिंह पिछले 1 महीने से रायपुर जेल में बंद हैं।
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 7 दिनों से चल रही तहसीलदारों की हड़ताल स्थगित हो गई है। राज्य शासन की ओर से राजस्व कोर्ट को सुरक्षा देने के आदेश के बाद शुक्रवार को तहसीलदारों ने यह फैसला लिया है। इससे पहले इस संबंध में अधिवक्ताओं की ओर से हाईकोर्ट में एक PIL भी दाखिल की गई थी। इसमें तहसीलदारों की हड़ताल को अवैधानिक बताया गया है। वहीं तहसीलदारों और वकीलों के बीच अब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर टकराव बढ़ गया है। इसे लेकर बिलासपुर में अधिवक्ता सड़क पर उतर आए हैं।
बता दें कि वकीलों से बढ़ते टकराव के बीच तहसीलदारों ने शासन से राजस्व कोर्ट को सुरक्षा दिए जाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद अवर सचिव शासन विजय कुमार चौधरी की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर को एक आदेश जारी किया गया था। इसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने 15 फरवरी को एक ज्ञापन सौंप सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। इसे सुनिश्चित कर अवगत कराएं।
वकील बोले- तहसीलदारों की संपत्ति की जांच हो
वहीं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अब वकीलों और तहसीलदारों में टकराव बढ़ गया है। रायगढ़ में पहले वकीलों ने भ्रष्टाचार का पुतला कोर्ट के बाहर खड़ा कर जूते मारे। इसके बाद कोरबा में प्रशासनिक संघ ने वकीलों पर ही अवैध उगाही करने का आरोप लगा दिया। इसकी आग अब बिलासपुर तक पहुंच गई है। अधिवक्ताओं ने तहसीलदारों की संपत्ति की जांच कराने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर कोर्ट के बाहर उनका प्रदर्शन शुरू हो गया है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में अनुपूरक बजट का अनुमोदन कर दिया है। यह चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट होगा। सूत्रों के अनुसार इसके करीब दो हजार करोड़ रुपए के होने का अनुमान है।
कैबिनेट के अन्य महत्तवपूर्ण फैसले
तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2021-22 का विधानसभा में उपस्थापन के संबंध में छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया।
बजट अनुमान वर्ष 2022-23 का विधानसभा में उपस्थापन के लिये छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया ।
छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम 2002 में संशोधन हेतु छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया ।
संचालनालय आयुष के अंतर्गत विभिन्न जिलों में फार्मासिस्ट के रिक्त पदों की भर्ती किये जाने हेतु भर्ती परिणाम की वैधता एक वर्ष के लिये बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया ।
राज्य के 6536 स्थानों पर जहां आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल परिसर में स्थित हैं वहां 05 से 06 वर्ष के बच्चों के लिये बालवाड़ी प्रारंभ किये जाने के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर अनुमोदन किया गया । इससे राज्य के 5-6 वर्ष के आयु समूह के 3,23,624 विद्यार्थियों में से 68,054 विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से लाभान्वित होंगे ।
छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं प्रबंधन नियम 2015 के अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा आवंटित अविकसित / लैंड बैंक की भूमि फ्री होल्ड किये जाने पर दरों के निर्धारण के संबंध में नियमावली की कंडिका में समावेश हेतु संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया ।
छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम 2002 में संशोधन करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया । जिसके तहत बीज एवं कृषि विकास निगम को कृषि विभाग तथा समान प्रकृति के अन्य विभागों के लिये आवश्यक वस्तुओं के दर निर्धारण हेतु अधिकृत किया गया ।
राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत मेसर्स व्हीटेक प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लास्टिक उत्पाद उद्योग तथा मेसर्स एसबीटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टेक्सटाइल उद्योग की स्थापना के लिये विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज निर्धारण के लिये प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया ।
नई दिल्ली। कुवैत की महिलाएं इस बात से नाराज हैं कि उन्हें सेना ने सैनिकों की भूमिका में शामिल होने की अनुमति तो मिल गई है, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने महिला सैनिकों को हथियार नहीं देने का फैसला किया है. इसके साथ ही कहा गया है कि महिला सैनिकों को सीमा पर कोई भी कदम उठाने से पहले पुरुष सैनिकों से अनुमति लेनी होगी. इसके साथ ही सशस्त्र बलों में महिलाओं को सिर ढंकना होगा.
‘एक कदम आगे दो कदम पीछे’ जैसा फैसला
रक्षा मंत्रालय के इस फैसले को लोगों ने ‘एक कदम आगे, दो कदम पीछे’ जैसा बताया है. इस कदम ने कुवैत में एक ऑनलाइन मूमेंट को शुरू कर दिया है, कई लोग खुल कर इसका विरोध करते दिख रहे हैं.
‘सरकार किस आधार पर महिलाओं को समझती है कमजोर’
इस फैसले पर स्पोर्ट्स टीचर और कुवैत फुटबॉल एसोसिएशन की महिला समिति की सदस्य गदीर अल-खश्ती ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि सेना में शामिल होने के लिए ये प्रतिबंध क्यों हैं. हमारे यहां महिलाएं पुलिस बल सहित हर क्षेत्र में काम कर रही हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मेरी मां अपने कपड़ों में हथियार छुपाकर सैनिकों तक पहुंचाती थीं. मेरे पिता ने भी उन्हें कभी नहीं रोका. मुझे समझ नहीं आता कि सरकार किस आधार पर महिलाओं को कमजोर समझती है.’
ये भी पढ़ें: मंगेतर के लिए बनाया ‘गिफ्ट बैंक’, हर झगड़े पर काटता रहा पैसे; वैलेंटाइन डे तक बस फुटकर बचे
पिछले साल अक्टूबर में मिली थी सेना में शामिल होने की अनुमति
बता दें, पिछले साल अक्टूबर में महिलाओं को सेना में शामिल होने की अनुमति मिली थी. जनवरी में कुवैत सरकार ने सेना में महिलाओं की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी. कई हजार महिलाओं ने सेना में भर्ती के लिए एप्लिकेशन दी थी. सेना में शामिल होने के लिए यूनिवर्सिटी डिप्लोमा या ग्रेजुएशन इसके लिए एलिजिबिलिटी रखी गई है. 18 से 26 साल की महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं.
साल 2005 से पहले नहीं था वोट का अधिकार
गौरतलब है कि कुवैती महिलाओं को साल 2005 में वोट देने का अधिकार मिला था. महिलाएं कैबिनेट और संसद दोनों में सक्रिय रही हैं, हालांकि दोनों में उनका प्रतिनिधित्व कम और खराब रहा है. जानकारों का कहना है कि अभी भी कुवैत में महिलाओं के सामने कई समस्याएं हैं, जिनके सुधार की जरूरत है.
गोपालगंज: गोपालगंज से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर कुछ युवक डीजे पर डांस करते हुए पिस्टल लहरा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास एक टायर दुकान का है, जहां एक कार्यक्रम में आई डांसर के साथ कुछ युवक हथियार के साथ डांस कर रहे हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
वायरल वीडियो में युवक हाथों में पिस्टल लेकर न सिर्फ डांस कर रहा है, बल्कि डांस के दौरान ही डांसर की तरफ पिस्टल दिखाकर ट्रिगर पर उंगलियों को घुमा रहा है. ऐसे में एक छोटी सी चूक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती थी. यह सब पुलिस लाइन से महज 50 कदम की दूसरी पर हुआ पर पुलिस को भनक तक नहीं लगी.
बर्थडे पार्टी पर डांस के लिए बुलाई थी डांसर
गोपालगंज के एसडीपीओ संजीव कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. जांच के दौरान यह पता चला कि विश्वकर्मा पूजा के दिन बंजारी के रहने वाले गोलू नाम के युवक का जन्म दिन था. उसी दिन यानी 17 सितंबर 2021 को एक टायर की दुकान में डांसर को बुलाकर पार्टी की गई थी. गोलू ने ही अपने हाथ में पिस्टल को हवा में लहराते हुए डांसर के साथ डांस कर रहा है. नगर इंस्पेक्टर को इस मामले की जांच का आदेश दिया गया है.
सवालों के घेरे में आई बिहार पुलिस
पुलिस की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो 17 सितंबर 2021 यानी विश्वकर्मा पूजा के दिन का है. लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मौके पर मौजूद सभी युवकों ने ठंड से बचने के लिए जैकेट और गर्म कपड़े पहने हुए हैं. ऐसे में पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें संस्करण से पहले एक बार फिर फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद विवादों में घिर गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज साइमन कटिच ने असिस्टेंट कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर के साथ भी फ्रेंचाइजी के विवाद की खबरें काफी सुर्खियों में थीं।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ‘द ऑस्ट्रेलियन’ के मुताबिक, ‘साइमन कटिच ने उस आईपीएल फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है जिसने डेविड वार्नर को धोखा दिया था।’ ऐसा ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा लिखा गया है। उसके आधार पर भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आईं जिसमें पता चला कि कटिच मेगा ऑक्शन के दौरान बनी योजनाओं से नाखुश थे।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, मेगा ऑक्शन से पहले काव्या मारन की फ्रेंचाइजी द्वारा जो योजनाएं बनाई गई थीं उनसे विपरीत काम नीलामी के दौरान किया गया। साइमन कटिन इसे लेकर खुश नहीं थे और उन्होंने इसी कारण असिस्टेंट कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिकबज के मुताबिक, कटिच ने बायो-सिक्योरिटी नियमों और पारिवारिक कारणों के चलते अपना पद छोड़ा है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
SRH में विवादों का क्रम जारी
सनराइजर्स हैदराबाद पिछले एक साल से लगातार विवादों में है। आईपीएल 2021 में खराब फॉर्मे के बाद डेविड वार्नर को बाहर कर दिया गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर के साथ फ्रेंचाइजी के विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरीं और सनराइजर्स हैदराबाज ने वार्नर को रिटेन भी नहीं किया था। पिछले सीजन के बाद ट्रेवर बेलिस और ब्रैड हाडिन ने भी अपने पद छोड़ दिए थे।
र्तमान में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टॉम मूडी इस आईपीएस फ्रेंचाइजी के हेड कोच हैं। ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए केन विलियमसन टीम की कप्तानी संभालेंगे। वहीं हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सपोर्ट स्टाफ में ब्रायन लारा से लेकर डेल स्टेन तक कई दिग्गज खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा था। इस सूची में मुथैया मुरलीधरन, हेमंग बदानी और साइमन कटिच शामिल थे।