Home Blog Page 2826

बड़ी खबर:  मुंबई ब्लास्ट में जिस मोस्ट वॉन्टेड आतंकी की 29 साल से तलाश कर रहा था भारत, सुरक्षा एजेंसियों ने उसे यूएई में दबोचा

दुबई। भारत की सुरक्षा एजेंसियों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बताया गया है कि 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में 29 सालों से फरार चल रहे मोस्ट वॉन्टेड आतंकी अबु बक्र को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई में हुए इईस सीरियल ब्लास्ट में अलग-अलग जगहों पर 257 लोग मारे गए थे, जबकि 713 लोग घायल हुए थे।

बताया गया है कि अबु बक्र का जल्द ही भारत प्रत्यर्पण किया जाएगा। अबु का नाम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हथियारों और विस्फोटकों की ट्रेनिंग देने वाले आतंकियों में शामिल रहा है। इसके अलावा उस पर मुंबई में सीरियल ब्लास्ट के दौरान इस्तेमाल हुए आरडीएक्स को भारत लाने का आरोप है। वह पिछले काफी समय से पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में छिपकर रह रहा था। हालांकि, यूएई की एजेंसियों के सहयोग से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उसे धर दबोचा।

तीन साल पहले भी हुआ था गिरफ्तार

इससे पहले 2019 में भी अबु बक्र को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, कुछ दस्तावेज कम होने के कारण वो यूएई के अधिकारियों की हिरासत से खुद को रिहा कराने में कामयाब रहा था। इस बार भारतीय एजेंसियां अबु बक्र के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में हैं। इसके बाद आतंकी को भारत के कानून का सामना करना पड़ेगा।

1997 में जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

अबु बक्र जिसका पूरा नाम अबु बक्र अब्दुल गफूर शेख है। उसका नाम मोहम्मद और मुस्तफा दोसा के साथ तस्करी के मामलों में भी जुड़ा है। ये दोनों दाऊद इब्राहिम के खास थे। वह खाड़ी देशों से सोना, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की तस्करी करके मुंबई और आसपास के इलाकों में लाता था।

1997 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और तब से उसे पकड़ने की तलाश जारी थी जो अब संयुक्त अरब अमीरात के सूत्रों के अनुसार सफल रही है। अबु बक्र ने एक ईरानी नागरिक से शादी की है जो उसकी दूसरी पत्नी है।

ठंड में कंबल के अंदर कुछ ऐसा काम कर रही थी लड़की, तभी मां ने आकर रंगे हाथ पकड़ा

Girl Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर फनी वीडियोज (Funny Videos) की बाढ़ सी है. ऐसे वीडियो को देखने के बाद लोगों के चेहरे की रंगत बदल जाती है. कई बार कुछ लोग अकेले भी होते हैं तो हंस पड़ते हैं. अगर आप दिन भर काम करने के बाद थके हुए या तनाव में होते हैं तो कॉमेडी वीडियो देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. कभी हम बच्चों के वीडियो देखते हैं तो कभी जानवरों के क्यूट वीडियो देखते हैं. युवाओं के वीडियो भी बड़ी संख्या में अपलोड किए जा रहे हैं. आपने मां-बेटी के वीडियो भी देखे होंगे. इस कॉम्बिनेशन में कई तरह के वीडियो अपलोड किए जाते हैं. इसमें से कुछ मजेदार भी होते हैं.

बिस्तर पर कंबल तान कर लेटी थी बेटी
ऐसा ही एक फनी वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. एक चीज जो युवा वर्ग के लोगों में बहुत देखी जाती है वह है मोबाइल पर चैटिंग. पहले मैसेज के जरिए चैटिंग की जाती थी, लेकिन अब टेक्नीक बढ़ने के साथ लोग भी हाई-टेक होने लगे हैं. युवा वर्ग के लोग व्हाट्सएप जैसे ऐप से चैटिंग करना पसंद करते हैं. अगर जब यह ज्यादा होने लग जाए तो घर के लोग भी परेशान हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही सेशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है.

देखें वीडियो-

 

मां ने आकर बेटी को देखा तो रह गई दंग
एक लड़की अपने घर में ठंड की वजह से कंबल में सो रही होती है. उसी समय उसकी मां किसी काम से कमरे में आती है. उसे लगता है कि लड़की कंबल में सो रही है. मां को शक होता है कि वह सोने के बजाय मोबाइल पर चैट कर रही है तो मां ने कंबल हटाने की कोशिश की. मां धीरे से कंबल में घुस जाती है और देखती है कि वह किसी को चैट पर I Love You Too का मैसेज भेज रही होती है. सिर्फ 15 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग भी इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को यूट्यूब पर imkavy नाम के चैनल पर अपलोड किया गया और करीब 14 लाख बार देखा जा चुका है.

मुकेश अंबानी ने खरीदी रोल्स रॉयस, महंगी इतनी कि चुकाना पड़ गया रुपए लाख रुपए टैक्स, जानें क्या है कीमत

मुंबई। भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने 13.14 करोड़ रुपए की लग्जरी रोल्स रॉयस कार खरीदी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन अंबानी की खरीदी यह हैचबैक कार ब्रिटिश लग्जरी वाहन निर्माता रोल्स रॉयस की है। इस कार को दक्षिण मुंबई के तारदेव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में कंपनी की तरफ से रजिस्टर कराया गया है।

आरटीओ के अधिकारियों की मानें तो रोल्स रॉयस के कलिनन मॉडल वाली यह पेट्रोल कार देश में अब तक खरीदी गई सबसे महंगी कारों में से एक है। बताया गया है कि इसे खुद मुकेश अंबानी इस्तेमाल करेंगे। कार के लिए वीआईपी नंबर भी लिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि यह नंबर 0001 से खत्म होता है। खास बात यह है कि एक वीआईपी नंबर के लिए लोगों को चार लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन चूंकि चुना गया नंबर मौजूदा सीरीज में उपलब्ध नहीं था। इसलिए इस नंबर के लिए आरटीओ की तरफ से एक नई सीरीज शुरू की गई।

क्यों इतनी महंगी है अंबानी की यह कार

इस कार को रोल्स रॉयस ने सबसे पहले वर्ष 2018 में बाजार में उतारा था। उस समय इसकी कीमत 6.95 करोड़ रुपये से शुरू होती थी। लेकिन वाहन उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहक की मांग के हिसाब से इस कार में बदलाव किए जाने के बाद इसकी कीमत बढ़ जाती है।

जानें कितना चुकाना पड़ा इस कार के लिए टैक्स

रिलायंस ने इस लग्जरी कार के पंजीकरण के लिए एकमुश्त 20 लाख रुपये कर भुगतान किया है। इसका पंजीकरण 30 जनवरी 2037 तक वैध होगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा कर के रूप में भी 40,000 रुपये चुकाए गए हैं।

रोल्स रॉयस का यह वाहन मॉडल कुछ अन्य उद्योगपतियों और बॉलीवुड हस्तियों के पास भी है। उधर रिलायंस कंपनी के बेड़े में कई महंगी गाड़ियां पहले से ही शामिल हैं। यहां तक कि कंपनी ने अंबानी परिवार के घर के बाहर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भी एक बीएमडब्ल्यू कार दी गई है।

फरहान अख्तर 21 फरवरी को शिबानी दांडेकर के साथ करेंगे शादी, जावेद अख्तर ने किया कंफर्म

मुंबई। बॉलीवुड Bollywood अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर farhan akhtar 21 फरवरी 2022 को अपनी लेडी लव शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कथित तौर पर यह जोड़ी तीन साल से अधिक समय से रिश्ते में है। बॉलीवुड में इस बात की चर्चा है कि इस जोड़े की कोर्ट मैरिज होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर के खंडाला वाले फार्म हाउस पर शादी होने वाली है।

जावेद अख्तर ने  javed akhtar इस अपडेट की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “हां, शादी हो रही है। शादी की तैयारियों का ध्यान वेडिंग प्लानर की तरफ से रखा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, “स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर किसी इवेंट को अंजाम नहीं सकते हैं। इसलिए हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं। यह एक बहुत ही सिंपल होने वाला है। अभी तक तो किसी को इनवाइट नहीं किया गया है।”

अपनी होने वाली बहू शिबानी shibani dandekar के बारे में बात करते हुए अख्तर ने कहा, “वह बहुत अच्छी लड़की है। हम सभी उसे बहुत पसंद करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फरहान और उसकी बहुत अच्छी बनती है, जो बहुत अच्छी बात है। शिबानी और फरहान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे के लिए प्यार को जाहिर करने में कतराते नहीं हैं। यह जोड़ी अक्सर इंस्टाग्राम पर मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। हजार

सीजी कोरोना अपडेट: 24 घंटे में मिले 2113 नए कोरोना मरीज, 19 की मौत,  जानें राजधानी का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 2113 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है वहीं संक्रमण दर गिरकर 5.32 प्रतिशत हो गई है। जिलेवार मरीजों की संख्या की बात करें तो राजधानी रायपुर में आज सबसे ज्यादा 342 नए मरीज मिले हैं।

मौसम अपडेट:छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन में और बढ़ेगी ठंड, 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा,जानें कब से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ weather update में मौसम फिर करवट लेने वाला है। अगले 2 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। skymet मौसम विभाग के अनुसार कल रात प्रदेश के Chhattisgarh बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हुई बारिश की वजह से मौसम ने जरा ठंडी करवट ले ली है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अरब सागर से नमी युक्त पश्चिमी हवा और बंगाल की cg weather news खाड़ी से नमी युक्त दक्षिणी हवा का संगम क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश में बनने की संभावना है, जो पूर्व कि ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल रायपुर में, जानें कार्यक्रम

रायपुर। नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया अपने एक दिवसवीय प्रवास पर शनिवार 5 फरवरी को सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर विमानतल पहुंचेंगे।

जिसके बाद सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय 11.20 को पहुंचेंगे और दोपहर 12.00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सिंधिया एक निजी होटल में केंद्रीय बजट 2022 संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

RTI एक्टिविस्ट की कार में आग लगाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…CCTV फुटेज से हुआ खुलासा…

कोरबा। आरटीआई कार्यकर्ता मनीष कुमार राठौर थार कंपनी की कार को आग लगाने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के वजह से कार को आग लगाई थी। पुलिस ने इस मामले में अंशु पलेरिया,सुदामा कलवानी,तीजराम पटेल और विजय चौहान को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी कोरबा के ही रहने वाले हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया था। टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से पड़ताल किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल के पास सड़क पर लगे 1 कैमरे में एक लाल रंग की कार घटनास्थल के पास आकर रुकती हुई दिख रही थी, जिसमें कुछ लोग उतरकर कार की ओर जाते हुए व कुछ देर बाद भागते हुए दिखे थे।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर लाल रंग की कार की तलाश पूरे शहर में की जा रही थी। साथ ही कार के भागने के रास्ते पर सीसीटीवी कैमरों की लगातार पड़ताल की गई। फुटेज में दिखा कि आरोपी खरमोरा की ओर से घटनास्थल पर आए थे और कार में आग लगाने के बाद पोड़ीबहार,उत्सव वाटिका,जिला चिकित्सालय,रिसदी मार्ग होकर नकटीखार की ओर भागे थे।

पुलिस ने इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और प्रार्थी से रंजिश रखने वालों की पतासाजी शुरु की। इस बीच पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पूर्व अंशु पलेरिया एवम सुदामा कलवानी के साथ विवाद हुआ था दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया थी।

अंशु पलेरिया के पास मरून कलर का Xuv वाहन है। इस आधार पर अंशु पलेरिया एवं सुदामा कलवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार किया है।

कुछ दिन पूर्व सुदामा कलवानी और मनीष राठौर के बीच पूर्व रंजिश को लेकर गाली गलौज एवं वाद विवाद भी हुआ था। जिससे क्षुब्ध होकर आरोपियों ने अपने अन्य साथी विजय चौहान एवं तीज राम पटेल के साथ मिलकर उससे बदला लेने कार को आग के हवाले कर दिया। आरोपी के कबूलनामें के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त XUV वाहन क्र CG 12 AY0463 को जब्त कर लिया है।

बिना वैक्सीन लगाए देती थीं सर्टिफिकेट, 2 नर्सों ने की 11 करोड़ की ‘कमाई’

Fake vaccine certificate: अब अमेरिका में फर्जी वैक्‍सीन सर्टिफिकेट जारी करने का मामला सामने आया है. न्‍यूयॉर्क में मौजूद दो नर्सों ने वैक्‍सीन (Corona vaccine) लगाने के नाम पर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा किया है. इन दोनों नर्सो पर आरोप है कि ये वैक्‍सीन नहीं लगाती थीं और लोगों को सर्टिफिकेट दे देती थीं. हैरानी की बात ये है कि वैक्‍सीन लगाने के इस गड़बड़झाले में इन दोनों ने 11 करोड़ रुपए जमा कर लिए थे.

इनसाइडर की खबर के मुताबिक- इस मामले में दो नर्स और एक रिसेप्‍शिनिस्‍ट को पिछले सप्‍ताह गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में जांच में शामिल अधिकारियों ने कहा वैक्‍सीन लगाने के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है. आरोपियों ने लाखों नकली वैक्‍सीन कार्ड जारी कर दिए. वहीं स्‍टेट के डाटाबेस में गलत सूचना भर दी थी.

दोनों नर्स की पहचान Julie DeVuono ( 49) और Marissa Urraro (44) के तौर पर हुई है. इससे पहले न्‍यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल (New York Gov. Kathy Hochul) ने दिसंबर में उस कानून को अनुमति दी थी, जिसमें वैक्‍सीन का फर्जी रिकॉर्ड बनाने पर सजा का प्रावधान था. इस खबर को सबसे पहले न्‍यूयॉर्क डेली न्‍यूज ने प्रकाशित किया था.

कितना चार्ज करतीं थी नर्स ?
पुलिस की जांच में सामने आया है कि एडल्‍ट का फर्जी वैक्‍सीन कार्ड बनाने के करीब 16 हजार रुपए लिए जाते थे. वहीं बच्‍चों का फर्जी वैक्‍सीन कार्ड बनाने का ये दोनों नर्स 6 हजार रुपए से ज्‍यादा वसूलती थीं. इसके बाद ये New York State Immunization Information System में फर्जी एंट्री कर देती थी.

घर में मिला करोड़ों का कैश
पुलिस को DeVuono के घर से 6 करोड़ 72 लाख से ज्‍यादा का कैश मिला है. वहीं रिकॉर्ड बताते हैं कि उन्‍होंने इस फर्जीवाड़े से नवम्‍बर से 11 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की कुल कमाई की थी.

कोरबा से ट्रेनों का संचालन सुव्यवस्थित करने की मांग … BJP ने महाप्रबंधक सौपा ज्ञापन…

कोरबा।जिला भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा रेल्वे स्टेशन से संचालित यात्री ट्रेनों का परिचालन सुव्यस्थित करने की मांग साऊथ ईस्टर्न रेल्वे बिलासपुर के महाप्रबंधक से की है।

रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर के नेतृत्व में जिला भाजपा का एक प्रतिनिधि मण्डल द्वारा शुक्रवार 04 फरवरी 2022 को कोरबा प्रवास पर आये महा-प्रबंधक से भेंट कर महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि कोरबा जिला देश को सबसे ज्यादा राजस्व देता है। यहां देश के विभिन्न प्रांतों के लोग रहकर अपनी आजीविका अर्जित करते हैं। विभिन्न प्रांतों के लोग ट्रेन से सबसे अधिक यात्रा करते हैं। वर्तमान में कोरबा स्टेशन से सीमित संख्या में ट्रेन चलाई जा रही हैं। जिसके कारण यहां के आने-जाने वाले लोगों को कठिनाई हो रही है।

ज्ञापन में अनुरोध किया गया कि कोरबा स्टेशन से ट्रेन संचालित सुव्यवस्थित किया जाये तथा अतिरिक्त ट्रेन का संचालन किया जाये।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, एम.डी.माखिजा, रामलखन अग्रमोदी, नवनीत राहुल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।