कोरबा। शहर के होलसेल खाद्य कारोबारियों के दुकानों में खाद्य विभाग की टीम ने दस्तक देकर रेट लिस्ट को जांच की। खाद्य सामग्रियों कीमत की जांच कर आपदा में आम लोगो के जरूरत की सामानों को सही दाम पर बेचने की समझाइस दी ।
बता दें कि लॉक डाउन के आहट के बीच थोक कारोबारियों ने खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ा दिए है। कालाबाजारी की लगातार शिकायतों के बाद आज खाद्य विभाग की टीम ने शहर के खाद्य विक्रेता के दुकानों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आपदा में आम लोगों के सहयोह करने की अपील की गई। खाद्य विभाग की टीम आज मनोहर लाल किशोर के दुकान में दाल व तेल के बढ़े थोक रेट की पड़ताल करने पंहुंचे। इस दौरान।खाद्य विभाग, नापतोल, व फ़ूड सेफ्टी के अधिकारी राधे श्याम ब्रज किशोर में दाल व तेल के बढ़े थोक रेट की पड़ताल खाद्य विभाग, नापतोल, व फ़ूड सेफ्टी के द्वारा किया गया।
रायपुर: नए साल के बाद प्रदेश में कोरोना का तेजी से बढ़ गया है। साल 2022 के 10 दिनों में आए नए मामले में तेजी से राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आज प्रदेश में 4 हजार 120 मरीजों की पहचान की गई है। स्वाथ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज 222 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे है। वहीं आज 4 मरीजों की मौत हुई है।
आज मिले 4 हजार 120 मरीज के बाद प्रदेश में अब तक कुल 10 लाख 27 हजार 433 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और 9 लाख 94 हजार 592 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं प्रदेश में अब 13 हजार 619 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरबा। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ने शहरवासियों को फिर डरा दिया है। प्रशसान से जारी आंकड़ा के मुताबिक आज 337 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पहचान हुई है। जिसमें 206 पुरूष और 131 महिला से संक्रमित शामिल हैं।
बता दें कि देश मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के साथ साथ प्रदेश के कई जिला में भी कोरोना से संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। आज पॉजिटिव मरीजो की बात करें तो कुल 337 संक्रमित लोगो की पहचान हुई है। जिसने करतला 12, कटघोरा ग्रामीण 58, कटघोरा शहरी 70, कोरबा ग्रामीण 28, कोरबा शहरी 146,पाली 21, पोड़ी-उपरोडा 02 शामिल है।
जांजगीर/रायगढ़। रायगढ़ जिले में चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में यूट्यूब देख ठगी का मामला सामने आया है। जहां स्कूल टीचर की बेटी ने पहले यूट्यूब से बॉयोमीट्रिक डिवाइस पर फिंगर प्रिंट लेना सीखा। फिर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर लोगों को मजदूर कार्ड बनवाने का झांसा देकर अलग-अलग लोगों के खाते से करीब 3 लाख रुपए पार कर दिए और भाग निकले। इस मामले में जब शिकायत हुई तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे लोगों को दिया झांसा
जानकारी के मुताबिक, गोवर्धनपुर के कियोस्क शाखा में कई लोग पैसे निकालने के लिए आते थे। इन्हीं में कई लोगों को मजदूर कार्ड बनवाने की जरूरत थी। इसी बात का फायदा उठाकर दिसंबर महीने में युवक-युवती ने उन्हें झांसे में लिया था।
दोनों ने मिलकर दावा किया हम आसानी से आपका मजदूर कार्ड बनवा देंगे। मगर उसके लिए आपको कुछ दस्तावेज देना होंगे। जैसे- आधार कार्ड, पासबुक। साथ ही आपको फिंगर प्रिंट भी देना होंगे। यह सुनकर लोग उनके झांसे में आ गए थे और उन्होंने अपने दस्तावेज के साथ फिंगर प्रिंट (बॉयोमीट्रिक मशीन पर) भी दे दिया था।
पैसे निकालने गए तो पता चला
जानकारी के अनुसार ठगी के शिकार हुए लोग जब अपने खाते में पैसा निकालने पहुंचे तो दोमनिका कुजूर के खाते से 20 हजार, रत्ना डनसेना के खाते से 1,19,300 रुपए और अंजली के खाते से 1,44,859 रुपए गायब हो चुके थे। तब जाकर इन्हें अहसास हुआ कि इनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद इन्होंने मिलकर कुछ दिन पहले ही पुलिस से शिकायत की थी।
केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से गिरफ्तार
शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने पीड़ितों से आरोपियों के बारे में पूछताछ की, उनकी पहचान जानी, फिर उनके ठिकानों में दबिश भी दी। लेकिन वो दोनों गायब हो चुके थे। इस बीच पुलिस को पता चला कि दोनों केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास हैं। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
ग्लू और फेविकोल लगाकर लेते थे फिंगर प्रिंट
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लोगों से दस्तावेज और फिंगर प्रिंट बॉयोमीट्रिक डिवाइस पर ग्लू/फेवीकोल लगाकर फिंगर प्रिंट लेते थे। बाद में उस फिंगर प्रिंट को अपने अंगूठे पर लगाकर कियोस्क शाखा से पैसे निकाल लिया करते थे। अब पुलिस ने दोनों से एक लाख 66 हजार रुपए नकद बरामद किया है। साथ ही पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ जांजगीर के डभरा थाने में भी इसी तरह से धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज है। पुलिस और थानों से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।
न्यूज डेस्क। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकारें पाबंदियां लागू कर रही हैं. इसी कड़ी में तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Govt) ने भी पिछले सप्ताह कुछ नई पाबंदियों का ऐलान किया. इनमें नाईट कर्फ्यू (Night Curfew) और रविवार को लॉकडाउन (Sunday Lockdown) शामिल है. इस फैसले का ऐलान होने के बाद शनिवार को लोगों ने शराब खरीदने (Liquor Sale) का रिकॉर्ड बना दिया. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के लोगों ने अकेले शनिवार को 210 करोड़ रुपये की शराब की खरीदारी कर डाली.
संडे लॉकडाउन के चलते लोगों ने किया स्टॉक
राज्य में शराब की बिक्री करने वाले सरकारी विभाग तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (Tasmac) के अनुसार, रविवार के लॉकडाउन से ऐन पहले शनिवार को करीब 210 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. आम तौर पर तमिलनाडु में शनिवार और रविवार को मिलाकर 300 करोड़ रुपये की शराब की औसत बिक्री होती है. रविवार को दुकानें बंद रहने के चलते इस बार लोगों ने शनिवार को ही स्टॉक जमा कर लिया.
इन तीन जिलों में बिकी 50 करोड़ से ज्यादा की शराब
कॉरपोरेशन ने बताया कि शनिवार को हुई रिकॉर्ड बिक्री में सिर्फ तीन जिलों कांचीपुरम, चेंगलपत्तु और तिरुवल्लुवर ने 25 फीसदी का योगदान दिया. तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन पांच जोन में बंटा हुआ है. ये पांच जोन चेन्नई, कोयम्बटूर, मदुरई, ट्रिची और सलेम हैं. Tasmac के पास राज्य में शराब की खुदरा बिक्री के साथ ही थोक आपूर्ति का भी अधिकार है.
राज्य सरकार ने लगाई ये पाबंदियां
राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil Nadu CM MK Stalin) ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण पिछले सप्ताह गुरुवार को पाबंदियों का ऐलान किया था. राज्य सरकार ने रात के 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाया है. इसके अलावा हर रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन का भी ऐलान किया गया है. राज्य में 9वीं तक के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.
नई दिल्ली। देश के दक्षिण राज्य केरल ( Kerala ) के कोट्टायम से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां पुलिस ने पत्नियों की अदला बदली ( Wife Swapping ) के लिए चलाए जा रहे रैकेट को पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस गिरफ्तार में वो शख्स भी शामिल है जिसकी पत्नी की शिकायत पर ये रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। फिलहाल इस मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि पत्नी की अदला-बदली का रैकेट चला रहे ग्रुप में 1000 सदस्य बताए जा रहे हैं।
महिला की शिकायत से मचा हड़कंप
कोट्टायम पुलिस के मुताबिक एक महिला की शिकायत के बात हड़कंप मच गया है। दरअसल महिला ने बताया कि इस तरह के एक ग्रुप में पत्नियों की अदल-बदली की जा रही है। महिलाओं को उनकी मर्जी के बगैर अन्य पुरुषों के पास भेजा जाता है।
इस महिला ने पुलिस से शिकायत में कहा कि उसे उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए बाध्य कर रहा था। पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत की जांच के दौरान इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया।
ये है पूरा मामला
दरअसल केरल के कोट्टायम के पास ही कारुकाचल में पुलिस ने रेड मारी तो यहां से सात लोगों को पत्नियों की कथित अदला-बदली के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि इस महिला को उसके पति ने अन्य के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जांच से पुलिस गिरोह तक पहुंची।
ऐप के जरिए संचालित हो रहा था ग्रुप
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी की अदला-बदली करने वाला गिरोह टेलीग्राम , मेसेंजर ऐप के जरिए इस ग्रुप को संचालित कर रहा था। इस ऐप से एक दूसरे से संपर्क बनाया जाता था। इस मामले में चांगनचेरी के डिप्टी एसपी, आर श्रीकुमार के मुताबिक, ‘पहले तो इस ग्रुप के सदस्य टेलीग्राम और मैसेंजर ग्रुप्स में शामिल होते फिर एक-दूसरे से मिलते थे।’
पुलिस ने बताया कि फिलहाल सात आरोपियों को कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का मानना है कि इस पूरे गिरोह में एलीट क्लास ( उच्च तबके ) लोग शामिल हैं। इस चैट ग्रुप में 1 हजार से ज्यादा सदस्य हैं, इसलिए इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस को अन्य आरोपियों की भी तलाश है।
कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग है। युवक को उसके ही एक दोस्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चाकू से गोदकर मार दिया। हत्या के बाद उसके शव को झाड़ियों में छिपा दिया। सीसीटीवी और कॉल डीटेल की मदद से पुलिस हत्यारों तक पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि कोतवाली थाना अंतर्गत मोती सागर पारा निवासी 18 वर्षीय दीपेश शांडिल्य 8 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा दीपेश के संबंध में तपदिश की जा रही थी। आज सुबह रेलवे साइडिंग के पास दीपेश की रक्तरंजित लाश मिलने की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की हत्या को लेकर लोगो से पूछताछ शुरू की। कोतवाली के खबरीलालो को सक्रिय किए गया और साइबर सेल की भी मदद ली तो ज्ञात हुआ कि दीपेश के साथ अंतिम बार क्षेत्र के ही 2 लड़कों के साथ देखा गया था व कॉल लोकेशन भी ट्रेस हुआ। पुलिस ने सीतामढ़ी हटरी के पास के निवासी सनी ठाकुर और शनि मंदिर के पास के रहने वाले विजय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में इन दोनों ने दीपेश की हत्या करना बताया। अब तक जो ज्ञात हुआ है उसके मुताबिक सनी ठाकुर और मृतक का विवाद प्रेम प्रसंग को लेकर था। एक ही लड़की को दोनों पसंद करते थे और दीपेश के द्वारा उससे बातचीत करने पर सनी को ऐतराज था। इसी बात को लेकर छात्र दीपेश को बातचीत करने के लिए सनी ठाकुर ने बुलाया था और बात करते-करते रेलवे साइडिंग की ओर चले गए। यहां विवाद बढ़ने पर अपने पास रखे चाकू से सनी और विजय ने मिलकर दीपेश को चाकू से गोद डाला। इसके बाद चाकू को नहर में फेंक कर घर चले गए थे। जिससे की किसी को शक न हो। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर दीपेश के शव को सोमवार को बरामद किया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर एक बार फिर तबाही मचा रही है। यहां अलग अलग राज्यों से कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से 70 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी नेता ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।सोमवार को रक्षा मंत्री ने ट्विटर के जरिए बताया, मैं आज कोरोना पॉजिटिव निकला हूं, होम क्वारंटाइन में हूं। हाल ही में मेरे संपर्क में आए लोग खुद को आइसोलेट कर लें और अपनी जांच करा लें।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा पेश होने बजट के लिए सीएम भूपेश बघेल ने मंत्रियों के साथ विभागवार बैठकें शुरु कर दी हैं। वर्ष 2021 में 97 हजार 106 करोड़ के बजट के बाद अब छत्तीसगढ़ का मुख्य बजट बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि 2022-23 के बजट में प्रदेश के हर एक नागरिक को कुछ न कुछ जरूर मिलेगा।
तीन दिनों तक चलने वाली बजट की तैयारी बैठक में पहले दिन खाद्य विभाग, पीएचई विभाग, महिला एवं बाल विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग के मंत्री अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों के अधिकारियों से पिछले बजट का हिसाब और अगामी बजट पर वितीय प्रावधान के लए मांगपत्र भी मांगे गए।
माना जा रहा है कि इस बार के बजट के प्रावधानों में खेतिहर मजदूरों के लिए न्याय योजना में बढ़ोत्तरी के असार है वहीं बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के लिए बस्तर टाइगर्स नाम से पुलिस बल के गठन से बदलाव की कोशिश में तेजी लाई जाएगी इसके साथ समग्र विकास ई एजुकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, गवर्नेस, हेल्थ, ट्रांसफार्मेशन जैसे विषय बजट में शामिल होंगे।
भूपेश सरकार ने आने वाले बजट में राज्य के किसानों और कमजोर वर्गों की समृद्धि, गांवों की आर्थिक प्रगति, शिक्षा की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसर बनाने और अधोसंरचना को तेजी से विकसित करने की भावना के साथ लाने की तैयारी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण के तहत मंगलवार (11 जनवरी) से मंत्रालय महानदी भवन और विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार मंत्रालय और सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा।
इसके लिए विभागों के रोस्टर के हिसाब से डियूटी लगायी जाएगी। कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी और उनसे वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी को फेस मास्क अनिवार्य रूप उपयोग करना होगा।