Home Blog Page 2858

नौकरी के चक्कर में बॉयफ्रेंड को नहीं दे पाती थी समय, रोमांस के लिए बनवा दी एक नई गर्लफ्रेंड

न्यूज डेस्क। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने बॉयफ्रेंड को खुश रखने के लिए उसकी एक नई गर्लफ्रेंड बनवा दी. यह बात जानने के बाद हर कोई हैरान रह गया है. यह लड़की अमेरिका में रहती है. लड़की अपने बॉयफ्रेंड से प्यार तो बहुत करती थी, लेकिन जॉब की वजह से वह उसे समय नहीं दे पाती थी.

तीन नौकरी करती थी लड़की
डेली स्टार की खबर के अनुसार, लड़की ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है. लड़की ने बताया कि वह तीन-तीन नौकरी करती थी, इस वजह से अपने बॉयफ्रेंड को वह समय नहीं दे पाती थी और उसे शारीरिक तौर पर खुश नहीं कर पाती थी. वह अपने बॉयफ्रेंड से इतना प्यार करती थी कि वह नहीं चाहती थी कि उसका बॉयफ्रेंड शारीरिक सुख की वजह से उसे छोड़कर चला जाए.

लड़की ने इसका एक तोड़ निकाला और अपने बॉयफ्रेंड के लिए एक नई गर्लफ्रेंड बनवा दिया. लड़की ने बताया कि अब तीनों एक साथ रहते हैं और काफी खुश रहते हैं. लड़की नेबताया कि उसके और उसके प्रेमी के बीच तीसरी महिला के आने की वजह से उनका रिश्ता टूटने से बच गया. अमेरिका की रहने वाली इस लड़की का नाम चनेल बी है.

रोमांस के लिए ढूंढ दी नई गर्लफ्रेंड
लड़की ने बताया कि वह तीन-तीन जॉब करती है, इस वजह से जब वह घर लौटती थी तो उसके पास प्रेमी के साथ रोमांस करने के लिए समय नहीं होता था. इसके अलावा वह काम में इतन थक जाती थी कि उसकी रोमांस करने की इच्छा भी खत्म हो जाती थी. ऐसे में लड़की ने अपने प्रेमी की खुशी के लिए स्वंय एक दूसरी लड़की ढूंढ दी.

लड़की ने बताया कि बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस न कर पाने की वजह से उन दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे. उसे लगने लगा था कि उसका बॉयफ्रेंड उसे छोड़कर चला जाएगा. आखिरकार अपना रिश्ता बचाने के लिए लड़की ने हैरान कर देने वाला कदम उठाया. 28 साल की लड़की ने अपने प्रेमी के लिए एक दूसरी लड़की ढूंढ दी. अब यह लड़की उसके बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करती है और दोनों का रिश्ता टूटने से बच गया है.

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 20 विधायकों का कटा टिकट; जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले की सिराथू सीट से उम्मीदवार होंगे.

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी के विधान सभा चुनाव के पहले चरण के लिए 58 में से 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. इसके अलावा दूसरे चरण के लिए 55 में से 48 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया. आज 107 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. इन 107 सीटों में से 83 पर बीजेपी विधायक थे. 63 विधायकों को रिपीट किया है. 21 नए चेहरों को मौका दिया. 20 सीटिंग विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है.

बता दें कि नोएडा से पंकज सिंह, मथुरा से श्रीकांत शर्मा और कैराना से मृगांका सिंह चुनाव लड़ेंगी. इसके अलावा सरधना से संगीत सोम उम्मीदवार होंगे. आगरा ग्रामीण से बेबी रानी मौर्य, मेरठ से कमलदत्त शर्मा, देवबंद से बृजेश सिंह रावत, रामपुर मनिहारन से देवेंद्र, कुंदरकी से कमल प्रजापति, अमरोहा से मोहन कुमार लोधी, रामपुर से आकाश सक्सेना और गाजियाबाद शहर सीट से अतुल गर्ग प्रत्याशी होंगे.

वहीं फरीदपुर से श्याम बिहारी लाल, थानाभवन से सुरेश राणा, मुजफ्फरनगर से कपिल अग्रवाल, बरौली से ठाकुर जयवीर सिंह, बरेली कैंट से संजीव अग्रवाल, साहिबाबाद से सुनील शर्मा, शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना और गुन्नौर से अजित कुमार उम्मीदवार होंगे.

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम यूपी के विधान सभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे हैं. योजनाओं का फायदा सबसे ज्यादा यूपी के गरीबों को मिला है. सबसे ज्यादा मकान बनें हैं तो यूपी के गरीबों के बने हैं.

उन्होंने आगे कहा कि यूपी की जनता में नई आशा और नया भरोसा है. सीएम योगी की सरकार ने गुंडों, भ्रष्टाचरियों और दंगाइयों पर नकेल कसी है. सीएम योगी की सरकार ने दंगारहित शासन यूपी में दिया है.

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी में विकास तेजी से हुआ है. सबसे बड़ा एयरपोर्ट यूपी में बन रहा है. जो उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था वो आज प्रगति के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है. हमें विश्वास है कि 2022 के लोकतंत्र के पर्व में यूपी की जनता हमारे गठबंधन को फिर से आशीर्वाद देगी.

https://twitter.com/BJP4India/status/1482259726331424770/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1482259920368340996%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Findia%2Fbjp-released-first-list-of-candidates-for-up-election-2022%2F1071256

ब्रेकिंग: 5 राज्यों में रैलियों और चुनावों पर रोक पर EC की बैठक आज, प्रतिबंध जारी रहे या नहीं होगा फैसला

नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज एक बैठक में फैसला लेगा कि कोविड महामारी के बीच होने वाले पांच चुनावी राज्यों में रैलियों, रोड शो और सभाओं पर प्रतिबंध को 15 जनवरी से आगे बढ़ाया जाना चाहिए या फिर नहीं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह रोक फिलहाल आगे भी जारी रह सकती है। चुनाव आयोग आज बैठक में चुनावी रैलियों और रोड शो करने के लिए कॉल करेगा, सीईसी सुशील चंद्रा स्वास्थ्य सचिव, मुख्य सचिव और चुनावी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ आभासी बैठकों की श्रृंखला आयोजित करेंगे।

इससे पहले चुनाव आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए महामारी के मद्देनजर 15 जनवरी तक सार्वजनिक रैलियों, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था। आयोग ने 16 सूत्री दिशानिर्देश भी जारी किए थे, उसने सार्वजनिक सड़कों और चौराहों पर नुक्कड़ सभा करने पर रोक लगाई है, हालांकि सीमित संख्या में लोगों के घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति दी है. चुनाव नतीजों के बाद विजय जुलूस निकालने पर भी रोक होगी।

बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से शुरू होकर सात मार्च तक चलेंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी।

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के इस स्कूल में फूटा कोरोना बम, एक साथ 22 छात्राओं समेत 5 शिक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन कोरोना के रिकार्ड तोड़ मरीज सामने आ रहे हैं। अब मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हालत को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसी बीच कोंडागांव के नवोदय स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां एक साथ 22 छात्र व शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से स्टूडेंट्स के तबीयत खराब हो रही थी। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन की तरफ से टेस्टिंग कराई गई। जिसमें 17 छात्र छात्राएं सहित 5 शिक्षक भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

जिसके बाद नवोदय विद्यालय को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। स्कूली बच्चों का फिलहाल हास्टल में ही आईसोलेनशन कर इलाज किया जा रहा है। जिला सीएमएचओ ने कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले मुंगेली में 41 बच्चे व शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले थे।

इस कारण से हादसे का शिकार हुआ था जनरल रावत का हेलीकॉप्टर, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में सामने आई ये वजह

नई दिल्ली। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) समेत अन्य कई लोगों की जान के लिए काल बने आठ दिसंबर को हुए हादसे की जांच में फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वाइस रिकॉर्डर का विश्लेषण पूरा हो गया है।

तीनों सेवाओं की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने अपनी शुरुआती जांच में इन रिकॉर्डिंग का विश्लेषण किया। इसने हादसे के कारण को मैकेनिकल समस्या, नुकसान अथवा लापरवाही बताया है। भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वायु सेना ने कहा कि यह हादसा मौसम में अचानक बदलाव की वजह से बादलों में जाने के परिणामस्वरूप हुआ था। बादलों में जाने की वजह से पायलट रास्ते को लेकर भ्रम का शिकार हो गया था। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने कुछ सिफारिशों भी की हैं जिनकी फिलहाल समीक्षा की जा रही है।

भारतीय वायु सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर का हादसा किसी साजिश, यांत्रिक विफलता, लापरवाही की वजह से नहीं हुआ। हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के लिए गठित कोर्ट ऑफ इन्कवायरी की अगुवाई एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह कर रह हैं। वह फिलहाल वायु सेना के बेंगलुरु प्रशिक्षण कमान के प्रमुख हैं जिसे देश विमान हादसों की जांच के लिए बेहतरीन माना जाता है। वे इससे पहले वायु सेना मुख्यालय में डीजी थे और उन्होंने विमान सुरक्षा पर कई प्रोटोकॉल तैयार किए।

आठ दिसंबर 2021 को हुआ था हादसा

दरअसल, बीते साल आठ दिसंबर को वायु सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत और 12 अन्य सैन्य अधिकारियों की भी मौत हो गई थी।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की भूमिका में जनरल बिपिन रावत देश की तीनों सेनाओं के एक साथ मिलकर काम करने की क्षमताओं पर काम कर रहे थे। सेना के तीनों अंगों के आधुनिकीकरण के क्षेत्र में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

महाराष्ट्र में 43211 नए केस, दिल्ली में संक्रमण दर 30 फीसदी के पार, जानिए देश का हाल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एक बार फिर हालात बेहद गंभीर होते नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में यहां संक्रमण के 43,211 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 19 लोगों की मौत हो गई। यहां शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के 238 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में इस वैरिएंट से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1605 हो गई। मुंबई में 24 घंटों में 11,317 नए मामले मिले और नौ की मौत हुई।

दिल्ली में दैनिक संक्रमण की दर 30 फीसदी हुई, गंभीर हो रही है स्थिति

नए साल से दो दिन पहले देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर जहां दो फीसदी थी वह अब 15 फीसदी के पास पहुंच गई है। दिल्ली में दैनिक संक्रमण दर इस समय 30 फीसदी है तो साप्ताहिक संक्रमण दर भी दहाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। यहां पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 24,383 नए मामले दर्ज किए गए और 34 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में इस समय कोरोना वायरस महामारी के सक्रिय मामलों की संख्या 92,273 है।

कर्नाटक और तमिलनाडु में एक लाख से अधिक सक्रिय मरीज

इसके अलावा कर्नाटक और तमिलनाडु में भी कोरोना तेज रफ्तार से फैल रहा है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 28,723 नए मामले सामने आए और 14 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या इस समय एक लाख 41 हजार 337 हो गई है।

वहीं, तमिलनाडु में 23,459 नए मामले दर्ज किए गए और 26 संक्रमितों की जान चली गई। यहां कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या अब एक लाख 18 हजार 17 हो गई है।

देश की दैनिक संक्रमण दर 14.2 फीसदी पहुंची

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 14.78 फीसदी हो गई है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 11.83 फीसदी पर पहुंच गई है।

बता दें कि एक जनवरी 2022 को कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 2.05 फीसदी और साप्ताहिक दर 1.10 फीसदी थी। यानी की महज दो सप्ताह के अंदर-अंदर इसमें 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है जो खतरनाक संकेत हैं।

TI सनत सोनवानी को गंडई थाना का प्रभार…SP ने किया ट्रांसफर आदेश जारी…

राजनांदगांव। पुलिस कप्तान ने ट्रांसफर आदेश जारी कर 8 निरीक्षक और दो उप निरीक्षक के साथ पांच आरक्षकों के प्रभार में फेरबदल जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक कोरबा से हाल ही में ट्रांसफर गए टीआई सनत सोनवानी को गंडई थाना का थानेदार बनाया हैं।

बता दें कि राजनंदगांव जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने विभागीय कामकाज में कसावट लाने के लिए बड़े विभागीय फेरबदल आदेश जारी किया है। जारी सूची में आठ निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक सहित पांच आरक्षकों का तबादला किया है| इसमें खैरागढ़ थाना प्रभारी ,बसंतपुर थाना प्रभारी ,गंडई ,साल्हवारा ,छुरिया ,मोहगांव मोहला थाना प्रभारी का तबादला किया है।

 

देखें सूची…

अब से ‘ट्रेन मैनेजर’ कहे जाएंगे गार्ड, जानें क्यों किया पदनाम में बदलाव

नई दिल्ली। ट्रेनों में गार्ड को अब से ट्रेन मैनेजर के नाम से जाना जाएगा। रेलवे ने तत्काल प्रभाव से इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।

रेलवे में ‘गार्ड’ पद के नाम में बदलाव किया गया है। भारतीय रेलवे ने तत्काल प्रभाव से गार्ड के पदनाम में परिवर्तन कर दिया है। अब से गार्ड के स्थान पर इस पद को ट्रेन मैनेजर के नाम से संबोधित किया जाएगा।

रेल मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया था जो शुक्रवार को साझा किया गया।

एनएफआईआर ने की थी मांग

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन ने कुछ माह पहले रेलवे बोर्ड की बैठक में ट्रेन संचालन की बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले ट्रेन गार्ड का पदनाम बदलने संबंधी प्रस्ताव दिया था।

प्रस्ताव में कहा गया था कि ट्रेन के संचालन की पूरी जिम्मेदारी गार्ड पर होती है यानी की वह ट्रेन संचालन का पूरा प्रबंधन देखता है इसलिए उसका पदनाम ट्रेन मैनेजर किया जाना चाहिए।

बोर्ड में कई दिनों तक इस प्रस्ताव पर विचार के बाद बोर्ड ने भी इस पर सहमति जता दी और आज आदेश जारी कर दिए गए।

छत्तीसगढ़ में आज 6015 नए कोरोना मरीज, 7 की मौत, देखें कहां कितने संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण खतरे की ओर बढ़ रहा है। आज प्रदेश में 6015 नए कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं राजधानी रायपुर में 1859 मरीज की पहचान हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 4636 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से 7 मरीजों की मौत हो गई है।

अब इतने यात्रियों तक के वाहनों के लिए एयरबैग अनिवार्य हैं, जानें परिवहन का नया ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में बिकने वाले वाहनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अकसर चिंताएं जाहिर की जाती रही हैं। इन चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने आठ लोगों को ले जाने वाले मोटर वाहनों के लिए न्यूनतम छह एयरबैग अनिवार्य करने के लिए जीएसआर अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी है।

गडकरी ने कहा, “यह आखिरकार सभी सेगमेंट में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, भले ही वाहन की कीमत/वैरिएंट कुछ भी हो। बता दें कि मंत्रालय ने पहले ही 1 जुलाई 2019 से ड्राइवर एयरबैग और इस साल 1 जनवरी से फ्रंट को-पैसेंजर एयरबैग के फिटमेंट को लागू करना अनिवार्य कर दिया है।

 

एम1 वाहन श्रेणी में, यह फैसला लिया गया है कि आगे और पीछे दोनों कंपार्टमेंट में बैठे लोगों के सामने और पीछे से होने वाले टक्करों के असर को कम करने के लिए चार अतिरिक्त एयरबैग अनिवार्य हैं। इसमें दो साइड/साइड टोरसो एयरबैग और दो साइड कर्टेन/ट्यूब एयरबैग शामिल होंगे जो कार के सभी यात्रियों को कवर करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में मोटर वाहनों को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

सड़क दुर्घटनाओं में मौत

भारत उन शीर्ष देशों में से एक है जहां हर साल चिंताजनक रूप से बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं दर्ज होती हैं। इन सड़क हादसों में बड़ी संख्या में मौतें और गंभीर चोटें आती हैं। जबकि यातायात उल्लंघन को दुर्घटनाओं के पीछे प्रमुख कारणों के रूप में जिम्मेदार ठहराया जाता है। लेकिन, अपर्याप्त सुरक्षा उपाय, विशेष रूप से छोटे एंट्री लेवल के वाहनों में भी बड़ी संख्या में मौतें का कारण होती हैं।