Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking: हथौड़ी मारकर ग्राहक सेवा केंद्र को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार…ऐसे चढ़ा...

Breaking: हथौड़ी मारकर ग्राहक सेवा केंद्र को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार…ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे…

417

रायपुर।रायपुर के फाफाडीह इलाके में ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक को बेरहमी से हथौड़ी मारकर नगदी रकम लूट करने वाला आरोपी अभिषेक यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. बताया जाता है कि रकम लेन-देन के विवाद पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 38,510 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त हथौड़ी, ग्लब्स एवं बैग को जब्त कर लिया है.
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक को बेरहमी से हथौड़ी से मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी मूलतः बलौदा बाजार का रहने वाला है.
बताया जाता है कि आरोपी पूर्व में भी घटना को अंजाम देने की नियत से 02 बार रायपुर आ चुका था. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं की पहचान छिपाने की नियत से अपना वेश-भूषा बदल लिया था. आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 250/22 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

-अभिषेक यादव पिता स्व. दुर्गा प्रसाद यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम बरड़ी थाना सुहेला जिला बलौदा बाजार।