Home Blog Page 2930

सीजी ​ब्रेकिंग: सत्या पावर कंपनी में छापा, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में एक साथ रेड

बिलासपुर। जिले के गतोरी स्थित सत्या पावर कंपनी में केंद्रीय टीम के साथ ही माइनिंग, GST और राजस्व की टीम एक साथ छापेमारी की है। पता चला है कि कोरबा में भी कंपनी के प्रतिष्ठान में जांच-पड़ताल की जा रही है।

केंद्र की माइनिंग विभाग की टीम ने जीएसटी, राजस्व विभाग के साथ बिलासपुर स्थित गतोरी में सत्या पावर लिमिटेड के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की है। खबर है कि संयुक्त टीम ने एक साथ रायपुर, बिलासपुर और कोरबा में छापा मारा है। सभी अधिकारी प्रदेश में एक साथ कई स्थानों पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

मालिक कई कंपनियों में है साझेदार

गतोरी में संचालित सत्या पावर लिमिटेड, इंडस कोल कंपनी का हिस्सा है। बताते चलें कि करीब 1 महीने पहले ही इंडस कोल कंपनी पर एक साथ केंद्रीय आयकर टीम ने धावा बोला था। इस दौरान कंपनी के कब्जे से आयकर टीम ने टैक्स हेरा-फेरी के दस्तावेज बरामद किए थे।

इस कंपनी के मालिक की सत्या पावर और इंडस कोल कंपनी के अलावा सत्या मेटालिक्स प्रा. लि., अग्रवाल इंफ्रा बिल्ड प्रा. लि., गणपति प्लाजा प्रा. लि. में भी साझेदारी है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी ऑटोमोबाइल के व्यवसाय के अलावा इंटर स्कूल नामक शिक्षण संस्थान का भी संचालन भी करती है। इस छापेमारी में टीमों के हाथ क्या लगा इसकी जानकारी फिलहाल बाहर नहीं आ सकी है।

KORBA: गणतंत्र दिवस पर आरपीएफ और पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा… बम डिस्पोजल टीम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण…

कोरबा। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई है. आरपीएफ और जिला पुलिस की सयुंक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल टीम को साथ लेकर कोरबा रेलवे स्टेशन की जांच की. रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में भी जांच टीम पहुंची, जबकि रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान भी तलाशी ली गई और उन्हें अलर्ट रहने को कहा गया।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रेन और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर हर आने-जाने वाली ट्रेनों के साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर में लगातार चेकिंग की जा रही है। आरपीएफ एवं शासकीय रेल पुलिस संयुक्त रूप से रेलवे सुरक्षा बल डॉग स्क्वॉड, बम स्क्वॉड के साथ ही पार्सल कार्यालय में रखे पैकेज, प्लेटफार्म पर रखे लगेज और बाहर खड़े वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।

 

हालांकि किसी प्रकार कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है. गणतंत्र दिवस पर कोई भी अप्रिय घटना न हो।

IG डांगी, सहित 10 अफसर को पुलिस पदक.. गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित…

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी वीरता पदक से सम्मानित होंगे।

बता दें कि गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 10 जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। इनमें आईजी रतनलाल डांगी ,कमांडेंट विवेक शुक्ला,बीजापुर के एसपी कमललोचन कश्यप को नक्सल क्षेत्र में अदस्य साहस के लिए पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा।

26 जनवरी पर मिलने जवानों और पुलिस अफसरों के लिए मेडल का ऐलान कर दिया गया है। होम मिनिस्ट्री की तरफ से जारी लिस्ट में इस बार कुल 10 पुलिस अफसरों को को अदम्य साहक के लिए गैलेंट्री अवार्ड और 10 को सराहनीय सेवा के लिए प्रधानमंत्री मेरिटॉरियस अवार्ड दिया जायेगा। कमललोचन कश्यप सहित छत्तीसगढ़ से 10 जवानों और अफसरों को गैलेंट्री अवार्ड के लिए चयन किया गया है।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से, कांग्रेस में रार दूसरी सूची अटकी

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार उम्मीदवारों को कई नए नियमों का पालन करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते शक्ति प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा।
पंजाब में नामांकन भरने के लिए उम्मीदवारों को केवल छह दिन मिलेंगे।

नामाकंन की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक जारी रहेगी। लेकिन इस दौरान 26 और 30 जनवरी को सरकारी छुट्टी होने के कारण नामांकन नहीं भरे जाएंगे। नामांकन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे।

नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को होगी। 4 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 20 फरवरी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

वर्चुअल मीटिंग में नहीं पहुंचे चन्नी , दोबारा बनेगी लिस्ट

इधर पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर रार बढ़ता जा रहा है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ के बीच प्रत्याशियों के नामों पर सहमति नहीं बन रही है।

यही कारण है कि सोमवार देर शाम इस संबंध में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की हुई वर्चुअल मीटिंग में चन्नी शामिल नहीं हुए। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने समिति की बैठक रद्द कर दी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी और अजय माकन की सब कमेटी को कहा गया है कि वह प्रत्याशी के नामों पर सहमति बनवाकर दोबारा लिस्ट समिति के सामने रखें।

मेडिकल छात्रों की कार नदी में गिरी, 7 की मौत, इनमें भाजपा विधायक का बेटा भी

वर्धा। महाराष्ट्र में वर्धा में भीषण दुर्घटना में मेडिकल के 7 छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले भी शामिल हैं। दुर्घटना सेलसुरा के पास एक पुल पर हुई है। सातों छात्र एक कार में सवार थे और खाना खाकर ढाबे से लौट रहे थे। ब्रिज पर कार के आते ही वह अनियंत्रित हो गई और ब्रिज के एक हिस्से को तोड़ते हुए 40 फीट गहरी नदी में गिर पड़ी।

एसपी वर्धा प्रशांत होल्कर ने बताया कि दुर्घटना के बारे में स्थानीय नागरिकों ने देर रात बताया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। सभी मृतकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। छात्र वर्धा जिले के सांगवी मेघे मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं।

हादसे में मृत हुए छात्रों के नाम

आविष्कार रहांगदाले , नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्यूष सिंह, शुभम जायसवाल, पवन शक्ति, एक अन्य की पहचान नहीं हुई है। सात छात्रों में से एक इंटर्न था। SUV को नीरज चला रहा था।

एक फरवरी को बजट पेश होगा, कोरोना के चलते लोकसभा और राज्यसभा का अलग-अलग समय

नई दिल्ली। 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के दौरान केंद्रीय बजट पेश करने के लिए लोकसभा की बैठक 1 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी। बैठक 2 फरवरी से 11 फरवरी तक शाम 4 बजे से 9 बजे तक होगी, जब सत्र का पहला भाग समाप्त होगा। कोविड मानदंड सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा प्रत्येक दिन के अलग-अलग समय पर पांच-पांच घंटे की बैठक करेंगे।

31 को राष्ट्रपति दोनों सदनों को संबोधित करेंगे

लोकसभा बुलेटिन में कहा गया है कि बैठकों के दौरान लोकसभा और राज्यसभा के कक्षों और उनकी दीर्घाओं का उपयोग सदस्यों के बैठने के लिए किया जाएगा। जबकि राज्यसभा के सटीक समय को औपचारिक रूप से अधिसूचित किया जाना बाकी है, यह सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक हो सकता है। 31 जनवरी को राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।

बता दें कि पिछले साल के बजट सत्र और मानसून व शीतकालीन सत्र के दूसरे भाग के लिए राज्यसभा और लोकसभा का समय सामान्य हो गया था, लेकिन आपस में दूरी सुनिश्चित करने के लिए सांसद सदनों के कक्षों और दीर्घाओं में बैठे।

Google पर लड़कियां क्या सर्च करती हैं, यहां देखिए लिस्ट

हाथ में फोन और फोन में इंटरनेट आजकल सभी के पास है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपना वक्त इंटरनेट पर अपनी पसंद की चीज़ें ढूंढने और शेयर करने में बिताते हैं, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट ये दावा करती हैं कि लड़कों के मुकाबले लड़कियां इंटरनेट पर ज्यादा समय बिताती हैं. Google India की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 15 करोड़ इंटरनेट यूजर्स में से भारत में लगभग 6 करोड़ महिलाएं अब ऑनलाइन हैं और रोजमर्रा की जिदंगी को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं. इसमें 75 फीसदी महिलाएं 15-34 आयु वर्ग की हैं.

अमरीका के Pew internet research के मुताबिक, 31 प्रतिशत किशोर इंटरनेट पर डायटिंग और फिट रहने के तमाम उपायों के बारे में सर्च करते हैं वहीं 17 प्रतिशत लोग सेक्स, डिप्रेशन ड्रग्स वगैरह के बारे में ज्यादा सर्च करते हैं. ऐसे में ये जानना दिलचस्प है कि लड़कियां इंटरनेट पर क्या सर्च करती हैं…

करियर से जुड़ी जानकारियां सबसे ज्यादा

वो लड़कियां जो बचपन से ही महत्वाकांक्षी हैं वो अपने करियर को लेकर सबसे ज्यादा तवज्जो देती हैं और इंटरनेट पर इसी से जुड़ी जानकारी सर्च करती हैं. जैसे उन्हें किस दिशा में करियर बनाना है या कौन सा कोर्स करना है वगैरह.

ब्यूटी टिप्स के लिए लेती हैं गूगल का सहारा

अगर फिर हम सिर्फ लड़कियों की बात करें तो लड़कियां ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर जाकर कपड़ों के डिजाइन, नए कलेक्शन्स, ऑफर्स के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा खोज खबर करती हैं. यह बात साल 2013 में The Center for Media Research study की शोध में भी सामने आई थी. इसके अलावा लड़कियों की सबसे पहली हसरत होती है सबसे सुन्दर और अलग दिखना. इसके लिए वो इंटरनेट का सहारा लेती हैं . लड़कियां सबसे ज्‍यादा फैशन, ट्रेंड्स, ब्‍यूटी ट्रीटमेंट्स और घरेलू नुस्‍खों के बारे में सर्च करना पसंद करती हैं.

आसानी से वजन कम करने के उपाय

वजन कम करना के आसान तरीके खोजना हर दूसरे शख्स की सर्च हिस्ट्री में आसानी से मिल सकता है. ऐसे में लड़कियां बिना जिम जाए वजन कम करने के तरीके ढूंढती हैं, और इसमें वो इंटरनेट का सहारा लेती हैं.

अपने बाल खुद कैसे काटूं?

लड़कियां अपने बालों को लेकर काफी पजेसिव होती हैं. अगर आप इनकी सर्च हिस्ट्री चेक करेंगे तो आपको ब्यूटी और हेयर प्रोडक्ट्स से जुड़ी बहुत सी चीजें देखने को मिलेंगी. लड़कियां कई बार अपने बालों के स्टाइल को लेकर गूगल पर जानकारियां सर्च करती हैं.

सोशल मीडिया फॉलोअर्स कैसे बढ़ाऊं

आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर बढाना चाहता है. पुरुष हो या महिला, फॉलोअर बढ़ाने के टिप्स गूगल से लेता है.

“मेरे पीरियड्स लेट क्यों हो रहे हैं?”

पीरियड्स को लेकर सभी लड़कियां गंभीर होती हैं, किसी भी वजह से पीरियड के देर से आने पर लड़कियां कहीं ना कहीं डर जाती हैं. डॉक्टर के पास जाने से पहले लड़कियां गूगल पर इससे जुड़ी जानकारी लेती हैं.

हेल्दी रहने के लिए क्या खाऊं?

आज कल हर कोई हेल्दी रहना चाहता है. ऐसे में सभी लोग कम कैलोरी वाली खाने की चीजों के बारे में सर्च करते हैं, लड़कियां कम कैलोरी के खाने की चीजें गूगल पर ज्यादा सर्च करती हैं.

खाना बनाना सीखने के लिए लेती हैं गूगल की मदद

आज कल ज्यादातर लड़कियां कामकाजी हैं, उनके पास घरेलू कामकाज के लिए कम ही वक्त मिल पाता है. ऐसे में लड़कियां कम समय में टेस्टी खाना बनाने के लिए गूगल का सहारा लेती हैं.

मेहंदी की डिजाइन के लिए दोस्त गूगल

लड़कियों को मेहंदी लगाना बहुत पसंद होता है. चाहे वो शादी समारोह हो या कोई फंक्शन, लड़कियां सभी मौकों पर इंटरनेट पर मेहंदी के डिज़ाइन ढूंढने में अपना वक्त बिताती हैं.

कुछ लड़कियों को रोमांटिक गाने सुनना ज्यादा पसंद होता है. लड़कियां इंटरनेट पर रोमांटिक और मधुर गाने भी खूब सर्च करती है और सुनती भी हैं.

नया -नया प्यार होने पर लड़कियों का मन प्‍यार भरी शायरी पढ़ने या अपने पार्टनर को भेजने का करता है. ऐसे में लड़कियां इंटरनेट पर प्‍यार भरी शायरी, लव कोट्स, रोमांटिक मैसेज वगैरह सर्च करती हैं.

ये है वो चीज़ें जो ज्यादातर लड़कियाँ सर्च करती है. The Center for Media Research की एक स्टडी में यह बात सामने आई थी कि 83 प्रतिशत युवा उन चीजों के बारे में सर्च करते हैं जहां उन्हें जाना होता है जैसे कि कोई इवेंट, कॉन्सर्ट और कुछ तो ट्रेन, बस की टाइमिंग का पता लगाने में ही डाटा खर्च करते हैं.

ससुराल और पति के लिए सौभाग्यशाली मानी जाती हैं इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा

वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन में उसके नाम का बड़ा प्रभाव होता है। हिंदू धर्म में जब भी कोई बच्चा पैदा होता है, तो उसका सबसे पहले नामकरण किया जाता है। मान्यता है व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम कुछ ऐसे ही अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां पति और ससुराल के भाग्यशाली साबित होती है। इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में…

D अक्षर वाली लड़कियां:

ज्योतिष अनुसार जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर D होता है, उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये लड़कियां दिल की साफ होती हैं। ये मेहनती होने के कारण हर काम में सफलता हासिल करती हैं। साथ ही ये अपने स्वभाव से ससुराल में सभी सदस्यों का जिल जीत लेतीं हैं। इन अक्षर वाली लड़कियों का स्वभाव काफी सरल होता है। इनके मन में जो भी कुछ होता है ये तुरंत बयां कर देती हैं। इनके अंदर बहुत स्नेह भरा होता है। ये लड़कियां ससुराल और पति के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं।

L अक्षर वाली लड़कियां:

L अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां दिल की साफ और बुद्धिमान मानी जाती हैं। इस अक्षर की लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये खुशमिजाज स्वाभाव की होती हैं और अपनी बातों से दूसरों को बहुत प्रभावित करती हैं। ये लड़कियां दूसरों की बात का जल्दी बुरा नहीं मानती। ये दुख- सुख में हमेशा अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं।

M अक्षर वाली लड़कियां:

इस अक्षर की लड़कियां अपने ससुराल पक्ष और पति के लिए लकी मानी जाती हैं। ये जहां भी जाती हैं, वहां के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं। ये अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देतीं हैं। साथ ही इस अक्षक की लड़कियां बिजनेस माइंडेड होती हैं और अपने पति का व्यापार चलाने में भी सहयोग करती हैं। ये लड़कियां स्वादिष्ट डिश बनाने की भी शौकीन होती हैं। ये लड़कियां आध्यात्मिक भी होती हैं। साथ ही जिस किसी के साथ इनकी शादी होती है उसके जीवन में खुशहाली आ जाती है और ये लड़कियां ससुराल में मान- सम्मान भी पाती हैं।

सीजी ब्रेकिंग: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें बुखार, गले में खराश और स्वाद नहीं आने के लक्षण थे। वे बिलासपुर स्थित घर पर इलाज करा रहे हैं। जोगी ने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का आग्रह किया है।

बता दें कि रायपुर शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को रायपुर में एक हजार 18 नए मरीज मिले। दुर्ग में 790 मरीजों की पहचान हुई। रायगढ़ में 291, बिलासपुर में 250, धमतरी में 130 और जांजगीर-चांपा में 117 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश भर में अब मरीजों की संख्या 31 हजार 990 हाे गई है।

सीजी ब्रेकिंग: कोरोना ग्राफ घटा, मौतें बढ़ीं, 4509 नए मरीजों की पहचान, 19 की मौत, देखें जिलेवार आंकड़े 

कोरबा। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ भले ही कम होता दिख रहा है लेकिन मौतों को आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम तक प्रदेश में कुल 4509 मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 19 मरीजों की मौत हुई है।

आज सबसे अधिक 957 मरीज रायपुर में मिले हैं जबकि 4 मरीजों को जान गंवानी पड़ी। दूसरे नंबर पर दुर्ग जिला रहा जहां 710 पाजिटिव मिले हैं,यहां भी आज 4 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। कोरबा में 165 मरीजों की पहचान हुई है।

देखें जिलेवार आंकड़े कहां कितने मरीज..