कोरबा। ‘गुड गवर्नेंस’ (Good Governance) में देश में कई अवार्ड जीतने वाले छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उलटी हवा बह रही है। जिले के आदिवासी विकास विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार का मामला अभी तक फाइल से बाहर नहीं आ पाया है।
बता दें कि आदिवासी विकास विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में जुलाई महीने में कलेक्टर को पत्र जारी कर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया था। ईओडब्ल्यू के पत्र के आधार पर मामले की जांच करने एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी,और मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने एसडीएम हरिशंकर पैकरा को लेटर लिखा गया था, लेकिन उसमें अब तक जांच शुरू नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक आदिवासी विभाग में हुए करोड़ो के भ्रष्टाचार की शिकायत छुरी निवासी आशुतोष मिश्रा ने की थी। शिकायत की जांच के लिए जुलाई 2021 में कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच कर जानकारी भेजने की बात कही गई थी। ईओडब्ल्यू से मिले लेटर के आधार पर कलेक्टर ने एसडीएम के नेतृत्व जांच करने कोरबा एसडीएम को पत्र लिखा था।
वर्सन….
आदिवासी विभाग में हुए गड़बड़ी की शिकायत पर कलेक्टोरेट से पत्र आया है या नहीं इसकी जानकारी नहीं। देखना पड़ेगा मेरे आने के पहले का है लेटर की अभी का हैं।
. हरिशंकर पैकरा,एसडीएम कोरबा।
रायपुर। आय से अधिक संपत्ती और देशद्रोह के मामले में फरार आरोपी निलंबित IPS जीपी सिंह की तलाश गई ACB/EOW की टीम बुधवार दोपहर रायपुर पहुंची।
बता दें कि निलंबित IPS जीपी सिंह को मंगलवार शाम रायपुर पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब ACB/EOW की टीम सिंह को लेकर रायपुर पहुँच है। बहरहाल सिंह को EOW के कार्यालय में रखा गया है। निलंबित IPS जी पी सिंह को मेडिकल जाँच के बाद न्यायालय में पेश किया जा सकता है।
Desi Jugaad: कुछ लोग जुगाड़ से बड़े से बड़ा काम कर जाते हैं, वहीं कुछ लोग जुगाड़ का मजाक बनाकर रख देते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ठंड भगाने के लिए शख्स द्वारा लगाए गए जुगाड़ को देखकर आप अपना माथा पीट लेंगे. इस शख्स ने ऐसी हरकत करके जुगाड़ का भी नाम बदनाम कर दिया है.
सामने आया दिमाग घुमाने वाला वीडियो
वैसे तो इंटरनेट पर हमने बहुत सारी अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली चीजें देखी होंगी. कई वीडियो हमने ऐसे देखे हैं, जिन्हें देखकर हमारा दिमाग ही घूम जाता है. हम ऐसे वीडियो को देखकर सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर इस तरह के लोग आते कहां से हैं. हम यह भी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि इस शख्स के दिमाग में ऐसा फालतू का आइडिया आया कैसे?
आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, इस वीडियो को IPS अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन लिखा, ‘मेरा भारत महान. होनहार भारत.’ वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी में नहा रहा होता है. इस दौरान ठंड से बचने के लिए वह बहुत बचकाना काम करता है. देखें वीडियो-
https://twitter.com/i/status/1480953018774261760
पानी के ऊपर तैर रहे तसले में हाथ सेंक रहा शख्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि डुबकी लगाने के दौरान ठंड से बचने के लिए शख्स ने पानी के ऊपर तैरते एक तसले में आग जलाया हुआ है. जितनी भी बार वह शख्स डुबकी लगाकर बाहर निकलता है, उतनी बार वह इस आग से हाथ सेंकता दिख रहा है. आप भी इस वीडियो को देखकर सोचने लगेंगे कि ऐसा जुगाड़ भी कोई लगाता है भला! इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने शख्स को ‘महामूर्ख’ की उपाधि दे दी है. वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आवश्यकता आविष्कार की जननी है’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है. उनके इस्तीफे के बाद कुछ और बीजेपी नेता सपा में शामिल हो सकते हैं. पहले ही मौर्य के बाद 2-3 नेताओं ने बीजेपे का साथ छोड़ दिया है.
बीजेपी छोड़ सपा में शामिल 20 नेता
जानकारी के मुताबिक अब 2 मंत्री और करीब 10 बीजेपी विधायक ऐसे हैं जो जल्द सपा में शामिल हो सकते हैं. इन्हें मनाने के लिए बीजेपी की ओर से कोशिश जारी हैं और इस काम का जिम्मा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सौंपा गया है. पिछले दिनों 20 ऐसे नेता हैं जो बीजेपी का साथ छोड़ सपा में जा चुके हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम स्वामी प्रसाद मौर्य का है.
1. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री व बीजेपी विधायक
2. राकेश राठौर, बीजेपी विधायक, सीतापुर
3. जय चौबे, विधायक बीजेपी, संतकबीरनगर
4. माधुरी वर्मा, विधायक, बीजेपी, नानपारा, बहराइच
5. आरके शर्मा, विधायक, बीजेपी, बिल्सी, बदायूं
6. रमाकान्त यादव, पूर्व सांसद, बीजेपी, आजमगढ़
7. शिवशंकर सिंह पटेल, बुंदेलखंड
8. राकेश त्यागी, पूर्व मंत्री बुलंदशहर
9. उत्तम चंद्र राकेश, यूपी अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी महासभा
10. श्रीराम भारती, पूर्व विधायक, मिर्जापुर
11. हेमंत निषाद, आगरा
12. बृजेश गौतम, अलीगढ़
13. दीपक विग, नोएडा
14. इंद्रपाल, पूर्व विधायक, औरेया
15. अरविन्द गुप्ता, फ़र्रूखाबाद
16. कृपाशंकर पटेल, भगवंतनगर, उन्नाव
17. राहुल लोधी, रायबरेली
18. एच एन पटेल, मऊ
19. त्रयंबक पाठक, बस्ती
20. हरिओम उपाध्याय, बुंदेलखंड
इन नेताओं के अलावा बीजेपी विधायक बृजेश प्रजापति और शाहजहांपुर के तिलहर से विधायक रोशल लाल ने भी सत्ताधारी दल का साथ छोड़ दिया है. बीजेपी में विधान सभा चुनाव को लेकर टिकट बंटवारे पर मंथन चल रहा है लेकिन इस बीच पार्टी के नेताओं का एक के बाद एक जाना चिंता का विषय बन चुका है.
10 नेताओं ने थामा BJP का दामन
हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ बीजेपी छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट लंबी है. पिछले दिनों कई बड़े नेताओं ने अन्य दलों का साथ छोड़ बीजेपी ज्वाइन भी की है. इनमें सबसे बड़ा नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का है.
साफ है कि विधान सभा चुनाव से पहले हर पार्टी अपना खेमा मजबूत करने में जुटी है. ऐसे में नेता भी अपने लिए उचित स्थान और मौके की तलाश में दल-बदली करने में लग गए हैं. लेकिन आखिर में कौन सा खेमा बाजी मारेगा, इसका पता तो 10 मार्च को आने वाले विधान सभा चुनाव के नतीजों से चलेगा.
मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। उनकी भतीजी रचना शाह ने बताया कि लता मंगेशकर को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल उनकी कंडीशन अभी स्टेबल है और वे रिकवर कर रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड ( ) की हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं।
रचना शाह ने एक न्यूज वेबसाइट से बात की और बताया, “अधिक उम्र के कारण उन्हें कई समस्याएं हैं। ऐसे में डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहे हैं। वे अगले कुछ दिन और हॉस्पिटल में ही भर्ती रहेंगी।”
10-12 दिन ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समधानी ने भी हाल ही कहा कि लता दीदी के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई है। भले ही वे ठीक हो रही हैं लेकिन, उनके परिवार वालों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। वे कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। इसलिए अभी उन्हें 10-12 दिन ICU में रखा जाएगा।
प्रतीक ही पिछले कुछ साल से लता मंगेशकर का इलाज कर रहे हैं। 92 साल की स्वर कोकिला को 2 साल पहले नवंबर 2019 में भी सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब वे 28 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थीं।
नई दिल्ली : ITR Filing Date Extended : अगर आपने अभी तक भी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है तो यह खबर आपको जरूर राहत देगी. केंद्र सरकार ने आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख (ITR Filing Last Date) को एक बार फिर बढ़ा दिया है.
पहले 31 दिसंबर थी तारीख
नई गाइडलाइंस के अनुसार अब 15 मार्च तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया जा सकेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) की तरफ से बताया गया कि Assessment Year 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ाकर 15 मार्च 2022 कर दी गई है. पहले आईटीआर फाइल करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था.
CBDT ने इस कारण बढ़ाई लास्ट डेट
CBDT की तरफ से बताया गया कि कोरोना महामारी के कारण टैक्सपेयर्स को हो रही परेशानियों को देखते हुए ITR फाइल करने की तारीख फिर से बढ़ाई गई है. सीबीडीटी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया कि इनकम टैक्स एक्ट 1961 के प्रावधानों के तहत विभिन्न ऑडिट रिपोर्टों की ई-फाइलिंग के दौरान आ रही समस्या की वजह से भी डेडलाइन बढ़ी है.
न्यूज डेस्क। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने से लगे झटके के बाद भाजपा ने सपा को जवाबी झटका देने की तैयारी की है। भाजपा ने सपा के कुछ विधायक, एमएलसी सहित बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराने की योजना बनाई है।
सूत्रों के मुताबिक सपा के करीब एक दर्जन नेता और विधायक भाजपा की सदस्यता लेना चाहते हैं। हालांकि वे चाहते हैं कि भाजपा पहले उनका टिकट पक्का करे। ऐसे नेताओं के टिकट को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं को निर्णय करना है।
शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बाद अगले कुछ दिनों में भाजपा सपा को करारा झटका दे सकती है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने दावा किया है कि सपा के एक दर्जन विधायक और नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को तैयार हैं।
जल्द होगा गठबंधन पर निर्णय
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक चुनावी उठापटक के बीच भाजपा अब अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द निर्णय लेगी। पार्टी नेतृत्व सीटों के बंटवारे को आपसी बातचीत से हल करना चाहता है।
स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- सरकार के दलित व पिछड़े विरोधी रवैये के कारण दिया इस्तीफा
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार के दलित, पिछड़े, किसान, बेरोजगार व नौजवान विरोधी रवैये के कारण उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। कहा कि एक राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते किसी न किसी दल से बात करनी ही होगी। पर, कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद ही किसी दल से बात करने का निर्णय करेंगे।
मौर्य ने बताया कि उन्होंने भाजपा सरकार व संगठन में उचित स्तर पर अपनी बात को रखी, लेकिन कोई परिणाम नहीं आया। उन्होंने सपा में जाने की संभावनाओं को स्वीकार करते हुए कहा कि दो दिन बाद यह तय होगा कि कितने विधायक व मंत्री उनके साथ जाएंगे।
केशव को अपनी दुर्गति पर तरस आना चाहिए
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को खुद की दुर्गति पर तरस आना चाहिए। पहले वह अपने को सम्मानित स्थिति में लाएं। केशव प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री है, उनके सलाहकार नहीं है।
नई दिल्ली। दुनिया में कुछ ही लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए संसाधनों की कमी को आड़े नहीं देते। ऐसे लोग अपनी जिंदगी भी देर ही सही पर सफल भी जरूर होते है। ऐसे ही एक शख्स के बारे में आज हम आपको बताने जा रहा है जिसने रेलवे स्टेशन में कुली का काम करते हुए UPSC की परीक्षा पास की है। केरल के रहने वाले श्रीनाथ ने कुली का काम करते हुए सिविल सेवा परीक्षा पास की है।
0.रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते हुए की तैयारी
श्रीनाथ ने परीक्षा की तैयारी रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते हुए किया है। पहले केरल पब्लिक सर्विस कमीशन और फिर UPSC की परीक्षा पास करने वाले श्रीनाथ केरल के मुन्नार के मूल निवासी हैं। श्रीनाथ काफी गरीब परिवार से आते है। अपना परिवार चलाने के लिए श्रीनाथ ने रेलवे स्टेशन पर कुली का काम किया।
साल 2018 में श्रीनाथ ने फैसला किया की वह अपनी आर्थिक तंगी को खत्म करेंगे और अपनी बेटी का भविष्य बनाएंगे।इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा देने का फैसला किया लेकिन पैसों की कमी के कारण वह कोचिंग सेंटर की फीस नहीं दे पाए। श्रीनाथ ने मन में ठान लिया था कि वह बिना कोचिंग सेंटर की ममद लिए इस परीक्षा को पास करेंगे और उन्होंने KPSC की तैयारी करनी शुरू कर दी।
0.तैयारी के लिए रेलवे स्टेशन पर फ्री वाईफाई से मिली मदद
श्रीनाथ पढ़ाई के लिए रेलवे स्टेशन पर फ्री वाईफाई की मदद से अपने स्मार्टफोन पर पढ़ाई शुरू कर दी। फ्री वाई फाई श्रीनाथ के लिए एक वरदान साबित हुआ। कुली का काम करने के साथ ही वह ऑनलाइन लेक्चर भी लेना शुरू कर देते। मेहनत और लगन से श्रीनाथ ने KPSC में सफलता हासिल कर ली। इसके बाद उन्हें भरोसा हुआ कि वह upsc की परीक्षा भी पास कर सकते हैं।
0.पहले 3 प्रयास के बाद UPSC में मिली सफलता
रेलवे स्टेशन में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ कुली का काम भी किया। हालांकि, बिना कोचिंग के यह आसान नहीं थी लेकिन, 3 प्रयास के बाद श्रीनाथ ने upsc का भी एग्जाम पास कर लिया।
श्रीनाथ ने आईएएस बन कर उन लाखों छात्रों के लिए एक मिसाल कायम की है जो सोचते है कि गरीबी के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सबकुछ मुमकिन है।
कोरबा। रजिस्ट्रार कार्यालय कोरोना के जद में आ गया है। दो कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कार्यालय को सील कर दिया है।
बता दें कि उप पंजीयक कार्यालय के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए है। कार्यालय के दो लोगो के पॉजिटव मिलने के बाद कार्यालय को बाहरी ब्यक्तियो के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रजिस्ट्रार कार्यालय बंद होने के बाद अब जमीनों की रजिस्ट्री पूरी तरह से बंद हो गई है।
रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर बंगले में पदस्थ अर्दली ने कलेक्टर पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है.वे कोरबा जिला पंचायत सीईओ के पद पर रहते भी विवादो में रहे है। कुल मिलाकर उनका विवादो से पुराना नाता रहा है।
बता दें कि बलरामपुर कलेक्टर पर अरदली ने पीटने का आरोप लगाया है। कलेक्टर के पिटाई से आहत अर्दली ने सूबे के मुखिया भूपेश बघेल को लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने पत्र में अर्दली शिवनारायण राम ने बताया कि वह वर्ष 2012 से कलेक्टर कार्यालय में काम करता आ रहा है. अन्य दिनों की तरह 9 जनवरी रविवार को कार्य के दौरान आदिवासी होने का तंज कसते हुए गाली-गलौच करते हुए चार-पांच झापड़ मार दिए.
शिवनारायण ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के गवाह कलेक्टर निवास में कार्यरत अन्य कर्मचारी हैं. घटना से स्वयं के साथ परिवार के मानसिक और शारीरित तौर पर प्रताड़ित होने की बाद कहते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. अर्दली ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ सर्व आदिवासी समाज और कर्मचारी संघ को भी चिट्ठी भेज न्याय की गुहार लगाई है.