Home Blog Page 2859

KORBA: बिना मास्क स्कूल में लोहड़ी! प्राचार्य ही उड़ा रहे कोविड गाइड लाइन की धज्जियां,शहर में आम और खास की चर्चा

कोरबा। कोरबा जिले में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्कली छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, परिजन भी चपेट में आ रहे हैं। इन सबके बीच निजी इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में आज लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। लोहड़ी में प्राचार्य ही कोरोना गाइडलाइन की ​​धज्जियां उड़ाते दिखे।


इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता के बताए अनुसार विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उमंग, उत्साह के साथ पंजाबी गीत पर नृत्य किया और अग्नि के चारों ओर घूमकर नकारात्मक को त्याग सकारात्मक आदतों को अपनाने का संकल्प लिया।

ध्यान देने वाले बात ये है कि इस आयोजन में स्वयं प्राचार्य बिना मास्क के नजर आ रहे हैं और उनके सहयोग भी कुछ इसी तरह तस्वीर में दिख रहे हैं। इनके मास्क न तो कान पर लटके हैं और न मुंह पर। आयोजन में महिलाएं और उनके बच्चे भी शामिल हुए।

बता दें कि मास्क को आधा पहनने की बात को लेकर रविवार 9 जनवरी को दोपहर के वक्त पाली रोड दीपका में खासा बवाल मचा था। यहां कार्यपालिक दण्डाधिकारी व्हीके श्रीवास्तव ने मास्क के विवाद में एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया फिर सरेआम माफी भी मांगी। इसके तीसरे दिन विवाद स्थल फोटोकापी दुकान के संचालक की तस्वीर के साथ दीपका पुलिस को एफआईआर के लिए भी लिखा गया।

शहर में इस बात की चर्चा जारों पर है कि कार्यपालक दण्डाधिकारी जहां एक ओर मास्क के लिए प्रेरित कर दण्डात्मक कार्यवाही कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता उनके सहयोगी आधा नहीं बल्कि बिना मास्क के ही इस तरह का आयोजन करते नजर आए। आम और खास का यह अंतर भी समझना जरूरी है।

सीजी ब्रेकिंग: इस सीनियर आईपीएस अधिकारी को डायरेक्टर फॉरेंसिंक साइंस लेबोरेटरी बनाया गया

रायपुर। राज्य सरकार ने 90 बैच के आईपीएस राजेश मिश्रा को डायरेक्टर, राज्य न्यायालिक विज्ञान प्रयोगशाला नियुक्त किया है। डेपुटेशन से लौटे राजेश को डायरेक्टर लोक अभियोजक बनाने की चर्चा थी। इस आशय के आदेश शुक्रवार शाम जारी कर दिए गए।

CORONA :आज 427 कोविड संक्रमितो की पहचान, संक्रमितों में 286 पुरुष और 141 महिला शामिल…

कोरबा। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ने शहरवासियों को फिर डरा दिया है। प्रशसान से जारी आंकड़ा के मुताबिक आज 427 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पहचान हुई है। जिसमें। 286 पुरूष और 144महिला से संक्रमित शामिल हैं।

बता दें कि देश मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के साथ साथ प्रदेश के कई जिला में भी कोरोना से संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। आज पॉजिटिव मरीजो की बात करें तो कुल 427 संक्रमित लोगो की पहचान हुई है ।जिसमें करतला – 11,कटघोरा ग्रामीण – 118,कटघोरा शहरी – 111,कोरबा ,ग्रामीण – 44,कोरबा,शहरी – 111,पाली – 23,पोड़ी-उपरोडा – 09 शामिल हैं।

वेदांता ​ग्रुप: बालको यूनिट के विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम उत्पादन से खुल रहे नई संभावनाओं के द्वार

बालको नगर (कोरबा)। भारत के प्रमुख एल्यूमिनियम उत्पादक भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने साढ़े पांच दशकों की अपनी विकास यात्रा में उत्पादन, उत्पादकता, अनुसंधान एवं विकास, गुणवत्ता आदि क्षेत्रों में नए प्रतिमान तो गढ़े ही है, अपने से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े लोगों के जीवन को सामुदायिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों के जरिए सकारात्मक रूप से बदल पाने की कोशिशों में भी सफलता पाई है।

0.कोरोना काल को बदला उपलब्धियों में

कोविड-19 की चुनौतियों के बीच बालको ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित किया है। हालांकि कोविड के कारण उत्पन्न विश्वव्यापी मंदी का असर बालको पर भी हुआ परंतु बालको अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कामगारों ने कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हुए चुनौतीपूर्ण दौर में बालको का प्रचालन सतत बनाए रखा। हालांकि धातु एवं खनन क्षेत्र में अब देशव्यापी सुधार के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। भारतीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में देश की खनन जीडीपी 739.9. बिलियन रुपए थी जो वर्ष 2021 की प्रथम तिमाही में बढ़कर 913.03 बिलियन रुपए हो गई।

0.4 मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन के साथ दुनिया में दूसरे स्थान पर

जहां तक एल्यूमिनियम उत्पादन की बात है तो भारत लगभग 4 मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन के साथ दुनिया में दूसरे स्थान पर है। वेदांता समूह देश में लगभग 55 फीसदी एल्यूमिनियम का उत्पादन करता है। इसमें बालको का योगदान लगभग 15 फीसदी है। देश के उत्तरोत्तर विकास में भविष्य की धातु एल्यूमिनियम का रणनीतिक महत्व है। वजन के मुकाबले अधिक मजबूती, सहनशीलता एवं लचीलेपन, ताप और विद्युत के सुचालक, बार-बार 100 फीसदी रिसाइकल हो जाने जैसे गुणों के कारण इस धातु की मांग वैमानिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन, विद्युत पारेषण, विनिर्माण आदि क्षेत्रों में निरंतर बढ़ रही है।

0.विश्वस्तरीय अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा

बाजार की मांग के अनुरूप वेदांता समूह और बालको ने विश्वस्तरीय अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा दिया है। इसी का परिणाम है कि प्राइमरी फाउंड्री एलॉय और और सिलेंडर हेड एलॉय जैसे उत्पादों का विकास किया गया जिनका प्रयोग ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज में किया जाता है। स्टील इंडस्ट्रीज के लिए देश में पहली बार एएलएसआई3 उत्पाद का विकास किया गया। वेदांता समूह द्वारा इन उत्पादों के विकास से पहले देश में इनका आयात किया जाता था।

0.वेदांता समूह का हाई स्पीड बिलेट बना ग्लोबल ब्रांड

वेदांता समूह ने हाल ही में एडवांस्ड मेटलर्जिकल गुणों वाले हाइ स्पीड बिलेट का विकास किया है। इससे एक्सटूªडर्स की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। वायर रॉड के मामले में बालको दुनिया का अग्रणी उत्पादक है। प्राइमरी एल्यूमिनियम उत्पादों के तौर पर बालको उत्पादित इनगॉट्स की बाजार में खूब मांग है। एल्यूमिनियम के विभिन्न उपकरण और सामग्रियों के निर्माता उद्योगों को इनगॉट्स की आपूर्ति की जाती है। बालको में स्थापित अत्याधुनिक मशीनें विश्वस्तरीय गुणवत्ता की रोल्ड प्रोडक्ट तैयार करती हैं जिससे देश की विभिन्न विद्युत परियोजनाओं, ऑटोमोबाइल एवं पैकेजिंग उद्योग लाभान्वित होते हैं। इंसुलेशन, बस बार और इलेक्ट्रिकल उपकरणों के निर्माण क्षेत्र में बालको के एल्यूमिनियम का बड़े पैमाने पर प्रयोग हो रहा है।

विश्वस्तर पर एल्यूमिनियम की सर्वाधिक खपत भारत और चीन में होती है। कोविड से पूर्व तक खपत दर में बढ़ोत्तरी लगभग 10 फीसदी के आसपास थी। लगभग एक दशक में ही भारत में एल्यूमिनियम की खपत 2.2 मिलियन टन से बढ़कर 4 मिलियन टन तक पहुंच गई है। विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती मांग को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि वर्ष 2025 तक देश में एल्यूमिनियम की मांग आज के मुकाबले दोगुनी हो जाएगी।

0.डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्रीज को तेजी से प्रोत्साहन देने की कार्ययोजना

छत्तीसगढ़ राज्य के लिहाज से देखें तो इसमें कोई दो राय नहीं कि राज्य पहले ही एडवांटेज की स्थिति में है। यदि प्रदेश में ही एल्यूमिनियम उद्योग की बढ़ती संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्रीज को तेजी से प्रोत्साहन देने की कार्ययोजना बनाई जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि एल्यूमिनियम क्षेत्र में ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बनेंगे। राज्य से बड़े पैमाने पर प्रसंस्करित एल्यूमिनियम उत्पाद देश के दूसरे राज्यों के अलावा दुनिया भर में पहुंचेगे जिससे छत्तीसगढ़ को मिलने वाले राजस्व में कई गुना बढ़ोत्तरी होगी।

Breaking: नगर निगम की कमान प्रभाकर को… IAS कुलदीप बने कोरिया कलेक्टर…

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में लंबे समय के बाद नान आई.ए.एस. की पोस्टिंग हुई है। प्रभाकर पांडेय को कोरबा निगम का आयुक्त बनाये जाने के बाद सेटिंग से काम चलाने वाले चम्मचनुमा अधिकारियो के चेहरे चमक आ गई है। यंहा पर यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने आई.ए.एस. कुलदीप शर्मा को कोरिया कलेक्टर बनाया है।

बता दें कि प्रभाकर पांडेय वर्तमान में अंबिकापुर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे है। कामकाज को लेकर उनकी कार्यशैली अन्य नॉन आई.ए.एस. से अब तक भिन्न रही, भिन्न इस मायने में कि उनकी भनभनाहट से रास्ते से अटके-भटके हुए काम और काम करने वाले भी रास्ते पर आ जाते हैं।

उनके कोरबा ट्रांसफर के बाद निगम के कामकाजो में गति मिलने उम्मीद बढ़ गई है। यंहा आपको यह बताते चले कि निगम की कमान अब तक आई.ए.एस. लोगो के हाथ में था।  जिसकी वजह से नगर निगम के कार्यो में कुछ हद तक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा था।  आई.ए.एस. की लगातार कोरबा नगर निगम में हो रहे पोस्टिंग की चर्चा नेता और ठेकेदारों बीच खूब सुर्खिया बटोर रहा था।  अब जब नान आई.ए.एस. की पोस्टिंग निगम में हुई है तो गड़बड़ी करने वाले निगम के करप्ट अधिकारी श्री पांडेय जी से सेटिंग कराने के जुगाड़ में लग गए है। जिससे की निगम में उनका बोलबाला रहे। बहरहाल श्री पांडेय जी के पदभार ग्रहण करने के बाद ही पता चलेगा की कितने लोगो का विकेट गिरता है, कौन ऑउट होगा और मौके पर चौके-छक्के किसे मारने का मौका मिलेगा !!

खैर शहर में एक टॉपर अंपायर भी है जो गिरे हुए विकेट को भी दन्न से उठाकर खड़े कर देते हैं।

प्रभाकर का अर्थ सूर्यदेव भी है, सो मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रभाकर पांडे के आने की बात निगम क्षेत्र का कितना मंगल करेगा, यह भविष्य के गर्भ में है।

अमन ने अपनी जान की परवाह किये बिना डूबते दोस्त की बचाई जान, मिलेगा राज्य वीरता पुरस्कार राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके के हाथों 26 जनवरी को होंगे सम्मानित…

कोरबा ।कोरबा निवासी 15 वर्षीय किशोर अमन ज्योति जाहिरे को राज्य वीरता पुरस्कार से नवाजा जायेगा। अमन ने अपनी जान की परवाह किये बिना डूबते दोस्त की जान बचाई थी। अमन के इस वीरता और साहसपूर्ण कार्य के लिए 26 जनवरी के दिन राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके उन्हें सम्मानित करेंगी। अमन को राज्य वीरता पुरस्कार 26 जनवरी के दिन राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया जायेगा। राज्य वीरता पुरस्कार के तहत अमन को 15 हजार रूपये नगद चेक राशि, प्रशस्ति पत्र और चांदी का मेडल प्रदान किया जायेगा। राज्य वीरता पुरस्कार के लिए कोरबा के अमन सहित धमतरी के शौर्य का भी चयन किया है। दोनों का चयन राज्य वीरता पुरस्कार चयन के लिए अधिकृत नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद कमेटी के द्वारा किया गया है। इस कमेटी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया सहित नेता प्रतिपक्ष और इंटेलिजेंस के पुलिस महानिदेशक शामिल हैं। अमन के पिता श्री ब्रह्म ज्योति जाहिरे पूर्व पुलिसकर्मी हैं। उनके चाचा श्री कमल ज्योति जाहिरे छत्तीसगढ़ शासन में सहायक जनसंपर्क अधिकारी हैं। कमल ज्योति ने जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा में लगभग सात वर्ष सेवा प्रदान किये। वर्तमान में श्री जाहिरे जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ हैं।

अपनी जिंदगी दांव में लगा अमन ज्योति ने बचाई दोस्त की जान-कोरबा जिले के अमन ज्योति ने अपने दोस्त को बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव में लगा दी थी। 01 अगस्त 2021 फ्रेंडशिप डे के दिन दोपहर लगभग 02 बजे अपने एक मित्र का जन्मदिन मनाने के लिए कोरबा शहर से 20 किलोमीटर दूर पिकनिक स्पॉट परसाखोला झरना के पास पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत छात्र आशीष ठाकुर, जलप्रपात के किनारे में अपना हाथ-पैर धोने के लिए गया। वहां चट्टान में पैर फिसल कर गिरने के कारण वह पानी के तेज धार में बहने लगा। आगे गहरी खाई होने के कारण उसमें गिरने का खतरा था। खतरनाक फिसलन चट्टान और पानी की तेज धार में आशीष को बहते देख सभी मित्र घबरा गए। आशीष को तैरना नहीं आता था और वे बचाने के लिए लोगों को पुकारने लगा। अपने से उम्र में बड़ा आशीष को बचाने 15 वर्षीय छात्र अमनज्योति पानी के तेज बहाव में कूद गया। अमन को भी तैरना नहीं आता था, किन्तु वह यह सोचकर कि मित्र को किसी भी तरह बचाने की कोशिश कर लेगा, वह पानी में कूद गया। पानी में चट्टानों के बीच बहते हुए अपने मित्र आशीष को अमन ने पकड़ लिया। कुछ देर तक आशीष को रोक कर रखे जाने के बाद एक अन्य मित्र दीपांशु के पहुंच जाने से वे दोनों आशीष को किनारे पर ले आए। पानी के तेज बहाव में बहने के कारण आशीष बेहोश हो चुका था। किनारे पर लाकर उन्होंने आशीष के पेट में भरे पानी को बाहर निकाला। अमन की सूझबूझ एवं साहस से उसके मित्र आशीष की जान बच गई। पानी के तेज बहाव और चट्टानों में टकराने के कारण अमन के हाथ की हड्डी खिसक गई थी। हाथ, पैर, गले और छाती में गहरी चोट भी लगी। सभी मित्र आशीष और अमन को लेकर जिला चिकित्सालय में पहुंचे। यहां उपचार के बाद जब सभी सुरक्षित घर लौटे तो सभी ने अमन के साहसिक कार्यों की प्रशंसा की।

कांग्रेस विधायक के बेटे की मुश्किलें बढ़ी, रेप पीड़िता ने कहा FIR नहीं हुई तो सुसाइड करूंगी

उज्जैन। रेप के आरोप में जमानत पर छूटे बड़नगर से कांग्रेस के विधायक के बेटे करण मोरवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. रेप पीड़िता ने शुक्रवार को करण मोरवाल पर आरोप लगाया है कि उसे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत मिली है. इसलिये करण पर धारा 420 के तहत भी केस दर्ज होना चाहिए. इसके रेप पीड़िता ने पुलिस को आवेदन भी दिया. इसमें उसने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन में करण पर FIR दर्ज नहीं हुई तो वह सीएम हाउस के सामने जाकर सुसाइड कर लेगी.
दरअसल पीड़िता का दावा इसलिए सच हो रहा है क्योंकि करीब 2 महीने पहले सिविल अस्पताल के एक डॉ व कर्मचारियों को फर्जी डॉक्यूमेंट मामले में जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने निलंबन की कार्रवाई की थी. जिसकी पुष्टि खुद कलेक्टर ने की हैं.
पीड़िता ने कहा-केस दर्ज करो
अब रेप पीड़िता का कहना है कि जमानत के बाद से लगातार आवेदन दे रही हूं. कलेक्टर ने फर्जी एंट्री के कारण अस्पताल के रजिस्टर में डॉ को आपने निलंबित किया ठीक है, लेकिन 420 व अन्य धाराओं में करण पर कार्रवाई क्यों नहीं की? उसको क्यों बचाया जा रहा है? फर्जी कागजात पर जमानत कैसे मिली? इस पूरे मामले में मंत्री डॉ यादव, सांसद अनिल फ़िरोजिया, आईजी सन्तोष कुमार व कमिश्नर ने पीड़िता को आश्वासन दिया है निष्पक्ष जांच की जाएगी.

मामला एक माह पुराना
जिला कलेक्टर ने कहा कि मामला लगभग डेढ़ से दो माह पुराना है. अस्प्ताल से नकली दस्तावेज बनाने की संभावना व्यक्त की गई थी. प्राथमिक जांच में डॉ व कुछ कर्मचारी दोषी पाए गए थे. जिसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है. जांच चल रही है जल्द ही और चीज़े सामने आएगी.

रेप पीड़िता का आरोप जानिए
पीड़िता ने बताया कि घटना 14 फरवरी की है. करण ने सफाई में बडनगर के सिविल अस्पताल के डॉक्यूमेंट दिखाए और प्रूफ दिया कि मैं 13 से 15 फरवरी तक अस्प्ताल में भर्ती था. उसी आधार पर करण को जमानत मिली. अब सवाल ये है कि बाद में जब मैंने इस बात को उठाया की करण तो इंदौर में था और 14 को घटना हुई. तो कैसे अस्पताल में एंट्री मिल गई? जिला कलेक्टर ने जांच की तो cctv व अन्य आधार पर अस्प्ताल में फर्जी एंट्री पाई गई. जिसपर कलेक्टर ने डॉ व कर्मचारी को निलंबित किया है. लेकिन करण को कैसे जमानत मिली और उस पर 420 व अन्य धाराओं में कार्रवाई क्यों नही की गई?
पीड़िता ने दिया पुलिस व शासन को अल्टीमेटम!
पीड़िता ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में करण के विरुद्ध FIR नहीं होती है, तो मैं सीएम हाउस के बाहर जाकर सुसाइड करूंगी, मैं टूट चुकी हूं. कितना एक लड़की की परीक्षा ली जाएगी. मेरे पास विधायक भी आए थे. जो मुझे पैसे का ऑफर दे रहे थे, लेकिन मैं चुप नहीं रहूंगी.

कोरोना के इलाज में कौन सी दवा सबसे कारगर? WHO ने बताईं ये दो नई दवाएं

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का इलाज करने वाली दवाओं की जानकारी से इंटरनेट भरा पड़ा है लेकिन सच ये है कि आज भी कोरोना का शर्तिया इलाज करने वाली दवा की तलाश जारी है. इस बीच WHO ने दो दवाओं को लेकर बड़ा दावा किया है.

WHO ने की इन दवाओं की सिफारिश
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुतबाकि यह दवाएं कोरोना का इलाज कर सकती हैं और नई सिफारिशों के मुताबिक 4000 मरीजों पर किए गए 7 ट्रायल के बाद इस नतीजे पर पहुंचा गया है. इन दवाओं की हकीकत और बाजार में मौजूद हर वो दवा जिसे कोरोना का इलाज बताया जा रहा है, उनमें से कौन सी आपके काम की है और कौन सी नहीं, ये आज हम आपको सिलसिलेवार तरीके से बताएंगें.

दरअसल कोरोना के इलाज के लिए WHO ने दो नई दवाओं की सिफारिश की है. पहली दवा है बेरिसिटिनिब ये दवा गठिया यानी Rheumatoid Arthritis के इलाज में इस्तेमाल की जाती है. कोरोना के गंभीर मरीज को ये दवा वेंटिलेटर पर जाने से बचाती है. इस दवा को स्टेरॉयड के साथ दिए जाने की सलाह दी गई है.

भारत में कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए ये दवा पहले से इस्तेमाल में है. ऐसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ती है और वो अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें ये दवा दो हफ्ते तक दी जाती है.

पॉजिटिव होने से पहले लें ये दवा
ऐसे मरीज जिनकी हालत गंभीर नहीं है लेकिन वो हाई रिस्क वाले हैं उनको मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दवा सोटरोविमैब (Sotrovimab) देने की सलाह दी गई है. इसी के साथ WHO ने Casirivimab-Imdevimab कॉम्बिनेशन एंटीबॉडी कॉकटेल देने की भी सिफारिश की है. ये कोरोना पॉजिटिव होने के पहले दिन ही दे दी जाती है.
भारत में Casirivimab-Imdevimab कॉम्बिनेशन एंटीबॉडी कॉकटेल भी पहले से ही कई मरीजों को दी जा रही है. कई हेल्थ केयर वर्कर और डॉक्टर संक्रमित होने के पहले दिन ही मोनोक्लोनल एंटीबॉडी इंजेक्शन लेकर कोरोना का इलाज करवा रहे हैं. हालांकि एंटीबॉडी से इलाज थोड़ा महंगा है लेकिन इस दवा को लेने के 4-5 दिन के अंदर ही मरीज कोरोना नेगेटिव हो जाता है.

इस दवा को लेकर बरतें सावधानी
तीसरी दवा है मोलनुपिरावीर (Molnupiravir) ये दवा कोरोना के इलाज की इकलौती मुंह से ली जाने वाली टैबलेट है. दावा है कि इस दवा से मरीज ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत से बच जाता है. भारत में ये दवा कई मरीजों को लिखी जा रही है. हालांकि इस दवा को लेकर एक्सपर्ट सावधान कर रहे हैं. इस दवा को 18 वर्ष से कम को नहीं दिया जा सकता.

ये दवा हड्डियों की ग्रोथ पर बुरा असर डालती है. इसके अलावा युवाओं खासतौर पर अविवाहित लड़कियों को ये दवा देने से प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है. गर्भवती महिला को भी ये दवा नहीं दे सकते. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस दवा को क्लीनिकल प्रोटोकॉल में शामिल नहीं किया है.

कौन सी दवा है सुरक्षित?
डॉक्टरो के मुताबिक ओमिक्रॉन संक्रमित ज्यादातर मरीज हल्के लक्षण वाले हैं. हल्के बुखार में कुछ लिए बिना दो दिन में ही आराम आ जाता है. 100 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर बुखार होने पर पैरासिटामोल की दवा से ही आराम आ जाता है. बच्चों को खांसी होने पर Budecort इनहेलर दिया जा सकता है. इसके अलावा गर्म तरल चीजें लेने से फायदा होता है. सरकार ने Hydroxicloroquin, Ivermectin और बाकी दवाएं लेने से साफ मना किया है.

निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को पुलिस ने रायपुर के स्‍पेशल कोर्ट में किया पेश, नान घोटाला को लेकर दिया ये बड़ा बयान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में निलंबित आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह की दो दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार शाम स्पेशल कोर्ट में निलंबित आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को पेश किया गया। विशेष मजिस्ट्रेट लीना अग्रवाल की कोर्ट में लाया गया।

जीपी सिंह ने कोर्ट परिसर में पत्रकारों को बयान देते हुए कहा कि एसीबी की जांच में हर बिंदु का जवाब दिया जा रहा है। आप जानते हैं कि यह पालिटिकल विक्टिमाइजेशन है, और मैंने नागरिक आपूर्ति निगम के घोटाले में रमन सिंह और वीणा सिंह को फंसाने से इनकार कर दिया था। जिसके कारण आज मुझे यह झेलना पड़ रहा है।

चर्चा है कि अब तक की पूछताछ में जीपी सिंह का जिस तरह का रवैया है उसे देखते हुए ब्यूरो फिर से पुलिस रिमांड मांग सकती है। इधर, जीपी सिंह की तरफ से भी आज शुक्रवार को जमानत आवेदन पेश किया जा सकता है।

रायपुर जिला कोर्ट के अभिलेखापाल से करीब 2 लाख का साइबर फ्राड, झांसे में लेकर इस तरह बनाया शिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जिला न्यायालय रायपुर में ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल यहां अभिलेखपाल (recordkeeper) से करीब 2 लाख की ठगी हुई है। अभिलेखापाल ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

अभिलेखापाल ने पुलिस से शिकायत करते हुए जानकारी दी कि 15 से 20 दिन पहले उसके दो मोबाइल नंबर पर स्टेट बैंक बैरन बाजार शाखा से आकाश ठाकुर का फोन आया, कि आप हमारे यहां कस्टमर हैं। यहां पर आपका अकाउंट है। आपके नाम पर क्रेडिट कार्ड (Credit Card) आया हुआ है।

इसके बाद प्रार्थी ने अपनी सहमति दे दी और शातिर ठग के झांसे में आ गया। जैसे ही प्रार्थी ने OTP बताया उसके खाते से 1 लाख 92 हजार रुपए पार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।