Home Blog Page 2845

ब्रेकिंग: सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पा​किस्तान के पीएम इमरान खान ने की थी सिफारिश, कैप्टन का दावा से मचा सियासी हड़कंप

नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर बड़ा आरोप लगाया है। कैप्टन ने खुलासा करते हुए कहा कि सिद्धू सरकार में मंत्री बनने के लिए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) और वहां के दूसरे लोगों से लॉबिंग करवाते थे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बात का मेरे पास प्रूफ है, वहां की कॉल डिटेल मेरे पास हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की पूरी जानकारी उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी दे दी थी। अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कांग्रेस पार्टी 2017 के चुनावों में जीती थी तो मेरे पास नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके करीबियों के फोन कॉल आते थे। उन्होंने कहा कि सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए इमरान खान और उनके करीबी मुझे मैसेज भी करते थे।

कैप्टन ने कहा कि मैं न तो कभी इमरान खान से मिला न ही उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं न ही उनके करीबी से किसी तरह के संबंध हैं, इसलिए पार्टी की जीत के बाद इस तरह के मैसेज देखकर बहुत हैरानी हुई। उन्होंने कहा कि यह बहुत अजीब था कि आखिर कैसे किसी को मंत्री बनाने के लिए दूसरे देश का प्रधानमंत्री और उसके करीबी दबाव बना सकते हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने तुरंत आए हुए मैसेज को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भेज दिया था। सोनिया गांधी की तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया लेकिन, प्रियंका गांधी ने रिप्लाई देते हुए लिखा था कि बेवकूफ आदमी है जो इस तरह के मैसेज करवा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से आए मैसेज में मुझसे कहा गया था कि सिद्धू को मंत्री बना लें अगर कोई गड़बड़ी करता है तो फिर उसे कैबिनेट से बाहर कर देना।

डेढ़ करोड़ की संपत्ति, आठ बैंक खाते, नौ जगह जमीन और आलीशान घर, ऐसा है PWD का टाइम कीपर

रीवा। एमपी के रीवा जिले में ईओडबल्यू (Rewa eow raided at pwd time keeper) ने बड़ी कार्रवाई की है। मऊगंज स्थित मड़ा गांव में पीडब्ल्यूडी में पदस्थ टाइम कीपर (pwd time keeper pannalal shukla house rewa) के ठिकाने पर ईओडब्ल्यू की टीम ने रविवार को सुबह छापेमारी की है। अभी तक की कार्रवाई में करोड़ों रुपये की संपत्ति (Crorepati pwd time keeper) का खुलासा हुआ है। टाइम कीपर के घर से अभी तक जो दस्तावेज मिले हैं, उनमें चार बोलेरो गाड़ियां, तीन बाइक और डेढ़ एकड़ से ज्यादा एरिया में बना मकान है। साथ ही कई दस्तावेज मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
आरोपी टाइम कीपर का आलीशान घर देखकर ईओडब्ल्यू की टीम हैरान है। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण पर उसने लाखों रुपये खर्च किए हैं। काफी आलीशान देखकर गांव के लोग भी दंग रहते थे। EOW को पन्नालाल की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर आर्थिक अपराध ब्यूरो की 25 सदस्य टीम ने सुबह 4 बजे कार्रवाई शुरू की।

इस करवाई में अब तक आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो को 9 जमीनों की रजिस्ट्री मिली है। ये रजिस्ट्री पति, बेटे, बहू और कुछ के नाम पर है। इसके अलावा एक बोलेरो, तीन बाइक और डेढ़ एकड़ से अधिक एरिया में बना हुआ आलीशान मकान का खुलासा हुआ है। कार्रवाई अभी जारी है और ईओडब्ल्यू जांच में अभी कई संपत्तियां उजागर हो रही हैं।

गौरतलब है कि एमपी में हाल के दिनों में ईओडब्ल्यू की टीम ने कई बड़ी कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले ही छिंदवाड़ा से पीडब्ल्यूडी के एसडीओ और सब इंजीनियर को एक-एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। अब टाइमकीपर के घर में कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि 35 साल की नौकरी में टाइमकीपर को अब तक 40 लाख की सैलरी मिली है। मगर उसके घर में लाखों रुपये के फर्नीचर हैं।

 

पंजाब चुनावः सीट शेयरिंग पर मुहर, बीजेपी के खाते में 65 सीटें तो 37 पर ताल ठोकेंगे अमरिंदर, 15 अकालियों के खाते में

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और उनके गठबंधन सहयोगियों पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल (संयुक्त) के बीच सीट शेयरिंग पर मुहर लग गई है। आगामी चुनाव में भाजपा के खाते में 65 सीटें, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस को 37 और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा वाली अकाली दल (संयुक्त) को 15 सीट मिली है।

सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर मुहर लगने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि पंजाब में एनडीए गठबंधन हुआ है। इसके तहत भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल (संयुक्त) मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि भाजपा 34 उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। पार्टी ने किसान परिवारों के 12 नेताओं, 13 सिखों और आठ दलितों को टिकट दिया है।

इसके अलावा अमरिंदर सिंह भी 22 उम्मीदवारों के नाम का पहले ही ऐलान कर चुके हैं। पंजाब लोक कांग्रेस ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजितपाल सिंह को नकोदर से प्रत्याशी बनाया है। जबकि अमरिंदर सिंह खुद पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अमरिंदर सिंह ने पूर्व अकाली विधायक फरजाना आलम को मलेरकोटला से टिकट दिया है। कैप्टन को अधिकांश सीटें मालवा क्षेत्र की दी गई है।
सीटों का ऐलान करने के दौरान जे पी नड्डा ने कहा कि हमारे लिए पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मजबूत रहना और वहां एक मजबूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का ही माध्यम नहीं है, सरकार बदलना ही इस चुनाव का उद्देश्य नहीं है। ये चुनाव आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिए और पंजाब को स्थिरता देने के लिए है। पंजाब सुरक्षित रहता है तो देश सुरक्षित रहता है।

एनसीपी नेता शरद पवार पॉजिटिव, देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 20 प्रतिशत से ज्यादा, 3,06,064 नए मरीज

मुंबई। देश में कोरोना के केस में लगातार कमी आ रही है। सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, लगातार चौथे दिन केस घटे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,06,064 नए मरीज सामने आए हैं। यह संख्या एक दिन पहले से 27,469 कम है। इस दौरान 439 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 2,43,495 महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं।

अभी देश में 22,49,335 एक्टिव केस हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 20.75% पहुंच गया है। इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पवार ने लिखा कि चिंता की बात नहीं है। वे डॉक्टरों के बताए अनुसार दवाएं ले रहे हैं और नियमों का पालन भी कर सकते हैं।

इससे पहले रविवार तक की सूचना के मुताबिक, 2,85,975 नए मामले मिले हैं और 396 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले 3.33 लाख केस मिले थे। कर्नाटक में सबसे अधिक 50,210 नए केस मिले हैं जो महामारी के सामने आने के बाद एक दिन में राज्य में मिले संक्रमितों की रिकार्ड संख्या है।

केरल और महाराष्ट्र में भी 40 हजार से ज्यादा मामलों का मिलना जारी है। तमिलनाडु में फिर 30 हजार से ज्यादा केस मिले हैं, लेकिन बंगाल, गुजरात और दिल्ली में मामले घट रहे हैं। दिल्ली में 10 हजार से नीचे केस आए गए हैं और मुंबई में भी पांच हजार से कम नए केस दर्ज किए गए हैं

सेल्समैन को भारी पड़ा किसान की बेज्जती ,गरीब समझकर शोरूम से भगाया, 30 मिनट में दस लाख लेकर SUV खरीदने पहुंचा किसान

लखनऊ।अंग्रेजी की एक कहावत है डोन्ट जज द बुक बाय इट्स कवर यानी बिना किसी का जाने समझे उसके बारे में राय नहीं बनानी चाहिए. लेकिन हम अक्सर ये गलती करते हैं और बिना जाने पहचाने किसी के बारे में राय बना लेते हैं. ऐसी ही गलती कर बैठा महेंद्रा शोरूम का सेल्स मैनेजर जिसने मामूली से कपड़े पहनकर गाड़ा देखने आए शख्स को बेज्जत करके भगा दिया. उस बेचारे सेल्स मैनेजर को क्या पता था कि वो जिसे भगा रहा है वो थोड़ी देर में पूरे पैसे लेकर आ जाएगा और कार मांगने लगेगा और कार नहीं देने पर बवाल होगा.

मामला कर्नाटक के तुमकुर का है जहां एक किसान अपने दोस्तों के साथ महेंद्रा शोरूम में कार देखने आया. किसान और उसके दोस्तों के मामूली से कपड़े देख सेल्स मैनेजर को लगा ये लोग तफरी काटने आए हैं. उसे लगा कि ये लोग टाइम पास कर रहे हैं क्योंकि जो कार वो देख रहे थे वो दस लाख की थी और उनकी हालत देखकर लग रहा था कि उनकी जेब में दस रूपये भी नही होंगे. सेल्स मैनेजर ने सबको शोरूम से भगा दिया लेकिन जाते हुए किसान ने कहा कि अगर वो पैसे लेकर आया तो उसे तुरंत ये कार उसे देनी होगी. सेल्स मैनेजर ने भी ताव में कह दिया कि दस लाख लेकर आओ और कार ले जाओ.

कोरबा जा रही राजश्री गुटखे से भरी ट्रक को अज्ञात आरोपियों ने लूटा

बिलासपुर। बिलासपुर से एक बार फिर चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है, जहां राजश्री से भरे ट्रक को तोरवा थाना अंतर्गत लूट लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में स्थित राजश्री फैक्ट्री से ट्रक भरकर कोरबा के लिए रवाना किया गया था।

ड्राइवर जैसे ही ट्रक को लेकर तोरवा थाना के अंतर्गत पहुंचा तो अज्ञात नंबर की गाड़ी ने ट्रक को पीछे से ओवरटेक करते हुए रोक लिया। इसके बाद उसमें सवार तीन चार आरोपियों ने उतर कर पहले ट्रक ड्राइवर को अपनी गाड़ी में बैठाया और फिर राजश्री गुटखे से भरे दूसरी जगह ले गए जहां ड्राइवर को उतारकर गुटखे को ट्रक से अपनी गाड़ी में अनलोड कर दिया।

जिसके बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से ड्राइवर और आधा गुटखे से भरे ट्रक को बरामद किया।

ड्राइवर से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि उसके द्वारा गुटखे से भरे ट्रक को कोरबा ले जाया जा रहा था। इसी बीच आरोपी पीछे से आकर उसकी गाड़ी को रोका और लूट की घटना को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस जांच में जुटी है।

CG: दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अज्ञात आरोपियों ने एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में गुटखे से भरी ट्रक को लूट लिया है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सिरगिट्टी के राजश्री गुटखा फैक्ट्री से सामान भरकर एक ट्रक कोरबा के लिए निकला हुआ था। इस दौरान बिलासपुर के धुमा चौक के पास कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाश (Robbery) बाइक में सवार होकर आए और ट्रक को रोक दिया। जिसके बाद ट्रक में रखे राजश्री गुटखे को लूट कर फरार हो गए।
लूट की इस घटना (Robbery) के बाद बिलासपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी लुटेरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में लूटे हुए समान की कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है। ये घटना आज दोपहर करीब 2 बजे की है।

 

यूपी चुनाव: CM भूपेश बघेल स्टार प्रचारक बनाए गए, देखिये और किनका किनका नाम

रायपुर। कांग्रेस उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जा कर दी है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका वाड्रा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 15 नेताओं के नाम शामिल हैं।

देखें सूची…

बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 28 जनवरी को पहुंचेंगी रायपुर, इस मुद्दे पर कर सकती है चर्चा

रायपुर। बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 28 जनवरी को रायपुर दौरे पर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ सह प्रभारी नितिन नवीन भी रायपुर आएंगे। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक यहां पदाधिकारियों के साथ पुरंदेश्वरी हाल में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ ही आगामी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर भी चर्चा कर सकती हैं।

बता दें कि प्रदेश प्रभारी लगभग महीने भर बाद रायपुर आने वाली हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों, महामंत्री और जिला अध्यक्षों की भी बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रोडोनेशन अभियान पर भी चर्चा हो सकती है। उनकी मौजूदगी में संगठन में जिला स्तर पर विस्तार को लेकर भी पदाधिकारियों से रायशुमारी की जा सकती है।

जॉब के लिए 60 जगह अप्‍लाई पर नो रिस्‍पॉन्‍स, गलती पता चलती तो शर्म से लाल हो गई लेडी

नई दिल्‍ली। एक महिला जिसने लगभग 60 नौकरियों के लिए आवेदन किया था और उनमें से किसी का भी कोई जवाब नहीं आया था. यह पता लगने के बाद कि उसने अपने सीवी के बजाय अपने आवेदनों के साथ क्या भेजा था तो ये जानकर उसे काफी शर्मिंदगी हुई.

पीरियड ट्रैकर की कॉपी कर रही थी अटैच
The Sun की खबर के अनुसार, 23 साल की एशले कीनन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट में अपनी कहानी शेयर करते हुए स्‍वीकार किया कि वह जॉब के लिए आवेदन करते समय सीवी की जगह पीरियड ट्रैकर की कॉपी अटैच कर रही थी.

सीवी की जगह पीरियड ट्रैकर की कॉपी अटैच
आयरलैंड में डब्‍ल‍िन की रहने वाली एशले कीनन ने ट्वीट करते हुए बताया कि मुझे बड़ा आश्‍चर्य हो रहा था कि मैं इतनी जगह जॉब के लिए अप्‍लाई कर रही हूं लेकिन कहीं से कोई जबाव क्‍यों नहीं आ रहा. इस पर मैंने देखा कि सभी आवेदनों में उसने अपनी पीरियड ट्रैकर का डॉक्‍यूमेंट अटैच कर रही थी, न कि अपना सीवी.

यह भी पढ़ें: 16 साल के दो स्टूडेंट को मैथ्स टीचर इस काम के लिए ले गई होटल, एक साल की हुई जेल

ट्व‍िटर पर शेयर की स्‍टोरी तो मिला ऐसा रिस्‍पॉन्‍स
ट्विटर पर ये स्‍टोरी शेयर होने के बाद इस ट्वीट को 50 हजार से ज्‍यादा लाइक मिले. यूजर्स इस बात के लिए भी एशले की प्रशंसा कर रहे थे कि ऐसी स्‍टोरी उन्‍होंने पोस्‍ट की जिससे वह हंस सके. इस पोस्‍ट पर उन लोगों ने भी कमेंट किए जहां उन्‍होंने अपनी नौकरी के लिए आवेदन किया था.