Home Blog Page 2955

सपा को जवाबी झटका देने की तैयारी में भाजपा: प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- एक दर्जन विधायक और नेता भाजपा में आने को तैयार

न्यूज डेस्क। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने से लगे झटके के बाद भाजपा ने सपा को जवाबी झटका देने की तैयारी की है। भाजपा ने सपा के कुछ विधायक, एमएलसी सहित बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराने की योजना बनाई है।

सूत्रों के मुताबिक सपा के करीब एक दर्जन नेता और विधायक भाजपा की सदस्यता लेना चाहते हैं। हालांकि वे चाहते हैं कि भाजपा पहले उनका टिकट पक्का करे। ऐसे नेताओं के टिकट को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं को निर्णय करना है।

शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बाद अगले कुछ दिनों में भाजपा सपा को करारा झटका दे सकती है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने दावा किया है कि सपा के एक दर्जन विधायक और नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को तैयार हैं।

जल्द होगा गठबंधन पर निर्णय
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक चुनावी उठापटक के बीच भाजपा अब अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द निर्णय लेगी। पार्टी नेतृत्व सीटों के बंटवारे को आपसी बातचीत से हल करना चाहता है।
स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- सरकार के दलित व पिछड़े विरोधी रवैये के कारण दिया इस्तीफा
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार के दलित, पिछड़े, किसान, बेरोजगार व नौजवान विरोधी रवैये के कारण उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। कहा कि एक राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते किसी न किसी दल से बात करनी ही होगी। पर, कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद ही किसी दल से बात करने का निर्णय करेंगे।

मौर्य ने बताया कि उन्होंने भाजपा सरकार व संगठन में उचित स्तर पर अपनी बात को रखी, लेकिन कोई परिणाम नहीं आया। उन्होंने सपा में जाने की संभावनाओं को स्वीकार करते हुए कहा कि दो दिन बाद यह तय होगा कि कितने विधायक व मंत्री उनके साथ जाएंगे।

केशव को अपनी दुर्गति पर तरस आना चाहिए
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को खुद की दुर्गति पर तरस आना चाहिए। पहले वह अपने को सम्मानित स्थिति में लाएं। केशव प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री है, उनके सलाहकार नहीं है।

कुली से IAS ऑफिसर बना केरल का ये शख्स, रेलवे स्टेशन के Free WiFi से की UPSC की तैयारी, पढ़ें संघर्ष की पूरी कहानी

नई दिल्ली। दुनिया में कुछ ही लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए संसाधनों की कमी को आड़े नहीं देते। ऐसे लोग अपनी जिंदगी भी देर ही सही पर सफल भी जरूर होते है। ऐसे ही एक शख्स के बारे में आज हम आपको बताने जा रहा है जिसने रेलवे स्टेशन में कुली का काम करते हुए UPSC की परीक्षा पास की है। केरल के रहने वाले श्रीनाथ ने कुली का काम करते हुए सिविल सेवा परीक्षा पास की है।

0.रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते हुए की तैयारी

श्रीनाथ ने परीक्षा की तैयारी रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते हुए किया है। पहले केरल पब्लिक सर्विस कमीशन और फिर UPSC की परीक्षा पास करने वाले श्रीनाथ केरल के मुन्नार के मूल निवासी हैं। श्रीनाथ काफी गरीब परिवार से आते है। अपना परिवार चलाने के लिए श्रीनाथ ने रेलवे स्टेशन पर कुली का काम किया।

साल 2018 में श्रीनाथ ने फैसला किया की वह अपनी आर्थिक तंगी को खत्म करेंगे और अपनी बेटी का भविष्य बनाएंगे।इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा देने का फैसला किया लेकिन पैसों की कमी के कारण वह कोचिंग सेंटर की फीस नहीं दे पाए। श्रीनाथ ने मन में ठान लिया था कि वह बिना कोचिंग सेंटर की ममद लिए इस परीक्षा को पास करेंगे और उन्होंने KPSC की तैयारी करनी शुरू कर दी।

0.तैयारी के लिए रेलवे स्टेशन पर फ्री वाईफाई से मिली मदद

श्रीनाथ पढ़ाई के लिए रेलवे स्टेशन पर फ्री वाईफाई की मदद से अपने स्मार्टफोन पर पढ़ाई शुरू कर दी। फ्री वाई फाई श्रीनाथ के लिए एक वरदान साबित हुआ। कुली का काम करने के साथ ही वह ऑनलाइन लेक्चर भी लेना शुरू कर देते। मेहनत और लगन से श्रीनाथ ने KPSC में सफलता हासिल कर ली। इसके बाद उन्हें भरोसा हुआ कि वह upsc की परीक्षा भी पास कर सकते हैं।

0.पहले 3 प्रयास के बाद UPSC में मिली सफलता

रेलवे स्टेशन में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ कुली का काम भी किया। हालांकि, बिना कोचिंग के यह आसान नहीं थी लेकिन, 3 प्रयास के बाद श्रीनाथ ने upsc का भी एग्जाम पास कर लिया।

श्रीनाथ ने आईएएस बन कर उन लाखों छात्रों के लिए एक मिसाल कायम की है जो सोचते है कि गरीबी के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सबकुछ मुमकिन है।

रजिस्ट्रार कार्यालय कोरोना की जद में…. 14 जनवरी तक ऑफिस सील…

कोरबा। रजिस्ट्रार कार्यालय कोरोना के जद में आ गया है। दो कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कार्यालय को सील कर दिया है।

बता दें कि उप पंजीयक कार्यालय के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए है। कार्यालय के दो लोगो के पॉजिटव मिलने के बाद कार्यालय को बाहरी ब्यक्तियो के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रजिस्ट्रार कार्यालय बंद होने के बाद अब जमीनों की रजिस्ट्री पूरी तरह से बंद हो गई है।

VIDEO: बलरामपुर कलेक्टर पर अर्दली ने लगाया पीटने का आरोप… CM को पत्र लिख मांगा न्याय,कोरबा में भी थे विवादित….

रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर बंगले में पदस्थ अर्दली ने कलेक्टर पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है.वे कोरबा जिला पंचायत सीईओ के पद पर रहते भी विवादो में रहे है। कुल मिलाकर उनका विवादो से पुराना नाता रहा है।

बता दें कि बलरामपुर कलेक्टर पर अरदली ने पीटने का आरोप लगाया है। कलेक्टर के पिटाई से आहत अर्दली ने सूबे के मुखिया भूपेश बघेल को लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने पत्र में अर्दली शिवनारायण राम ने बताया कि वह वर्ष 2012 से कलेक्टर कार्यालय में काम करता आ रहा है. अन्य दिनों की तरह 9 जनवरी रविवार को कार्य के दौरान आदिवासी होने का तंज कसते हुए गाली-गलौच करते हुए चार-पांच झापड़ मार दिए.

शिवनारायण ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के गवाह कलेक्टर निवास में कार्यरत अन्य कर्मचारी हैं. घटना से स्वयं के साथ परिवार के मानसिक और शारीरित तौर पर प्रताड़ित होने की बाद कहते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. अर्दली ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ सर्व आदिवासी समाज और कर्मचारी संघ को भी चिट्ठी भेज न्याय की गुहार लगाई है.

पंजाब में AAP के CM उम्मीदवार को लेकर अरविंद केजरीवाल ने किया ये बड़ा ऐलान, बताया…..

चंडीगढ़: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल की तैयारियां जोरो-शोरो पर है। यहां मतदान में अब करीब 1 महीने का ही समय बचा है और इस बीच सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आप अगले हफ्ते पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी।

अरविंद केजरीवाल बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे और कहा कि हम वादा करते हैं कि अगर हम सत्ता में आए, तो हम आम आदमी से लेकर प्रधानमंत्री तक की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.

पीएम से लेकर आम को सुरक्षा का वादा

चंडीगढ़ पहुंचने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘यदि आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो हम पंजाब के लोगों के लिए कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने और बेअदबी की पिछली सभी घटनाओं में न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन देते हैं। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। चाहे वह पीएम हो या कोई आम।’

केजरीवाल ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब होती जा रही है, चन्नी सरकार इसे संभाल नहीं पा रही है।

बता दें कि AAP की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और संगरूर के सांसद भगवंत मान के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। याद दिला दें कि आम आदमी पार्टी ने साल 2017 में अपना पहला पंजाब विधानसभा चुनाव बिना किसी सीएम चेहरे के लड़ा था और 20 सीटें जीतकर राज्य में प्रमुख विपक्षी दल बन गया था। गौरतलब है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होंगे और नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

ब्रेकिंग: मुंगेली के नवोदय स्कूल में 19 छात्र सहित 24 संक्रमित

मुंगेली। जिले लोरमी स्थित नवोदय आवासीय स्कूल में 19 छात्र सहित 24 संक्रमित मिले हैं। इनमें 5 शिक्षक शामिल हैं। स्कूल को तत्काल बंद कर दिया गया है। बाकी की जांच की जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर अब रोज जान लेने लगी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में चार मरीजों की मौत हो गई।

संक्रमण दर 9.21% तक पहुंचा

छत्तीसगढ़ की संक्रमण दर बढ़कर 9.21% तक पहुंच गया है। एक जनवरी को यह दर केवल 1.18% था। दिसम्बर के दूसरे सप्ताह तक तो यह दर एक फीसदी से भी कम था। दिसम्बर के आखिरी सप्ताह से केस बढ़ने लगे और दो सप्ताह ही प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हजार से अधिक हो गई है। पिछले तीन दिनों से लगातार मौतों की भी रिपोर्ट आ रही है।

सीजी ब्रेकिंग: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण फरवरी में होने वाला छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र स्थगित

रायपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फरवरी में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र को स्थगित कर दिया गया है। इस सत्र के मार्च में होने के संभावना जताई गई है।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की गई है।

बीच समुद्र हनुमानजी की तरह हवा में उड़ गया सेना का जवान, देखकर आश्चर्य में पड़े लोग

Viral Video: ‘रामायण’ नामक सीरियल में आपने हनुमानजी को हवा में उड़ते देखा है. किस तरह वह समुद्र लांघकर लंका जाते हैं और सीता माता का पता लगाते हैं. इसके अलावा वह हवा में उड़कर संजीवनी बूटी लेने जाते हैं और लक्ष्मण जी की जान बचाते हैं. आज हमें एक ऐसा वीडियो देखने को मिला, जो हनुमान जी की याद दिलाता है.

हवा में उड़ता दिखा सेना का जवान
साइंस ने इतनी तरक्की तो कर ली है कि टेक्नोलॉजी की मदद से आज लोग आसमान में उड़ते दिखाई देते हैं. हमने हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर और पैराशूट से तो लोगों को हवा में उड़ते देखा है, लेकिन वीडियो में सेना का एक जवान समुद्र के ऊपर हनुमान जी की तरह हवा में यहां से वहां जाते दिख रहा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरत में पड़ गए हैं.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सेना का एक जवान समुद्र के बीचों-बीच हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में सेना का एक जहाज तैर रहा है. इसके पीछे एक छोटी बोट भी समुद्र में तैर रही है. इस वोट में सेना के कुछ जवान बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बोट से अचानक एक जवान आसमान में उड़ने लगता है. देखें वीडियो-

https://twitter.com/mvraoforindia/status/1480554109749006343?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1480554109749006343%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Foff-beat%2Farmy-soldier-flew-in-the-air-on-sea-like-hanumanji-people-were-surprised-to-see%2F1068624

IAS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जवान बड़े वाले जहाज के इधर-उधर हवा में मंडरा रहा होता है. इसके बाद वह बड़े वाले जहाज पर उतरता है. नजारा बहुत ही ज्यादा आश्चर्यचकित कर देने वाला है. ट्विटर पर इस वीडियो को IAS अधिकारी डॉ. एमवी राव ने शेयर किया है. IAS अधिकारी ने कैप्शन में लिखा, ‘काश मैं ऐसा कर पाता. कई बार मैं ऐसा सपनों में करता हूं.’
39 सेकेंड के वीडियो को 52 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं 3200 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइककिया है. वीडियो देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘उड़ते हुए जवान को देखकर कलयुग में त्रेतायुग वाली फीलिंग आ रही है.’

PM की सुरक्षा में चूक: सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में होगी जांच

नई दिल्ली/चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में सुरक्षा चूक पर सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी बना दी है। यह जांच सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में होगी। उनके साथ NIA के DG के प्रतिनिधि के तौर पर IG, चंडीगढ़ के DGP, पंजाब के ADGP सिक्योरिटी और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को रखा गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पीएम की विजिट से जुड़ा सारा रिकॉर्ड जांच कमेटी की चेयरपर्सन जस्टिस इंदु मल्होत्रा को देने के लिए कहा है।

केंद्र और राज्य की जांच बंद

पीएम की सुरक्षा में चूक के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने जांच शुरू कर दी थी। राज्य ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल की अगुवाई में गृह सचिव अनुराग वर्मा के साथ जांच कमेटी बना दी। वहीं केंद्र ने भी इंटेलिजेंस ब्यूरो और SPG अफसरों के साथ सुरक्षा सचिव की अगुवाई वाली जांच कमेटी बना दी। सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचा तो यह दोनों जांच अब बंद कर दी गईं।

15-20 मिनट फ्लाई ओवर पर रहे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को पंजाब आए थे। उन्हें फिरोजपुर में 42 हजार के प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखने के साथ चुनावी रैली को संबोधित करना था। मौसम खराब होने की वजह से पीएम सड़क मार्ग से रवाना हुए थे। हालांकि प्यारेआणा गांव पहुंचने पर उन्हें फ्लाई ओवर पर रुकना पड़ा। आगे कुछ लोगों ने हाईवे ब्लॉक कर रखा था। प्यारेआणा फ्लाई ओवर पर पीएम करीब 15 से 20 मिनट खड़े रहे। इसके बाद पीएम का काफिला वापस लौट आया।

बूस्टर खुराक से नहीं रुकेगा ओमिक्रॉन, सरकारी एक्सपर्ट का दावा, सभी तक पहुंचेगा संक्रमण

नई दिल्ली। शीर्ष सरकारी एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को रोकना लगभग असंभव है और आखिरकार यह पूरी दुनिया को संक्रमित कर के ही रहेगा। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर से जुड़े डॉक्टर जयप्रकाश मुलिईल ने बताया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज भी नहीं रोक सकती है।

आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी की साइंटिफिक एडवाइजरी कमेटी के चेयरपर्सन डॉक्टर जयप्रकाश ने समाचार चैनल से बातचीत के दौरान यह कहा कि अब कोरोना खतरनाक नहीं है क्योंकि इसका नया स्ट्रेन कमजोर है और अस्पताल में भर्ती होने की भी वैसी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब यह ऐसी बीमारी है जिससे हम निपट सकते हैं। यह डेल्टा की तुलना में काफी माइल्ड है और इसे रोकना व्यावहारिक तौर पर असंभव है।

0.ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं कि वे संक्रमित हो चुके हैं

डॉक्टर जयप्रकाश ने कहा कि इस संक्रमण से शरीर में आने वाली इम्यूनिटी जीवन भर रहेगी और यही वजह है कि बाकी देशों की तरह भारत इससे बुरी तरह प्रभावित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब वैक्सीन आई भी नहीं थी, तभी भारत की 85 फीसदी आबादी संक्रमित हो चुकी थी और इसलिए वैक्सीन की पहली खुराक ही बूस्टर डोज थी।

डॉक्टर जयप्रकाश ने यह भी कहा कि वैक्सीन की बूस्टर खुराक महामारी की प्राकृतिक प्रगति को नहीं रोक सकती है। एसिम्टोमैटिक मरीजों के निकट संपर्क में आने वालों की जांच को गैर जरूरी बताते हुए डॉक्टर जयप्रकाश कहते हैं कि वायरस सिर्फ दो दिनों में ही दोगुना संक्रमण फैला रहा है। ऐसे में यदि किसी शख्स की जांच में वह संक्रमित पाया भी जाता है तो रिपोर्ट आने तक वह कई लोगों को संक्रमण फैला चुका होगा

उन्होंने कहा कि हम में से अधिकांश लोगों को यह नहीं पता कि हम संक्रमित हो चुके हैं। डॉक्टर के मुताबिक, संभवतः 80 फीसदी से ज्यादा लोगों को तो यह पता ही नहीं है कि वे कोरोना संक्रमित हैं।