Home Blog Page 2801

KORBA : सड़क के लिए सड़क पर बैठी जनता… मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम , आंदोलनकारियों को लगे समझाने…

कोरबा। दर्री जैलगांव के समीप खस्ताहाल सड़क को लेकर जनता सड़क पर बैठ गई है। सड़क पर बैठे आंदोलनकारियों की सुचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को सम्जहने का प्रेस कर रही है। बहरहाल सड़क पर सड़क की लड़ाई के लिए बैठे लोगो के आक्रोश देख प्रशासन के भी हाथ पांव फूलने लगे है।

बता दें कि इन दिनों प्रशसन के कार्य प्रणाली से नाराज जनता अब आर पर की लड़ी के मूड में आ गई है। यही वजह है की आज सुबही दर्री थाना क्षेत्र के जैलगांव चौंक में पब्लिक सड़क के संघर्ष कर रही है। सड़क में उमड़ते हुजूम को देखते हुए प्रशासन के टीम भी लोगो के आक्रोश का शिकार हो रही है। आपको बता दे कि इस मार्ग में राखड से भरी ट्रकों के द्वारा जहरीली धूल बिखेरने को लेकर सर्वदलीय मंच के लोगों ने जैलगांव चौक पर चक्का जाम कर दिया 4 घंटा बीत जाने के बाद भी शासन प्रशासन के तरफ से किसी भी प्रकार का कोई निर्णय आश्वासन नहीं मिलने पर महिला युवती सहित सर्वदलीय मंच के लोगों ने अनशन पर बैठ गए बीच सड़क पर बैठे अनशन पर एक युवती गश खाकर गिर गई सर्वदलीय मंच के लोगों ने शासन प्रशासन के साथ पर्यावरण विभाग को कोसते रहे नारे लगाते रहे खस्ताहाल सड़क पर बिखरी जहरीली राखड़ को समेटने सहित बदहाल गड्ढा पड़ा रोड की मरम्मत कार्य की मांग पर अड़े हुए हैं। राखड से भरी ट्रकों को दोनों तरफ रोक दिया गया है।

 KORBA : सड़क के लिए सड़क पर बैठी जनता… मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम , आंदोलनकारियों को लगे समझाने…

कोरबा। दर्री जैलगांव के समीप खस्ताहाल सड़क को लेकर जनता सड़क पर बैठ गई है। सड़क पर बैठे आंदोलनकारियों की सुचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को सम्जहने का प्रेस कर रही है। बहरहाल सड़क पर सड़क की लड़ाई के लिए बैठे लोगो के आक्रोश देख प्रशासन के भी हाथ पांव फूलने लगे है।

बता दें कि इन दिनों प्रशसन के कार्य प्रणाली से नजर जनता अब आर पर की लड़ी के मूड में आ गई है। यही वजह है की आज सुबही दर्री थाना क्षेत्र के जैलगांव चौंक में पब्लिक सड़क के संघर्ष कर रही है। सड़क में उमड़ते हुजूम को देखते हुए प्रशासन के टीम भी लोगो के आक्रोश का शिकार हो रही है। आपको बता दे कि इस मार्ग में राखड से भरी ट्रकों के द्वारा जहरीली धूल बिखेरने को लेकर सर्वदलीय मंच के लोगों ने जैलगांव चौक पर चक्का जाम कर दिया 4 घंटा बीत जाने के बाद भी शासन प्रशासन के तरफ से किसी भी प्रकार का कोई निर्णय आश्वासन नहीं मिलने पर महिला युवती सहित सर्वदलीय मंच के लोगों ने अनशन पर बैठ गए बीच सड़क पर बैठे अनशन पर एक युवती गश खाकर गिर गई सर्वदलीय मंच के लोगों ने शासन प्रशासन के साथ पर्यावरण विभाग को कोसते रहे नारे लगाते रहे खस्ताहाल सड़क पर बिखरी जहरीली राखड़ को समेटने सहित बदहाल गड्ढा पड़ा रोड की मरम्मत कार्य की मांग पर अड़े हुए हैं। राखड से भरी ट्रकों को दोनों तरफ रोक दिया गया है।

KORBA : लैंको पावर प्लांट के बायलर में काम कर रहे श्रमिक की मौत मचा बवाल , पहुंचे थानेदार…

कोरबा। पताढ़ी स्थित लैंको पावर प्लांटके बायलर में काम कर रहे ठेका श्रमिक की मौत हो गई है। श्रमिक की मौत के बाद प्लांट में काम कर रहे श्रमिकों ने हंगामा कर दिया। प्लांट के भीतर मचे बवाल की सुचना मिलते ही उरगा थानेदार पहुंच गए है। बहरहाल श्रमिक की मौत किन करने से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्डम रिपोर्ट के बाद चलेगा।

बता दें कि उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंको पावर प्लांट में प्रिसेशन कंपनी बायलर का काम करती है। आज बायलर में काम करने कोथारी निवासी दिनेश उम्र 45 वर्ष चढ़ा था। इसी दौरान गस्त खाकर निचे गिर गया। निचे गिरने पर श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। ठेका श्रमिक की मौत के बाद प्लांट में श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन कर उचित मुआवजा की मांग करने लगे। वही श्रमिकों का आरोप है कि प्रबंधन श्रमिकों की सुरक्षा की भी अनदेखी कर रहा है जिससे असमय मजदूरों की जान जा रही है। धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही लैंको प्रबंधन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को समझाएं देने का प्रयास कर रही है।


वर्सन

लैंको पावर प्लांट के बायलर का काम करने वाली प्रिसेशन कम्पनी के एक श्रमिक की आज कार्य के दौरान मौत हुई है। प्लांट में मजदुर की मौत के बाद श्रमिक संगठन मुआवजा साहिटी अन्य मानगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे। आंदोलनकारियों और प्रबंधन के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विजय चेलक, थाना प्रभारी उरगा

अहमदाबाद ब्लास्ट केस:38 दोषियों को फांसी और 11 को उम्र कैद, 56 लोगों ने गंवाई थी जान

अहमदाबाद। अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट मामले के दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाई गई। 38 दोषियों को फांसी और 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 8 फरवरी को सिटी सिविल कोर्ट ने 78 में से 49 आरोपियों को UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत दोषी करार दिया था। इनमें से एक एक दोषी, अयाज सैयद, को जांच में मदद करने के एवज में बरी किया जा चुका है। इसके अलावा 29 भी सबूतों के अभाव में बरी हो चुके हैं।

कोर्ट ने कहा कि इन धमाकों में मारे गए लोगों के परिजनों को एक लाख, गंभीर घायलों को 50 हजार और मामूली घायलों को 25 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

70 मिनट में हुए थे 21 धमाके

26 जुलाई 2008, यही वह दिन था जब 70 मिनट के दौरान 21 बम धमाकों ने अहमदाबाद की रूह को हिलाकर रख दिया। शहर भर में हुए इन धमाकों में कम से कम 56 लोगों की जान गई, जबकि 200 लोग घायल हुए थी।

धमाकों की जांच-पड़ताल कई साल चली और करीब 80 आरोपियों पर मुकदमा चला। पुलिस ने अहमदाबाद में 20 प्राथमिकी दर्ज की थी, जबकि सूरत में 15 अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जहां विभिन्न स्थानों से भी जिंदा बम बरामद किए गए थे।

नहीं फट पाए थे 29 बम

ब्लास्ट के बाद गुजरात की सूरत पुलिस ने 28 जुलाई और 31 जुलाई 2008 के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों से 29 बम बरामद किए थे, जिनमें से 17 वराछा इलाके के और अन्य कतारगाम, महिधरपुरा और उमरा इलाके के थे। जांच में पता चला कि गलत सर्किट और डेटोनेटर की वजह से इन बमों में विस्फोट नहीं हो पाया था।

गोधरा कांड के जवाब में किए गए थे ब्लास्ट

ये ब्लास्ट आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (IM) और बैन किए गए स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) से जुड़े लोगों ने किए थे। विस्फोट से कुछ मिनट पहले, टेलीविजन चैनलों और मीडिया को एक ई-मेल मिला था, जिसे कथित तौर पर ‘इंडियन मुजाहिदीन’ ने धमाकों की चेतावनी दी थी। पुलिस का मानना था कि IM के आतंकियों ने 2002 में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के जवाब में ये धमाके किए। इस मामले के एक अन्य आरोपी यासिन भटकल पर पुलिस नए सिरे से केस चलाने की तैयारी में है।

INS Visakhapatnam से छोड़ी गई ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, देखिए वीडियो

विशाखापत्तनम। युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम ने भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा कर दिया है। आईएनएस विशाखापत्तनम से पश्चिमी समुद्री तट पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है।

देखिए वीडियो

छत्तीसगढ़: 32 स्कूलों को मिलेगा उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा, रायपुर से 4 बड़े स्कूलों का चयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के बाद अब हिंदी मीडियम में ही बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए प्रदेश भर के 32 सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूलों में बदला जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन की ओर से इसकी सूचना सभी जिलों को भेज दी गई है। उन्हें स्कूलों का चयन कर उसे जल्द ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों की तरह ही तैयार करने के लिए कहा गया है।
राजधानी में इसके लिए चार बड़े सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। जिन सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है उनमें जेएन पांडेय स्कूल, दानी गर्ल्स स्कूल, मायाराम सुरजन स्कूल और माधवराव सप्रे स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा तकरीबन हर जिला मुख्यालय के प्रमुख सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल को उत्कृष्ट स्कूल बनाने के लिए चयनित किया गया है।
इन्हें आने वाले सत्र से ही उत्कृष्ट हिंदी स्कूलों के रूप में खोला जाएगा। इन स्कूलों में हिंदी माध्यम से बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दी जाएगी। इससे पहले राज्य सरकार ने पिछले साल प्रदेश में 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल शुरू किए हैं। इन स्कूलों में 74 हजार अंग्रेजी तथा 60 हजार हिंदी माध्यम से बच्चे पढ़ रहे हैं।
ये अंग्रेजी स्कूल भी योजना में शामिल
बताया गया है कि हिंदी माध्यम के जिन स्कूलों को इससे पहले अंग्रेजी माध्यम में अपग्रेड किया गया है उनमें पढ़ने वाले हिंदी माध्यम के बच्चों को भी उच्च स्तर की शिक्षा दी जा रही है। इसमें रायपुर जिले के अरुंधति देवी स्कूल आरंग में हिन्दी मीडियम के 439 बच्चे, रायगढ़ के घरघोड़ा में 558 तथा सूरजपुर के भैयाथान में 428 हिन्दी मीडियम के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। उनमें हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों के पद स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह जिन अंग्रेजी स्कूलों में हिंदी माध्यम के बच्चे ज्यादा हैं, वहां पर उत्कृष्ट हिंदी स्कूल शुरू किए जाएंगे।

CG बोर्ड एग्जाम : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा तीन मार्च से , माशिमं ने जारी किया एडमिट कार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) की कक्षा 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 10वीं में इस बार तीन लाख 80 हजार 27 बच्चे पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें तीन लाख 77 हजार 667 नियमित और दो हजार 360 प्राइवेट परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

इसी तरह 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल दो लाख 93 हजार 425 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें दो लाख 89 हजार 808 परीक्षार्थी नियमित हैं। जबकि तीन हजार 617 प्राइवेट परीक्षार्थी हैं।
6787 परीक्षा केंद्रों में होगी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 10वीं में इस बार तीन लाख 80 हजार 27 बच्चे पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें तीन लाख 77 हजार 667 नियमित और दो हजार 360 प्राइवेट परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।
इसी तरह 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल दो लाख 93 हजार 425 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें दो लाख 89 हजार 808 परीक्षार्थी नियमित हैं। जबकि तीन हजार 617 प्राइवेट परीक्षार्थी हैं।
6787 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा
माशिमं मुख्य परीक्षा इस बार 6787 परीक्षा केंद्रों में होगी। कोविड-19 के मद्देनजर इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा 2022 के लिए मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, ताकि शारीरिक दूरी का पालन हो सके। कोरोना के मद्देनजर बोर्ड ने इस बार निर्णय लिया है कि जहां पर विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं वहीं परीक्षा होगी।
परीक्षा में किसी भी तरह के नकल प्रकरणों को रोकने के लिए पूरी अलग से टीम लगातार निरीक्षण करेगी। इस दौरान किसी भी तरह के नकल प्रकरण पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल परीक्षा जो जहां पढ़ रहे हैं वहीं देंगे।
12वीं की दो और 10वी की तीन मार्च से परीक्षा
12वीं बोर्ड परीक्षा दो मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा। इसी तरह 10वीं की परीक्षा तीन से 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा।

अब से कुछ देर बाद शुरू होगी भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सत्र से लेकर इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश की अध्यक्षता में हो रही मंत्रिमंड़ल की बैठक में बजट सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। सत्र के दौरान पेश होने वाले विधेयक का अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों के द्वारा लाए गए विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट में धान खरीदी के बाद उठाव की स्थिति और मिलिंग को लेकर खाद्य विभाग अपनी जानकारी पेश करेंगे। कैबिनेट बैठक में स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जाम भी इसमें शामिल है।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 7 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत होगी. इस बार बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा. इस सत्र में कुल 13 बैठके होंगी. इस सत्र की शुरुआत में राज्यपाल का अभिभाषण होगा. इसके बाद सत्र में वित्तीय कामों के साथ अन्य शासकीय काम भी पूरे किए जाएंगे।

कपल के पास मिले 27,000 करोड़ रुपये के लूटे हुए Bitcoin

Cryptocurrency Couple, BitCoin: क्रिप्‍टो करंसी (Cryptocurrency) की एक बड़ी लूट का मामला सामने आया है. जिसमें पति और पत्‍नी पर ये आरोप है कि उन्‍होंने अरबों रुपये मूल्य के बिटकॉइन की मनी लॉन्डरिंग की. खास बात ये है कि ये पति और पत्‍नी खुद को ‘वॉल स्‍ट्रीट का मगरमच्‍छ’ कहते थे. जांच टीम ने 27,000 करोड़ से ज्‍यादा के बिटक्‍वाइन जब्‍त किए हैं. पति-पत्नी अमेरिका के मैनहेट्टन के रहने वाले हैं.

पूरा मामला क्‍या है, आपको समझा देते हैं. अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक- 34 वर्षीय Ilya ‘Dutch’ Lichtenstein और 31 वर्षीय Heather R. Morgan की गिरफ्तारी इस महीने हुई है. इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने अवैध बिटकॉइन को अपनी मेहनत की कमाई बताकर खर्च किया. असल में 2016 में Bitfinex करेंसी एक्‍सचेंज को हैक कर अरबों रुपये मूल्य के क्रिप्टो करेंसी चुरा लिए गए थे.

क्‍या गड़बड़झाला हुआ?
जांचकर्ताओं ने बताया कि ये 6 साल पुराना केस है. जिसमें क्रिप्‍टो करंसी गायब हो गई थी. इस मामले में जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने करीब 37 हजार रुपए के वॉलमार्ट गिफ्ट कार्ड की जांच शुरू की थी. जो एक रूस के रजिस्‍टर्ड ईमेल पर भेजा गया था. जांच में सामने आया कि ये ट्रांजैक्‍शन न्‍यूयॉर्क में मौजूद क्‍लाउड सर्विस प्रोवाइडर के आईपी एड्रेस से किया गया.


बाद में जांच टीम ने इसका कनेक्‍शन Ilya ‘Dutch’ Lichtenstein से निकला. कोर्ट में जो दस्‍तावेज सामने आए हैं, उसके मुताबिक, वॉलमार्ट के फोन ऐप से ये गिफ्ट कार्ड रीडिम हुआ. इनमें से तीन बार जो खरीद हुई वह Heather R. Morgan के नाम से हुई. उनमें एक ईमेल उनका भी था. इसमें रजिस्‍टर्ड पता वॉल स्‍ट्रीट अपार्टमेंट था. इस कपल पर आरोप है कि इन लोगों ने कई तकनीक का उपयोग कर बिटक्‍वाइन को वैध बनाया. इसके लिए उन्‍होंने कई नकली आईडी और फर्जी अकाउंट क्रिएट किए.

पांच साल के अंदर हुआ ऐसा
जांच में सामने आया है कि पिछले पांच सालों के अंदर किसी ने कथित रूप से 119,754 अवैध बिटक्‍वाइन (Bitcoin) का Bitfinex वेबसाइट पर ट्रांजैक्‍शन किया. इसके बाद इस डिजिटल फंड को Lichtenstein के digital wallet में ट्रांसफर कर दिया गया.

1 लाख से ज्‍यादा बिटक्‍वाइन चुराए गए
Bitfinex एक क्रिप्‍टो करंसी एक्‍सचेंज है. जो ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में रजिस्‍टर्ड है. अगस्‍त 2016 में हैकर्स ने सिक्‍योरिटी में सेंध लगाते हुए 1 लाख 20 हजार बिटक्‍वाइन चुरा लिए थे. उसकी तब कीमत 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर ( 5 अरब 24 करोड़ से ज्‍यादा, वर्तमान में ), तब एक बिटक्‍वाइन की कीमत 600 डॉलर (44 हजार के करीब) थी. आज एक बिटक्‍वाइन की कीमत 44,295.60 डॉलर (33 लाख रुपए से भी ज्‍यादा) है. जांच टीम ने बताया कि 2016 के हैक से संबंधित 27 हजार करोड़ रूपए से ज्‍यादा के बिटक्‍वाइन जब्‍त किए गए

हैं.

 

पंडित ने दूल्हे से पूछा दुनिया में सबसे बड़ा नशा कौन सा है, जवाब से खुल गई पोल

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल रहते हैं. शादियों की चमक दमक हर किसी को खूब आकर्षित करती है. साथ ही अपनी शादी को सभी खूब इंजॉय करते हैं. शादी में फेरों के दौरान कभी-कभी पंडित जी दूल्हे दुल्हन को अपनी बातों में भी फंसाते दिखाई देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंजित जी दूल्हे से अटपटा सवाल करते हुए पूछते हैं कि इस दुनिया में सबसे बड़ा नशा कौन सा है. इस पर दुल्हा अपने ही अंदाज में बिना कुछ सोचे समझे जवाब में कहता है कि खाने का. दूल्हे राजा के इस सवाल पर हर कोई हंसने लगता है.

इसके साथ ही वीडियो इंटरनेट पर भी हर किसी को खूब हंसा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस दूल्हे को खाना बहुत पसंद है और ये फूडी किस्म का इंसान है. ऐसे में इसे इसके लिए खाना ही सबसे बड़ा नशा है. नेटिजंस इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही कमेंट बॉक्स भी मजेदार रिएक्शंस से पटा दिखाई दे रहा है.