कोरबा। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने 7 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंग अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने भू अधीक्षक शाखा से पदोन्नत होंकर नायब तहसीलदार बने लोगो को राज्य संवर्ग से अलग रखने की मांग की है।
बता दें कि राजस्व विभाग एवं भू अभिलेख शाखा से बने नायब तहसीलदारों के संविलियन को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों के बीच तकरार शुरू जो गई है।उन्होंने कहा है भू अधिक्षक कार्यलय में पदस्थ लोगों का काम एलांग होता है और राजस्व विभाग का अलग ,तो दोनों विभाग के लोगो का सामान आंकना गलत है। इसी तरह ज्ञापन में कहा गया है कि उन्हें कम पे स्केल पर सेवा देना पड़ रहा हैं जबकि तहसीलदार के अंडर में काम करने वाले अधिकारियों का पे स्केल उनसे अधिक है। इस बात को लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में गतिरोध की स्थिति बन रही है।जबकि यह पे स्केल दूसरे प्रान्त में अधिक है। इसी तरह पुराने तहसील कार्यालय में सुविधा के नाम पर सिर्फ और सिर्फ एक कंडम वाहन है जिससे दौरा करना तो दूर मुख्यालय मीटिंग अटेंड भी नही किया जा सकता। इस तमाम
विषंगतियो को देखते हुए नए पे स्केल के साथ तहसीलदारो को हाईटेक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान छग कनिष्ठ सेवा संघ के अध्यक्ष के के लहरे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है।
KORBA: कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने 7 सूत्रीय मांग को लेकर राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन… कहा भू अभिलेख शाखा से पदोन्नत होकर बने तहसीलदारों को राज्य संवर्ग से अलग रखा जाए…
छत्तीसगढ़ मे मंगलवार को 5 हजार से भी अधिक नए मरीज, अकेले रायपुर में 1400 से ज्यादा पॉॅजिटिव, देखें जिलेवार आंकड़े…
रायपुर। नए साल के बाद प्रदेश में कोरोना का तेजी से बढ़ गया है। साल 2022 के 11 दिनों में आए नए मामले में तेजी से राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आज प्रदेश में 5 हजार 151 मरीजों की पहचान की गई है। स्वाथ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज 381 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे है। वहीं आज 4 मरीजों की मौत हुई है।
आज मिले 5 हजार 151 मरीज के बाद प्रदेश में अब तक कुल 10 लाख 32 हजार 534 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और 9 लाख 95 हजार 75 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं प्रदेश में अब 13 हजार 623 लोगों की मौत हो चुकी है।
पुलिस परिवार आंदोलन: 2 आरक्षक सहित 4 लोगों के खिलाफ पुलिस द्रोह का मामला दर्ज
रायपुर। पुलिस परिवार को उकसाने के आरोप राजधानी पुलिस ने 2 आरक्षक सहित 4 लोगों के खिलाफ पुलिस द्रोह का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरक्षक उज्ज्वल दीवान ने अपने साथी नवीन राव, संजीव मिश्रा और एस संतोष के साथ मिलकर पिछले कुछ महीने से लगातार पुलिस बल के सदस्यों को उकसाने का काम किया है।
पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने सहायक आरक्षक परिवारों को लगातार अनुशासन भंग करने और पुलिस रेगुलेशन और पुलिस एक्ट के विपरीत आंदोलन करने के लिए उकसाया जा रहा था।
इस प्रकार उक्त कृत्यों से उज्ज्वल दीवान और उसके साथी अनुशासित पुलिस विभाग के सदस्यों में विद्वेश , विद्रोह फैलाने का प्रयास कर रहे थे जो कि अपराध की श्रेणी का होने से थाना टिकरापारा में 1 उज्ज्वल दीवान (आरक्षक) 2 नवीन राव 3 संजीव मिश्रा (आरक्षक) 4 एस संतोष (पूर्व आरक्षक)के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34 /2022 धारा 3 पुलिस द्रोह उद्दीपन अधिनियम व 109, 505(1), 120 (b) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
UAE को ओमिक्रॉन की नहीं कोई टेंशन, बॉर्डर खोलकर सबको बुला रहा अपने देश!
अबू धाबी: दुनिया के अधिकांश देश कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के चलते खौफ में हैं. कुछ देशों में सख्त पाबंदियां लागू हो गई हैं और कुछ फिर से लॉकडाउन (Lockdown) जैसे कदम उठाने को मजबूर हैं. वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एकमात्र ऐसा देश है, जिस पर ओमिक्रॉन का ज्यादा असर नजर नहीं आ रहा. वो पहले की तरह खुशहाल बना हुआ है. खाड़ी के इस देश ने दुनियाभर के सैलानियों के लिए अपने दरवाजे खोल रखे हैं.
टॉप के देशों में शामिल
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, UAE वैक्सीनेशन की अच्छी स्पीड, व्यापक और सस्ती टेस्टिंग सुविधाओं के चलते दुनिया के कई अन्य देशों की तुलना में कोरोना महामारी से बेहतर ढंग से निपट रहा है. यूएई वर्तमान में ब्लूमबर्ग की कोविड रेज़िलिएंस रैंकिंग में टॉप के देशों में शामिल है. इस रैंकिंग में 53 देशों के स्वास्थ्य सुविधा मानकों, कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों और यात्रा को फिर से खोलने जैसे 12 संकेतकों को आधार बनाया गया है.
[1/11, 09:57] Ishwar Chandra: ‘दो साल में काफी काम हुआ’
इन्हीं सब के चलते यूरोप में ओमिक्रॉन के फैलने के बावजूद, यूएई संक्रमण को नियंत्रित करने और देश को पर्यटकों के लिए खुला रखने में सफल रहा है. यूएई के सबसे अधिक आबादी वाले शहर दुबई ने भी खुद को एक वैश्विक पर्यटन स्थल से अपने लोगों की हिफाज़त करने वाले शहर में तब्दील कर लिया है. मिर्ज़ाम चॉकलेट कंपनी की मुख्य चॉकलेट अधिकारी कैथी जॉनस्टन 30 साल से दुबई में रह रही हैं. बीबीसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘कोरोना से निपटने के लिए यहां काफी कुछ किया गया है. दो साल पहले की तुलना में मुझे ऐसा लगता है कि मैं किसी दूसरे ग्रह पर आ गई हूं और मुझे ये पसंद है. लोग स्थानीय विचारों और परियोजनाओं का समर्थन कर रहे हैं.
एक्सपो में पहुंच रहे सैलानी
दुबई छह महीने तक चलने वाले ‘एक्सपो 2020’ की भी मेजबानी कर रहा है, जो मार्च, 2022 तक चलेगा. इस एक्सपो में दुनियाभर की प्रमुख कंपनियों के स्टॉल लगे हैं. यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं, इसकी वजह ये है कि सरकार ने कोरोना से निपटने को लेकर जो रणनीति बनाई है, उस पर सख्ती से पालन किया गया है. वैक्सीनेशन की स्पीड ज्यादा होने से संक्रमण का खतरा अपने आप कम हो गया है. महामारी के बावजूद यहां रेस्टोरेंट खुल रहे हैं. कैथी जॉनस्टन ने बताया कि पिछले दो सालों में कई सारे रेस्टोरेंट खुले हैं. महामारी ने अप्रत्याशित रूप से स्थानीय सामग्री और कुशल रसोइयों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है.
UAE जाने से पहले ये करें
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण यात्रा प्रतिबंध तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए लेटेस्ट घोषणाओं और नियमों की जानकारी के लिए ‘यूएई ट्रैवल टू दुबई’ वेबसाइट ज़रूर देखें. फिलहाल दुबई उन सैलानियों के लिए खुला है, जिन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) ले रखी है. हालांकि, पर्यटकों को कोरोना टेस्ट से भी गुजरना पड़ता है. सरकार ने सलाह दी है कि यात्रियों को यूएई का आधिकारिक ऐप ‘अल हसन’ डाउनलोड करना चाहिए, जो कोविड टेस्ट के परिणाम और टीकाकरण की स्थिति को दर्शाने के लिए रंग आधारित कोड सिस्टम का उपयोग करता है.
पहले दिन 9.68 लाख लोगों को मिली एहतियाती खुराक, इनमें आधे से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी
नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज यानी एहतियती खुराक की शुरुआत सोमवार से हो गई। देश में पहले ही दिन 9.68 लाख लोगों को वैक्सीन की एहतियाती खुराक दी गई। इस तीसरी खुराक को लेने वालों में सबसे अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे, जबकि 3.15 लाख बुजुर्गों को भी कोविशील्ड और कोवाक्सिन की खुराकें दी गईं।
हालांकि, इस दौरान कई जगह कोविन वेबसाइट से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। कई डॉक्टरों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि तीसरी खुराक लेने से पहले उनसे अस्पताल का पहचान पत्र मांगा जा रहा है। जबकि पिछली बार दो खुराक के वक्त ऐसा कोई नियम नहीं था। उनका पंजीयन पहले से ही कोविन वेबसाइट पर दर्ज है। ऐसे में अस्पताल के पहचान पत्र मांगने की आवश्यकता क्यों है? हालांकि देर शाम तक इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है।
मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को देश में कोरोना टीकाकरण का 360वां दिन रहा। इस दौरान 90 लाख से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें 9.68 लाख एहतियाती खुराक शामिल हैं। सुबह नौ बजे से ही देश के अधिकांश टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक मिलना शुरू हुई थी। देर रात तक चले टीकाकरण के दौरान 7.35 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी और 3.15 लाख बुजुर्गों को एहतियाती खुराक दी गई।
इनके अलावा 15 से 17 वर्ष के 22.84 लाख किशोरों ने वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की है। इसी के साथ ही देश में कुल टीकाकरण बढ़कर 152 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब तक देश की 63.61 करोड़ वयस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है।
बहुत ज्यादा रोमांटिक होते हैं इन 5 राशियों वाले लोग, पार्टनर का रखते हैं ख्याल, इस लिस्ट में आपकी राशि है या नहीं?बहुत ज्यादा रोमांटिक होते हैं इन 5 राशियों वाले लोग, पार्टनर का रखते हैं ख्याल, इस लिस्ट में आपकी राशि है या नहीं?
नई दिल्ली।रोमांस (Romance) के मायने हर किसी के लिए अलग-अलग होते हैं. लड़की हो या लड़का हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर रोमांटिक हो. रोमांस का मतलब किसी के लिए कैंडललाइट डिनर (Surprise candlelight dinner) हो सकता है, तो किसी के लिए कमरे को फूलों से सजाना (Decorating the room with flowers). किसी के लिए बाहों में बाहें डालकर प्यारी-प्यारी बातें करना हो सकता है, तो किसी के लिए गिफ्ट और सरप्राइज (Gift and Surprise).
रोमांटिक होना एक ऐसा नेचर है, जो कुछ ही लोगों का होता है. वहीं कुछ लोगों के रिलेशन में रोमांस की जगह लड़ाई-झगड़े और मनमुटाव ही होते रहते हैं, जिससे वे रिलेशनशिप को एंजॉय नहीं कर पाते.
ज्योतिष के अनुसार राशियों (Zodiac signs) से किसी के भी व्यक्तित्व के बारे में ग्रहों की दशा और दिशा के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है. उनके आधार पर यह भी पता लगाया जा सकता है कि कौन सी राशि वाले लोग किसी भी रिलेशन में अधिक गहराई से अपनी उपलब्धता महसूस कराते हैं या रोमांटिक होते हैं. यहां कुछ राशियों के बारे में बता रहे हैं, जो बताती हैं कि कौन सी राशियों के लोग अधिक रोमांटिक होते हैं.
मीन (Pisces)
मीन राशि वाले लोग बेहद संवेदनशील और देखभाल करने वाले होते हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर वे किसी को पसंद करते हैं, तो उन्हें उस व्यक्ति के बारे में हर बात याद रहती है. वहीं, अगर रिलेशनशिप की बात आती है तो मीन राशि वाले लोग शांत नेचर के लिए जाने जाते हैं. अगर आपके पार्टनर की राशि मीन है तो वो कभी आपको अकेला नहीं छोड़ेगा. ऐसे लोग अधिक रोमांटिक होते हैं और उन्हें कैंडललाइट डिनर या हाथों से लिखी कविताएं या लेटर देना भी पसंद होता है.
कर्क (Cancer)
कर्क राशि भी जल राशि होती है. इस राशि वाले लोग बहुत रोमांटिक होते हैं. ज्योतिष के मुताबिक, कर्क राशि के लोग बेहद वफादार और समर्पित पार्टनर होते हैं, जो आसानी से पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते. किसी भी रिलेशन में वे अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद का ख्याल रखते हैं. मीन राशि वालों की तरह इस राशि वाले लोग भी पार्टनर को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते.
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वाले लोग रोमांटिक दिखते नहीं हैं, लेकिन वे पार्टनर को खुश करने के लिए अधिक मेहनत कर सकते हैं. उन्हें हर चीज में काफी आराम मिलता है. वह हर बात में खुश रहते हैं अब चाहे वो डेट नाइट हो, कैंडल लाइट डिनर हो या मूवी का प्लान हो. ऐसे लोग हर चीज में खुश रहते हैं. लेकिन वे हमेशा अपने पार्टनर को प्राथमिकता देते हैं.
कन्या (Virgo)
कन्या वाले लोग सबसे कोमल दिल के माने जाते हैं. किसी भी रिलेशन में वे सामने वाले को खुश करने के लिए अपनी इच्छा को भी मार देते हैं. इस राशि वाले लोगों के लिए प्रेम की भाषा काफी सरल होती है, वे लोग इसमें अपना नजरिया रखते हैं. उन्हें सरप्राइज देना काफी पसंद होता है. अगर आपके पार्टनर की राशि भी कन्या है, तो अभी तक आप उसके प्यार को अनुभव कर चुके होंगे.
सिंह (Leos)
जब प्यार की बात आती है तो सिंह राशि वाले लोग काफी भावुक होते हैं. वे हमेशा अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं. अब चाहे लंबे सफर के बाद मूड सही करना हो, या फिर मीठी-मीठी बातों से उनका दिल जीतना हो, या फिर खराब मूड को सही करना हो. सिंह राशि वाले लोगों को इस बात में महारथ हासिल होती है.

अमन सिंह व उनकी पत्नी की FIR निरस्त, हाईकोर्ट ने कहा- उनके खिलाफ नहीं बनता आय से अधिक संपत्ति का मामला
बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह व उनकी पत्नी यास्मीन सिंह को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ ACB व EOW की ओर से दर्ज FIR को रद्द करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील के तर्कों पर सहमति जताई है और माना है कि आय से अधिक संपत्ति का मामला नहीं बनता।
कोर्ट में आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे अमन सिंह ने अपनी याचिका के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें उन्होंने कहा उन्हें राजनीतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला ही नहीं बनता। लेकिन एसीबी ने राजनीतिक दबाव में यह कार्रवाई की है। इस प्रकरण में कोर्ट ने एसीबी से जवाब मांगा था। ACB ने इस प्रकरण की सुनवाई के दौरान उनके आय-व्यय का ब्यौरा भी पेश नहीं किया था।
कोर्ट के आदेश पर दस्तावेज प्रस्तुत किया। ACB ने आपराधिक प्रकरण बनने व न बनने को लेकर कोई स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए ACB और EOW की ओर से दर्ज आपराधिक प्रकरण को निराधार मानते हुए निरस्त करने का आदेश दिया है।
सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर दर्ज हुई थी FIR
सामाजिक कार्यकर्ता उचित शर्मा की शिकायत पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव सिंह के खिलाफ ACB व EOW ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस दौरान उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के बैंक अकाउंट सहित अन्य खातों को सील कर दिया गया। पति-पत्नी ने अपने खिलाफ कार्रवाई को लेकर हाई कोर्ट में अलग-अलग याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उनकी याचिका पर एसीबी व ईओडब्ल्यू की जांच पर रोक लगा दी थी।
हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला
हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास की सिंगलबेंच में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने ACB और EOW से केस डायरी के साथ ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। लेकिन, इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि आय से अधिक संपत्ति का मामला बनता है या नहीं।
इधर, याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिषेक सिंन्हा ने तर्क दिया था कि आय से अधिक संपत्ति का मामला ही नहीं बनता। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के रूलिंग का भी हवाला दिया था। सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस एनके व्यास ने चार अक्टूबर को फैसला आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया था।
KORBA: होलसेल कारोबारियों के दुकान में खाद्य विभाग के टीम की दस्तक.. बढ़े हुए रेट लिस्ट की जांचकर दी समझाइस…
कोरबा। शहर के होलसेल खाद्य कारोबारियों के दुकानों में खाद्य विभाग की टीम ने दस्तक देकर रेट लिस्ट को जांच की। खाद्य सामग्रियों कीमत की जांच कर आपदा में आम लोगो के जरूरत की सामानों को सही दाम पर बेचने की समझाइस दी ।

बता दें कि लॉक डाउन के आहट के बीच थोक कारोबारियों ने खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ा दिए है। कालाबाजारी की लगातार शिकायतों के बाद आज खाद्य विभाग की टीम ने शहर के खाद्य विक्रेता के दुकानों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आपदा में आम लोगों के सहयोह करने की अपील की गई। खाद्य विभाग की टीम आज मनोहर लाल किशोर के दुकान में दाल व तेल के बढ़े थोक रेट की पड़ताल करने पंहुंचे। इस दौरान।खाद्य विभाग, नापतोल, व फ़ूड सेफ्टी के अधिकारी राधे श्याम ब्रज किशोर में दाल व तेल के बढ़े थोक रेट की पड़ताल खाद्य विभाग, नापतोल, व फ़ूड सेफ्टी के द्वारा किया गया।
CORONA BREAKING: छत्तीसगढ़ में आज 4 हजार से भी अधिक नए मरीज, अकेले रायपुर में 1100 से ज्यादा पॉॅजिटिव, देखें जिलेवार आंकड़े…
रायपुर: नए साल के बाद प्रदेश में कोरोना का तेजी से बढ़ गया है। साल 2022 के 10 दिनों में आए नए मामले में तेजी से राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आज प्रदेश में 4 हजार 120 मरीजों की पहचान की गई है। स्वाथ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज 222 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे है। वहीं आज 4 मरीजों की मौत हुई है।
आज मिले 4 हजार 120 मरीज के बाद प्रदेश में अब तक कुल 10 लाख 27 हजार 433 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और 9 लाख 94 हजार 592 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं प्रदेश में अब 13 हजार 619 लोगों की मौत हो चुकी है।
CORONA: आज 337 कोविड संक्रमितो की पहचान…206 पुरुष और 131 महिला शामिल…
कोरबा। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ने शहरवासियों को फिर डरा दिया है। प्रशसान से जारी आंकड़ा के मुताबिक आज 337 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पहचान हुई है। जिसमें 206 पुरूष और 131 महिला से संक्रमित शामिल हैं।
बता दें कि देश मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के साथ साथ प्रदेश के कई जिला में भी कोरोना से संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। आज पॉजिटिव मरीजो की बात करें तो कुल 337 संक्रमित लोगो की पहचान हुई है। जिसने करतला 12, कटघोरा ग्रामीण 58, कटघोरा शहरी 70, कोरबा ग्रामीण 28, कोरबा शहरी 146,पाली 21, पोड़ी-उपरोडा 02 शामिल है।