Home Blog Page 2958

बड़ी खबर: पाकिस्तानी तोपों की रेंज में थे PM मोदी, बच गए वरना….

नई दिल्ली/फिरोजपुर। 5 जनवरी, 2022 को पंजाब के फिरोजपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला थमता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। बता दें कि आज भी सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई है। वहीं पीएम मोदी की  सुरक्षा में हुई बड़ी चूक पर देश की राजनीति गर्म है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी पंजाब के फिरोजपुर में 42 हजार 750 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की घोषणा करने वाले थे। जिसमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे, फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और कपूरथला-होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

लेकिन, बठिंडा एयरपोर्ट से फिरोजपुर जा रहे पीएम मोदी का काफिला बीच रास्ते में रूक गया और बैरंग वापिस दिल्ली लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बठिंडा एयरपोर्ट से पीएम का काफिला सड़क मार्ग से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक के लिए रवाना हुआ था और शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर दूर जब प्रधानमंत्री मोदी का काफ़िला एक फ्लाइओवर पर पहुंचा तो इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर डाला और प्रधानमंत्री फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट तक फंसे रहे जिसके बाद काफी मशक्कत करनी पड़ी उन्हें वहां से वापिस एयरपोर्ट तक पहुंचाने में।

इस बीच पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर देश की राजनीति गर्माई हुई है। बीजेपी इस घटना के बाद से इसे पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी साजिश करार देकर कांग्रेस पर हमलावर है।

ऐसा इसलिए क्योंकि जिस जगह पर पीएम मोदी का काफिला 20 मिनट तक रूका रहा वह एरिया पाकिस्तानी तोपों की रेंज में था। 5 जनवरी, 2022 का दिन जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुआ, ऐसी कई घटनाएं पहले भी भारत में घट चुकी है जो अब तक रहस्यमयी बनीं हुई है।

बता दें कि दशकों बीत जाने के बाद भी आज तक नेता जी सुभाष चंद्र बोस से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और होमी जहांगीर भाभा जैसे शख्सियतों का निधन आज भी रहस्यमय घटना से पर्दा नहीं उठा।

0.सुभाष चंद्र बोस का निधन अब तक रहस्यमयी

आजाद हिंद फौज के संस्थापक व महान स्वतंत्रतता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस 18 अगस्त, 1945  को  एक जापानी विमान से सफर कर रहे थे जो ओवरलोड के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना जापान अधिकृत फोर्मोसा (वर्तमान ताइवान) में हुई थी। उस हादसे में नेताजी बच गए थे या मारे गए थे, इसके बारे में आज भी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

0.शास्त्री जी की मौत से भी नहीं उठा पर्दा

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत 10 जनवरी, 1966 को पाकिस्तान के साथ ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर करने के महज 12 घंटे बाद 11 जनवरी को रात 1: 32 बजे हो गई। बताया जाता है कि शास्त्री निधन से आधे घंटे पहले तक बिल्कुल ठीक थे, लेकिन 15 से 20 मिनट में उनकी तबीयत खराब हुई और चंद मिनट बाद ही उनकी मौत हो गई।

चुनाव वाले पांच राज्यों में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से हटेगी पीएम मोदी की तस्वीर

नई दिल्ली। (Covid vaccination certificates) चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों में कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री मोदी की फोटो हटाने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्र के अनुसार, ये आदेश आचार संहिता लागू होने के कारण दिया गया है। इसके लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने Cowin प्लेटफॉर्म पर फ़िल्टर भी लगा दिए हैं।

दरअसल, चुनाव आयोग ने शनिवार चुनावी राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख की घोषणा की थी। इस घोषणा के साथ चुनावी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई थी।

क्या कहा चुनाव आयोग ने ?

चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, “आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इन पांच चुनावी राज्यों में लोगों को दिए जा रहे कोविड -19 प्रमाण पत्र से प्रधानमंत्री की तस्वीर को हटाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय CoWIN प्लेटफॉर्म पर आवश्यक फिल्टर लागू करेगा।”

चुनाव आयोग की चुनावी तारीखों की घोषणा के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय ने आवश्यक फ़िल्टर CoWIN एप पर लगा दिया था। गौर हो कि कोरोना वैक्सीन के लिए सर्टिफिकेट सरकार द्वारा Aarogya Setu ऐप या फिर CoWIN वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है।

पिछले साल भी दिए थे फोटो हटाने के आदेश

बता दें कि चुनाव आयोग ने 2021 में असम, तमिलनाडु, केरल पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के दौरान भी वैक्सीन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की फोटो हटाने का आदेश दिया था। ये आदेश कुछ राजनीतिक दलों की शिकायत के बाद दिया गया था। इस वर्ष के विधानसभा चुनावों के लिए भी चुनाव आयोग ने कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की फोटो हटाने का आदेश दिया था। हालांकि, आचार संहिता लागू होने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने आवश्यक बदलाव कर दिए थे।

बेस्ट पत्नी साबित होती हैं इन 4 राशि की लड़कियां, क्या इस लिस्ट में शामिल हैं आपके पार्टनर की राशि?

न्यूज डेस्क।ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का अध्ययन किया जाता है। हर राशि की अपनी अलग विशेषता, खूबी और स्वभाव होता है। जानकारों की मानें तो किसी भी व्यक्ति की राशि से उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। जन्म की तिथि और समय के हिसाब से व्यक्ति की राशि निर्धारित होती है। प्रत्येक राशि का अपना स्वामी ग्रह भी होता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति की जिंदगी पर पड़ता है। आज हम उन 4 राशियों का जिक्र करेंगे, जिनमें जन्मीं लड़कियां भविष्य में अच्छी पत्नी साबित होती हैं। साथ ही वह अपने पति के लिए भाग्यशाली भी होती हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि की लड़कियां अपने जीवनसाथी की हमेशा देखभाल करती हैं। यह हमेशा रिश्तों के प्रति वफादार होती हैं। इस राशि की लड़कियां हमेशा स्थिर रिश्ते की तलाश में रहती हैं। यह अपने पति के प्रति प्यार की भावना रखती है। माना जाता है कि कर्क राशि की लड़कियां एक बार किसी का हाथ थाम लें तो वह उसे कभी छोड़ती नहीं हैं।
तुला: शादी होने के बाद इस राशि की लड़कियां अपने रिश्तों में संतुलन और स्थिरता प्रदान करती हैं। यह बड़ी-से-बड़ी मुश्किल में भी अपने पति का साथ नहीं छोड़तीं। कठिन समय से बाहर निकलना इन्हें बखूबी आता है। इस राशि की लड़कियां अपने पति के लिए बेहद ही भाग्यशाली होती हैं। साथ ही यह अपने रिश्तों के प्रति काफी ईमानदार और वफादार होती हैं।
कुंभ: इस राशि की लड़कियां बेहद ही आत्मविश्वासी, साहसी और मजबूत होती हैं। भविष्य में ये लड़कियां सबसे अच्छी पत्नी साबित होती हैं। यह हर परिस्थिति में खुद को ढालना जानती हैं। यह अपने पति के प्रति स्नेह और लगाव की भावना रखती हैं। इनका पति भी इन्हें पाकर खुद को भाग्यशाली समझता है।

मीन: इस राशि की लड़कियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं। यह काफी केयरिंग नेचर की होती हैं। इस राशि की लड़कियां अपने पति का बहुत ध्यान रखती हैं। मुश्किल वक्त में यह कभी अपने जीवन-साथी का हाथ नहीं छोड़ती। इनका यही स्वभाव ससुराल के लोगों को काफी पसंद आता है। भविष्य में भी ये लड़कियां अच्छी पत्नी साबित होती हैं।

सीजी ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, विधायक कुलदीप जुनेजा और ये महापौर कोरोना पॉजिटिव

रायपुर/राजनांदगांव। अभनपुर से कांग्रेस विधायक धनेंद्र साहू के बाद रविवार देर शाम रायपुर (उत्तर) विधायक कुलदीप जुनेजा और राजनांदगांव शहर की महापौर हेमा देशमुख भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं।

कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा ने अपने फेसबुक पेज पर ये जानकारी साझा की है वहीं राजनांदगांव महापुर ने अपने अलावा अपने पति और बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीटर के माध्यम से साझा की है।

रायपुर (उत्तर) विधायक कुलदीप ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि “कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने पर आज मैंने अपनी कोविड जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबियत ठीक है और चिकित्सकों के निर्देश पर मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ।”

अब पश्चिम बंगाल बना कोरोना का हॉट-स्पॉट, एक दिन में इतने मामले

दिल्ली/कोलकाता। मुंबई के बाद अब पश्चिम बंगाल कोरोना संक्रमण का तीसरा सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। पश्चिम बंगाल में रविवार को 24 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “बंगाल में पिछले 24 घंटों में 24,287 मामले दर्ज किए गए हैं।

बंगाल में अब तक 17,55,046 कोविड के मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में अब एक्टिव केसों की संख्या 78,111 है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 34 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है।

बता दें कि दिल्ली और मुंबई में आज क्रमशः 22,751 और 19,474 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 7 हजार से अधिक, राजस्थान में 5,660, तमिलनाडु में 12,895, गुजरात में 6,275, उत्तराखंड में 1413, केरल में 6,238, कर्नाटक में 12,000 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कस और गंभीर बीमारी से ग्रस्‍त बुजुर्गों को कल से वैक्‍सीन की एहतियाती खुराक

नई दिल्‍ली। देशभर में सोमवार से स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की एहतियाती खुराक दी जाएगी।

कोविड-19 रोधी टीके की ‘एहतियाती खुराक’ के लिए शनिवार शाम से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हुआ था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एहतियाती खुराक लेने वालों के लिए नए पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है वे सीधे अपाइंटमेंट ले सकते हैं।

इस बीच आईसीएमआर ने कहा है कि कोवैक्सिन की तीसरी खुराक सुरक्षि‍त है और प्रतिरक्षण क्षमता संबंधी इसके आंकड़े आश्‍वस्‍त करते हैं। इसके ट्रायल में गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नजर नहीं आए। वैक्‍सीन की तीसरी खुराक ने प्रचुर मात्रा में एंटीबाडी पैदा की। बता दें कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह यानी एनटीएजीआई ने भी सिफारिश की है कि पात्र लाभार्थियों को एहतियाती खुराक के रूप वही वैक्‍सीन दी जाए जिसकी दो खुराक पहले दी जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हाल ही में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में कहा था कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और अन्य बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों को दी जाने वाली कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक उसी फार्मा कंपनी और वही होगी जिसकी दो खुराक पहले दी गई होगी।

कोरोना अपडेट: तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.6 लाख केस, 327 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में रविवार को संक्रमण का आंकड़ा पहली बार डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गया है। रविवार सुबह तक संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 424 केस सामने आए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। 40,000 से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं। टॉप 10 राज्यों में ही 1.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

इससे पहले देश में शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार 986 और गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 3.55 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 3.44 करोड़ है। देश में अभी कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख 84 हजार 580 है।

0.मुंबई में 4% की गिरावट

मुंबई में रविवार को तीन दिन बाद कोरोना वायरस के नए मामलों में 4% की गिरावट दिखी। रविवार को नए मामले 20 हजार से नीचे दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे के दौरान जहां मुंबई में 19,474 केस मिले, वहीं शनिवार को 20,318 पॉजिटिव केस मिले थे। रविवार को 7 लोगों की मौत महामारी के कारण हुई है।

हालांकि मुंबई में केस घटने का कारण रविवार को टेस्टिंग कम होना भी माना जा रहा है। पिछले दो दिन के दौरान मुंबई में 70 हजार से ज्यादा टेस्टिंग हुई थी, जबकि रविवार को 68 हजार लोगों की टेस्टिंग की गई।

0.दिल्ली में लगातार हालत गंभीर

उधर, दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामले बढ़ना लगातार जारी है। रविवार को भी पिछले 24 घंटे के दौरान नेशनल कैपिटल में 22,751 नए मामले सामने आए, जबकि शनिवार को 20,181 नए मामले मिले थे। रविवार को 10,179 मरीज ठीक भी हो गए, लेकिन कोरोना से 17 लोगों की मौत दर्ज की गई है। अब राज्य में कुल 60,733 एक्टिव केस हो गए हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 24% पहुंच गया है।

CM भुपेश ने दी छत्तीसगढ़ पुलिस को सौगात…पदोन्नति व वेतन वृद्धि के निर्देश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने सहायक आरक्षकों के वेतन में वृद्धि और सहायक आरक्षकों को आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति का तोहफा दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत सहायक आरक्षकों को नववर्ष की सौगात देते हुए आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को प्रेषित करने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया है। इससे सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे। मुख्यमंत्री बघेल की इस घोषणा से सहायक आरक्षकों में हर्ष का माहौल है।

मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशों का तत्काल पालन करने हेतु गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने विस्तृत प्रस्ताव शासन की ओर से प्रेषित किया गया है।

कोरोना का कहर जारी … आज मिले 246 कोरोना के मरीज…

कोरबा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कल के मुकाबले थोड़ी राहत भरा रहा ,पर रफ्तार का कहर आज भी जारी रहा । जिले में आज 246 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।

बता दें कि कोरोना के तीसरी लहर ममें आज 246 कोविड संक्रमितो की पहचान की गई है।जिसमे 175 पुरुष और 68 महिला शामिल है। प्रशसान की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक करतला 01, कटघोरा ग्रामीण 34, कटघोरा शहरी 32, कोरबा ग्रामीण 18, कोरबा शहरी 102,पाली 54, पौड़ी उपरोडा 02 संक्रमितो की पहचान की गई है।

ब्रेकिंग: फेसबुक पर सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ फेसबुक पर गलत टिप्पणी करने वाले युवक संतोष ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आरोपी युवक ने सीएम के खिलाफ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया था। मामले की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुपेला पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।