Home Blog Page 2954

सीजी कोरोना ब्रेकिंग: आज 5476 नये मरीज, रायपुर में चार की मौत….राजधानी सहित इन जिलों में कोरोना की रफ्तार जारी, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना के 5476 नए मरीज मिले हैं। रायपुर में 1785 मरीज, दुर्ग 800, बिलासपुर में 418 मरीज मिले हैं।

देखें जिलेवार आंकड़ें..

CORONA: आज 391 कोविड संक्रमितो की पहचान…254 पुरुष और 137 महिला शामिल…

कोरबा। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ने शहरवासियों को फिर डरा दिया है। प्रशसान से जारी आंकड़ा के मुताबिक आज 391 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पहचान हुई है। जिसमें 254 पुरूष और 137 महिला से संक्रमित शामिल हैं।

बता दें कि देश मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के साथ साथ प्रदेश के कई जिला में भी कोरोना से संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। आज पॉजिटिव मरीजो की बात करें तो कुल 391 संक्रमित लोगो की पहचान हुई है । जिसमें करतला में 11 कटघोरा ग्रामीण – 91 कटघोरा शहरी – 46कोरबा ग्रामीण – 13कोरबा शहरी – 201
पाली – 27 पोड़ी-उपरोडा – 02 शामिल है।

सीजी ब्रेकिंग : निलंबित IPS जीपी सिंह 2 दिन की पुलिस रिमांड पर, स्पेशल जज रीना अग्रवाल के कोर्ट में हुई सुनवाई

रायपुर। भ्रष्ट्राचार और राष्ट्रद्रोह के आरोपी निलंबित सीनियर आईपीएस जी पी सिंह को बुधवार शाम स्पेशल जज रीना अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने से पहले एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) के दफ्तर में डेढ़ घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। एसीबी उन्हें कोर्ट में पेश कर 7 दिनों की रिमांड मांगी है। बचाव और अभियोजन की बहस के बाद स्पेशल जज लीना अग्रवाल ने जीपी सिंह को 14 तारीख तक पुलिस की रिमांड पर भेजने का आदेश जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि निलंबित IPS जीपी सिंह को मंगलवार शाम रायपुर पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब ACB/EOW की टीम सिंह को लेकर रायपुर पहुंची है। जीपी सिंह को EOW के कार्यालय में डेढ़ घंटे पूछताछ के लिए रखा गया था। इसके बाद निलंबित IPS जी पी सिंह को मेडिकल जाँच के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

शासकीय कार्यालयों में न्यूनतम उपस्थिति के साथ करेंगे काम… कलेक्टर ने कार्यालय संचालन के लिए जारी किए आदेश…

कोरबा।कोरोना के बढ़ते संक्र्रमण को ध्यान में रखते हुए कोविड से बचाव एवं रोकथाम के लिए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने शासकीय कार्यालयों के संचालन संबंधी निर्देश जारी किये हैं। आम लोगों की सहूलियत को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कर कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की न्यूनतम उपस्थिति के साथ काम करने के लिए निर्देश जारी किये गये हैं। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों को मास्क लगाना और सेनेटाईजर का नियमित उपयोग करना अनिवार्य किया गया है। जरूरत अनुसार वर्क फ्रॉम होम पद्धति से कार्यालय संचालित करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों की न्यूनतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए गये हैं। जिले में संचालित निजी संस्थाओं, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों एवं केंद्र शासित कार्यालयों जैसे बैंक, डाकघर, बीमा कंपनी आदि में भी आवश्यकतानुसार वर्क फ्रॉम होम पद्धति से कार्य संचालन के लिए कर्मचारियों की न्यूनतम उपस्थिति सीमित करने के भी निर्देश जारी किए गये हैं।
जारी निर्देशानुसार कोविड वैक्सीन लगाने से छूटे हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कोरोना टीका अनिवार्य रूप से लगवाना होगा। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कोविड-19 के रोकथाम के लिए जारी किए गये दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। जिला स्तर एवं ब्लाक स्तर पर सभी बैठकें यथा संभव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रूप से आयोजित किये जायेंगे।

KORBA: EOW की जांच रिपोर्ट का मजाक, कलेक्टर के आदेश के तीन महीने बाद भी फाइलों में ही सिमटी है जांच

कोरबा। ‘गुड गवर्नेंस’ (Good Governance) में देश में कई अवार्ड जीतने वाले छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उलटी हवा बह रही है। जिले के आदिवासी विकास विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार का मामला अभी तक फाइल से बाहर नहीं आ पाया है।

बता दें कि आदिवासी विकास विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में जुलाई महीने में कलेक्टर को पत्र जारी कर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया था। ईओडब्ल्यू के पत्र के आधार पर मामले की जांच करने एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी,और मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने एसडीएम हरिशंकर पैकरा को लेटर लिखा गया था, लेकिन उसमें अब तक जांच शुरू नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक आदिवासी विभाग में हुए करोड़ो के भ्रष्टाचार की शिकायत छुरी निवासी आशुतोष मिश्रा ने की थी। शिकायत की जांच के लिए जुलाई 2021 में कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच कर जानकारी भेजने की बात कही गई थी। ईओडब्ल्यू से मिले लेटर के आधार पर कलेक्टर ने एसडीएम के नेतृत्व जांच करने कोरबा एसडीएम को पत्र लिखा था।

वर्सन….

आदिवासी विभाग में हुए गड़बड़ी की शिकायत पर कलेक्टोरेट से पत्र आया है या नहीं इसकी जानकारी नहीं। देखना पड़ेगा मेरे आने के पहले का है लेटर की अभी का हैं।
. हरिशंकर पैकरा,एसडीएम कोरबा।

बिग ब्रेकिंग: निलंबित IPS जीपी सिंह को लेकर रायपुर पहुंची ACB और EOW की टीम, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया जा सकता है पेश

रायपुर। आय से अधिक संपत्ती और देशद्रोह के मामले में फरार आरोपी निलंबित IPS जीपी सिंह की तलाश गई ACB/EOW की टीम बुधवार दोपहर रायपुर पहुंची।

बता दें कि निलंबित IPS जीपी सिंह को मंगलवार शाम रायपुर पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब ACB/EOW की टीम सिंह को लेकर रायपुर पहुँच है। बहरहाल सिंह को EOW के कार्यालय में रखा गया है। निलंबित IPS जी पी सिंह को मेडिकल जाँच के बाद न्यायालय में पेश किया जा सकता है।

नदी में नहा रहे शख्स को लगी ठंड, बचने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़; देखकर सिर पकड़ लेगें आप

Desi Jugaad: कुछ लोग जुगाड़ से बड़े से बड़ा काम कर जाते हैं, वहीं कुछ लोग जुगाड़ का मजाक बनाकर रख देते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ठंड भगाने के लिए शख्स द्वारा लगाए गए जुगाड़ को देखकर आप अपना माथा पीट लेंगे. इस शख्स ने ऐसी हरकत करके जुगाड़ का भी नाम बदनाम कर दिया है.

सामने आया दिमाग घुमाने वाला वीडियो
वैसे तो इंटरनेट पर हमने बहुत सारी अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली चीजें देखी होंगी. कई वीडियो हमने ऐसे देखे हैं, जिन्हें देखकर हमारा दिमाग ही घूम जाता है. हम ऐसे वीडियो को देखकर सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर इस तरह के लोग आते कहां से हैं. हम यह भी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि इस शख्स के दिमाग में ऐसा फालतू का आइडिया आया कैसे?

आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, इस वीडियो को IPS अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन लिखा, ‘मेरा भारत महान. होनहार भारत.’ वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी में नहा रहा होता है. इस दौरान ठंड से बचने के लिए वह बहुत बचकाना काम करता है. देखें वीडियो-

https://twitter.com/i/status/1480953018774261760

पानी के ऊपर तैर रहे तसले में हाथ सेंक रहा शख्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि डुबकी लगाने के दौरान ठंड से बचने के लिए शख्स ने पानी के ऊपर तैरते एक तसले में आग जलाया हुआ है. जितनी भी बार वह शख्स डुबकी लगाकर बाहर निकलता है, उतनी बार वह इस आग से हाथ सेंकता दिख रहा है. आप भी इस वीडियो को देखकर सोचने लगेंगे कि ऐसा जुगाड़ भी कोई लगाता है भला! इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने शख्स को ‘महामूर्ख’ की उपाधि दे दी है. वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आवश्यकता आविष्कार की जननी है’

चुनाव से पहले यूपी में दल-बदल का दौर, अब तक 20 नेता सपा में हुए शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है. उनके इस्तीफे के बाद कुछ और बीजेपी नेता सपा में शामिल हो सकते हैं. पहले ही मौर्य के बाद 2-3 नेताओं ने बीजेपे का साथ छोड़ दिया है.

बीजेपी छोड़ सपा में शामिल 20 नेता
जानकारी के मुताबिक अब 2 मंत्री और करीब 10 बीजेपी विधायक ऐसे हैं जो जल्द सपा में शामिल हो सकते हैं. इन्हें मनाने के लिए बीजेपी की ओर से कोशिश जारी हैं और इस काम का जिम्मा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सौंपा गया है. पिछले दिनों 20 ऐसे नेता हैं जो बीजेपी का साथ छोड़ सपा में जा चुके हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम स्वामी प्रसाद मौर्य का है.

1. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री व बीजेपी विधायक
2. राकेश राठौर, बीजेपी विधायक, सीतापुर
3. जय चौबे, विधायक बीजेपी, संतकबीरनगर
4. माधुरी वर्मा, विधायक, बीजेपी, नानपारा, बहराइच
5. आरके शर्मा, विधायक, बीजेपी, बिल्सी, बदायूं
6. रमाकान्त यादव, पूर्व सांसद, बीजेपी, आजमगढ़
7. शिवशंकर सिंह पटेल, बुंदेलखंड
8. राकेश त्यागी, पूर्व मंत्री बुलंदशहर
9. उत्तम चंद्र राकेश, यूपी अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी महासभा
10. श्रीराम भारती, पूर्व विधायक, मिर्जापुर
11. हेमंत निषाद, आगरा
12. बृजेश गौतम, अलीगढ़
13. दीपक विग, नोएडा
14. इंद्रपाल, पूर्व विधायक, औरेया
15. अरविन्द गुप्ता, फ़र्रूखाबाद
16. कृपाशंकर पटेल, भगवंतनगर, उन्नाव
17. राहुल लोधी, रायबरेली
18. एच एन पटेल, मऊ
19. त्रयंबक पाठक, बस्ती
20. हरिओम उपाध्याय, बुंदेलखंड

इन नेताओं के अलावा बीजेपी विधायक बृजेश प्रजापति और शाहजहांपुर के तिलहर से विधायक रोशल लाल ने भी सत्ताधारी दल का साथ छोड़ दिया है. बीजेपी में विधान सभा चुनाव को लेकर टिकट बंटवारे पर मंथन चल रहा है लेकिन इस बीच पार्टी के नेताओं का एक के बाद एक जाना चिंता का विषय बन चुका है.

10 नेताओं ने थामा BJP का दामन
हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ बीजेपी छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट लंबी है. पिछले दिनों कई बड़े नेताओं ने अन्य दलों का साथ छोड़ बीजेपी ज्वाइन भी की है. इनमें सबसे बड़ा नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का है.

1. जितिन प्रसाद, कांग्रेस, शाहजहांपुर
2. अदिति सिंह, विधायक कांग्रेस, रायबरेली
3. वंदना सिंह, विधायक, बीएसपी,आजमगढ़
4. सुभाष पासी, विधायक सपा, गाजीपुर
5. शतरूद्घ प्रकाश, MLC, सपा
6. अजीत बालियान, बीएसपी अलीगढ़
7. नरेन्द्र भाटी, सपा, MLC, नोएडा
8. पप्पू सिंह, सपा, MLC, बलिया
9. सीपी चंद, सपा, MLC, गोरखपुर
10. रमा निरंजन, सपा, MLC, ललितपुर

साफ है कि विधान सभा चुनाव से पहले हर पार्टी अपना खेमा मजबूत करने में जुटी है. ऐसे में नेता भी अपने लिए उचित स्थान और मौके की तलाश में दल-बदली करने में लग गए हैं. लेकिन आखिर में कौन सा खेमा बाजी मारेगा, इसका पता तो 10 मार्च को आने वाले विधान सभा चुनाव के नतीजों से चलेगा.

लता मंगेशकर ऑक्सीजन सपोर्ट पर, भतीजी ने बताया- जानें कैसी है उनकी तबीयत

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। उनकी भतीजी रचना शाह ने बताया कि लता मंगेशकर को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल उनकी कंडीशन अभी स्टेबल है और वे रिकवर कर रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड ( ) की हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं।

रचना शाह ने एक न्यूज वेबसाइट से बात की और बताया, “अधिक उम्र के कारण उन्हें कई समस्याएं हैं। ऐसे में डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहे हैं। वे अगले कुछ दिन और हॉस्पिटल में ही भर्ती रहेंगी।”

10-12 दिन ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समधानी ने भी हाल ही कहा कि लता दीदी के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई है। भले ही वे ठीक हो रही हैं लेकिन, उनके परिवार वालों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। वे कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। इसलिए अभी उन्हें 10-12 दिन ICU में रखा जाएगा।

प्रतीक ही पिछले कुछ साल से लता मंगेशकर का इलाज कर रहे हैं। 92 साल की स्वर कोकिला को 2 साल पहले नवंबर 2019 में भी सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब वे 28 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थीं।

ITR Filing : फिर बढ़ी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन, जान‍िए अब क्‍या है नई तारीख

नई द‍िल्‍ली : ITR Filing Date Extended : अगर आपने अभी तक भी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है तो यह खबर आपको जरूर राहत देगी. केंद्र सरकार ने आईटीआर फाइल करने की अंत‍िम तारीख (ITR Filing Last Date) को एक बार फिर बढ़ा दिया है.

पहले 31 द‍िसंबर थी तारीख
नई गाइडलाइंस के अनुसार अब 15 मार्च तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया जा सकेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) की तरफ से बताया गया कि Assessment Year 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ाकर 15 मार्च 2022 कर दी गई है. पहले आईटीआर फाइल करने के ल‍िए 31 द‍िसंबर तक का समय दिया गया था.

CBDT ने इस कारण बढ़ाई लास्‍ट डेट
CBDT की तरफ से बताया गया कि कोरोना महामारी के कारण टैक्‍सपेयर्स को हो रही परेशानियों को देखते हुए ITR फाइल करने की तारीख फिर से बढ़ाई गई है. सीबीडीटी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया क‍ि इनकम टैक्‍स एक्‍ट 1961 के प्रावधानों के तहत विभिन्‍न ऑडिट रिपोर्टों की ई-फाइलिंग के दौरान आ रही समस्‍या की वजह से भी डेडलाइन बढ़ी है.