Home Blog Page 2860

10 पत्नियों के साथ रहता है युवक, बताया- कैसे बदली जिंदगी?

न्यूज डेस्क। एक साथ 9 महिलाओं के साथ शादी कर ब्राजील के मॉडल आर्थर ओ उर्सो (Arthur O Urso) सुर्खियों में आ गए. आर्थर पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन ‘Free Love’ का जश्न मनाने और ‘एक विवाह’ के विरोध में उन्होंने 9 और महिलाओं से शादी रचाई. इस तरह कुल मिलाकर आर्थर की 10 पत्नियां हैं.

हालांकि, शादीशुदा आर्थर मोटापे के कारण बेहद परेशान रहते थे. ऐसे में उन्होंने इससे निजात पाने की ठानी और धीरे-धीरे एक दो नहीं बल्कि 28 किलो वजन कम किया. आर्थर का वजन 100 के पार चला गया था. वजन कम करने के बाद आर्थर ने मॉडलिंग शुरू कर दी.

‘डेली स्टार’ के मुताबिक, इसी बीच जब उन्होंने 9 महिलाओं संग एक साथ शादी रचाई, तो चर्चा में आ गए. आर्थर ओ उर्सो की सबसे पहली पत्नी का नाम लुआना काजाकी (Luana Kazaki) है. आर्थर की जिंदगी कैसे बदली, खुद उन्होंने बताया है.

बकौल आर्थर वो सोमवार से शनिवार तक जिम में पसीना बहाते और रविवार को आराम करते. अपने खान-पान के बारे में बताते हुए आर्थर ने कहा- “मैंने इस दौरान ऐसा खाना नहीं खाया जिसमें नमक, चीनी या फैट हो. संतुलित आहार लेने का सख्त नियम बनाया.”

आर्थर ने कहा कि मैंने आराम से खाना शुरू कर दिया. घर से ज्यादा नहीं निकलता था. इन सबके बीच मैं अवसाद में भी चला गया, लेकिन नई जीवन शैली अपनाकर वजन कम करने में कामयाब रहा. आर्थर का दावा है कि प्रभावशाली वजन (28 किलो के करीब) घटाने के बाद उसका जीवन बहुत आसान हो गया है. अब उसके आकर्षक लुक पर महिलाएं फिदा हो जाती हैं.

इससे पहले, आर्थर और उनकी पत्नी लुआना ने दुनिया भर के लोगों को यह बताकर चौंका दिया था कि वे एडल्ट साइट OnlyFans से हर महीने 50 लाख रुपये से अधिक की मोटी कमाई करते हैं. अपने ओपन रिलेशनशिप को लेकर आर्थर और लुआना काफी चर्चा में रहे.

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के संदिग्धों में अमीर और पढ़े लिखे भी शामिल

ग्लाडबाख(जर्मनी)। जर्मनी में दो साल से जारी चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले की जांच कर रही कोलोन पुलिस की विशेष टीम ने अब तक 439 संदिग्धों की पहचान की है. जर्मनी में ही 27 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस ने जिन 65 बच्चों को यौन शोषण के चंगुल से आजाद कराया है, उनकी उम्र चार से लेकर 17 साल के बीच है। जांच प्रक्रिया की अगुवाई करने वाले पुलिस अधिकारी मिषाएल एसर के मुताबिक एक मामले में तो तीन महीने के बच्ची के साथ हुए यौन दुर्व्यवहार की जांच कर रहे कुछ पुलिस अधिकारी घोर निराशा व घिन से भर गए और बीमार हो गए।

बता दें कि 21 अक्टूबर 2019 में जर्मन प्रांत नॉर्थ राइन वेस्टफेलिया के एक शहर बैर्गिश ग्लाडबाख में एक रूटीन सर्च के दौरान चाइल्ड पोर्नोग्राफी का ये शर्मनाक मामला सामने आया। पुलिस संदिग्ध योर्ग एल. के घर पहुंची। पड़ोसियों से पूछताछ के दौरान सब सामान्य लगा, लेकिन जब पुलिस ने कंप्यूटर खंगालना शुरू किया तो जर्मनी में बच्चों के साथ यौन अपराध का सबसे बड़ा मामला सिर उठाने लगा।

तलाशी के दौरान पुलिस को योर्ग एल. के घर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी की फिल्में और तस्वीरें मिलीं। इसके बाद संघीय जर्मनी के इतिहास में चाइल्ड सेक्स अब्यूज की सबसे बड़ी जांच शुरू हुई। एक कुक और होटल मैनेजर योर्ग एल. पर अपनी बेटी से बलात्कार करने का दोष साबित हुआ।

बेटी 2017 में पैदा हुई। बेटी जब तीन महीने की थी, तब से ही योर्ग एल. उसके साथ यौन दुर्व्यवहार करने लगा. उसने कई बार बेटी से बलात्कार किया और अपनी इन करतूतों को फिल्माया व इंटरनेट पर चैट ग्रुप्स में भी शेयर किया। 2020 में अदालत ने योर्ग एल. को 12 साल जेल की सजा सुनाई।

पुलिस के पास 4,700 डाटा कैरियर डिवाइसेज में सैकड़ों टेराबाइट डाटा है। हर एक केस की गहनता से जांच की जा रही है। मिषाएल एसर कहते हैं, “हमारे सामने हर तरह के पेशे से जुड़े संदिग्ध हैं. इसमें आम लोगों के साथ साथ बहुत ज्यादा कमाने वाले और बहुत ज्यादा पढ़े लिखे संदिग्ध भी शामिल हैं।”

संदिग्धों की आम जिंदगी की जानकारी देते हुए लीड इनवेस्टीगेटर एसर ने कहा, “वे सामान्य तरीके से ही अपना काम करते रहे और उनके दफ्तर या कार्य क्षेत्र में इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि वे इस तरह की गतिविधियों का हिस्सा हैं।”

कोलोन पुलिस के प्रेसीडेंट उवे याकोब कहते हैं, “हमने अब तक जो कुछ भी खोजा है वह सोच से भी परे है.” पुलिस के मुताबिक ज्यादातर मामलों में महिलाओं को पता भी नहीं लगा कि पति, पार्टनर या परिचित उनके बच्चों के साथ क्या कर रहे हैं।

ब्रेकिंग: निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की दो दिनों की खत्म रिमांड, थोड़ी देर में कोर्ट में पेश करेगी एसीबी

रायपुर। आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार एडीजी जीपी सिंह को एसीबी थोड़ी देर में अदालत में पेश करेगी। बता दें कि जिला कोर्ट की स्पेशल जज लीना अग्रवाल ने 12 जनवरी को दो दिन की रिमांड दिया था। इसकी अवधि शुक्रवार को खत्म हो रही है।

एसीबी, सिंह पर जांच में सहयोग न करने और उनकी निशान देही पर जब्तियां करने एक सप्ताह की रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है।

KORBA :ननकी राम ने फिर भरी हुंकार… कहा घोटालों के आरोपी देवेन्द्र पाण्डेय को पुलिस का मिल रहा संरक्षण…

कोरबा । कद्दावर आदिवासी नेता और पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने एक फिर हुंकार भरा है और कहा है कि घोटाले के आरोपी देवेंद्र पाण्डेय को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने ईओडब्ल्यू के पात्र का हवाला देते हुए कहा है कि पुख्ता साक्ष्य के बाद भी घोटालेबाज उल्टा पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगायता है और खुलेआम घूमकर पुलिस को चैलेन्ज कर रहा है। इससे साबित है की उन्हें किसी बड़े पुलिस अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है।
बता दें कि रामपुर क्षेत्र से विधायक और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ई. ओ. डब्ल्यू) द्वारा कार्रवाई नहीं करने की जानकारी देते हुए पुलिस विभाग पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप एक बार लगाकर शांत मामले में घी डालकर फिर आग लगा दी है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि पुलिस विभाग के तत्कालीन ए. डी. जी. पी. द्वारा बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय और मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. सी. ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। देवेन्द्र पाण्डेय का नाम लिये बिना, पद का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सहकारिता विभाग द्वारा जांच करने और कार्रवाई की अनुमति देने के बाद भी ई.ओ.डब्ल्यू कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा है कि अध्यक्ष के 05 वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा जांच के बाद शासन को सौंपा गया है। इसे पढ़कर आम नागरिक इनके कार्यकाल से अवगत हो जायेंगे।
सृष्टि इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च सेन्टर कोरबा के संरक्षक एवं विधायक कंवर ने यह बयान अपनी पत्नी पर लगाये गये आरोपों के परिप्रेक्ष्य में जारी किया है। सृष्टि के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय ने संस्था की पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला कंवर पर अनियमितता का आरोप गत दिवस लगाया था। इसके जवाब में विधायक कंवर ने कहा है कि उनकी पत्नी संस्था के चेक में केवल हस्ताक्षर करती थी। रकम निकालने का काम अध्यक्ष और अन्य कर्मचारी करते थे।
श्री कंवर ने कहा है कि उनकी पत्नी 05 वर्ष तक जनपद पंचायत में और 10 वर्ष तक जिला पंचायत में अध्यक्ष थीं। इन 15 वर्षों की कार्यअवधि में उनकी छवि बेदाग रही है। वे किसी से एक पैसा नहीं लेती थीं। उन्होंने कहा है कि जिनके ऊपर लाखों-करोड़ों रूपये घपला करने का लांछन लगा हो और मामला लंबित हो, वह व्यक्ति आरोप लगाता है, इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है? श्री कंवर ने विज्ञप्ति के साथ सहकारिता विभाग की जांच रिपोर्ट और ई.ओ.डब्ल्यू.में दर्ज प्राथमिकी की प्रतिलिपि भी मीडिया को उपलब्ध कराई है।

टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रो पड़े BSP नेता, 67 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए जहां एक ओर भाजपा में विधायक और मंत्रियों के इस्तीफे देने का सिलसिला जारी है तो वहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) की हालत भी कुछ ज्यादा ठीक नहीं लग रही, क्योंकि बसपा टिकट की बिक्री का मामला थाने पहुंच गया है.

फूट-फूट कर रोने लगे अरशद राणा
मामला मुजफ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां चरथावल विधान सभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी अरशद राणा गुरुवार की देर शाम थाना नगर कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र को शिकायत देते हुए फूट-फूट कर रोने लगे.

शमशुद्दीन राईन पर लगाए गंभीर आरोप
अरशद राणा का कहना है, ’18 दिसंबर 2018 को जिला कार्यालय मुजफ्फरनगर पर जनपद के विधान सभा सीटों के प्रभारी नियुक्त होने थे. इससे एक-दो दिन पहले बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि तुमको चरथावल विधानसभा सीट पर प्रत्याशी नियुक्त करेंगे. इसके लिए तुम्हे कुछ रुपये देने होंगे, जिसके लिए मैं तैयार हो गया था.’

बसपा पार्टी के मंच पर बनाया गया था प्रत्याशी
अरशद राणा का आरोप है कि इसके बाद तय तारीख को पार्टी कार्यालय पर सहारनपुर मंडल के मुख्य कॉर्डिनेटर नरेश गौतम, पूर्व मंत्री प्रेमचंद गौतम, सत्यप्रकाश, कार्डिनेटर एवं तत्कालीन जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर सतपाल कटारिया आदि की मौजूदगी में बसपा पार्टी के मंच पर साल 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया. इसके साथ ही पूरा-पूरा आश्वासन दिया गया था कि अपने क्षेत्र में जाकर अपना काम करो.

शमशुद्दीन राईन को दिए थे 67 लाख रुपये: राणा
अरशद राणा ने कहा, ‘विधान सभा क्षेत्र का प्रत्याशी नियुक्त करने के लिए 4 लाख 50 हजार रुपये और फिर 50 हजार रुपये लिए गए. इसके बाद 15–15 लाख रुपये के तीन किस्त लिए गए.’ अरशद ने आगे कहा, ‘इसके बाद भी थोड़े-थोड़े करके 17 लाख रुपये पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने सतपाल कटारिया और नरेश गौतम की मौजूदगी में लिए थे. उन्होंने पूरा-पूरा विश्वास दिलाया कि तुम्हे ही चरथावल विधान सभा सीट पर प्रत्याशी नियुक्त किया गया है और आप जी-जान से मेहनत में जुट जाओ.’

‘बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने मांगे 50 लाख रुपये’
अरशद राणा ने आरोप लगाया, ‘अब चुनाव की तारीख घोषित होने पर मैंने बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार से चरथावल विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से टिकट मांगा तो उन्होंने कहा कि तुम्हे और 50 लाख रुपये की व्यवस्था करनी पड़ेगी, जिसके लिए हामी भर दी थी, लेकिन इसके वावजूद चरथावल विधान सभा पर सलमान सईद को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया.’

इंसाफ ना मिलने पर आत्महत्या करने की दी चेतावनी
बसपा नेता अरशद राणा की शिकायत पर इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान अरशद राणा ने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय जाकर आत्महत्या कर लेंगे.

Video: ऊंट को किया परेशान तो तुरंत पड़ गई लात, लोग बोले- इसे ही कहते हैं ‘कर्मों का फल’

हम सभी ने यह कहावत सुनी है कि इंसान को उसके कर्मों का फल मिलता जरूर है. अगर आप किसी के साथ अच्छा करेंगे तो आपके साथ भी अच्छा होगा, वहीं अगर आप किसी के साथ बुरा करेंगे तो आपके साथ भी बुरा ही होगा. कहा जाता है कि इंसान को उसके कर्मों का फल मरने के बाद मिलता है. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आप कह देंगे कि इस इंसान को उसके कर्मों का फल तुरंत ही मिल गया.

ऊंट को छेड़ना पड़ा भारी
वीडियो एक शख्स और एक ऊंट का है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क से गुजर रहे एक ऊंट को परेशान करता है. इसके तुरंत बाद ऊंट उस शख्स को अपनी लात से मजा चखा देता है. वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि इस लड़के को उसके कर्मों का फल मिला है.

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर काफी सारे लोग अपने काम में लगे हुए दिखाई देते हैं. सब अपनी धुन में चले जा रहे होते हैं. इसी दौरान उस सड़क से एक ऊंट गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरे साइड से एक लड़का ऊंट के पास से गुजर रहा होता है. आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़का ऊंट के पास से गुजरता है, वैसे ही ऊंट के पूंछ को खींचने की कोशिश करता है. देखें वीडियो-

लड़के को पड़ती है जोरदार लात
इतनी ही देर में ऊंट अपने पिछले पैर से उस लड़के को लात मार देता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊंट की जोरदार लात पड़ते ही लड़का दूर जाकर धड़ाम से गिरता है. वीडियो सच में कर्मा का सही उदाहरण है. ये वीडियो लोगों को काफी फनी लग रहा है. वीडियो को ट्विटर पर IFS अधिकारी Susanta Nanda ने शेयर किया है.

वीडियो शेयर करते हुए IFS अधिकारी ने बहुत ही मजेदार कैप्शन लिखा है. उन्होंने कैप्शन में सिर्फ एक ही शब्द लिखा, ‘कर्मा.’ यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘इसे ही कहते हैं कर्मों का फल’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेजुबान को छेड़ने का यही है नतीजा’ वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों व्यूज मिल रहे हैं..

https://twitter.com/i/status/1481493390550519808

बड़ी खबर : पुलिस की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 सिपाही घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर

जांजगीर: पुलिस जवानों से भरी बस को शिवरीनारयण क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें 8 महिला सिपाही शामिल हैं। सभी को बिर्रा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद अब शिवरीनारायण अस्पताल ले जाने की तैयारी है। सभी जवान मालखरौदा के मोहतरा गांव में होने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर से 45 जवानों को लेकर बस जांजगीर जा रही थी।

 

इसी दौरान सुबह करीब 7.30 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के कनस्दा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शोरगुल होने लगा। इस पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और डायल-112 को सूचना। इस पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जवानों को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 15 से 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

 

 

इनमें 8 से 10 महिला सिपाही हैं। हादसे के समय बस में 45 जवान सवार थे। बाकी सिपाहियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद शिवरीनारायण थाने लाया गया है। यहां से उनके अस्पताल भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते सामने से जा रही जवानों से भरी बस से ट्रक की टक्कर हो गई।

 

यह भी बताया जा रहा है कि जवानों से भरी बस के ड्राइवर को पहले ट्रक को सामने से अनियंत्रित तरीके से आता देख पहले ही हादसे का अंदेशा हो गया था। इसके चलते उसने कुछ दूर पहले ही बस को रोक दिया। इसके बाद भी चालक तेज रफ्तार ट्रक को संभाल नहीं पाया और बस से आकर भिड़ गया। ऐसे में अगर दोनों वाहनों की स्पीड होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक ड्राइवर को भी चोट आई है। उसे भी प्राथमिक उपचार दिया गया है।

सीजी: राजधानी रायपुर के 13 बाजारों में 2400 व्यापारियों का कोविड टेस्ट, पॉजीटिव एक भी नहीं

रायपुर। (Corona Update) छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि शहर के 18 बाजारों में बीते 10 दिनों के भीतर 2406 व्यापारियों का कोविड-19 टेस्ट किया गया, लेकिन इनमें से एक भी व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है।

चैंबर, कैट सीजी चैप्टर और अलग-अलग व्यापारी संघों के बैनर तले जिला प्रशासन, निगम और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बाजारों में कोविड-19 टेस्ट कराया जा रहा है।

चैंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चैंबर के जरिए लगातार बाजारों में व्यापारियों के बीच पहुंचकर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए व्यापार संचालित करने की अपील की गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में कोविड-19 टेस्ट से लेकर मास्क, सेनिटाइजर वितरण आदि किया जा रहा है। बता दें कि 3 से लेकर 13 जनवरी के बीच किए गए टेस्ट में यह आंकड़ें सामने आए हैं।

चैंबर करेगा व्यापारी संघों को सहयोग

चैंबर अध्यक्ष ने बताया कि व्यापारी संघों की मांग के बाद चैंबर कोविड-19 टेस्ट के लिए टीम मुहैया कराने में मदद करेगा। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। गुरूवार को चैंबर की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में चैंबर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को कहा कि चैंबर की ऑफलाइन बैठकें बंद हैं, लेकिन व्यापारिक मुद्दे, बाजार के हालात और कोविड-19 जागरूकता को लेकर ऑनलाइन बैठकें जारी रहेगी, लिहाजा सभी व्यापारी संघों को अलर्ट रहते हुए जिम्मेदारियों से नियमों का पालन करना चाहिए।

टेस्ट के बाद इन बाजार में एक भी पॉजीटिव नहीं

डूमरतराई थोक बाजार, रविभवन, फ्रूट मार्केट, बर्तन बाजार, पंडरी, कटोरातालाब, अंबुजा मॉल, 36 मॉल, पंडरी, राजेंद्र नगर मार्केट, पाटीदार भवन, जनक बाड़ा, राजेंद्र नगर आदि।

ब्रेकिंग: घर से कॉपी लिखकर लाएंगे परीक्षार्थी, सेंटरों में नहीं होगी विश्वविद्यालय की परीक्षा

रायपुर। कोरोना संकट की वजह से इस साल भी छत्तीसगढ़ के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षा, केंद्रों पर नहीं होगी। परीक्षार्थी कॉपी घर से लिखकर विश्वविद्यालय अथवा कॉलेज में जमा कराएंगे। उसी के आधार पर मूल्यांकन कर उन्हें अंक दिए जाएंगे। परीक्षा कैसे होगी इसका निर्धारण विश्वविद्यालयों की कार्य परिषद को करना है।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी-निजी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए आदेश जारी किए। इसके मुताबिक संस्थानों से कहा गया है कि विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति को प्रतिबंधित करते हुए कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन शुरू कराया जाए। प्राध्यापक और कर्मचारियों की उपस्थिति एक तिहाई कर दी जाए। उनकी ड्यूटी रोस्टर से लगे।

उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है, परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालयों की कार्य परिषद के अनुमोदन के बाद विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

0.प्राध्यापकों को घर से भी पढ़ाना होगा

उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में केवल विद्यार्थियों के आने की मनाही की है। प्राध्यापक और कर्मचारी एक तिहाई उपस्थिति वाले रोस्टर में आएंगे। जो प्राध्यापक कॉलेज आएंगे उन्हें वहां से ऑनलाइन कक्षा लेनी है। वहीं जिन प्राध्यापक को घर पर रहना है उनको भी घर से ही ऑनलाइन कक्षाओं को पढ़ाना है। कर्मचारियों को भी ऑनलाइन अथवा फोन के जरिए काम करते रहना है।

0.परीक्षा लेने की तैयारी में थे विश्वविद्यालय

प्रदेश के अधिकांश शासकीय और निजी विश्वविद्यालय परीक्षा लेने की तैयारी में थे। टाइम टेबल जारी हो चुके थे। रायपुर के पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में एलएलबी, बीएड, बीपीएड, बी फार्मा, एलएलएम, एमएड, एमए, एमएससी, एमकॉम आदि की परीक्षाएं जनवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू हो रही थी। कई दूसरे विश्वविद्यालय भी अपना परीक्षा कार्यक्रम इन्हीं तिथियों के आसपास बनाए हुए थे। अब सभी परीक्षाएं नए सिरे से व्यवस्थित करनी होंगी।

कोरोना ने रोकी उड़ान, माना विमानतल से दो दिन में 29 फ्लाइट्स कैंसिल

रायपुर। कोरोना की वजह से रायपुर विमानतल से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इस हफ्ते यात्रियों की आवाजाही 24 फीसद घट गई है। इसकी वजह से दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता आदि क्षेत्रों की उड़ानें रद हो रही है।

कल इंडिगो एयरलाइंस, विस्तारा एयरलाइंस, एयर इंडिया और एलायंस एयर की कुल आठ उड़ानें रद रही। बुधवार को भी इन कंपनियों की 21 उड़ानें रद रही। इस प्रकार दो दिनों में कुल 29 उड़ानें रद रही। विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 18 फ्लाइटें संचालित होती है,इसमें से छह फ्लाइटें रद रही।

इसी प्रकार विस्तारा एयरलाइंस द्वारा एक फ्लाइट संचालित की जाती है, इसकी दोनों ही उड़ानें रद रही। इसके साथ ही एयर इंडिया और एलायंस एयर की सभी सभी उड़ानें संचालित रही। रद होने वाली फ्लाइटों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बैंगलुरू उड़ान है।

विमानन अधिकारियों का कहना है कि उड़ान रद होने की पहले ही यात्रियों को दे दी जाती है। अगर यात्री चाहे तो अपना रिफंड ले सकते हैं। साथ ही अगर रिफंड न लेना चाहे तो अपनी यात्रा आगे के लिए टाल सकते है।

नए साल के पहले हफ्ते 24 फीसद हवाई यात्री घटे

तीन से नौ जनवरी तक रायपुर विमानतल से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इस हफ्ते यात्रियों की आवाजाही 24 फीसद घट गई है और इसके पिछले हफ्ते की तुलना में 10 हजार से अधिक यात्री कम हुए है। यात्रियों की संख्या में हो रही लगातार कमी के चलते विमानन कंपनियों द्वारा भी अपनी फ्लाइटें रद की जा रही है। साथ ही शुरू होने वाली नई फ्लाइटें भी अब आगे के लिए टाल दी गई है।