Home Blog Page 2846

विधानसभा चुनाव में रोड शो या रैलियों को इजाजत मिलेगी या नहीं, चुनाव आयोग की बैठक आज

नई दिल्ली। चुनाव आयोग शनिवार यानी आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान रैलियां हों या नहीं इस पर महत्वपूर्ण बैठक करने वाला है। अभी रैलियों पर 22 जनवरी तक रोक लगाई गई है। आज की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव समेत राज्यों के अधिकारी शामिल होंगे।

8 जनवरी को हुआ था चुनाव का ऐलान

चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनावों की तारीखों की घोषणा की थी। तब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगाई गई थी। इस रोक को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था।

आयोग ने पार्टियों की इनडोर मीटिंग में 300 लोगों या हॉल की क्षमता के 50% लोगों को शामिल किए जाने की छूट दी गई थी। सिर्फ सोशल मीडिया पर कैम्पेन करने की इजाजत दी गई थी। इस पाबंदी की मियाद आज खत्म हो रही है।

10 फरवरी से शुरू होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में वोटिंग होगी, 10 फरवरी से 7 मार्च तक। उत्तराखंड और गोवा में एक साथ 14 फरवरी को वोटिंग होगी। पंजाब में 20 फवरी को, वहीं मणिपुर, में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोट पड़ेंगे। सब जगह नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

मुंबई के ताड़देव इलाके में 20 मंजिला इमारत में आग, अब तक 2 की मौत, 19 झुलसे

मुंबई। मुंबई में शनिवार तड़के ताड़देव इलाके की 20 मंजिला इमारत कमला सोसायटी की 18वीं मंजिल पर आग लग गई है। आग में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं 19 लोग झुलस गए हैं। जान गंवाने वाले दोनों लोग बुजुर्ग बताए जा रहे हैं। दमकल की 13 गाड़ियों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

आग से फैले धुएं की वजह से राहत कर्मियों को अंदर पहुंचने में दिक्कत आ रही है। अभी तक 19 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। प्रशासन ने 15 लोगों को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 3 लोगों की हालत क्रिटिकल है और उन्हें ICU में रखा गया है। बाकी 12 लोग सामान्य जख्मी हैं और उन्हें जनरल वार्ड में रखा गया है।

इनके अलावा, 4 गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो का इलाज चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए 5 एंबुलेंस को तैनात किया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सोशल मीडिया से पड़ोसियों की फोटो लेकर करता था छेड़छाड, मोबाइल में मिले 40 हज़ार वीडियो देखकर पुलिस भी हैरान, पढ़ें पूरी खबर

पुणे। अगर आप अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपलोड करते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। दरअसल महाराष्ट्र के पुणे से पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसके पास से भारी संख्या में पोर्न वीडियो (Porn Video) और फोटोग्राफ मिले हैं। पुलिस के मुताबिक 25 साल का शुभम अवदे अपनी पड़ोस की महिलाओं की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर पोर्न वीडियो बनाता था।

शुरुआती जांच में पता चला है कि ये शख्स पिछले 6 महीने से पोर्न वीडियो बना रहा था। पुलिस को मोबाइल में 5 हज़ार फोटोग्राफ भी मिले हैं। शुभम जिन फोटो के साथ छेड़छाड़ करता था वो ज्यादातर स्थानीय महिलाएं हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उसने सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो पोस्ट किए। फिलहाल जांच चल रही है। आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोविन पोर्टल से हजारों भारतीयों का डाटा लीक! जानें सरकार ने क्या कहा

नई दिल्ली। भारत में हजारों लोगों का व्यक्तिगत डाटा एक सरकारी सर्वर से लीक होने का दावा किया गया है। कहा गया है कि इसमें उनका नाम, मोबाइल नंबर, पता और कोविड टेस्ट परिणाम शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इन सूचनाओं तक ऑनलाइन सर्च के जरिए पहुंचा जा सकता है। लीक हुए डाटा को रेड फोरम की वेबसाइट पर बिक्री के लिए रखा गया है, जहां एक साइबर अपराधी 20,000 से अधिक लोगों के व्यक्तिगत डाटा होने का दावा कर रहा है। रेड फोरम पर डाले गए डाटा में लोगों का नाम, उम्र, लिंग, मोबाइल नंबर, पता, तारीख और कोविड-19 रिपोर्ट को दिखाया गया है।

सरकार ने लीक की खबर को नकारा

इस मामले पर सरकार ने कहा कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कोविन पोर्टल में संग्रहीत डाटा ऑनलाइन लीक हो गया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि कोविन पोर्टल से कोई डाटा लीक नहीं हुआ है और लोगों का पूरा डाटा इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय इस खबर की जांच करेगा। प्रथम दृष्टया यह दावा सही नहीं है क्योंकि कोविन न तो किसी व्यक्ति का पता एकत्र करता है और न ही आरटी-पीसीआर परीक्षण के परिणाम।

वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि कोविन से डाटा लीक के संबंध में हम मामले की जांच करवा रहे हैं। हालांकि, पहली नजर में ऐसा लगता है कि कथित डाटा लीक कोविन से संबंधित नहीं है क्योंकि हम न तो लाभार्थियों के कोविड-19 स्थिति के बारे में और न ही पते की कोई जानकारी एकत्र करते हैं।

Corona Update: महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में कोरोना बेकाबू, जानिए देश का हाल

नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर रफ्तार पकड़ने लगी है। इस बीच कर्नाटक और केरल में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,049 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 18,115 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है और 22 मरीजों की मौतें भी दर्ज की गईं हैं। यहां सक्रिय मामले 3,23,143 हैं । वहीं, पॉजिटिविटी रेट 19.23 फीसदी तक पहुंच गई हैं।

इस बीच महाराष्ट्र में शुक्रवार को 48,270 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 52 संक्रमितों की मौतें भी दर्ज की गई हैं। वहीं, केरल में पिछले एक दिन में कोरोना के 41,668 नए मामले सामने आए हैं।

केरल के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को 41,668 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 55,29,566 हो गए। राज्य में अभी कोविड के 2,23,548 मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को केरल में महामारी से 106 मरीजों की मौत दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में कोरोना की स्थिति

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,142 मामले सामने आए और 17,600 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में 95,866 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 22 लोगों की मौत दर्ज की गई।
यूपी में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 14,22,24,331 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है, इनमें से 9,29,59,038 लोगों को दूसरी डोज़ लगी है। प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों में 70,92,929 को पहली डोज़ लग चुकी है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 10,756 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 17,494 रिकवरी और 38 मौतें दर्ज की गई। सक्रिय मामले 61,954 हैं और पॉजिटिविटी रेट 5.16 फीसदी है।

मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5008 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12,913 रिकवरी और 12 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 14,178 हैं।
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 9,154 नए कोरोना संक्रमित मामले हैं। इस दौरान 19,112 रिकवरी और 35 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 1,34,816 हैं।

आंध्र प्रदेश में संक्रमण की दैनिक दर 30 प्रतिशत दर्ज की गई और 13,212 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 64,136 हो गए। राज्य में महामारी से पांच और मरीजों की मौत हो गई।

केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 54 नए मामले आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार केरल में अभी तक ओमीक्रॉन के 761 मामले आए हैं।

केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा नई पाबंदी लगाने के बीच यहां की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दावा किया 18 वर्ष से अधिक आयु की 100 फीसदी लक्षित आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि इस आयुवर्ग के 83 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला किया, जिसे कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के मकसद से लगाया गया था। हालांकि, राज्य में रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस संबंध में विशेषज्ञों, मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 5029 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 193 रिकवरी और 8 मौतें दर्ज की गईं। सक्रिय मामले 30,756 हैं।

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 9655 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 9247 रिकवरी और 12 मौतें दर्ज की गईं। सक्रिय मामले 62,016 हैं।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,870 नए मामले आए हैं। इस दौरान 21,684 रिकवरी और 33 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 1,87,358 हैं।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना 9603 नए मामले सामने आए, 4255 रिकवरी और 4 मौतें हुईं। सक्रिय मामले 55,085 हैं।

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 21,225 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 9254 ठीक हुए और 16 मौतें हुईं। सक्रिय मामले 10,215 हैं।

Video: खाकी के रंग स्कूल के संग का वर्चुअल कार्यक्रम…स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पाली के छात्र हुए पुलिस से रूबरू…

कोरबा।विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा *”खाकी के रंग स्कूल के संग”* कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,जिसके अंतर्गत पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी जिले के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सामान्य कानून की जानकारी, यातायात के नियम, सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,बाल विवाह,गुड टच बेड टच,घरेलू हिंसा,पॉक्सो एक्ट सहित संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे थे । किंतु कोविड-19 संक्रमण के कारण ऑफलाइन कक्षाएं बंद होने के कारण पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा चलाया गया अभियान बंद हो गया था । भोजराम पटेल द्वारा नया प्रयोग करते हुए कार्यक्रम को अब ऑनलाइन क्लास के माध्यम से वर्चुअल रूप में प्रारंभ किया गया है । इस कड़ी में आज स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पाली में *खाकी के रंग स्कूल के संग* कार्यक्रम किया ।
इस कार्यक्रम में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को सामान्य कानून, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल श्रम ,सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट सहित बुनियादी कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके का प्रदर्शन किया गया ।
इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक पौरुष पुर्रे, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, आर राकेश जांगड़े, रोहित रात्रे , विकास कोसले सहित पुलिस अधिकारी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं विद्यालय के स्टाफ ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे ।

 

KORBA: रेत तस्करों की रेत चोरी… घाट बदल-बदलकर कर रहे उत्खनन,खनिज विभाग ने रोका गाड़ी तो तस्कर उतरे दबंगई में…

कोरबा। खनिज विभाग में स्टाफ की कमी का फायदा रेत तस्कर बखूबी उठा रहे है। तस्कर अब माइनिंग के छापेमारी का रास्ता नया रास्ता अख्तियार करते हुए घाट बदल – बदलकर रेत उत्खनन कर रहे है। आज जब भिलाई खुर्द रेत घाट में माइनिंग की टीम पहुंची तो तीन ट्रैक्टर को मौके से उत्खनन करते पाया गया। गाड़ी को जब्त करने की कार्रवाई की तैयारी कर ही रहे थे कि तस्कर दबंगई करने लगे और गाड़ी लेकर फरार हो गए।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व आधी रात को माइनिंग की टीम रेत तस्करों को पकड़े राताखार रेत घाट पहुंचे तो वहां 10 गाडियों दे रेत उत्खनन चल रहा था। माइनिंग इंस्पेक्टर को देखते ही सारे ट्रैक्टर के ड्राइवर गाड़ी नदी में छोड़ कर भाग निकले । जब गाड़ी ड्राइवर बुलाकर थाना ले जाने का प्रयास किया गया तो रेत तस्कर माइनिंग की टीम को घेर लिए। आखिरकार घंटो चले बहस के बाद तीन गाड़ियों को थाना लाया गया। राताखार नदी में हो रहे लगातार की शिकायतों और छापेमारी से तंग होकर रेत तस्कर अब नया रास्ता अख्तियार कर लिए है। रेत माफिया अब राताखार छोड़ भिलाई खुर्द से दिन के उजाले में रेत निकालकर खनिज विभाग को चैलेंज कर रहे है। खबरीलाल के मुताबिक प्रतिदिन 30 से 40 ट्रिप रेत भिलाई खुर्द घाट से रेत निकाला जा रहा है।

गिरोह कर रहा काम

रेत के काले धंधे में रेत तस्करों का एक गिरोह काम कर रहा है। जो हर चौक चौराहो में पायलेटिंग का काम कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक हर दो ट्रैक्टर के पीछे दो बाइक सवार पायलेटिंग करते है जो माइनिंग की जानकारी अपटेड करते रहते है और खनिज विभाग की गाड़ी निकलने की जानकारी मिलते ही रेत लोड को वाहन को बीच मे रोक दिया जाता है।

 

लाखो का है कारोबार

शहर में अवैध रेत का कारोबार काफी बड़ा है। जानकारो की माने तो प्रतिदिन लाखों का धंधा रेत से हो रहा है। वही वजह है पुलिस को भी रेत का कुछ हिस्सा चढ़ावा देकर गोरखधंधा किया जा रहा है।

 

वीडियो…

भरी कचहरी फौजी पिता ने लिया बेटी से रेप का बदला, आरोपी को गोलियों से भून डाला, पढ़ें पूरी खबर

गोरखपुर। नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी को रिटायर्ड फौजी पिता ने भरी कचहरी में भूनकर हत्या कर दी। पिता ने आरोपी को एक के बाद एक 4 गोली मारी। पहली गोली कनपटी में फिर तीन पेट में। जब तक आरोपी मर नहीं गया, तब तक फौजी पिता गोली मारता रहा।

गोरखपुर में कचहरी में आज दोपहर हुई वारदात से हड़कंप मच गया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर इधर-उधर लोग भागने लगे। फौजी पिता और उसका एक साथी भी वारदात को अंजाम देकर भागने लगे। हालांकि, वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।

दरअसल, नाबालिग लड़की से रेप का आरोपी दिलशाद दो बजे दीवानी कचहरी पहुंचा था। वह अपने मुकदमे की तारीख का पता लगाने के लिए आया था। तभी गेट के अंदर साइकिल स्टैंड के पास दो बाइक सवार आए। उनमें से एक फौजी पिता उतरा और ताबड़तोड़ दिलशाद को 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी।

15 दिन पहले हैदराबाद से आया था आरोपी

पुलिस ने बताया कि मृतक दिलशाद मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसकी उम्र 25 साल थी। वह गोरखपुर के बड़हलगंज के पटना चौराहे पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। पास में ही फौजी अपना मकान बनवा रहा था। दिलशाद ने फौजी की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर फंसा लिया। वह दो साल पहले लड़की को लेकर हैदराबाद भाग गया था। इसके बाद फौजी पिता ने दिलशाद पर दुष्कर्म, पास्को और अपहरण का केस कराया था। इसी सिलसिले में वह 15 दिन पहले ही गोरखपुर आया था।

सेना से रिटायर पिता, गुस्से से भरा बैठा था

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता सेना से रिटायर है। वह हिंदू है। जबकि आरोपी मुस्लिम था। इससे वह गुस्से में था। इसलिए, दो साल जब आरोपी शहर में लौटा तो उसने वारदात को अंजाम दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि जब आरोपी को पकड़ा तो वह गुस्से में चिल्ला रहा था कि मेरी बेटी का बहला-फुसलाकर रेप किया। इसका यही अंजाम होना था।

CORONA BREAKING: छत्तीसगढ़ में 5 हजार से ज्यादा मरीज, 8 लोगों ने तोड़ा दम, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से फैल रहा है। यहां आए दिन अलग अलग इलाके से कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने ​मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी है।

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 5029 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीं 6001 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 8 मरीज की मौत हुई है।

देखें जिलेवार आकंड़े

कटघोरा नगर के भीतर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित…कलेक्टर ने जारी किये आदेश..

कोरबा ।नगर पालिका परिषद कटघोरा के अन्तर्गत कटघोरा नगर के भीतर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रानू साहू ने इस संबंध में जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। सार्वजनिक सुरक्षा और जनसामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंध के पश्चात अब भारी वाहन जेंजरा बाईपास का उपयोग करेंगे। बिलासपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन सुतर्रा चौक से होकर जेंजरा बाईपास चौराहा होकर पोंड़ीउपरोड़ा-अंबिकापुर की ओर प्रस्थान करेंगे। इसी प्रकार अंबिकापुर-पोंड़ीउपरोड़ा से आने वाले भारी वाहन बिलासपुर की ओर जाने के लिए जेंजरा बाईपास चौराहा से सुतर्रा चौक मार्ग का उपयोग आवागमन के लिए करेंगे।