The Duniyadari: रायपुर- विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडलीय उप समिति द्वारा धान सरप्लस की नीलामी के लिए लिए गए निर्णय पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो राज्य में अतिरिक्त धान के प्रबंधन को लेकर नई रणनीति लागू की जा सकती है।
इसके अलावा बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर तैयार किए जा रहे बस्तर 2.0 प्रोजेक्ट पर भी चर्चा होने के आसार हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में हाल के समय में सुरक्षा स्थिति बेहतर होने के बाद सरकार अब विकास आधारित योजनाओं को गति देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
बताया जा रहा है कि बैठक में अन्य विभागों से जुड़े प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर भी विचार किया जाएगा। कैबिनेट के निर्णयों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।















