रायपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फरवरी में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र को स्थगित कर दिया गया है। इस सत्र के मार्च में होने के संभावना जताई गई है।
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की गई है।
Viral Video: ‘रामायण’ नामक सीरियल में आपने हनुमानजी को हवा में उड़ते देखा है. किस तरह वह समुद्र लांघकर लंका जाते हैं और सीता माता का पता लगाते हैं. इसके अलावा वह हवा में उड़कर संजीवनी बूटी लेने जाते हैं और लक्ष्मण जी की जान बचाते हैं. आज हमें एक ऐसा वीडियो देखने को मिला, जो हनुमान जी की याद दिलाता है.
हवा में उड़ता दिखा सेना का जवान
साइंस ने इतनी तरक्की तो कर ली है कि टेक्नोलॉजी की मदद से आज लोग आसमान में उड़ते दिखाई देते हैं. हमने हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर और पैराशूट से तो लोगों को हवा में उड़ते देखा है, लेकिन वीडियो में सेना का एक जवान समुद्र के ऊपर हनुमान जी की तरह हवा में यहां से वहां जाते दिख रहा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरत में पड़ गए हैं.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सेना का एक जवान समुद्र के बीचों-बीच हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में सेना का एक जहाज तैर रहा है. इसके पीछे एक छोटी बोट भी समुद्र में तैर रही है. इस वोट में सेना के कुछ जवान बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बोट से अचानक एक जवान आसमान में उड़ने लगता है. देखें वीडियो-
IAS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जवान बड़े वाले जहाज के इधर-उधर हवा में मंडरा रहा होता है. इसके बाद वह बड़े वाले जहाज पर उतरता है. नजारा बहुत ही ज्यादा आश्चर्यचकित कर देने वाला है. ट्विटर पर इस वीडियो को IAS अधिकारी डॉ. एमवी राव ने शेयर किया है. IAS अधिकारी ने कैप्शन में लिखा, ‘काश मैं ऐसा कर पाता. कई बार मैं ऐसा सपनों में करता हूं.’
39 सेकेंड के वीडियो को 52 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं 3200 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइककिया है. वीडियो देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘उड़ते हुए जवान को देखकर कलयुग में त्रेतायुग वाली फीलिंग आ रही है.’
नई दिल्ली/चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में सुरक्षा चूक पर सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी बना दी है। यह जांच सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में होगी। उनके साथ NIA के DG के प्रतिनिधि के तौर पर IG, चंडीगढ़ के DGP, पंजाब के ADGP सिक्योरिटी और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को रखा गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पीएम की विजिट से जुड़ा सारा रिकॉर्ड जांच कमेटी की चेयरपर्सन जस्टिस इंदु मल्होत्रा को देने के लिए कहा है।
केंद्र और राज्य की जांच बंद
पीएम की सुरक्षा में चूक के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने जांच शुरू कर दी थी। राज्य ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल की अगुवाई में गृह सचिव अनुराग वर्मा के साथ जांच कमेटी बना दी। वहीं केंद्र ने भी इंटेलिजेंस ब्यूरो और SPG अफसरों के साथ सुरक्षा सचिव की अगुवाई वाली जांच कमेटी बना दी। सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचा तो यह दोनों जांच अब बंद कर दी गईं।
15-20 मिनट फ्लाई ओवर पर रहे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को पंजाब आए थे। उन्हें फिरोजपुर में 42 हजार के प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखने के साथ चुनावी रैली को संबोधित करना था। मौसम खराब होने की वजह से पीएम सड़क मार्ग से रवाना हुए थे। हालांकि प्यारेआणा गांव पहुंचने पर उन्हें फ्लाई ओवर पर रुकना पड़ा। आगे कुछ लोगों ने हाईवे ब्लॉक कर रखा था। प्यारेआणा फ्लाई ओवर पर पीएम करीब 15 से 20 मिनट खड़े रहे। इसके बाद पीएम का काफिला वापस लौट आया।
नई दिल्ली। शीर्ष सरकारी एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को रोकना लगभग असंभव है और आखिरकार यह पूरी दुनिया को संक्रमित कर के ही रहेगा। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर से जुड़े डॉक्टर जयप्रकाश मुलिईल ने बताया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज भी नहीं रोक सकती है।
आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी की साइंटिफिक एडवाइजरी कमेटी के चेयरपर्सन डॉक्टर जयप्रकाश ने समाचार चैनल से बातचीत के दौरान यह कहा कि अब कोरोना खतरनाक नहीं है क्योंकि इसका नया स्ट्रेन कमजोर है और अस्पताल में भर्ती होने की भी वैसी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब यह ऐसी बीमारी है जिससे हम निपट सकते हैं। यह डेल्टा की तुलना में काफी माइल्ड है और इसे रोकना व्यावहारिक तौर पर असंभव है।
0.ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं कि वे संक्रमित हो चुके हैं
डॉक्टर जयप्रकाश ने कहा कि इस संक्रमण से शरीर में आने वाली इम्यूनिटी जीवन भर रहेगी और यही वजह है कि बाकी देशों की तरह भारत इससे बुरी तरह प्रभावित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब वैक्सीन आई भी नहीं थी, तभी भारत की 85 फीसदी आबादी संक्रमित हो चुकी थी और इसलिए वैक्सीन की पहली खुराक ही बूस्टर डोज थी।
डॉक्टर जयप्रकाश ने यह भी कहा कि वैक्सीन की बूस्टर खुराक महामारी की प्राकृतिक प्रगति को नहीं रोक सकती है। एसिम्टोमैटिक मरीजों के निकट संपर्क में आने वालों की जांच को गैर जरूरी बताते हुए डॉक्टर जयप्रकाश कहते हैं कि वायरस सिर्फ दो दिनों में ही दोगुना संक्रमण फैला रहा है। ऐसे में यदि किसी शख्स की जांच में वह संक्रमित पाया भी जाता है तो रिपोर्ट आने तक वह कई लोगों को संक्रमण फैला चुका होगा
उन्होंने कहा कि हम में से अधिकांश लोगों को यह नहीं पता कि हम संक्रमित हो चुके हैं। डॉक्टर के मुताबिक, संभवतः 80 फीसदी से ज्यादा लोगों को तो यह पता ही नहीं है कि वे कोरोना संक्रमित हैं।
कोरबा। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने 7 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंग अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने भू अधीक्षक शाखा से पदोन्नत होंकर नायब तहसीलदार बने लोगो को राज्य संवर्ग से अलग रखने की मांग की है।
बता दें कि राजस्व विभाग एवं भू अभिलेख शाखा से बने नायब तहसीलदारों के संविलियन को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों के बीच तकरार शुरू जो गई है।उन्होंने कहा है भू अधिक्षक कार्यलय में पदस्थ लोगों का काम एलांग होता है और राजस्व विभाग का अलग ,तो दोनों विभाग के लोगो का सामान आंकना गलत है। इसी तरह ज्ञापन में कहा गया है कि उन्हें कम पे स्केल पर सेवा देना पड़ रहा हैं जबकि तहसीलदार के अंडर में काम करने वाले अधिकारियों का पे स्केल उनसे अधिक है। इस बात को लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में गतिरोध की स्थिति बन रही है।जबकि यह पे स्केल दूसरे प्रान्त में अधिक है। इसी तरह पुराने तहसील कार्यालय में सुविधा के नाम पर सिर्फ और सिर्फ एक कंडम वाहन है जिससे दौरा करना तो दूर मुख्यालय मीटिंग अटेंड भी नही किया जा सकता। इस तमाम
विषंगतियो को देखते हुए नए पे स्केल के साथ तहसीलदारो को हाईटेक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान छग कनिष्ठ सेवा संघ के अध्यक्ष के के लहरे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है।
रायपुर। नए साल के बाद प्रदेश में कोरोना का तेजी से बढ़ गया है। साल 2022 के 11 दिनों में आए नए मामले में तेजी से राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आज प्रदेश में 5 हजार 151 मरीजों की पहचान की गई है। स्वाथ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज 381 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे है। वहीं आज 4 मरीजों की मौत हुई है।
आज मिले 5 हजार 151 मरीज के बाद प्रदेश में अब तक कुल 10 लाख 32 हजार 534 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और 9 लाख 95 हजार 75 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं प्रदेश में अब 13 हजार 623 लोगों की मौत हो चुकी है।
रायपुर। पुलिस परिवार को उकसाने के आरोप राजधानी पुलिस ने 2 आरक्षक सहित 4 लोगों के खिलाफ पुलिस द्रोह का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरक्षक उज्ज्वल दीवान ने अपने साथी नवीन राव, संजीव मिश्रा और एस संतोष के साथ मिलकर पिछले कुछ महीने से लगातार पुलिस बल के सदस्यों को उकसाने का काम किया है।
पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने सहायक आरक्षक परिवारों को लगातार अनुशासन भंग करने और पुलिस रेगुलेशन और पुलिस एक्ट के विपरीत आंदोलन करने के लिए उकसाया जा रहा था।
इस प्रकार उक्त कृत्यों से उज्ज्वल दीवान और उसके साथी अनुशासित पुलिस विभाग के सदस्यों में विद्वेश , विद्रोह फैलाने का प्रयास कर रहे थे जो कि अपराध की श्रेणी का होने से थाना टिकरापारा में 1 उज्ज्वल दीवान (आरक्षक) 2 नवीन राव 3 संजीव मिश्रा (आरक्षक) 4 एस संतोष (पूर्व आरक्षक)के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34 /2022 धारा 3 पुलिस द्रोह उद्दीपन अधिनियम व 109, 505(1), 120 (b) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अबू धाबी: दुनिया के अधिकांश देश कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के चलते खौफ में हैं. कुछ देशों में सख्त पाबंदियां लागू हो गई हैं और कुछ फिर से लॉकडाउन (Lockdown) जैसे कदम उठाने को मजबूर हैं. वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एकमात्र ऐसा देश है, जिस पर ओमिक्रॉन का ज्यादा असर नजर नहीं आ रहा. वो पहले की तरह खुशहाल बना हुआ है. खाड़ी के इस देश ने दुनियाभर के सैलानियों के लिए अपने दरवाजे खोल रखे हैं.
टॉप के देशों में शामिल
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, UAE वैक्सीनेशन की अच्छी स्पीड, व्यापक और सस्ती टेस्टिंग सुविधाओं के चलते दुनिया के कई अन्य देशों की तुलना में कोरोना महामारी से बेहतर ढंग से निपट रहा है. यूएई वर्तमान में ब्लूमबर्ग की कोविड रेज़िलिएंस रैंकिंग में टॉप के देशों में शामिल है. इस रैंकिंग में 53 देशों के स्वास्थ्य सुविधा मानकों, कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों और यात्रा को फिर से खोलने जैसे 12 संकेतकों को आधार बनाया गया है.
[1/11, 09:57] Ishwar Chandra: ‘दो साल में काफी काम हुआ’
इन्हीं सब के चलते यूरोप में ओमिक्रॉन के फैलने के बावजूद, यूएई संक्रमण को नियंत्रित करने और देश को पर्यटकों के लिए खुला रखने में सफल रहा है. यूएई के सबसे अधिक आबादी वाले शहर दुबई ने भी खुद को एक वैश्विक पर्यटन स्थल से अपने लोगों की हिफाज़त करने वाले शहर में तब्दील कर लिया है. मिर्ज़ाम चॉकलेट कंपनी की मुख्य चॉकलेट अधिकारी कैथी जॉनस्टन 30 साल से दुबई में रह रही हैं. बीबीसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘कोरोना से निपटने के लिए यहां काफी कुछ किया गया है. दो साल पहले की तुलना में मुझे ऐसा लगता है कि मैं किसी दूसरे ग्रह पर आ गई हूं और मुझे ये पसंद है. लोग स्थानीय विचारों और परियोजनाओं का समर्थन कर रहे हैं.
एक्सपो में पहुंच रहे सैलानी
दुबई छह महीने तक चलने वाले ‘एक्सपो 2020’ की भी मेजबानी कर रहा है, जो मार्च, 2022 तक चलेगा. इस एक्सपो में दुनियाभर की प्रमुख कंपनियों के स्टॉल लगे हैं. यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं, इसकी वजह ये है कि सरकार ने कोरोना से निपटने को लेकर जो रणनीति बनाई है, उस पर सख्ती से पालन किया गया है. वैक्सीनेशन की स्पीड ज्यादा होने से संक्रमण का खतरा अपने आप कम हो गया है. महामारी के बावजूद यहां रेस्टोरेंट खुल रहे हैं. कैथी जॉनस्टन ने बताया कि पिछले दो सालों में कई सारे रेस्टोरेंट खुले हैं. महामारी ने अप्रत्याशित रूप से स्थानीय सामग्री और कुशल रसोइयों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है.
UAE जाने से पहले ये करें
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण यात्रा प्रतिबंध तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए लेटेस्ट घोषणाओं और नियमों की जानकारी के लिए ‘यूएई ट्रैवल टू दुबई’ वेबसाइट ज़रूर देखें. फिलहाल दुबई उन सैलानियों के लिए खुला है, जिन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) ले रखी है. हालांकि, पर्यटकों को कोरोना टेस्ट से भी गुजरना पड़ता है. सरकार ने सलाह दी है कि यात्रियों को यूएई का आधिकारिक ऐप ‘अल हसन’ डाउनलोड करना चाहिए, जो कोविड टेस्ट के परिणाम और टीकाकरण की स्थिति को दर्शाने के लिए रंग आधारित कोड सिस्टम का उपयोग करता है.
नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज यानी एहतियती खुराक की शुरुआत सोमवार से हो गई। देश में पहले ही दिन 9.68 लाख लोगों को वैक्सीन की एहतियाती खुराक दी गई। इस तीसरी खुराक को लेने वालों में सबसे अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे, जबकि 3.15 लाख बुजुर्गों को भी कोविशील्ड और कोवाक्सिन की खुराकें दी गईं।
हालांकि, इस दौरान कई जगह कोविन वेबसाइट से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। कई डॉक्टरों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि तीसरी खुराक लेने से पहले उनसे अस्पताल का पहचान पत्र मांगा जा रहा है। जबकि पिछली बार दो खुराक के वक्त ऐसा कोई नियम नहीं था। उनका पंजीयन पहले से ही कोविन वेबसाइट पर दर्ज है। ऐसे में अस्पताल के पहचान पत्र मांगने की आवश्यकता क्यों है? हालांकि देर शाम तक इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है।
मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को देश में कोरोना टीकाकरण का 360वां दिन रहा। इस दौरान 90 लाख से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें 9.68 लाख एहतियाती खुराक शामिल हैं। सुबह नौ बजे से ही देश के अधिकांश टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक मिलना शुरू हुई थी। देर रात तक चले टीकाकरण के दौरान 7.35 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी और 3.15 लाख बुजुर्गों को एहतियाती खुराक दी गई।
इनके अलावा 15 से 17 वर्ष के 22.84 लाख किशोरों ने वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की है। इसी के साथ ही देश में कुल टीकाकरण बढ़कर 152 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब तक देश की 63.61 करोड़ वयस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है।
नई दिल्ली।रोमांस (Romance) के मायने हर किसी के लिए अलग-अलग होते हैं. लड़की हो या लड़का हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर रोमांटिक हो. रोमांस का मतलब किसी के लिए कैंडललाइट डिनर (Surprise candlelight dinner) हो सकता है, तो किसी के लिए कमरे को फूलों से सजाना (Decorating the room with flowers). किसी के लिए बाहों में बाहें डालकर प्यारी-प्यारी बातें करना हो सकता है, तो किसी के लिए गिफ्ट और सरप्राइज (Gift and Surprise).
रोमांटिक होना एक ऐसा नेचर है, जो कुछ ही लोगों का होता है. वहीं कुछ लोगों के रिलेशन में रोमांस की जगह लड़ाई-झगड़े और मनमुटाव ही होते रहते हैं, जिससे वे रिलेशनशिप को एंजॉय नहीं कर पाते.
ज्योतिष के अनुसार राशियों (Zodiac signs) से किसी के भी व्यक्तित्व के बारे में ग्रहों की दशा और दिशा के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है. उनके आधार पर यह भी पता लगाया जा सकता है कि कौन सी राशि वाले लोग किसी भी रिलेशन में अधिक गहराई से अपनी उपलब्धता महसूस कराते हैं या रोमांटिक होते हैं. यहां कुछ राशियों के बारे में बता रहे हैं, जो बताती हैं कि कौन सी राशियों के लोग अधिक रोमांटिक होते हैं.
मीन (Pisces)
मीन राशि वाले लोग बेहद संवेदनशील और देखभाल करने वाले होते हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर वे किसी को पसंद करते हैं, तो उन्हें उस व्यक्ति के बारे में हर बात याद रहती है. वहीं, अगर रिलेशनशिप की बात आती है तो मीन राशि वाले लोग शांत नेचर के लिए जाने जाते हैं. अगर आपके पार्टनर की राशि मीन है तो वो कभी आपको अकेला नहीं छोड़ेगा. ऐसे लोग अधिक रोमांटिक होते हैं और उन्हें कैंडललाइट डिनर या हाथों से लिखी कविताएं या लेटर देना भी पसंद होता है.
कर्क (Cancer)
कर्क राशि भी जल राशि होती है. इस राशि वाले लोग बहुत रोमांटिक होते हैं. ज्योतिष के मुताबिक, कर्क राशि के लोग बेहद वफादार और समर्पित पार्टनर होते हैं, जो आसानी से पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते. किसी भी रिलेशन में वे अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद का ख्याल रखते हैं. मीन राशि वालों की तरह इस राशि वाले लोग भी पार्टनर को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते.
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वाले लोग रोमांटिक दिखते नहीं हैं, लेकिन वे पार्टनर को खुश करने के लिए अधिक मेहनत कर सकते हैं. उन्हें हर चीज में काफी आराम मिलता है. वह हर बात में खुश रहते हैं अब चाहे वो डेट नाइट हो, कैंडल लाइट डिनर हो या मूवी का प्लान हो. ऐसे लोग हर चीज में खुश रहते हैं. लेकिन वे हमेशा अपने पार्टनर को प्राथमिकता देते हैं.
कन्या (Virgo)
कन्या वाले लोग सबसे कोमल दिल के माने जाते हैं. किसी भी रिलेशन में वे सामने वाले को खुश करने के लिए अपनी इच्छा को भी मार देते हैं. इस राशि वाले लोगों के लिए प्रेम की भाषा काफी सरल होती है, वे लोग इसमें अपना नजरिया रखते हैं. उन्हें सरप्राइज देना काफी पसंद होता है. अगर आपके पार्टनर की राशि भी कन्या है, तो अभी तक आप उसके प्यार को अनुभव कर चुके होंगे.
सिंह (Leos)
जब प्यार की बात आती है तो सिंह राशि वाले लोग काफी भावुक होते हैं. वे हमेशा अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं. अब चाहे लंबे सफर के बाद मूड सही करना हो, या फिर मीठी-मीठी बातों से उनका दिल जीतना हो, या फिर खराब मूड को सही करना हो. सिंह राशि वाले लोगों को इस बात में महारथ हासिल होती है.