Saturday, October 31, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS : डिप्टी सीएम अरुण साव के ससुर का निधन

BREAKING NEWS : डिप्टी सीएम अरुण साव के ससुर का निधन

242

The Duniyadari:बिलासपुर- करगी रोड कोटा निवासी मोतीचंद साहू का निधन हो गया है। वे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव के ससुर थे। अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे करगी रोड कोटा में किया जाएगा।

साव ने अपने ट्वीट में लिखा, शोक सूचना मुझे बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि, मेरे पूज्य ससुर जी श्री मोतीचंद साहू जी का आकस्मिक निधन हो गया है।

उनका असामयिक निधन हमारे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ससुर जी का अंतिम दर्शन एवं दाह संस्कार आज दोपहर 2 बजे करगी रोड, कोटा में किया जाएगा।