Thursday, October 22, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS : बस पलटने से तीन छात्रों की मौत…

BREAKING NEWS : बस पलटने से तीन छात्रों की मौत…

251

The Duniyadari: केरल- मट्टुपेट्टी के इको प्वाइंट पर एक बस के पलट जाने से उसमें मौजूद तमिलनाडु की दो लड़कियों सहित तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आदिका (19), वेनिका (19) और सुथन (19) के रूप में हुई है। ये सभी पड़ोसी राज्य के कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल स्थित स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ते थे।

उसने बताया कि यह दुर्घटना उस दौरान हुई जब न्याकुमारी से मुन्नार घूमने छात्रों को ले जा रही पर्यटक बस पलट गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस दुर्घटना में दो लड़कियों और एक लड़के समेत तीन छात्रों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बस में कम से कम 47 छात्र मौजूद थे जिनमें से कम से कम 30 घायल हो गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि बस की रफ्तार अधिक होने से यह पलट गई। पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो को थेनी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को पास के अस्पताल ले जाया गया है।