Wednesday, April 15, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS : मंत्रियों के विभागों का हुआ बटवारा, देखें लिस्ट…

BREAKING NEWS : मंत्रियों के विभागों का हुआ बटवारा, देखें लिस्ट…

145

The Duniyadari:महाराष्ट्र- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग, ऊर्जा (नवीकरणीय ऊर्जा को छोड़कर), कानून और न्याय, सामान्य प्रशासन विभाग, सूचना और जनसंपर्क विभाग तथा उन विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जिनका प्रभार किसी अन्य मंत्री के पास नहीं है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास, सार्वजनिक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रम) विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त और योजना के साथ-साथ स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट का मंत्रालय मिला है।

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार के मंत्रियों की शपथ के बाद शनिवार (21 दिसंबर) को अब उनके विभागों का बंटवारा हो गया है. रविवार (15 दिसंबर) को महायुति के कुल 39 मंत्रियों ने शपथ ली.

इसमें 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। सीएम देवेंन्द्र फडणवीस के पास गृह विभाग, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे शहरी विकास, आवास, सार्वजनिक निर्माण और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त और राज्य उत्पाद शुल्क मंत्रालय दिया गया है। इसके अलावा चंद्रशेखर बावनकुले राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है।