कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की पहल पर कर्नाटक में फंसे कोरबा जिले के सात मजदूरों की कोरबा वापसी हो रही है। मजदूर आज रात ट्रेन से अपने घर आने के लिए रवाना होंगे। सभी सातों मजदूर रविवार सुबह कोरबा पहुंचेंगे। अजगरबहार, लेमरू क्षेत्र के आदिवासी मजदूर काम के सिलसिले म कर्नाटक राज्य के बैंगलोर में ठेकेदार के चंगुल में फंस गये थे। मजदूरों के रिश्तेदारों ने कलेक्टर के समक्ष कोरबा जिला वापसी के लिए निवेदन किया था। मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्रीमती साहू ने श्रम विभाग के अधिकारियों को मजदूरों को कोरबा लाने के लिए निर्देशित किया था। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बैंगलोर के श्रम आयुक्त से संपर्क कर मजदूरों को ठेकेदारों से छुड़वाने का प्रयास किया। श्रम विभाग और पुलिस के समन्वय से ठेकेदारों से सभी मजदूरों को छुड़वाया गया साथ ही मजदूरों की मजदूरी भी दिलाई गई। मजदूरों को कोरबा भेजने के लिए यशवंतपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचाया गया। सभी मजदूर आज रात 11 बजे यशवंतपुर-कोरबा ट्रेन से बैंगलोर से कोरबा के लिए रवाना होंगे एवं रविवार के सुबह लगभग 4.30 बजे कोरबा पहुंचेंगे।
प्रभारी सहायक श्रम आयुक्त राजेश आदिले ने बताया कि एक माह पहले अजगरबहार लेमरू क्षेत्र के विशेष पिछड़ी जनजाति के ग्रामीण बोरवेल कंपनी में काम करने के लिए कर्नाटक राज्य के बैंगलोर गये थे। इन मजदूरों में विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत अजगरबहार दलदली मोहल्ला के निवासी जोतराम बिरहोर, भवन राम बिरहोर, लेमरू के रामसिंह, दिलीप कुमार कोरवा एवं देवपहरी के पुन्नीराम बिरहोर शामिल हैं। अजगरबहार निवासी श्रीमती शुकवारो बाई एवं ईतवारिन बाई ने कलेक्टर के समक्ष अपनी आवेदन में बताया कि उनके बच्चों को ग्राम बांधापाली के सुभाष केंवट के द्वारा काम का लालच देकर कर्नाटक ले जाया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार सुभाष केंवट से संपर्क कर मजदूरों के बारे में जानकारी लिया। सुभाष केंवट ने मजदूरों को अन्य बोरवेल गाड़ी के साथ काम करने जाना बताया। कड़ी पूछताछ करने पर ठेकेदार सुभाष ने बोरवेल कंपनी में संलग्न मजदूरों के बारे में जानकारी दिया। बैंगलोर के श्रम आयुक्त से मजदूरों की स्थिति के बारे में पता किया गया। 19 जनवरी को मजदूरों का माण्डया जिले के केरपेट में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने पर अविलंब मैसूर के श्रम आयुक्त से संपर्क किया गया। श्रम आयुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बालको के थाना प्रभारी ने माण्डया के थाना प्रभारी से समन्वय कर ठेकेदार से संपर्क कर मजदूरों को पेश करने के लिए कहा। माण्डया थाने के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मजदूरों को सकुशल ठेकेदार से छुड़ाया गया। संबंधित ठेकेदार को भी तलब कर मजदूरों की मजदूरी दिलाई गई। तत्पश्चात मजदूरों को कोरबा रवाना करने के लिए यशवंतपुर स्टेशन भेजा गया।
कलेक्टर की पहल पर कर्नाटक में फंसे मजदूरों की सकुशल वापसी…अपने घर आने आज होंगे रवाना, रविवार सुबह पहुंचेंगे कोरबा…
सीजी क्राइम: मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही 13 साल की मासूम, तभी रास्ते में …
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में सांई मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही 13 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में तोरवा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बच्ची गुरुवार की शाम सांई मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही थी। तभी रास्ते में चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। दो युवक रखवाली करते रहे और दो युवकों ने उसके साथ रेप किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र की 13 साल की बच्ची पांचवी कक्षा तक पढ़ी है जो पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है। गुरुवार की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने घरवालों को बताकर मोहल्ले से कुछ दूर सांई मंदिर गई थी। मंदिर से प्रसाद लेकर लौटते समय चार युवकों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया। उसके विरोध करने पर युवकों ने मुंह को दबा दिया। फिर पकड़कर उसे पैदल खेत तरफ सूनसान जगह में ले गए। इस दौरान 2 युवक रखवाली कर रहे थे और दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
जिसके बाद आरोपी युवक भाग निकले थे। इधर, बच्ची के घर नहीं आने से परेशान होकर उसके पिता व परिजन तलाश कर रहे थे। तभी रात करीब 9.30 बजे उन्होंने बच्ची को आते देखा। बच्ची ने आपबीती बताई, तब उसे लेकर परिजन थाना पहुंच गए।
पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की, तब पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची युवकों को पहचानती थी। लिहाजा, पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में देर नहीं लगी। रात में ही अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सूरज यादव (20 साल),महेश पासी (19 साल),सूरज सूर्यवंशी और दीपक निषाद (27 साल) को गिरफ्तार कर लिया है।
CG BREAKING : आखिरकार स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए डॉ आलोक शुक्ला, जानिए क्या है कारण
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है. जहां प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब डॉक्टर मनिंदर कौर द्विवेदी को स्वास्थ्य विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए डॉक्टर मनिंदर कौर द्विवेदी को प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
सीजी क्राइम: 15 लाख का गबन कर पोस्ट मास्टर फरार, जानें आप भी तो नहीं हुए हैं ठगी के शिकार
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के चारवाही पोस्ट ऑफिस में लाखों रुपए के गबन का मामला सामने आया है। यहां का पोस्टमास्टर 15 लाख से अधिक का गबन कर फरार हो गया है। पोस्टमास्टर का मोबाइल भी बंद बता रहा है। बता दें कि पोस्ट ऑफिस चारवाही में आसपास के चार गांव पीपरछेड़ी, चारवाही, भेंगारी और बिरेतरा गांव के सैकड़ों ग्रामीण सालों से बचत खाता और बीमा का पैसा जमा करते रहे।
जमाकर्ताओं को रसीद भी दिया
जानकारी के अनुसार पोस्टमास्टर ग्रामीणों को बिना रसीद दिए लौटाता रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके खातों में पैसा जमा नहीं किया गया है। पोस्टमास्टर की तलाश की जा रही है। मामले में पीड़ित लोगों ने डाक विभाग के उच्च अधिकारियों तक भी ये बात पहुंचा दी है। ग्रामीणों की शिकायत पर डाक विभाग के उच्च अधिकारी मामले की जांच शुरु कर दी है।
सीजी: संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को पंजाब में मिली बड़ी जिम्मेदारी,कांग्रेस ने जालंधर का ऑब्जर्वर बनाया
रायपुर। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें जालंधर जिले का ऑब्जर्वर बनाया गया है। यहां की 9 विधानसभा सीटों पर पार्टी हाईकमान के निर्देशों और चुनाव अभियान के बीच समन्वय की जिम्मेदारी उन पर होगी।
विधायक जिम्मेदारी मिलने के बाद विकास उपाध्याय ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, निश्चित तौर पर वे उस पर खरा उतरेंगे। वो जल्दी ही पंजाब में कांग्रेस के प्रचार के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि विकास उपाध्याय NSUI और युवा कांग्रेस में रहते पंजाब के प्रभारी भी रह चुके हैं। उस दौर की NSUI और युवा कांग्रेस के कई नेता पंजाब कांग्रेस में पदाधिकारी, विधायक और मंत्री तक हैं। इस लिहाज से विकास उपाध्याय को पंजाब में जालंधर के ऑब्जर्वर जिम्मेदारी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विकास अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और असम प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
20 फरवरी को होना है मतदान
जालंधर जिले में विधानसभा की 9 सीटें आती हैं। जिनमें फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिम, जालंधर सेंट्रल, जालंधर कैंट, जालंधर उत्तर और आदमपुर के क्षेत्र शामिल हैं। इस बार यहां 20 फरवरी को मतदान होना है।
BREAKING: भू-अर्जन में गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध दर्ज हुआ FIR… कलेक्टर प्रतिवेदन पर पुलिस ने दर्ज किया मामला…
कोरबा ।जिले में हरदीबाजार-तरदा बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में गड़बड़ी कर शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली कोरबा में धारा – 420,120 बी भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
कलेक्टर कोरबा द्वारा इस मामले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा को पत्र प्रेषित किया गया था ,मामले में कलेक्टर कोरबा द्वारा कराए गए जांच के आधार प्रथम दृष्टया मामले में अपराध घटित होना पाए जाने से थाना कोतवाली कोरबा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
KORBA: दर्री ब्रिज में लगा वाहनो का जाम… आवाजाही रहा घंटो बाधित…
कोरबा। कोरबा से पश्चिम क्षेत्र को जोड़ने वाली दर्री ब्रिज में वाहनो का जाम लग गया है। इस मार्ग में आवाजाही करने वाले लोगो को घंटो जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि एसईसीएल से कोयला लोड भारी वाहनों की वजह से दर्री ब्रिज में जाम लग गया है। पुल सकरा होने की वजह से मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। घण्टो लगे वाहनो की जाम की वजह से आम जानो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 23 अक्टूबर को मेलबर्न स्टेडियम में होगा भारत का पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला
CC ने शुक्रवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस कार्यक्रम के मुताबिक, भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगा। टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से होगा, जबकि फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में कुल 45 मुकाबले 7 अलग-अलग शहरों एडिलेड, ब्रिसबेन, जीलोंग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में होंगे। 2014 का चैम्पियन श्रीलंका 16 अक्टूबर को टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा।
फ्लड लाइट्स में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल सिडनी में 9 नवंबर और दूसरा 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब एडिलेड ओवल में वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला होगा। फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा। यह मुकाबला फ्लड लाइट्स में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता था पिछला वर्ल्ड कप
पिछला टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत की मेजबानी UAE ओर ओमान में हुआ था। इस वर्ल्ड कप को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। उसने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
इंडिया गेट की जगह अब नेशनल वॉर मेमोरियल में जलेगी अमर जवान ज्योति, आज किया जाएगा लौ को शिफ्ट
नई दिल्ली। दिल्ली में 50 साल से इंडिया गेट की पहचान बन चुकी अमर जवान ज्योति को गणतंत्र दिवस से पहले यहां से शिफ्ट किया जा रहा है। अब यह ज्योति इंडिया गेट की जगह नेशनल वॉर मेमोरियल पर प्रज्जवलित होगी। शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे इसकी लौ को वॉर मेमोरियल की ज्योति में ही मिला दिया जाएगा।
इंडियन आर्मी के एक अफसर के मुताबिक, अमर जवान ज्योति की मशाल को शुक्रवार दोपहर नेशनल वॉर मेमोरियल लाया जाएगा। वहां एक समारोह में दोनों लौ को आपस में मिला दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण करेंगे।
भारत-पाक युद्ध के शहीदों की याद दिलाती है अमर जवान ज्योति
अमर जवान ज्योति को पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में शहीद होने वाले 3,843 भारतीय जवानों की याद में बनाया गया था। इसे पहली बार 1972 में प्रज्जवलित किया गया था। तत्कालीन PM इंदिरा गांधी ने 26 फरवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था।
नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण केंद्र सरकार ने 2019 में किया था। इसे 1947 में देश की आजादी के बाद से अब तक शहादत दे चुके 26,466 भारतीय जवानों के सम्मान में निर्मित किया गया था। 25 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्मारक का उद्घाटन किया था।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वसीयत किए बगैर पिता की मृत्यु होने पर भी बेटियों को संपत्ति में हक, जानिए पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वसीयत किए बगैर पिता की मृत्यु होने पर भी बेटियों को संपत्ति में हक, जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि यदि किसी हिंदू व्यक्ति की बगैर वसीयत किए मृत्यु हो जाती है तो उसकी स्वअर्जित व अन्य संपत्तियों में उसकी बेटियों को हक मिलेगा। बेटियों को पिता के भाइयों के बच्चों की तुलना में संपत्ति में वरीयता मिलेगी।
शीर्ष कोर्ट ने यह फैसला हिंदू महिलाओं व विधवाओं के हिंदू उत्तराधिकार कानून में संपत्तियों के अधिकारों को लेकर दिया है। गुरुवार को सुनाए गए इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि कोई हिंदू व्यक्ति बगैर वसीयत किए मर जाता है तो उसकी स्वअर्जित संपत्ति या पारिवारिक विरासत में मिली संपत्ति में बेटियों की हिस्सेदारी रहेगी। बेटियों को मृत पिता के भाई के बच्चों की तुलना में संपत्ति में वरीयता दी जाएगी। मृत पिता की संपत्ति का बंटवारा उसके बच्चों द्वारा आपस में किया जाएगा। जस्टिस एस. अब्दुल नजीर व जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने 51 पृष्ठ के फैसले में यह बात कही है।
इस सवाल का भी निपटारा
कोर्ट ने अपने फैसले में इस सवाल का भी निपटारा किया कि क्या संपत्ति बेटी को उसके पिता की मृत्यु पर या किसी अन्य कानूनी उत्तराधिकारी की अनुपस्थिति में पिता के भाई के बेटे को जीवित रहने पर भी हस्तांतरित होगी? इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पिता की स्वअर्जित या पारिवारिक रूप से मिली संपत्ति में किसी विधवा या बेटी का हक न केवल पुराने परंपरागत हिंदू कानूनों में बल्कि विभिन्न न्यायिक फैसलों में भी कायम रखा गया है।
बगैर वसीयत मृत हिंदू महिला की मृत्यु होने पर किसका हक
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी हिंदू महिला की बगैर वसीयत किए मृत्यु हो जाती है तो, जो संपत्ति उसे अपने पिता या माता से विरासत में मिली है, वह उसके पिता के वारिसों को मिलेगी यानी उसके सगे भाई बहनों व अन्य को मिलेगी, जबकि जो संपत्ति उसे अपने पति या ससुर से मिली है, वह उसके पति के वारिसों यानी खुद के बच्चों व अन्य को मिलेगी।
पीठ ने अपने फैसले में कहा कि हिंदू उत्तराधिकार कानून की धारा 15 (2) जोड़ने का मूल मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी निसंतान हिंदू महिला की वसीयत किए बगैर मृत्यु हो जाती है तो उसकी संपत्ति मूल स्रोत, यानी जिससे उसे मिली है, उसकी हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर सुनाया। हाईकोर्ट ने बेटियों के संपत्ति पर दावे को खारिज कर दिया था। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि इस मामले में चूंकि विचाराधीन संपत्ति एक पिता की स्व-अर्जित संपत्ति थी, इसलिए यह उसकी एकमात्र जीवित बेटी को विरासत में मिलेगी।






