Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS : युवक की छाती पर मारी गोली, फैली सनसनी…

BREAKING NEWS : युवक की छाती पर मारी गोली, फैली सनसनी…

122

नारनौल- हरियाणा के नारनौल में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। इसमें गोली लगने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने मामा के घर रहता था और वह आपराधिक प्रवृत्ति का था। वहीं गोली चलाने वाला व्यक्ति भी मारपीट में घायल है।

उसको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जानकारी अनुसार नांगल चौधरी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव दोस्तपुर में दो परिवारों के बीच कई दिनों से रास्ते को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा था।

रविवार रात भी करीब 10:30 बजे दोनों परिवारों के लोगों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ा तो रतीराम व आशी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली। बंदूक से चली गोली पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय राहुल को लगी।

बताया जा रहा है कि राहुल उर्फ रोमियो मूल रूप से राजस्थान के गांव अगलीपुर नारेडा का रहने वाला है तथा वह दोस्तपुर में अपने मामा के घर पर रहता था। गोली लगने के बाद परिजनों ने उसको नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआइएमएस रेफर कर दिया। रोहतक में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे पक्ष की घायल रतिराम का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।