Home Blog Page 2933

बजट सत्र से पहले संसद के कर्मचारियों की कोविड जांच, 875 कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

नई दिल्ली। संसद में 875 कर्मी जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी सूत्रों ने बजट सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले रविवार को दी। सूत्रों ने बताया कि यह आंकड़ा महामारी की तीसरी लहर की शुरुआत के बाद 20 जनवरी तक की गई जांच का है। सत्र 31 जनवरी से शुरू होने वाला है और इसके पहले हिस्से का समापन 11 फरवरी को होगा।

सूत्रों ने कहा कि संसद में तीसरी लहर शुरू होने के बाद से अब तक 2,847 जांच की जा चुकी है और इनमें से 875 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने कहा कि कुल जांच में से 915 जांच राज्यसभा सचिवालय द्वारा की गई और 271 नमूनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।

सूत्रों के अनुसार, सत्र का आयोजन कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एकसाथ चलेगी या अलग-अलग पालियों में, इस पर फैसला अभी किया जाना है। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। वह दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के आज कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी, वह अभी हैदराबाद में हैं। उन्होंने एक सप्ताह तक पृथकवास में रहने का फैसला किया है। उन्होंने उन सभी लोगों को जांच कराने और खुद को पृथक करने की सलाह दी है जो उनके संपर्क में आए थे।” ऐसा नहीं लग रहा है कि वह बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।

नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण, पीएम बोले- महान हस्तियों का इतिहास सीमित करने की गलतियां सुधार रहा देश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण कर दिया। पीएम मोदी ने इसके बाद स्थापना समारोह में वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी प्रदान किए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर पूरे देश की तरफ से मैं आज कोटि-कोटि नमन करता हूं। ये दिन ऐतिहासिक है। ये कालखंड भी ऐतिहासिक है। और ये स्थान जहां हम सब एकत्रित है, वो भी ऐतिहासिक है। भारत के लोकतंत्र के प्रतीक हमारी संसद पास में है। हमारी क्रियाशीलता और लोकनिष्ठा के प्रतीक अनेक भवन भी पास हैं। हमारे शहीदों को समर्पित नेशनल वॉर मेमोरियल भी पास है।

0.पीएम के उद्बोधन की प्रमुख बातें

नेताजी की यह प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्था, पीढ़ियों और कर्तव्य का बोध कराएगी। आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।
नेताजी कहते थे कि कभी भी स्वतंत्र भारत के सपने का विश्वास मत खोना, दुनिया की कोई ताकत नहीं है, जो भारत को झकझोर सके।
ये दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद देश की संस्कृति और संस्कारों के साथ कई महान हस्तियों की याद को मिटाने का काम किया गया। उनके इतिहास को सीमित करने की कोशिश की गई।
बाबासाहेब अंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थों के विकास का काम देश में जनभागीदारी से हो रहा है।
सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी हमने भारतवासियों को समर्पित की।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत हमने कर दी है।
अंडमान में तिरंगा लहराने की घटना के 75वें वर्ष पर वहां एक द्वीप का नाम नेताजी के नाम पर रखा गया है।
हमें नेताजी की कैन डू, विल डू के मंत्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें उनकी इस बात से प्रेरणा लेनी चाहिए कि हमें राष्ट्रवाद को जिंदा रखना है। हम मिलकर नेताजी बोस के सपनों का भारत बनाने में सफल होंगे।

कोरोना: कम नहीं हो रहा मौतों का आंकड़ा, रायपुर में 5, प्रदेश में 11 की मौत,आज 3841 नए मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार शाम तक 3841 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। आज कुल 27 हजार 377 मरीजों की कोरोना जांच की गई, इनमे सर्वाधिक 1018 मरीज रायपुर में मिले हैं। वहीं प्रदेश भर में कुल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें भी सबसे ज्यादा 5 मौतें रायपुर में हुई हैं।

BREAKING:साड़ी दुकान में सेंधमारी कर डेढ़ लाख की चोरी… पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश..

कोरबा। चैतमा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले एक साड़ी दुकान में चोरो ने सेंधमारी कर डेढ़ लाख की चोरी कर ली है। घटना की सूचना के बाद चैतमा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि कटघोरा से लगे चैतमा में कुसमुण्डा निवासी प्रवीण सिंह परम साड़ी कलेक्शन के नाम से दुकान का संचालन करता है। बीती रात दुकान के पीछे से चोरो ने सेंधमारी कर दुकान में रखे नगदी रकम सहित कीमती सामान की चोरी कर ली है। प्रार्थी प्रवीण सिंह जब आज दुकान खोलने गया तो दुकान का सारा सामान बिखरा मिला। इसकी शिकायत तत्काल पुलिस को प्रार्थी ने की। प्रार्थी की शिकायत पर चैतमा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

इस संबंध में चैतमा चौकी प्रभारी एन पी लहरे ने बताया कि कुसमुण्डा निवासी प्रवीण सिंह के दुकान में पीछे से सेंधमारी हुई है। प्रार्थी की शिकायत के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। आरोपियों तलाश की जा रही है।

पुष्पा’ के Oo Antava गाने पर उर्फी जावेद ने दिखाईं अजब अदाएं देखें वीडियो

मुंबई। ‘पुष्पा द राइज’ (Pushpa The Rise) के गाने और डायलॉग्स का क्रेज सोशल मीडिया यूजर्स पर बढ़ चढ़ कर दिख रहा है। आम लोगों के साथ ही साथ कई सेलेब्स ने भी इससे जुड़े अपने फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं।

फिल्म के गाने Oo Antava पर भी खूब डांस वीडियोज देखने को मिल रहे हैं। गाने में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने अपने किलर मूव्स से सभी का दिल जीता है। ऐसे में अब इस गाने पर उर्फी जावेद (Urfi javed) ने भी अपना जलवा बिखेरा है। उर्फी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन्स आ रहे हैं।

देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/CZEB0poBOcR/?utm_source=ig_web_copy_link

स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर सोने चला गया ड्राइवर, ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे यात्री

न्यूज डेस्क।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक अजब नजारा देखने को मिला. यहां बालामऊ पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने नींद पूरी ना होने के कारण ट्रेन चलाने से इनकार कर दिया, जिसके कारण यह ट्रेन करीब ढाई घंटे स्टेशन पर ही खड़ी रही. और यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दरअसल, बालामऊ पैसेंजर गुरुवार को साढ़े तीन घंटे देरी से रात करीब एक बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. बालामऊ से जो ड्राइवर ट्रेन लेकर आया था, उसे ही सुबह यह ट्रेन बालामऊ लेकर जानी थी. हालांकि रात को इतनी देर से आने के कारण चालक की नींद पूरी नहीं हुई तो उसने शुक्रवार की सुबह 7 बजे ट्रेन ले जाने से मना कर दिया. उसने कहा कि जब उसकी नींद पूरी हो जाएगी तब ही वह ट्रेन लेकर जाएगा.

शाहजहांपुर रेलवे अधीक्षक अमरेंद्र गौतम ने बताया, ”रोजा जंक्शन में रात्रि विश्राम के बाद सुबह यही ड्राइवर ट्रेन को वापस लेकर जाता है. रात्रि विश्राम पूरा ना होने के कारण ट्रेन ड्राइवर ने सुबह ट्रेन ले जाने से मना कर दिया था, जब उसकी नींद पूरी हो गई तब वह ट्रेन लेकर गया.”

रेलवे के विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

वहीं, दूसरी तरफ पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा हाल ही में शुरू की गई विस्टाडोम कोच वाली ट्रेनों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हजारों यात्री इस ट्रेन के जरिए से यात्रा कर रहे हैं. सेंट्रल रेलवे ने जानकारी दी है कि तीन महीने के भीतर ही 20 हजार अधिक यात्री विस्टाडोम ट्रेन से यात्रा कर चुके हैं, जिससे सेंट्रल रेलवे को काफी कमाई हुई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर, 2021 के बीच में तीन महीने के दौरान सेंट्रल रेलवे के तहत चलने वाली विस्टाडोम ट्रेन से 20,407 यात्रियों ने यात्रा की है. इस दौरान सेंट्रल रेलवे को 2.38 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मडगांव-CSMT जनशताब्दी एक्सप्रेस में 100 फीसदी ऑक्युपेंसी रही, जिससे 1.40 करोड़ रुपये का रेवन्यू जेनरेट हुआ है. वहीं, इसके अलावा, CSMT पुणे- CSMT डेक्कन एक्सप्रेस में 90.43 फीसदी की ऑक्युपेंसी रही. इस दौरान 7,185 यात्रियों ने यात्रा की और 50.96 लाख रुपये की कमाई हुई.

पंजाब कांग्रेस प्रमुख सिद्धू के सलाहकार मोहम्‍मद मुस्‍तफा के खिलाफ FIR, जानें क्या है आरोप

चंडीगढ़। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव (Punjab Elections 2022) होने हैं। इस बीच पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के करीबी और उनके सलाहकार मोहम्‍मद मुस्‍तफा (Mohammad Mustafa) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मोहम्मद मुस्तफा ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उनकी बयानबाजी वाला यह वीडियो वायरल हुआ था। कथित वीडियो में पूर्व डीजीपी और सिद्धू के करीबी मोहम्मद मुस्तफा अपनी पत्नी व मलेरकोटला से कांग्रेस की उम्मीदवार व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

बता दें कि मोहम्मद मुस्तफा 20 जनवरी को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने इस दौरान कहा था कि अगर उनके कार्यक्रम के पास किसी और के कार्यक्रम को अनुमति दी गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

दरअसल मुस्तफा जहां भाषण दे रहे थे वहीं एक दूसरी पार्टी का कार्यक्रम था और उसमें लोगों की भीड़ देखकर मुस्तफा आग बबूला हो गए थे। उन्होंने कहा था, ‘मैं इनका कोई जलसा नहीं होने दूंगा, मैं एक कौमी सिपाही हूं, मैं आरएसएस का एजेंट नहीं हूं जो डर कर घर में घुस जाऊंगा।’

पीवी सिंधु ने दूसरी बार जीता सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब, मालविका को दी मात

नई दिल्ली। स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने खिताबी मुकाबले में हमवतन मालविका बंसोड़ को सीधे गेमों में मात दी। सिंधु ने फाइनल में मालविका को 21-13, 21-16 से हराया।

लखनऊ में खेले गए इस फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु ने 35 मिनट में जीत दर्ज की। कोविड-19 के कई मामलों के कारण कई शीर्ष खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में हो रहे इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय सिंधु को ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा। इससे पहले उन्होंने 2017 में भी इस बीडब्लयूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

 देश में ओमिक्रोन का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू,नया सब-वेरिएंट BA.2 भी मिला

नई दिल्ली। (BA.2 Omicron sub-variant) भारत में कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक की ओर बढ़ रही है। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद केस घटेंगे और महामारी कमजोर पड़ेगी, लेकिन ताजा रिपोर्ट ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसके मुताबिक, भारत समेत कई देशों में एक नए वेरिएंट का पता चला है। यह ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट है, जिसे BA.2 Omicron sub-variant नाम दिया गया है।

अभी इस वेरिएंट के बारे में बहुत जानकारी नहीं है, लेकिन शुरुआती दौर में इसे मानव जीवन के लिए घातक नहीं पाया गया है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, भारत, डेनमार्क और स्वीडन सहित 40 से अधिक देशों में इस वेरिएंट का पता चला है। इस बीच INSACOG ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि भारत में ओमिक्रोन सामुदायिक संक्रमण की स्थिति यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज में पहुंच गया है।

बड़े शहरों में ज्यादा खतरा

देश के कई महानगरों में ऐसी स्थिति निर्मित हो चुकी है और यहीं खतरा अधिक है। ओमिक्रोन के नए मामले भी बड़े शहरों से अधिक आ रहे हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि अब तक के अधिकांश ओमाइक्रोन मामले हल्के हैं। वहीं अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं, आईसीयू की व्यवस्था की गई है। देश में महामारी के खतरे का स्तर पहले जैसा बना हुआ है।

 

इन राज्यों में ज्यादा खतरा

केरल में 45 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं और 132 लोगों की मौत भी हुई है।
महाराष्ट्र में भी 46 हजार नए मामले पाए गए हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के भी 416 नए केस मिले हैं, जिनमें अकेले मुंबई में 321 केस हैं।
कर्नाटक में 42 हजार से अधिक नए मामले पाए गए हैं।
तमिलनाडु में नए मामलों का आंकड़ा 30 हजार को पार कर गया है।
गुजरात में भी नए केस बढ़े हैं और 23,150 मामले पाए गए हैं।
दिल्ली में मामले तो कम मिले हैं, लेकिन 45 लोगों की मौत हुई है।

ब्रेकिंग : चावल लोड ट्रक में लगी आग…लाखो का चावल जलकर राख…

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में रविवार को चावल लोड ट्रक में अचानक आग लग गई। आनन-फानन चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम पहुंची है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

बता दें कि घटना थाना कटघोरा क्षेत्र के समीप की है। नान गोदाम से चावल लोड कर सरकारी राशन दुकान में खली करने जा रहा था । कटघोरा के आउटर पहुंचा ही था कि गाड़ी से धुआं उठने लगा। ड्राइवर कुछ समझ पाता, उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी।ड्राइवर ने ट्रक रोकी और कूद कर जान बचाई।