Home Blog Page 2834

Budget 2022 Live Updates: वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- अगले तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेनें आएंगी : सीतारमण 

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम गति शक्ति से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। 100 साल के लिए ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

कोरोना संकट के बीच हमारे टीकाकरण अभियान की गति ने बहुत मदद की है। मुझे विश्वास है कि ‘सबका प्रयास’ के साथ हम मजबूत विकास आगे भी जारी रखेंगे।

भारत की विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारत की विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा की यह विकास दर  बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है।

प्रमुख घोषणाएं

वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- अगले तीन सालों में 400 वंदेभारत ट्रेनें आएंगी

बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है – सीतारमण
सरकार का दावा – बजट में सभी वर्गों का रखा है ध्यान
युवाओं को 16 लाख नौकरियां देने का वादा
अगले 25 सालों की बुनियाद रखी जाएगी. सरकार ने दावा किया है कि इस बजट में सभी के लिए कुछ ना कुछ रखा गया है।

किसानी से जुड़े कोर्स सिलेबस में जुड़ेंगे। राज्यों सरकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे अपने सिलेबस मे फॉर्मिंग कोर्स को जोड़ें।

25,000 km तक बढ़ेगी नेशनल हाईवे की लंबाई,वित्त मंत्री ने बताया कि 2022-23 के बीच नैशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 km तक बढ़ाया जाएगा।

अगले तीन सालों में 400 वंदेभारत ट्रेनें आएंगी, वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी. इसके साथ अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे. साथ ही 8 नई रोपवे का निर्माण होगा।

 

– तिलहनों के उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम करेगी सरकार
– 5 नदियों को जोड़ा जाएगा.
– साल 2023 मोटा अनाज वर्ष घोषित
– ऑर्गेनिक खेती पर सरकार का जोर.
– किसानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी.
– सिंचाई, पेयजल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
– रेलवे छोटे किसानों और उद्यमों के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स विकसित करेगा. स्थानीय उत्पाद की सप्लाई चैन बढ़ाने के लिए ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना शुरू की जाएगी.
– गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा.
– अगले 3 सालों में 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे.
– पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख आवास बनेंगे.
– महिलाशक्ति के लिए तीन नई योजनाएं लाई जाएंगी.
– ई पासपोर्ट जारी किए जाएंगे

किसानों के लिए हुए ये बड़े ऐलान

– एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीददारी की जाएगी.
– साल 2023 मोटा अनाज वर्ष घोषित
– तिलहनों के उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम करेगी सरकार.
– ऑर्गेनिक खेती पर सरकार का जोर.
– किसानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी.
– सिंचाई, पेयजल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर.
– गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा.
– रेलवे छोटे किसानों और उद्यमों के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स विकसित करेगा. स्थानीय उत्पाद की सप्लाई चैन बढ़ाने के लिए ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना शुरू की जाएगी.
– एग्री यूनिवर्सिटी को बढ़ावा मिलेगा.

‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ का होगा विस्तार

पीएम ई विद्या प्रोग्राम के तहत ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ का विस्तार होगा. इसके तहत 12 से 200 टीवी चैनलों तक विस्तार किया जाएगा. सभी राज्यों में एक से 12 साल के बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा मिल सकेगी.

 

शिक्षकों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट की रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मिडिल स्कूल और लेक्चरर के प्रमोशन पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने प्रमोशन के लिए अनुभव को 5 साल से घटाकर 3 साल कर दिया था। जिससे सीनियर शिक्षकों का प्रमोशन प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए सीनियर शिक्षकों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी की डिवीजन बेंच में हुई। इस मामले में राज्य शासन को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।

प्रदेश में शिक्षाकर्मियों के लिए साल 2010 में विभागीय पदोन्नति का प्रावधान लागू किया गया था। इसके तहत उन्हें सीमित परीक्षा देकर मिडिल स्कूल का हेडमास्टर बनाना था। ऐसे में विभागीय परीक्षा देकर कई शिक्षाकर्मी हेडमास्टर बन गए हैं। जिन्हें ई-कैडर शिक्षक का नाम दिया गया है। बाकी शिक्षक शिक्षाकर्मी बने रहे। बाद में 2018 में राज्य सरकार ने नीतिगत निर्णय लेते हुए शिक्षाकर्मियों का संविलियन कर दिया। उन्हें एल बी शिक्षक का नाम दिया गया।

शासन के नियम अनुसार शिक्षकों को पांच साल की सेवा के बाद प्रमोशन दिया जाना है। लेकिन, राज्य शासन ने दिसंबर 2021 में नोटिफिकेशन जारी कर दिया, जिसमें पांच साल के अनुभव को कम कर तीन साल कर दिया। जिसे ई-संवर्ग के शिक्षकों ने सीनियर एडवोकेट प्रफुल्ल भारत के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

राहुल के दौर से पहले भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक कल, लिए जाएंगे कई फैसले

रायपुर। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले मंगलवार को होने वाली भूपेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई घोषणाओं का अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा बजट पर भी मंत्रियों के साथ चर्चा की जाएगी।

कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक में कर्मचारियों के लिए फाइव डे वीक, पेंशन में राज्य सरकार का हिस्सा बढ़ाकर 10 से 14 फीसदी करने, अनियमित निर्माणों को नियमित करने समेत विभन्न योजनाओं को हरी झंडी दी जाएगी। इसके अलावा भी कुछ अहम फैसले हो सकते हैं।

पुलिस ने जब्त किए 48.86 लाख, चुनाव के दौरान पैसों के साथ रखें ये डाक्यूमेंट्स

न्यूज डेस्क।यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान अगर 50 हजार से अधिक रूपए लेकर घर से निकल रहें हैं, तो कहीं भी- कभी भी, आपको रोक कर चैकिंग ली जा सकती है और रूपयों को जब्त किया जा सकता है. जहां आज अलीगढ़ में भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और फ्लाइंग स्क्वाड टीमों ने 48.86 लाख जब्त किए हैं.
50 हजार से अधिक नहीं ले जा सकते
विधानसभा चुनाव के दौरान धन प्रलोभन से कोई भी प्रत्याशी को बरगला नहीं सकता. चुनाव आयोग ने रकम लेकर चलने की सीमा तय कर दी गई है. कोई भी व्यक्ति बिना डाक्यूमेंट्स के 50 हजार से अधिक रकम लेकर नहीं चल सकता है. इसके लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और फ्लाइंग स्क्वाड टीमें लगाई गई हैं. चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है.
ये डाक्यूमेंट्स साथ रखें, तो नो टेंशन
अगर कोई घर, कारखाने, कार्यालय, बैंक से 50 हजार या अधिक लेकर चलता है, तो उसे यह डाक्यूमेंट्स साथ रखने होंगे.

एटीएम से रपपए निकाली है, तो उसकी रसीद

अगर रसीद नहीं है, तो मोबाइल पर आयि मैसेज

बैंक से रूपए निकालने के बाद निकासी पत्रऔर पासबुक

किसी फर्म या कारोबारी से लेनदेन से संबंधित रकम है, तो रसीद या बिल

‘अपने शहर में कुछ भी इललीगल दिखे तो….. झुकने का नहीं, डॉयल 100 करने का’

सूरत।शहर पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने इन दिनों के चर्चा में आई दक्षिण भारतीय फिल्म पुष्पा के एक डॉयलोग को अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनोखे अंदाज में पोस्ट किया है। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने एक डायलॉग में कहते हैं कि अपने शहर में कुछ भी इललीगल दिखे तो…झुकने का नहीं।
‘अपने शहर में कुछ भी इललीगल दिखे तो….. झुकने का नहीं, डॉयल 100 करने का’
‘अपने शहर में कुछ भी इललीगल दिखे तो….. झुकने का नहीं, डॉयल 100 करने का’

इस डायलॉग के साथ पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने डॉयल 100 करने का जोड़ कर अल्लू अर्जुन के साथ एक फोटो पोस्ट की है। गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुई पुष्पा फिल्म के प्रोमो व डायलॉग फिल्में पसंद करने वाले युवाओं में क्रेज देखने को मिल रहा है।

अब खून की जांच से भी पता चल जाएगा आपको कोरोना है या नहीं, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली। पिछले दो साल से अधिक समय से दुनियाभर में कोरोना का संक्रमण जारी है। कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण भारत संक्रमण की तीसरी लहर झेल रहा है।

अध्ययनों से पता चलता है कि कोरोना का यह वैरिएंट अपेक्षाकृत अधिक संक्रामक है। ओमिक्रॉन संक्रमण के कारण भी लोगों की जान जाने के मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक संक्रमण का जल्दी पता चल जाने से उपचार में आसानी होती है।

कोरोना संक्रमण के मामलों का जल्दी पता लगाने के लिए अमेरिका स्थित जॉर्ज वाशिंगटन (जीडब्ल्यू) विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक महत्वपूर्ण खोज की है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा परीक्षण किट तैयार किया है जिसकी मदद से संक्रमण की उपस्थिति और गंभीरता का भी आसानी से पता लगाया जा सकता है।

‘पीएलओएस वन’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक शोधकर्ताओं ने एक खास तरह के रक्त के परीक्षण को विकसित किया है जिससे इस बात का आसानी से पता लगाया जा सकता है कि क्या किसी को कोविड-19 है या नहीं?

खास बात यह है कि इस टेस्ट के माध्यम से इस बात का भी पता लगाया जा सकता है कि संक्रमण के प्रति हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली कितनी गंभीर प्रतिक्रिया करेगी? वैज्ञानिकों के मुताबिक परीक्षण की यह तकनीक कोरोना संक्रमण का पता लगाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Corona Update: छत्तीसगढ़ में 2693 मरीज की पुष्टि, जानें रायपुर का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 2 हजार 693 मरीजों की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 225 मरीज स्वस्थ्य हुए है। वहीं प्रदेश में आज 19 म​रीज की मौत हो गई है।

देखें जिलेवार आंकडें-

KORBA: हर खिलाड़ी कप्तान नहीं… पर प्लेयर ऐसा होना चाहिए की मैच का रुख बदल दें -आदित्य

कोरबा। हर खिलाड़ी कप्तान नही बन सकता, पर टीम में प्लेयर ऐसा होना चाहिए जो खेल का रुख बदल दें। ये उदगार थे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता आदित्य प्रताप के, उन्होंने अपने उप अभियंता के रिटायरमेंट के अवसर पर विदाई समारोह में कहा कि मिस्टर गुप्ता जल जीवन मिशन के असली हीरो रहे है । उनके कार्यो को विभाग हमेशा याद रखेगा।


बता दें कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा अनुविभाग कोरबा में कार्यरत बीडी गुप्ता आज सेवानिवृत्त हुए है। इस अवसर पर सब डिवीजन कार्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विभाग के कार्यपालन अभियंता अनिल बच्चन ने कहा कि श्री गुप्ता विभाग के कर्तब्य निष्ठ कर्मचारी रहे है। उन्हें जब जब जो कार्य सौंपा गया उसे पूर्णता प्रदान की। यही नही वे विभाग के एक ऐसे खिलाड़ी रहे है जिनकी कमी डिवीजन को हमेशा खलेगी। इस अवसर पर सब डिवीजन के युवा एसडीओ ने कहा कि मिस्टर बीडी गुप्ता सेवा भावी के साथ साथ चैलेंजिंग वर्कर रहे है। विभाग जब भी उन्हें काम सौंपा है तब तब वे भरोसे पर खरे उतरे है। सेवानिवृत्त के अवसर पर सब डिवीजन के गिरजा राठौर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के साथ साथ ठेकेदार उपस्थित रहें।

…जब अपना डेथ सर्टिफिकेट लेकर थाने पहुंचा किसान, मच गया हंगामा

न्यूज डेस्क। कर्नाटक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक जिंदा आदमी का डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. इसके बाद जिस आदमी का डेथ सर्टिफिकेट जारी किया गया है, वो पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 40 वर्षीय शिवराज पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे कि उसका डेथ सर्टिफिकेट 5 महीने पहले ही तालुका ऑफिस ने जारी कर दिया. शिकायत पेशे से किसान हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, मामला कोलार जिले के एम होसाहल्ली गांव का है. शिवराज ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर 2021 को उनके घर के बाहर उनका ‘डेथ सर्टिफिकेट’ लगा हुआ था. ये सर्टिफिकेट 13 अगस्त 2021 को जारी किया गया था. इसमें लिखा था कि 4 अगस्त को शिवराज की मौत हो चुकी है.
शिवराज ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उन्होंने असिस्टेंट कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के पास शिकायत की थी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद ली.

शिवराज ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2012 में उसकी 2.27 एकड़ की खेती की जमीन और पुश्तैनी संपत्ति को रामप्पा नाम के व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड कर दिया गया था. बाद में कोर्ट के आदेश पर तालुक के तहसीलदार और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

शिवराज ने फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जारी करने पर सरकारी अधिकारी अरविंद, सदातुल्ला खान, जयराम और राजशेखर को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धार 323, 506, 504, 420, 157, 352 और 149 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

 दुकान में सोने गया था, सुबह खून से लथपथ मिली लाश,पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चकरभाठा थाना क्षेत्र में रविवार रात दुकान में सोने गए अधेड़ की सुबह खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के मुंह में शराब की बोतल भी डाल दी गई। किसी धारदार हथियार से उसे मारा गया है।

जानकारी के मुताबिक, परसदा निवासी भगतराम कौशिक (52) गांव में ही किराना दुकान चलाता था। घर से कुछ दूर में ही उसकी किराने की दुकान है। वह हमेशा अपनी किराना दुकान में ही सोया करता था। रविवार रात को भी वह खाना पीकर खाकर 10 बजे दुकान में सोने चला गया था। इसी दौरान किसी ने उसकी हत्या कर दी।

घटना के जानकारी घरवालों को उस समय लगी तब कुछ लोग सुबह दुकान में सामान लेने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का शटर का ताला खुला है। मगर दुकान बंद है। भगतराम को आवाज देने पर कोई आवाज भी नहीं दे रहा था। इसके बाद लोगों ने इस बात की जानकारी भगतराम के घरवालों को दी। तब वे मौके पर पहुंचे तब उन्होंने भगतराम की लाश खून से लथपथ हालत में देखी।

परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को भी दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्यता में ये मामला हत्या का ही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।