Saturday, October 31, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS : समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, मिल्कीपुर...

BREAKING NEWS : समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे तो सिसामऊ से इरफान सोलंकी की पत्नी को मिली टिकट

225

लखनऊ- समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. जिसमें 6 लोगों का नाम शामिल है. जिसमें करहल, सीमामऊ, फूलपुर, मिल्कीपुर, कटेहरी और मंझवा विधानसभा सीट शामिल है.

लिस्ट के मुताबिक पार्टी ने मैनपुर जिले की करहल से तेज प्रताप यादव को टिकट दी है. हालांकि इसकी घोषणा पहले ही पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने कर दी थी.

बता दें कि तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद भी हैं. वे अखिलेश यादव के भतीजे भी हैं. करहल विधानसभा सीट सपा मुखिया अखिलेश यादव के सांसद बनने के बाद खाली हो गई थी. यहां से पार्टी ने तेज प्रताप को मैदान में उतारा है.

इसी तरह पार्टी ने सीमामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दकी, अयोध्या की मिल्कीपुर से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मौका दिया है. इसके अलावा कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा से रमेश बिंद के बेटे डॉ. ज्योति बिंद को टिकट दी गई है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, कुंदरकी, करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, सीसामऊ, मझवां और फूलपुर सीट पर उपचुनाव होने हैं. इनमें से नौ सीटें विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई हैं. एक सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने के कारण खाली हुई है.