Saturday, March 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking Bilaigarh : डंपर ने सड़क किनारे चल रही 6 बच्चियों को...

Breaking Bilaigarh : डंपर ने सड़क किनारे चल रही 6 बच्चियों को रौंदा…मौके पर ही 2 मौत

251

रायपुर। Breaking Bilaigarh : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सारंगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे चल रही 6 बच्चियों को रौंद दिया। घटना में दो बच्चियों की मौके पर मौत हो गई। एक कि हालात गंभीर है और तीन अन्य को भी चोट आई है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना (रविवार) आज सुबह की है। सारंगढ़ के ग्राम बताउपाली ब में एक पारिवारिक कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में सिदर मोहल्ले की ये बच्चियां अपने परिजनों के साथ आई थी। आज सुबह 7 बजे के आसपास सभी छह बच्चियां नेशनल हाइवे रोड किनारे तालाब में नहाने के लिए पैदल सड़क किनारे से जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर दो बच्ची की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य घायल हो गए और एक बच्ची गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित (Breaking Bilaigarh) लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क से हटाया गया। हादसे का शिकार हुई बच्चियों में राखी सिदार 17 वर्ष, कविता सिदार 10 वर्ष, अंजू सिदार 16 वर्ष, भारती सिदार 1 वर्ष, डिंकी सिदार 10 वर्ष, अंतरा सिदार 13 वर्ष शामिल है।