रायपुर। नया रायपुर स्थित विकास भवन कार्यालय में कार्यरत 18 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें जॉइंट मिशन डायरेक्टर और अनुभाग अधिकारी भी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कार्यालय में एक-तिहाई उपस्थिति रोस्टर का पालन नहीं हो रहा था, सभी अधिकारी-कर्मचारी कल तक कार्यालय आ रहे थे। आदेश के बाद भी आजीविका मिशन के कर्मचारियों का रोस्टर तैयार नहीं किया गया था और वर्क फ्राम होम की अनुमति नहीं दी गई थी। अभी भी कुछ लोगों की रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी नवीनतम महामारी की रिपोर्ट में कहा है कि दुनियाभर में पिछले सप्ताह नए कोरोनोवायरस के मामलों में लगभग 55% का उछाल आया है। इसमें एक राहत की बात ये है कि मौत के मामले स्थिर हैं।
साप्ताहिक रिपोर्ट में, WHO ने कहा कि पिछले सप्ताह लगभग 15 मिलियन नए कोरोना के मामले सामने आए और 43,000 से अधिक मौतें हुईं हैं। अफ्रीका को छोड़कर दुनिया के लगभग सभी देशों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, अफ्रीका में कोरोना के मामलों में 11 फीसदी की गिरावट देखी गई हैं।
महामारी की सुनामी
पिछले हफ्ते WHO ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कोरोना के 95 लाख नए मामले दर्ज किये गए थे। इस रिपोर्ट के बाद WHO ने कहा था कि ये महामारी की सुनामी है।
Omicron ने डेल्टा वेरियंट को किया रिप्लेस
ओमिक्रॉन को लेकर WHO ने कहा था कि ओमिक्रॉन वेरियंट डेल्टा वेरियंट को दुनियाभर में रिप्लेस कर रहा है। ओमिक्रॉन जों सबसे पहले पिछले वर्ष नवंबर माह में दक्षिण अफ्रीका से सामने आया था उसकी हिस्सेदारी सभी सीक्वन्स में 59 फीसदी हो गई है। ओमिक्रॉन दोगुनी तेजी से बढ़ रहा है।
हालांकि, WHO ने ये भी कहा है कि ओमिक्रॉन अन्य वेरियंट की तुलना में कम घातक है। WHO ने अपनी रिपोर्ट में ये माना है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना की लहर जा चुकी है जबकि दुनियाभर के देश में इसका प्रसार जारी है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC Civil Service Exam) को सबसे सठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है और इसको क्लियर करने के लिए छात्रों को कई साल तक तैयारी करनी पड़ती है. कुछ छात्र असफलताओं के बाद तैयारी छोड़ देते हैं, जबकि कुछ छात्र कई बार फेल होने के बाद भी पास होने तक परीक्षा देते रहते हैं. ऐसी ही कहानी उत्तर प्रदेश की रहने वाली गुंजन सिंह (Gunjan Singh) की है, जिन्होंने आईएएस अफसर बनने के लिए अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर एग्जाम की तैयारी शुरू की, लेकिन वह 2 बार फेल हो गईं.
शुरू से ही इंजीनियर बनना चाहती थीं गुंजन
गुंजन सिंह (Gunjan Singh) उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से की. गुंजन शुरू से ही इंजीनियर बनना चाहती थी, इसलिए उन्होंने 12वीं के बाद कड़ी मेहनत से जेईई परीक्षा पास की और आईआईटी रुड़की में दाखिला लिया.
इंजीनियरिंग के दौरान UPSC में आकर्षण
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान जब गुंजन सिंह (Gunjan Singh) जब इंटर्नशिप कर रही थीं, तब वह आस-पास के गांव में गरीब बच्चों को पढ़ाने जाती थीं. इस दौरान उन बच्चों की खराब कंडीशन देखकर उन्होंने कुछ ऐसा करने का मन बनाया, ताकि उनकी मदद कर सकें. इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का फैसला किया.
IAS Officer Gunjan Singh Success Story
यूपीएससी के लिए छोड़ दी लाखों की नौकरी
आईआईटी रुड़की से बीटेक करने के बाद गुंजन सिंह (Gunjan Singh) ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया, लेकिन उसके बाद वह वह सिविल सर्वेंट बनना चाहती थीं, ताकि वह गांव वालों के लिए कुछ कर पाएं. इसके बाद उन्होंने लाखों के पैकेज वाली अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू की.
यूपीएससी एग्जाम में 2 बार हो गईं फेल
गुंजन सिंह (Gunjan Singh) के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर आईएएस अफसर बनना इतना आसान नहीं था, क्योंकि शुरुआती 2 प्रयासों में असफलता का सामना करना पड़ा. पहले प्रयास में तो गुंजन प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाईं. इसके बाद उन्होंने दूसरा प्रयास दिया, लेकिन वह इंटरव्यू क्रॉस नहीं कर पाईं.
IAS Officer Gunjan Singh Success Story
तीसरे प्रयास में बनीं आईएएस अफसर
लगातार 2 असफलताओं के बाद गुंजन सिंह (Gunjan Singh) थोड़ी निराश हो गईं, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें मोटिवेट किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद गुंजन ने कड़ी मेहनत की और तीसरे प्रयास के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. गुंजन को तीसरे अटेम्प्ट में सफलता मिली और उन्होंने ऑल इंडिया में 16वीं रैंक हासिल कर आईएएस अफसर (IAS Officer) बनने का सपना पूरा कर लिया.
वीकली प्लान बनाकर तैयारी करना फायदेमंद
गुंजन सिंह (Gunjan Singh) की कहना है कि यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए वीकली प्लान बनना चाहिए और हर सप्ताह अपनी तैयारी का एनालिसिस भी करना चाहिए. इससे कमजोरियों के बारे में पता चलता है. यूपीएससी एस्पिरेंट को गुंजन की सलाह है कि बिना प्लानिंग के तैयारी करेंगे तो सही रास्ते से भटक जाएंगे और सिलेबस कंप्लीट नहीं कर पाएंगे.
कभी-कभी प्यार में आप ऐसी चीजें कर बैठते हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. प्यार अंधा होता है, यह कहावत आपने हजारों बार सुनी होगी, लेकिन इस कहावत को सच में बदलने वाले लोग आज भी मौजूद हैं. जी हां, कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में देखने को मिला. एक शख्स महिला बनने के लिए दुल्हन का गेटअप लिया और वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर में घुस जाता है, जहां उसकी शादी हो रही होती है. लड़की का पुराना आशिक उससे मिलने उसके ही घर पहुंच जाता है.
दुल्हन की तरह बनकर गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा शख्स
हालांकि, लड़की के परिवार वालों को शक होने पर उसका यह प्लान बेकार हो गया. लड़की के परिवार और रिश्तेदारों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया. इस घटना का वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में, शख्स को लाल साड़ी, विग, चूड़ियां, आभूषण पहने देखा जा सकता है और उसने मेकअप भी किया है. शख्स बिल्कुल दुल्हन की तरह दिखाई दे रहा था. लड़की शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार थी और शादी की तैयारी जोरों पर थी जब उसका आशिक उससे मिलने उसके घर पहुंचा.
परिवारवालों को हुआ शख्स को धर-दबोचा
क्लिप में, शख्स को लोगों से घिरी हुई साड़ी पहने देखा जा सकता है, जो हैरान होने के साथ-साथ गुस्से में भी दिखाई दे रहा है. कुछ लोग उसे बेनकाब करने के लिए उसके चेहरे को ढकने वाले घूंघट को हटाने की भी कोशिश करते हैं लेकिन उसे वीडियो में खुद का मुंह ढकते हुए देखा जा सकता है.
आखिर में वह घटनास्थल से हुआ फरार
शुरू में, शख्स को लगा कि वह लड़की के कमरे में इस गेटअप से आसानी से घुस जाएगा, लेकिन अफसोस! ऐसा नहीं हो सका. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले कि परिवार के लोग पुलिस को इस घटना की सूचना दे पाते, वह व्यक्ति अपने दो दोस्तों के साथ भाग गया.
रायपुर/भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा में पोहा मिल के मुंशी के साथ 4 लाख रुपए की उठाईगिरी हो गई। वो बैंक से पैसा निकालकर वापस लौटा था। इसी दौरान रास्ते में रुककर वो किसी से बात करने लगा। इतने में बाइक सवार बदमाश आए और 4 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भाग निकले हैं।
जानकारी के मुताबिक, शहर के पोहा मिल का मुंशी मनोज कुमार वर्मा बुधवार दोपहर रामसत्ता चौक स्थित बैंक से पैसे निकालने गया था। वो 4 लाख रुपए लेकर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में नाका नंबर एक के पास रुक गया और किसी से बात करने लगा।
मनोज ने पैसों से भरे बैग को टंकी के ऊपर रखा हुआ था। वो बातचीत करने में व्यस्त था। इतने में बाइक सवार 2 युवक पहुंचे और सीधे पैसों से भरे बैग को लेकर भाग निकले। वो कुछ कर पाता, इतने में बदमाश भाग चुके थे। मनोज चिल्लाता रह गयाा। दोनों बदमाशों ने चेहरे में मास्क लगा रहा था। सिर में कैप था।
घटना के बाद उसने पूरे मामले की जानकारी पोहा मिल के मालिक को भी दी। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
नई दिल्ली। (coronavirus update) दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। बुधवार शाम तक दिल्ली में पिछल 24 घंटे में कोरोना के 27561 मामले मिले हैं। जबकि 40 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इस दौरान 14957 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर 87,445 हो गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 56,991 मरीज, कोविड केयर सेंटर में 590 मरीज, कोविड हेल्थ सेंटर में 39 मरीज और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 2264 मरीज भर्ती हैं।
मुंबई में 16 हजार से अधिक मामले
मुंबई में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई। यहां पर पिछले 24 घंटे में कोरोना के16420 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, इस दौरान 14649 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। मुंबई में 87% रिकवरी रेट दर्ज की गई. नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 24.38% रही।
पश्चिम बंगाल में आए 22 हजार से ज्यादा पॉजिटिव
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,155 मामले सामने आए हैं। 8,117 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है।
कर्नाटक में मिल 21 हजार से अधिक नए मरीज
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 21,390 मामले सामने आए हैं । वहीं इस दौरान 1,5418 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जबकि, इस वायरस से 10 लोगों की मौत हुई है।
गोवा में तीन हजार से अधिक संक्रमित
गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,119 मामले आए हैं। वहीं 2 लोगों की मृत्यु हुई है. राज्य में 14,134 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी रेट 91.03% है।
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने चेन्नई में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के अधिकारी, डीसीजीआई के उप-निदेशक, आईसीएमआर और एफएसएसएआई के क्षेत्रीय प्रमुख के साथ कोरोना की स्थिति पर बैठक की अध्यक्षता की।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी गुरुवार शाम साढ़े चार बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। बता दें कि देश के कई राज्यों में ओमिक्रान के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में मिनी लाकडाउन लगा दिए गए हैं। ये हालत रही तो पूरे देश में लाकडाउन लगाने की नौबत आ जाएगी। कल पीएम मोदी के साथ होने वाली राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कोरबा। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ने शहरवासियों को फिर डरा दिया है। प्रशसान से जारी आंकड़ा के मुताबिक आज 391 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पहचान हुई है। जिसमें 254 पुरूष और 137 महिला से संक्रमित शामिल हैं।
बता दें कि देश मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के साथ साथ प्रदेश के कई जिला में भी कोरोना से संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। आज पॉजिटिव मरीजो की बात करें तो कुल 391 संक्रमित लोगो की पहचान हुई है । जिसमें करतला में 11 कटघोरा ग्रामीण – 91 कटघोरा शहरी – 46कोरबा ग्रामीण – 13कोरबा शहरी – 201
पाली – 27 पोड़ी-उपरोडा – 02 शामिल है।
रायपुर। भ्रष्ट्राचार और राष्ट्रद्रोह के आरोपी निलंबित सीनियर आईपीएस जी पी सिंह को बुधवार शाम स्पेशल जज रीना अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने से पहले एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) के दफ्तर में डेढ़ घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। एसीबी उन्हें कोर्ट में पेश कर 7 दिनों की रिमांड मांगी है। बचाव और अभियोजन की बहस के बाद स्पेशल जज लीना अग्रवाल ने जीपी सिंह को 14 तारीख तक पुलिस की रिमांड पर भेजने का आदेश जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि निलंबित IPS जीपी सिंह को मंगलवार शाम रायपुर पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब ACB/EOW की टीम सिंह को लेकर रायपुर पहुंची है। जीपी सिंह को EOW के कार्यालय में डेढ़ घंटे पूछताछ के लिए रखा गया था। इसके बाद निलंबित IPS जी पी सिंह को मेडिकल जाँच के बाद कोर्ट में पेश किया गया।